फगवाड़ा/राजेश कुमार: फगवाड़ा बंगा रोड विश्वकर्मा मंदिर के पास मोटरसाइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति जख्मी हो गया जिसको जख्मी हालत में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर जख्मी की पहचान गुरबख्श सिंह पुत्र संतराम वासी खमाचो बंगा के रूप में हुई है जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर जालंधर रेफर कर दिया गया।
Blog
-

पंजाबः SGPC ने बुलाई Emergency बैठक, जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की हो सकती है छुट्टी
अमृतसरः एसजीपीसी ने आपातकाल बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को कल उनके पद से हटाया जा सकता है। यह बैठक सुबह 11 बजे होगी, जिसकी अध्यक्षता शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी करने वाले है। कल होने वाली आपातकाल कमेटी की बैठक में उन्हें पद से हटाने पर फैसला हो सकता है। श्री अकाल तख्त के अगले जत्थेदार के लिए तीन नामों पर होगा विचार तख्त श्री दमदम साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को रहने दिया जाएगा। बता दें कि आम कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सगाई पर पहुंचे थे, जिसके बाद से वह चर्चा में हैं। क्योंकि शिरोमणि अकाली दल द्वारा उनके वहां जाने का विरोध किया गया था।
-

इस इलाके में हुआ ट्रिपल मर्डर, व्यक्ति ने 5 माह की बच्ची सहित 2 अन्य का किया कत्ल
कन्नौज: यूपी के कन्नौज जिले मे एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ 5 महीने की बच्ची की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है और तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टुंडपुरवा निवासी मनोज कुमार जाटव रिक्शा चलाता है। बीबी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है। इस दौरान उसकी पत्नी राधा उर्फ पिंकी का सत्येन्द्र से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पत्नी राधा उर्फ पिंकी अपने पति मनोज को छोड़कर प्रेमी सत्येन्द्र के साथ रहने लगी। इस बात से परेशान होकर मनोज अपने घर कन्नौज में वापस आकर रहने लगा।
लकड़ी के भारी डंडे से किया ताबड़तोड़ हमला
दो साल बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी सत्येन्द्र के साथ उसके घर कन्नौज पहुंची और साथ में 5 महीने की बच्ची भी थी। ये देखकर मनोज आग बबूला हो गया और उसने लकड़ी के भारी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मनोज ने अपनी पत्नी राधा उर्फ पिंकी और उसके प्रेमी सत्येन्द्र के साथ 5 महीने की बच्ची को भी पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने हत्या के आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के बाद आरोपी ने बताई कहानी
मनोज कुमार जाटव ने थाना इंदरगढ़ कन्नौज ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी शादी 14 साल पहले राधा उर्फ पिंकी जाटव के साथ हुई थी। शादी के बाद उसको एक बेटी और एक बेटा हुआ। वो मैनपुरीं मे किराए का कमरा लेकर टैंपो चलाता था। जहां उसकी पत्नी राधा जाटव के एक अन्य व्यक्ति सत्येन्द्र शाक्य से दो सालों से अवैध संबंध हो गए। इसके बाद पत्नी राधा उसको छोड़कर अपने प्रेमी सत्येंद्र शाक्य के साथ रहने लगी थी। फिर मनोज अपने गांव वापस लौट आया।
कैसे दिया तीन हत्याओं को अंजाम
बुधवार की रात मनोज कुमार जाटव की पत्नी राधा उर्फ पिंकी जाटव, अपने प्रेमी सत्येंद्र शाक्य और एक 5 महीने की छोटी बच्ची के साथ अचानक मनोज के घर पर पहुंची। ये देख मनोज आग बबूला हो गया और लकड़ी के डंडे से सत्येन्द्र और राधा उर्फ पिंकी पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद 5 महीने की मासूम को भी प्रेमी की बच्ची समझकर मौत के घाट उतार दिया।
-

पंजाब : कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो ज़ख्मी, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश कुमार : फगवाड़ा चंडीगढ़ रोड पर गुरुद्वारा सुखचैनआना साहब के पास कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर घायलों की पहचान सरदारा सिंह पुत्र सेवा सिंह मनप्रीत पुत्र सरदारा सिंह वासी जंडियाला के रूप में हुई है मिली जानकारी के मुताबिक मनप्रीत ने बताया कि वह अपने गांव जंडियाला से बंगा की ओर जा रहे थे कि रास्ते में कार के साथ उनका एक्सीडेंट हो गया जिनको कार चालक ने फगवाड़ा के सिविल हस्पताल में आकर भर्ती करवाया जहां पर सरदारा सिंह की हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
-

पंजाबः पूर्व सीएम के सलाहाकार की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला, विजीलेंस को दिए ये निर्देश
चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार भरत इंद्र चहल को हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रही है। कोर्ट ने विजिलेंस को आदेश दिया कि वे इस पूरे मामले की स्टेटस रिपोर्ट जमा कराए, उसके बाद एफआईआर दर्ज करने का फैसला लिया जाएगा। जस्टिस राज मोहन सिंह ने भरत इंद्र चहल को कहा कि वह विजिलेंस के सामने पेश होकर जो भी रिकॉर्ड हैं वह अधिकारियों को जमा कराएं। इससे पहले भरत इंद्र चहल को विजिलेंस ने सम्मन भेजकर 15 मार्च को भी तलब किया था। विजिलेंस द्वारा उनके तवक्कली मोड़ स्थित घर जाकर सिक्योरिटी गार्ड्स को सम्मन सौंपे थे। सिक्योरिटी गार्ड्स ने विजिलेंस टीम से भरत इंदर चहल के घर आने पर उन्हें समन सौंप दिए जाने की बात कही गई थी।

विजिलेंस चहल के घर और पैलेस के बाहर नोटिस भी लगा चुकी है, लेकिन टीम की कार्रवाई के बावजूद चहल जांच में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचे थे। वह इस बार भी जांच टीम के समक्ष पेश होंगे या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पटियाला विजिलेंस ब्यूरो की तकनीकी टीम भरत इंद्र सिंह चहल की संपत्तियों की फिजिकल जांच भी कर चुकी है। टीम पटियाला-सरहिंद रोड स्थित उनके मैरिज पैलेस और शॉपिंग मॉल की पैमाइश की जा चुकी है। इस दौरान सामने आई खामियों के बाद विजिलेंस टीम द्वारा चहल को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
-

पंजाबः रिशवत लेने और फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के मामले में पटवारी गिरफ्तार
फिरोजपुरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा साल 2016 में 2500 रुपए रिश्वत लेने और इंतकाल की जमाबन्दी सम्बन्धी फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तैयार करने के दोष अधीन सेवामुक्त पटवारी को गिरफ़्तार किया गया है। उक्त पटवारी की पहचान इकबाल सिंह के तौर पर हुई है, जो फाजिल्का जिले के राजस्व हलका सिटी जलालाबाद, ज़िला फाजिल्का में तैनात था। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेवामुक्त पटवारी इकबाल सिंह को राजेश कुमार निवासी पंजे के उताड़, ज़िला फ़िरोज़पुर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, फ़िरोज़पुर रेंज में शिकायत दर्ज करवाई थी कि पटवारी इकबाल सिंह ने 4 मरले के प्लॉट, जिसकी उस (शिकायतकर्ता) ने अपनी माता कृपा रानी से ट्रांसफर डीड के द्वारा रजिस्टरी करवाई थी, का इंतकाल दर्ज करवाने के एवज में 2500 रुपए रिश्वत ली थी। जब शिकायतकर्ता ने उक्त प्लॉट पर एक बैंक से कर्ज़ लेने के लिए जमाबन्दी की कॉपी दी तो उसे बैंक अधिकारियों से पता लगा कि प्लॉट के दस्तावेज़ जाली हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने यह दस्तावेज़ मोहाली स्थित फोरेंसिक साईंस लैबारटरी में पड़ताल के लिए भेजे तो पता लगा कि उक्त पटवारी ने शिकायतकर्ता राजेश कुमार को जाली ‘नकल दस्तावेज़’ जारी किये थे। इस सम्बन्धी उक्त पटवारी के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस, फ़िरोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।
-

क्या पूरे भारत में बंद हो जाएंगा Facebook, HC ने दी चेतावनी, जानें मामला
नई दिल्लीः कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा है कि अगर फेसबुक राज्य की पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर पा रहा है, तो वह इसकी सेवाओं को पूरे भारत में बंद करने के बारे में भी विचार कर सकता है। बताया गया है कि कोर्ट की यह टिप्पणी सऊदी अरब में कैद एक भारतीय से जुड़े केस की जांच को लेकर आई है। आरोप है कि फेसबुक इस मामले में कर्नाटक पुलिस के साथ कथित तौर पर सहयोग नहीं कर रहा है।दक्षिण कन्नड़ जिले के बिकरनकाट्टे की रहने वाली कविता की याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस कृष्ण एस. दीक्षित की बेंच ने सोशल मीडिया कंपनी को यह चेतावनी दी। बेंच ने फेसबुक को निर्देश दिया कि फेसबुक जरूरी जानकारी के साथ पूरी रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर कोर्ट के सामने पेश करे।
केंद्र सरकार से भी मांगा जवाब
बेंच ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को यह बताना चाहिए कि सऊदी अरब में एक भारतीय नागरिक की फर्जी गिरफ्तारी के मुद्दे पर अब तक हमारी तरफ से क्या कदम उठाए गए हैं। इसी के साथ मंगलुरु पुलिस को जांच जारी रखने और रिपोर्ट फाइल करने के आदेश दिए गए हैं।
क्या है पूरा मामला?
कर्नाटक हाईकोर्ट में दायर याचिका में याचिकाकर्ता कविता ने बताया है कि उनके पति शैलेश कुमार (52) पिछले 25 साल से सऊदी अरब की कंपनी में काम कर रहे थे, जबकि वे खुद मंगलुरु के पास ही अपने घर पर रह रही थीं। कविता ने बताया कि उनके पति ने 2019 में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) के समर्थन में फेसबुक पोस्ट डाला था। लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने उनके नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर सऊदी अरब के शासक और इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाल दिए।
जैसे ही शैलेश की नजर में यह बात आई, उन्होंने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी और पत्नी ने इस मामले में मंगलुरु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, इस बीच सऊदी पुलिस ने शैलेश को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल में डाल दिया। इस मामले में मंगलुरु पुलिस ने जांच की और फेसबुक से फर्जी फेसबुक अकाउंट खोले जाने की जानकारी मांगी। लेकिन फेसबुक ने पुलिस की मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 2021 में याचिकाकर्ता ने जांच में देरी को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
-

कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, खिड़की से रस्सी के सहारे नीचे उतरे छात्र, देखें वीडियो
मौके पर पहुंची दमकर विभाग की 11 गाड़ियां
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर में वीरवार को एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई। इसके बाद कई छात्रों को रस्सियों के सहारे खिड़कियों से नीचे उतरते देखा गया। मौके पर दमकर की 11 गाड़ियां पहुंच गई हैं। कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र रस्सी कूद कर जान बचाते हुए दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है। जिसमें देख सकते हैं कि कैसे एक के बाद एक छात्र रस्सी से नीचे बाहर की तरफ लटके हुए हैं और नीचे की तरफ एक के बाद एक कूद रहे हैं।
कोचिंग सेंटर के चार छात्र घायल बताए जा रहे हैं। आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र रस्सी से कूदकर जान बचाते हुए दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया है। जिसमें देख सकते हैं कि कैसे एक के बाद एक छात्र रस्सी से नीचे बाहर की तरफ लटके हुए हैं और नीचे की तरफ एक के बाद एक कूद रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास गयाना भवन है, जहां पर आग लगी है। दमकल की कुल 11 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। राहत बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर में धुंआ फैलने की वजह से छात्रों में अफरातफरी मच गई। सभी छात्रों को बचा लिया गया है।
-

पंजाबः इस इलाके में घटना को अंजाम देकर नौकर हुआ फरार, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेश: कपूरथला जिले के फगवाड़ा में घर से लूट का मामला सामने है। होटलियर व कपड़ा व्यापारी परिवार को 15 दिन पहले रखे नेपाली कुक ने खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इस दौरान कुक घर की तिजोरी से बेशकीमती सामान और कैश इत्यादि लूटकर फरार हो गया है। आरोपी कुक जो नेपाली मूल का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद वालिया परिवार के मुखिया अजीत वालिया, पत्नी मिनी वालिया, मां और देखभाल के लिए रखी गई नर्स और घर के दो नौकर बेसुध हालत में पाए गए।
जिनमें से अजीत वालिया और उनकी पत्नी मिनी को स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। थाना सिटी फगवाड़ा के अमनदीप सिंह नाहर ने बताया कि पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। बुधवार की रात कुक ने जहरीला पदार्थ मिला खाना परिवार को खिलाया, जिससे 3 सदस्यों की हालत बिगड़ गई थी। अमनदीप नाहर के अनुसार बिजनेसमैन परिवार के 3 सदस्य निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि अभी तक की गई जांच में खुलासा हुआ है कि नेपाली मूल का कुक लूट की वारदात को अंजाम देकर गया है। उक्त कुक को चंद दिन पहले ही नौकरी पर रखा गया है। वारदात में कुक के साथ और कितने लोग शामिल रहे हैं। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं फगवाड़ा में घटी इस हाईप्रोफाइल लूट की वारदात के बाद लोगों में भारी डर और दहशत पाई जा रही है। जानकारी अनुसार पुलिस को घर से सीसीटीवी फुटेज मिली है जो लूट कांड को सुलझाने में अहम हो सकती है।
एसएचओ सिटी अमनदीप नाहर के अनुसार उन्हें सुबह पांच घटना का पता चला और तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। उनके अनुसार व्यापारी अजीत सिंह वालिया सहित 3 सदस्य फगवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक होश न आने के चलते कोई बयान नहीं दिया गया है। उनके घर पर सामान बिखरा हुआ पाया गया। अजीत सिंह वालिया के करीबी रिश्तेदार बल्लू वालिया ने बताया कि घर से गहने नकदी और कीमती सामान चोरी हुआ है। नुकसान के बारे अजीत सिंह वालिया के होश में आने के बाद ही पता चलेगा।
-

पंजाबः कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
मोगाः जिले के सिंघावाला गांव में बिजलीघर के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के पुताबिक कार सवार परिवार अबोहर की तरफ से चिंतपूर्णी जा रहे थे। मोगा के गांव दाता के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग मोटरसाइकिल से बाघापुराना जा रहे थे। मोगा के गांव सिंघावाला में पावर ग्रिड के पास अबोहर की तरफ से आ रही होंडा अमेज कार ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं हादसे में एक महिला जख्मी है। जिसकी हालत गंभीर है। उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। वहीं कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले कार्रवाई शुरू कर दी है।
