Blog

  • पंजाब : 2 पुलिस कर्मी सहित CIA Staff का इंचार्ज गिरफ्तार

    पंजाब : 2 पुलिस कर्मी सहित CIA Staff का इंचार्ज गिरफ्तार

    चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एक होटल मालिक से रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में सी.आई.ए. स्टाफ राजपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार को उनके दो साथी पुलिसकर्मियों समेत गिरफ्तार किया है। अन्य दो आरोपियों की पहचान हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और पंजाब होम गार्ड (पीएचजी) कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मियों को शहीद भगत सिंह कॉलोनी, राजपुरा (पटियाला) के रहने वाले तेजिंदरपाल सिंह, जो राजपुरा में होटल कैनेडियन गेस्ट हाउस चला रहा है, की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने थाना फ्लाइंग स्क्वॉड-1, पंजाब (मोहाली) में शिकायत दर्ज कराई थी कि सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने होटल व्यवसाय को चालू रखने के लिए उनसे प्रति माह 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद फ्लाइंग स्क्वायड-1, पंजाब (मोहाली) की टीम ने जाल बिछाया और स्पेक्टर राकेश कुमार की ओर से शिकायतकर्ता से 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    इस समय मुलज्म हेड कांस्टेबल के साथ पीएचजी कुलदीप सिंह भी मौजूद थे। इस संबंध में उक्त इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल व पीएचजी के खिलाफ थाना फ्लाइंग स्क्वॉड-1 मोहाली में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः ठग गिरोह का पर्दाफाश:एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 100 लोगो को ठगने के मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः ठग गिरोह का पर्दाफाश:एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 100 लोगो को ठगने के मामले में 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में लोगों को एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को उदयपुर से गिरफ्तार कल लिया है। इनके पास से 24 मोबाइल फोन, 5 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पंचकूला पुलिस के हाथ आए आरोपियों की पहचान राजेंद्र, राहुल, मोहनलाल, दिलीप और मनीष राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर निकिता खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों ने पंचकूला में एक लड़के को एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर 1.18 ठग लाख रुपए ठग लिए थे। इसकी एफआईआर साइबर थाना में दर्ज की गई थी। 

    उन्होंने बताया कि गिरोह अब तक 100 लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। फिलहाल गिरफ्तार पांचों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। इसके बाद उनसे और भी कई खुलासे हो सकते हैं। आरोपी पिछले 1 साल से ठगी का काम कर रहे हैं।

  • पंजाबः लॉरेंस बिश्नोई गैग का गुर्गा किया गिरफ्तार, 3 पिस्टल, 2 जिन्दा रौंद बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः लॉरेंस बिश्नोई गैग का गुर्गा किया गिरफ्तार, 3 पिस्टल, 2 जिन्दा रौंद बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतबीर सिंह उर्फ सतबीर गुज्जर  निवासी गांव बिजनपुर डेरा बस्सी जिला एसएएस नगर मोहाली उम्र 30 साल के रुप में हुई। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने रायपुररानी से दो आरोपियों, साहिल और रविराज को गिरफ्तार किया था और दोनों से पूछताछ करने पर सतबीर सिंह की जानकारी मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने सतबीर सिंह को काबू किया। सतबीर की निशानदेही पर पुलिस ने बिजनपुर से 3 देसी पिस्टल और 2 जिंदा रौंद बरामद किए। 

    एसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी सतबीर सिंह गुर्जर प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है और लॉरेंस बिश्नोई गैग से सबंध रखता है। सतबीर की मुलाकात लॉरेंस से जेल में ही हुई थी। ये पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। सतबीर ने लॉरेंस से मिलने के बाद ही फिरौती, डकैती का काम शुरू किया था। ये पंचकूला में दबदबा बनाने के लिए लोगों को डराने-धमकाने लगा। एसीपी क्राइम ने बताया कि हाल ही में सुतबीर ने पिंजौर में चैन सिंह नाम के शख्स को धमकी दी थी। उसे कहा था कि वह उसके बेटे को उठा लेगा और हाथ-पैर काट देगा। इस मामले में फरवरी 2023 में पुलिस ने केस दर्ज किया था।

  • ‘तितली’ उड़ी गाने से फेमस हुई मशहूर सिंगर का हुआ निधन

    ‘तितली’ उड़ी गाने से फेमस हुई मशहूर सिंगर का हुआ निधन

    मुबंईः सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शारदा राजन का 86 साल की उम्र में कैंसर की वजह से निधन हो गया है। वह साल 1966 में आई फिल्म सूरज के गाने तितली उड़ी के लिए पॉपुलर थीं। उन्होंने एक्ट्रेस राजश्री के लिए उनकी कई फिल्मों में गाना गाया था। उनका पूरा नाम शारदा राजन आयंगर था। उनका जन्म एक तमिल परिवार में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एंट्री राज कपूर की वजह से हुई थी। राज कपूर ने ही उनकी मुलाकात म्यूजिक डायरेक्टरर्स शंकर-जयकिशन से करवाई थी। उन्होंने उन्हें पहला ब्रेक सूरज से दिया था।

    उनकी डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें मोहम्मद रफी के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उस समय की ज्यादातर फिल्मों में लता मंगेशकर और आशा भोसले गाना गाती थीं, लेकिन शारदा जी की बच्ची जैसी आवाज उस समय एक बदलाव लेकर आया था। लोगों को उनकी आवाज फ्रेश लगती थी। उन्होंने एन इवनिंग इन पेरिस, अराउंड द वर्ल्ड, गुमनाम, सपनों का सौदागर, कल आज और कल जैसी फिल्मों के लिए भी गाना गाया था। उस समय वह वैजयंतीमाला, मुमताज़, रेखा, शर्मिला टैगोर, हेमा मालिनी जैसी एक्ट्रेसेज के लिए आवाज़ देती थीं।

    शारदा जी ने कई भारतीय भाषाओं में गाना गाया था और उन्होंने अपने समय के लगभग सारे म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ काम किया था। 70 के दशक में उन्होंने अपना पॉप एल्बम लॉन्च किया और म्यूजिक डायरेक्शन की ओर बढ़ गई थीं। उनकी लास्ट फिल्म 80 के दशक में आई कांच की दीवार थी। हालांकि उन्होंने साल 2007 में एल्बम मिर्जा गालिब गजल, अंदाज-ए-बयां से अपना कमबैक भी किया था। उसके बाद से ही शारदा लाइमलाइट से दूर थीं। हालांकि ट्विटर पर वह एक्टिव थीं और अपने पुराने दिनों की यादें वहां ताजा करती थीं।

  • इस इलाके में धंसा पार्किंग एरिया, कई वाहन क्षतिग्रस्त

    इस इलाके में धंसा पार्किंग एरिया, कई वाहन क्षतिग्रस्त

    मोहालीः सेक्टर 83 औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को क बिल्डिंग के पास बनी पार्किंग एरिया का हिस्सा कई फुट नीचे धंस गया जिसमें कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। आसपास के लोगों में हडकंप मच गया। सूचना के बाद एसडीएम सर्वजीत कौर, डीएसपी हरसिमरनजीत सिंह बल और एरिया एसएचओ पुलिस टीम के साथ पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि सेक्टर 83 औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माण अधीन बिल्डिंग की बेसमेंट की खुदाई के दौरान साथ लगती बिल्डिंग का पार्किंग एरिया नीचे धंस गया। इस दौरान करीब 10 मोटरसाइकिल और कार नीचे गिर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • इस सोसायटी में महिला और पुरुष के ड्रेस कोर्ड को लेकर नया फरमान जारी 

    इस सोसायटी में महिला और पुरुष के ड्रेस कोर्ड को लेकर नया फरमान जारी 

    उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा की एक आवासीय सोसायटी ने ऐसा फरमान जारी किया है, जिसे लेकर जमकर चर्चा हो रही है। सोसायटी प्रबंधन का कहना है कि लड़कियां और महिलाएं सोसायटी के अंदर नाइटी पहनकर नहीं घूम सकते। वहीं, ऐसा ही प्रतिबंध पुरुषों के लिए भी ऐसा ही प्रतिबंध लगाया गया है। प्रबंधन का कहना है कि पुरुष भी लुंगी पहनकर नहीं घूम सकेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि प्रबंधन ने ऐसा फैसला क्यों लिया है? तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा?

     

    दरअसल ग्रेटर नोएडा की इस रेसिडेंशियल सोसायटी के अध्यक्ष ने इसे अच्छा निर्णय बताते हुए कहा, अगर महिलाएं नाइटी पहनती हैं और घूमती हैं, तो यह पुरुषों के लिए असहज होगा और अगर पुरुष लुंगी पहनेंगे तो महिलाओं के लिए भी असहज होगा।

    आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सीके कालरा ने कहा, यह समाज द्वारा लिया गया एक अच्छा निर्णय है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए, विरोध करने की कोई बात नहीं है। अगर महिलाएं नाइटी पहनती हैं और घूमती हैं, तो यह पुरुषों के लिए असहज होगा और अगर पुरुष लुंगी पहनेंगे तो महिलाओं के लिए भी असहज होगा, इसलिए हमें एक-दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है।

  • विदेश में 27 वर्षीय लड़की चाकू मारकर कत्ल

    विदेश में 27 वर्षीय लड़की चाकू मारकर कत्ल

    वेम्बलीः लंदन के वेम्बली में हैदराबाद की 27 वर्षीय महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हायर स्टडी के लिए लंदन गई कोंथम तेजस्विनी की कथित तौर पर उनके ब्राजील के फ्लैटमेट ने हत्या की। रिपोर्ट में कहा गया है कि तेजस्विनी पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक आवासीय प्रॉपर्टी पर उनके ब्राजीलियाई फ्लैटमेट द्वारा कथित रूप से हमला किया गया था। तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि 28 साल की एक दूसरी महिला को चाकू से चोट लगने के कारण अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना वेम्बली के नील क्रिसेंट में हुई थी।

    पुलिस ने मृतक की पहचान अब तक ज़ाहिर नहीं की है जबकि भारत से मिली रिपोर्ट के मुताबिक वह हैदराबाद की युवा पेशेवर कोंथम तेजस्विनी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस औपचारिक रूप से उसकी पहचान जारी कर सकती है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इससे पहले ब्राजील के नागरिक केवेन एंटोनियो लौरेंको डी मोरिस की एक तस्वीर जारी की थी और मंगलवार सुबह हुए हमले के संदिग्ध के तौर पर उसका पता लगाने में जनता से मदद मांगी थी।

    23 वर्षीय व्यक्ति को अब वेम्बली में नील क्रिसेंट के अपराध स्थल के पास हैरो से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी पहचान नहीं बताई है लेकिन कहा है कि उसे हत्या के शक में गिरफ्तार किया गया है और उसे उत्तर लंदन थाने में हिरासत में रखा गया है। आधिकारिक तौर पर आरोपित किए जाने के बाद ही उसकी पहचान उजागर बताई जाएगी। पुलिस ने एक बयान में कहा कि दो महिलाओं को चाकू मारा गया था और आपात सेवा के कर्मियों की तमाम कोशिश के बाद भी 27 वर्षीय महिला को बचाया नहीं जा सकता।

    उसमें कहा गया है कि उसके रिश्तों को अबतक सूचित नहीं किया गया है। दूसरी महिला का भी नाम नहीं बताया गया है लेकिन वह 28 वर्षीय है और उसे चाकू मारा गया था और अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उसकी स्थिति गंभीर नहीं है। दो अन्य लोगों को हत्या के शक में मौके से गिरफ्तार किया गया है जिसमें 24 वर्षीय व्यक्ति और 23 वर्षीय महिला शामिल है। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति तो हिरासत में है लेकिन महिला को रिहा कर दिया गया है।

  • जालंधरः मोहल्ला करार-खां गिरी इमारत, वहीं माडल टाऊन में वाहनों पर गिरे पेड़, देखें वीडियो

    जालंधरः मोहल्ला करार-खां गिरी इमारत, वहीं माडल टाऊन में वाहनों पर गिरे पेड़, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः शहर में बारिश से भले ही मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को गर्मी से निजात मिली है। वहीं दूसरी ओर इस तेज बारिश से नुकसान होने के मामले भी सामने आए है। तेज मूसलाधार बारिश से मॉडल टाउन और करार-खां मोहल्ले में नुकसान होने के मामले सामने आए है। मॉडल टाउन में वैनक्कम रेस्तरां के निकट तेज आंधी के और बारिश के कारण सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पेड़ गिर गया है। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी कार और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

    वहीं दूसरी ओर करार-खां मोहल्ले खस्ता हालत में इमारत के गिरने का मामला सामने आया है। दरअसल, मोहल्ले में खस्ता हालत हो चुकी इमारत का हिस्सा गली में गिर गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में लोग बाल बाल बच गए। हालांकि इमारत गिरने से दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस इमारत को लेकर मोहल्लावासियों का कहना है कि यह इमारत कई दशक पुरानी होने के खस्ता हुई पड़ी है।

    उनका कहना है कि मकान मालिक खुद तो यहां नहीं रहते, लेकिन उन्होने प्रवासी लोगों को मकान किराए पर दिया हुआ है। गली में रहने वाले अन्य परिवार खतरे के साये में रह रहे हैं। इसकी हालत खस्ता होने चलते मकान मालिक से कई बार बात की गई है। लेकिन वह इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। मोहल्लावासियों का कहना है कि आज तो कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस इमारत को लेकर कड़ा एक्शन लिया जाए।

  • दर्दनाक हादसाः सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर मौत

    दर्दनाक हादसाः सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर मौत

    भुवनेश्वर : ओडिशा के बलांगीर जिले में एक दर्दनाक हादसा होने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मोत की खबर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक संबलपुर-बलांगीर राष्ट्रीय राजमार्ग-26 पर छुईनबांचा चौराहे के पास हुआ। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ओर 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

    जानकारी के मुताबिक एक परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। मृतकों की पहचान आत्मज नायक, उसकी बहन इप्सिता साई , उसकी बेटी रिया , आत्मज के चाचा दीप्तिरंजन साई  और साईं की बेटी अन्वी के रूप में हुई है।  सूचना मिलने के बाद बलांगीर पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

  • छठे वेतन आयोग का लंबित एरियर न मिलने से होमगार्ड्स जवानों में रोष  

    छठे वेतन आयोग का लंबित एरियर न मिलने से होमगार्ड्स जवानों में रोष  

    पुलिस व अन्य विभागो के पास लंबित है लाखो का एरियर 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश होमगार्ड्स कल्याणकारी संगठन जिला ऊना ने छठे वेतन आयोग के अंतर्गत मिलने वाले लंबित एरियर को न दिए जानें को लेकर रोष जताया है। यूनियन ने कहा है की कुछ विभागो ने सरकारी अधिसूचना लागू होने के बाबजूद होमगार्ड्स विभाग को   एरियर की राशि जारी नही की है । जिससे होमगार्ड्स जवानों को कई प्रकार की आर्थिक तंगी से जीवनयापन  व्यतीत करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। होमगार्डस  संगठन के प्रधान तिलक राज  ने कहा की जिला में विभिन्न स्थानों पर होमगार्ड्स जवान अपनी सेवाए दे रहे हैं। उन्होंने कहा की पूर्व सरकार द्वारा बर्ष 2022 में छठे वेतन आयोग की अधिसूचना जारी कर पहली किस्त पचास हजार रुपए देने के आदेश जारी किए थे। लेकीन आदेशों के 10 माह बाद भी होमगार्ड्स जवानों को  पुलिस विभाग ,बैबरेज   ( शराब ) डीपू , आरटीओ बैरियर व  संप्रेषण बाल गृह समूर कलां ने एरियर की लाखों की राशि का भुगतान न किया है।जिससे जवानों में रोष व्याप्त है। होमगार्ड्स यूनियन ने  प्रदेश सरकार से मांग  की है छठे वेतन आयोग की एरियर संबंधी  अधिसूचना को अमलीजामा पहनाकर होमगार्डस वर्ग को न्याय प्रदान किया जाए ।