Blog

  • पंजाब : 105 ग्राम हेरोइन के साथ मां और बेटा काबू, देखें वीडियो 

    पंजाब : 105 ग्राम हेरोइन के साथ मां और बेटा काबू, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : फगवाड़ा की सीआई पुलिस की ओर से गश्त के दौरान मां और बेटे को 105 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर शिवकमल अपनी पुलिस पार्टी समेत जेसीटी मिल के पास कष्ट के दौरान दो व्यक्तियों को काबू किया गया, जिनकी पहचान रवि पुत्र  लड्डू एवं एक औरत मैना और सेना पत्नी लड्डू वासी छाज कॉलोनी के रूप में हुई है रवी से 50 ग्राम और मैना से 55 ग्राम हेरोइन बरामद की गई रिश्ते में वह दोनों मां और बेटा हैं इन दोनों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः आवारा पशुओं ने बाइक सवार को टक्कर मारी, नहर में गिरे भाई-बहन, एक की मौत

    पंजाबः आवारा पशुओं ने बाइक सवार को टक्कर मारी, नहर में गिरे भाई-बहन, एक की मौत

    एक माह पहले हुई थी शादी

    मुकेरियां/सोनू थापरः होशियारपुर के मुकेरियां से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां आवारा पशुओं ने बाइक पर सवार होकर जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे के दौरान दोनों भाई-बहन नहर में गिर गए। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन मुकेरियां के सिंगोवाल गांव की नहर में गिर गए। दर्दनाक घटना में बहन की मौत हो गई है, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

    बता दें कि 19 वर्षीय नीतिका की शादी अभी एक महीने पहले ही हुई थी। भाई-बहन दवाई लेकर सिंगोवाल गांव लौट रहे थे, तभी नहर पर आवारा पशु लड़ रहे थे। पशुओं की लड़ाई के कारण मोटरसाइकिल सवार भाई नहर में गिर गए। हादसे में नितिका की मौत हो गई और उसका 22 वर्षीय भाई रमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका मुकेरियां के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • बेहद अजीब था प्रयोग, जब डॉक्टरों ने पेट में सिल दिया शख्स का हाथ! 

    बेहद अजीब था प्रयोग, जब डॉक्टरों ने पेट में सिल दिया शख्स का हाथ! 

    नई दिल्लीः मेडिकल साइंस के ज़रिये हमें एक से बढ़कर एक चमत्कार देखने को मिलते हैं। कई ऐसे रोगों का इलाज अब ढूंढ निकाला गया है, जिनको असाध्य माना जाता था। कहां पहले किसी का हाथ-पैर कट जाए तो जुड़ना असंभव माना जाता था, वहीं अब कुछ ऐसे उदाहरण भी आने लगे हैं, जिसमें कटे हुए अंगों को भी डॉक्टर ज़िंदा कर देते हैं। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक 21 एंथोनी सीवर्ड नाम के शख्स फायरफाइटर के तौर पर काम करते थे लेकिन साथ ही साथ वो एक फैक्ट्री में भी काम करते थे। उनके साथ साल 2017 में ये हादसा हुआ था, जिसमें फैक्ट्री में ही काम करने के दौरान उनका हाथ दब गया था। जब वो दोबारा अपने हाथों को पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे, तब डॉक्टरों ने एक अलग ही चमत्कार कर दिखाया।

    एंथोनी सीवर्ड की बचपन से ही इच्छा थी कि वो फायरफाइटर बनें और उन्होंने ऐसा किया भी था। हालांकि इस हादसे के बाद उनका सपना टूटने लगा था, लेकिन डॉक्टरों ने एक अलग ही किस्म की ट्रिक लगाई। डॉक्टरों ने उसके कटे हुए हाथ को उसके पेट में ही सिल दिया, ताकि उसे ज़िंदा रखा जा सके। हाथ में ही पॉकेट बनाकर उसके हाथ को 3 हफ्ते तक अंदर ही सिले रखा। उसके हाथ की ग्रिप और स्ट्रेंथ लगभग जा चुकी थी और उनकी उंगलियों के टिप भी कट गए थे। बावजूद इसके डॉक्टरों ने हिम्मत नहीं हारी।

    डॉक्टरों ने एंथोनी का हाथ बचाने के लिए प्रथम विश्व युद्ध के वक्त की तकनीक अपनाई। ब्रिस्टल के अस्पताल में जेम्स हेंडरसन नाम के डॉक्टर ने ये सर्जरीज़ की थीं। 4 सर्जरी के बाद उनकी हालत काफी ठीक हुई। बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स सेक्टर में रहकर उन्होंने अपनी स्ट्रेंथ को फिर स्टोर किया और एक बार फिर से अपनी नौकरी पर लौट आए।

  • पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, टूटा 53 साल पुराना रिकॉर्ड, अगले 4 दिन तक बारिश के आसार

    पंजाबः बदला मौसम का मिजाज, टूटा 53 साल पुराना रिकॉर्ड, अगले 4 दिन तक बारिश के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दरअसल, बिपरजॉय साइक्लोन आज गुजरात के तट के साथ टकराएगा। लेकिन इसका असर पंजाब में पहले से ही देखने को मिल रहा है। तूफान बिपरजॉय और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बीच पंजाब में 18 जून तक बारिश के आसार बने हुए हैं। अचानक से बादल छाएंगे, बारिश होगी और अगले ही पल धूप खिलेगी। जिससे उमस बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन मालवे के कुछ हिस्सों को छोड़ अधिकतर पूरे पंजाब में बारिश देखने को मिली।

    अमृतसर में 26 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। लुधियाना में पेड़ गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। अमृतसर में बीते 24 घंटों में 129.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिसने 30 जून 1970 को हुई 92.6एमएम बारिश का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। यानि की जिले में 53 साल का रिकॉर्ड टूट गया।

    समान्यता जून महीने में अमृतसर में रोजाना अत्यधिक 38.9एमएम और पूरे महीने में सामान्य 89.9एमएम बारिश दर्ज की जाती है। इतना ही नहीं, अमृतसर में ओलावृष्टि भी हुई। पंजाब में मौसम विभाग ने 18 जून तक बारिश होने के आसार बताए हैं। यह मौसम पूरे पंजाब में बना रहेगा। दरअसल, एक तरफ बिपरजॉय चक्रवात और दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पंजाब पर दबाव पैदा हो रहा है। जिस कारण यहां 18 जून तक बादल छाए रहने और बारिश का अनुमान है। इस दौरान पंजाब के तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। आज अधिकतर शहरों का तापमान 36 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

  • जालंधरः 140 बोरे चुरा पोस्त सहित 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः 140 बोरे चुरा पोस्त सहित 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/हर्षः एसएसपी मुखविंदर भुल्लर के आदेशों पर नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 140 बोरे चुरा पोस्त बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी  मुखविंदर भुल्लर, एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एसपी सरबजीत सिंह राय ने बताया कि डीएसपी जगदीश राज की अगुवाई में थाना फिल्लौर के इंस्पेक्टर हरजिंदर की टीम ने ट्रक में कच्चे आलू के चिप्स की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए 140 बोरे डोडा चुरा पोस्त बरामद किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि  इंस्पेक्टर हरजिंदर अपनी टीम के साथ लसाड़ा में नाकांबदी करके गाड़ियों की चैकिंग कर रहे थे।

    इसी दौरान फिल्लौर की ओर से आ रहे ट्रक पीबी 08 ईसी 3854 जिसे सरदार व्यक्ति चला रहा था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ है। इस दौरान उन्होंने ट्रक को रोककर उसकी तालाशी ली तो तालाशी दौरान आलू के चिप्स में छुपाकर रखी हुई 140 बोरे चुरा पोस्त की बरामद की गई। आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र संतोख सिंह निवासी पालकदीम, थाना फिल्लौर और परमिंदर सिंह उर्फ भिंदर पुत्र कशमीर सिंह निवासी गांव ढक्क बसिंया, थाना फिल्लौर के रूप में हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि डोड़े चुरा पोस्त वह मध्य प्रदेश से लेकर आये थे। वह एक ढाबे पर गाड़ी ख़डी कर देते थे और माल भर दिया जाता था। इस काम के लिए उन्हें हर बार आने जाने पर 50 हज़ार रूपये मिलते थे। आरोपियों से पूछताछ दौरान पता चला है कि आरोपी दलजीत सिंह के खिलाफ 3 नशा तस्करी और एक नाजायज असला रखने का और 2 चोरी के मुकद्दमे पहले भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः निगम दफ्तर के बाहर बाल्टियां लेकर पहुंचे लोग, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधरः निगम दफ्तर के बाहर बाल्टियां लेकर पहुंचे लोग, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः पंजाब में बारिश से भले ही लोगों ने गर्मी से राहत मिली है। लेकिन बिजली ना होने के चलते पानी की किल्लत से परेशान हो रहे लोगों में सबब का बान अब टूट गया है। जिसके चलते कबीर नगर और अन्य मोहल्ला निवासी आज निगम दफ्तर के बाहर बाल्टियां लेकर पहुंचे है। जहां प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। लोगों का कहना है कि वह पीछले काफी समय से पानी की किल्लत से वह परेशान हो रहे है। कई बार इस समस्या को लेकर वह बात कर चुके है। लेकिन प्रशासन बिना धरने लगाने से पहले कोई कार्रवाई नहीं करता है। लोगों का कहना है कि इससे पहले एक माह पहले भी डीएवी फ्लाइओवर पर धरना लगाया था। जिसके बाद उनकी समस्या का हल हो गया था। अब फिर से पिछले दिन से पानी की समस्या से परेशान होकर लोगों ने निगम दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया है।

    लोगों का कहना हैकि जब तक इस समस्या का पक्का हल नहीं होता तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज एससीओ से बात करनी चाही तो उनका फोन बंद आ रहा था। जब उन्होनें निगम दफ्तर में फोन किया तो उन्होंने कहा कि एससीओ रात डयूटी पर थे, जिसके चलते वह आज छुट्टी पर है। इसलिए उनका फोन बंद आ रहा है। जिसके बाद उन्होंने निगम प्रशासन को मांग पत्र दिया है। वहीं प्रशासन के अधिकारी ने उनका मांग पत्र रखकर एक अधिकारी ने मोहल्लानिवासियों के साथ भेजा है। ताकि उन्हें आ रही पानी की समस्या को हल किया जा सके। जिसके बाद मोहल्लानिवासियों ने धरना खत्म कर दिया।

  • पंजाबः सीएम मान और गवर्नर के बीच ‘लेटर वॉर’ ने मचाई सियासी खलबली

    पंजाबः सीएम मान और गवर्नर के बीच ‘लेटर वॉर’ ने मचाई सियासी खलबली

    चंडीगढ़ः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी विनय कुमार सक्सेना के बीच जैसे अक्सर विवाद की खबरें आती रही है। ठीक वैसे ही अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच खींचतान देखने को मिल रही है। पंजाब के गवर्नर और मुख्यमंत्री के बीच विवाद अब ‘लेटर वॉर’ में बदल गया है। राज्यपाल ने अपने कई पत्रों का सीएम मान से जवाब ना मिलने पर सवैधानिक कर्तव्य पूरा ना करने पर एक और पत्र लिखा है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की तरफ से सीएम मान को पत्र लिखते हुए कहा गया है कि आपको बताना आवश्यक होगा कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों सवैधानिक पदाधिकारी होते है।

    दोनों के ही संविधान में भूमिका और दायित्व तय किए गए है। पंजाब को भी अनुच्छेद 167बी के तहत राज्य के मुख्यमंत्री से प्रशासनिक मामलों वैधानिक प्रस्तावों से संबंधित मामलों पर मुख्यमंत्री से जानकारी मांगने का हक है। ऐसे में जब राज्यपाल के द्वारा मुख्यमंत्री से कोई जानकारी मांगी जाए तो वो इसके लिए बाध्य होते है। जबकि मुख्यमंत्री का लहजा, तेवर और उनके द्वारा पत्र लिखा जाना उचित नहीं है। यहीं नहीं राज्यपाल के द्वारा मांगी गई जानकारी ना देना भी संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है। जबकि जानकारी दिया जाना 167बी के तहत मुख्यमंत्री का दायित्व है। 

    राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच रार बढ़ती जा रही है। राज्यपाल द्वारा कहा गया है कि उनकी तरफ से करीब 10 पत्र लिखे जा चुके है। लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। जो कि सीधे तौर पर सांविधानिक कर्तव्यों की अवहेलना है। बता दें कि सीएम मान ने सोमवार को एक ट्वीट कर दावा किया कि राज्यपाल ने बजट सत्र में उनके कहने पर अपने संबोधन में ‘मेरी सरकार’ शब्द का इस्तेमाल किया। इसके जवाब में राज्यपाल पुरोहित की तरफ से लिखा गया कि उन्होंने भाषण देते समय ही इस सुझाव को तत्काल स्वीकार किया गया था। जबकि मुख्यमंत्री के द्वारा अभी तक सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा।

  • पंजाबः मोगा में ज्वेलर्स की हत्या के बाद मोहाली के कारोबारियों में डर का माहोल, देखें वीडियो

    पंजाबः मोगा में ज्वेलर्स की हत्या के बाद मोहाली के कारोबारियों में डर का माहोल, देखें वीडियो

    मोहालीः मोगा में हुई ज्वेलर की हत्या वाली घटना के बाद ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरबजीत सिंह पारस ने सरकार से मांग की है कि पंजाब सरकार ज्वेलर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए । उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पूरे पंजाब में ज्वेलर्स की दुकानों में सेंध लगाकर लूटपाट और ज्वेलर्स पर हमले की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है और पिछले दिनों भी लुटेरों ने मोगा के परमिंदर सिंह ज्वैलर्स की हत्या कर दुकान में दिन दिहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

    लुटेरे दुकान के मालिक को गोली मारकर जेवरात चोरी कर ले गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं मोहाली में भी हो चुकी हैं और मोगा की ताजा घटना से मोहाली के कारोबारियों में काफी असमंजस है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिन मार्केट्स में ज्वेलर्स की दुकानें हैं, वहां पुलिस पेट्रोलिंग कराएं और पुलिस कंट्रोल रूम के कर्मचारी ज्वेलर्स की दुकानों के पास तैनात करवाएं जाएं।

  • पंजाबः इंसनियत शर्मसार! पोते ने दादी का बेरहमी से किया कत्ल, खेतों में फेंका शव

    पंजाबः इंसनियत शर्मसार! पोते ने दादी का बेरहमी से किया कत्ल, खेतों में फेंका शव

    फतेहगढ़ साहिब: हलका अमलोह के गांव खनियान में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नौजवान पोते ने दादी का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पोते रणवीर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी खनियान ने अपनी 82 वर्षीय दादी हरमिंदर कौर की हत्या कर शव को गांव से 1 किमी दूर सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार, जेवरात और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इस संबंध में डीएसपी अमलोह जंगजीत सिंह ने बताया कि बुरे अंसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर कत्ल की घटना को ट्रेस कर लिया है।

    दलजीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी खनियान ने अपने बयान में लिखावाया है कि उसकी मां हरमिंदर कौर उम्र 82 वर्ष बाहर खेतों में बने मकान में रहती है। कल पोता रणवीर सिंह उसके घर आया और अपनी मां से कहने लगा कि आपको मेरी मां कमलजीत कौर आपको बुला रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको कार में लेने आया हूं, जिस पर रणवीर सिंह ने हरमिंदर कौर को अपनी कार में बिठा लिया और करीब 2 घंटे बाद राहगीरों ने सूचना दी कि मक्की के खेतों के पास अमलोह की तरफ एक वृद्ध महिला की लाश पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जब मैंने खेतों में जाकर देखा तो शव उसकी मां का था।

    उन्होंने बताया कि मेरी मां हरमिंदर कौर के जेवरात और मोबाइल फोन गायब थे, उनके नाक-कान से खून निकल रहा था। उन्होंने कहा कि रणबीर सिंह नशे का आदी है। जिसने नशे के चलते अपनी दादी हरमिंदर कौर की हत्या कर दी और उसके पहने हुए सोने के गहने और मोबाइल फोन चुरा लिया। जिस पर रणबीर सिंह के खिलाफ धारा 302, 404 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रणबीर सिंह को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल की गई कार, चोरी का मोबाइल फोन व जेवर बरामद कर लिया गया है।

  • पंजाब : बॉर्डर पर एक संदिग्ध महिला गिरफ्तार,एसएसपी ने किए  खुलासे, देखे विडियो

    पंजाब : बॉर्डर पर एक संदिग्ध महिला गिरफ्तार,एसएसपी ने किए  खुलासे, देखे विडियो

    फिरोज़पुर : पंजाब के जिला फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर बी.एस.एफ. ने भारत सीमा के सरहदी गांव गटी राजोके के पास एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला से बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस और आर्मी, एजंसियों द्वार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दोरान उक्त महिला आपने आप को उज़्बेकिस्तान  की रहने वाली बता रही है। महिला का नाम टंगियारोवा बताया जा रहा है। महिला के मोबाइल में उज़्बेकिस्तान की पासमोर्ट कापी मिली है और मोबाइल में ही एक पाकिस्तानी आई.डी. कार्ड भी मिला है और एक जिरकपुर का आधार कार्ड और कई चीजे बरामद की है।  एसएससी भूपिंदर सिंह ने बताया पकड़ी गई महिला से पूछा जा रहा है। यह शकी मामला लग रहा है।