Blog

  • अजनाला हिंसा मामलाः पुलिस ने वीडियो खंगालकर की 30 आरोपियों की पहचान 

    अजनाला हिंसा मामलाः पुलिस ने वीडियो खंगालकर की 30 आरोपियों की पहचान 

    अमृतसरः अजनाला थाने पर हमले के मामले में पुलिस की जांच लगभग अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी है। पुलिस ने हमले में शामिल 30 आरोपियों की तस्वीरों के साथ-साथ घटना से जुड़ी 46 वीडियो की जांच पूरी कर ली है। 23 फरवरी को हमले के दौरान बनी 150 से ज्यादा वीडियो को खंगालने के बाद पुलिस ने पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं। हालांकि, पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। जांच रिपोर्ट में थाने के बाहर पुलिसवालों से मारपीट के अलावा थाने पर हमले का पूरा ब्योरा है। अपहरण और मारपीट मामले में शिकायतकर्ता पीड़ित वरिंदर सिंह के पुलिस दोबारा बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने 16 फरवरी को अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर मारपीट, अपहरण व लूटपाट का केस दर्ज किया था। 

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को गिरफ्तार किया था। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने इसके विरोध में जत्थे के साथ अजनाला थाने के बाहर धरना दिया। इस दौरान भीड़ ने थाने पर हमला कर एसपी जुगराज सिंह समेत छह पुलिस कर्मियों को जख्मी कर दिया था। अमृतपाल पर आरोप लगे कि उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ढाल बनाकर थाने पर हमला किया। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार तूफान सिंह को क्लीनचिट देकर जेल से रिहा भी करवा दिया था।

    केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से अमृतपाल सिंह पर हमले की आशंका के अलर्ट के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। वहीं, अमृतपाल के आसपास भी सुरक्षा घेरा बढ़ गया है। पुलिस ने श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्ग्याणा मंदिर के आसपास पुलिस की सुरक्षा पहले से बढ़ा दी है। केंद्र ने पंजाब में जो अतिरिक्त कंपनियां भेजी हैं, उनकी तैनाती अभी नहीं दिखाई दे रही है। अमृतपाल सिंह शुक्रवार को जब श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचा तो सादे कपड़ों में आसपास पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस अमृतपाल की गतिविधियों पर पूरी नजर रख रही है।

  • पंजाबः चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान इंजीनियरिंग स्टूडेंट की मौत, शरीर के हुए दो टुकड़े 

    पंजाबः चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान इंजीनियरिंग स्टूडेंट की मौत, शरीर के हुए दो टुकड़े 

    लुधियानाः स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में एक युवती की जान चली गई। वह पैर फिसलने के बाद ट्रेन के नीचे पटरी पर जा गिरी और पहियों के नीचे आकर कट गई। ट्रेन के नीचे आते ही युवती के 2 टुकड़े हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी के एसआई कश्मीर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच और मृतका की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

    मृतका के पर्स से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान प्रताप नगर लुधियाना निवासी सतविंदर कौर (21) पुत्री मान सिंह के रूप में हुई। वह बी-कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह अपनी नानी से मिलने पठानकोट जा रही थी, मगर स्वराज एक्सप्रेस (12471) में चढ़ते समय हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में चीख पुकार मच गई और प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।

    बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं अकसर रेलवे ट्रैक सरेआम यात्री पार करते हैं, लेकिन इन लोगों को रोकने वाले अधिकारियों का दफ्तरों की कुर्सी से मोह नहीं जा रहा, जिस कारण वह उठकर बाहर जमीनी स्तर पर सुरक्षा प्रबंध को चेक नहीं कर रहे। इस कारण आए दिन लोग स्टेशन पर रेल हादसों में जान गंवा रहे हैं।

  • पंजाबः आतंकी पन्नू ने सीएम मान और शाह को दी धमकी, जाने क्या कहा

    पंजाबः आतंकी पन्नू ने सीएम मान और शाह को दी धमकी, जाने क्या कहा

    अमृतसर:  सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी गुरतपवंत पन्नू की आए दिन धमकी भरी वीडियो सामने आ रही है। वहीं आज पन्नू ने एक और धमकी भरी वीडियो जारी की है। जिसमें उसने सीएम भगवंत मान और अमित शाह को निशाना बनाया है। पंजाब में खालिस्तान पक्षीय सिखों के घरों में छापेमारी से निराश सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी पन्नू ने कहा, शंभु बार्डर पर खालिस्तानी झंडे और खालिस्तान जिंदाबाद के छापे लगाए गए हैं जिसमें लिखा गया है जी-20 सम्मेलन में  विदेशों से आने वालों का खालिस्तान में स्वागत है, ‘जी आया नू।” 

    वीडियो में गुरपतवंत सिंह ने कहा कि वह सिख जो पंजाब को भारत के कब्जे से आजाद करवाना चाहते हैं वह शंभु टोल समीप एनएच 1 खालिस्तान के झंडे नीचे इकट्ठे हों। शंभु बार्डर पर खालिस्तान का झंडा और खालिस्तान जिंदाबाद के छापे यह बता रहे हैं कि भगवंत मान, अमित शाह पंजाब और हरियाणा हिंदोस्तान का हिस्सा नहीं है। वह खालिस्तान का हिस्सा हैं। आतंकी पन्नू ने धमकी देते हुए कहा सीएम मान और अमित शाह की राजनीतिक मौत तय है।

    पन्नू ने कहा कि पिछले दिनों में सैंकड़ों नौजवानों के घरों में छापे मारे है, हजारों की तदाद में पुलिस फोर्स छापे मारकर घरों में पहुंची है। सीएम मान, अमित शाह को उनका संदेश है कि पंजाब के घर-घर में खालिस्तान का बारूद है जिस दिन वह चाहेंगे उस दिन ही फटेगा। न रहेगा भगवंत मान और न रहेगा अमित शाह, गुरपतंवत ने कहा कि अमित शाह पंजाब में अपनी मर्जी से आएगा। लेकिन दिल्ली ले जाने वाला कोई नहीं होगा। पंजाब खालिस्तान है। पंजाब में 15-16 मार्च को जी-20 के नुमाइंदे आ रहे हैं। उसने नौजवानों को कहा तैयार हो जाएं उन्हें जी आया कहने को। 

  • पंजाबः ठेला लगाकर गुजारा करने वाले राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को मिली सरकारी नौकरी, देखें वीडियो

    पंजाबः ठेला लगाकर गुजारा करने वाले राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को मिली सरकारी नौकरी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को सरकारी नौकरी मिल गयी है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। जिस दौरान परमजीत को खेल विभाग में नौकरी दी गई है। बता दें कि परमजीत कुमार एक राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं। जो बाजार में ठेला लगाकर अपना गुजारा कर रहा था हाल ही में सोशल मीडिया पर भी इसका एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था।

    बता दें कि हाल ही में परमजीत कुमार ने सीएम मान से मुलाकात की थी। इस दौरान सीएम मान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत को खेल विभाग में कोच नियुक्त करने की घोषणा की थी। पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत एक पल्लेदार के रूप में सामान उतारने चढ़ाने वाले मजदूर के तौर पर काम कर रहा था। उस दौरान परमजीत के साथ मुलाकात कर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया कि परमजीत को खेल विभाग में हॉकी कोच के तौर पर नौकरी दी जायेगी और इसकी सारी औपचारिकताएं भी जल्द ही पूरी की जाएगी। इसके बाद आज नौकरी के लिए सीएम मान ने परमजीत को नियुक्ति पत्र सौंप दिया है।

  • पंजाबः Blue Lotus Spa Center में पुलिस की रेड, 10 लड़के-लड़कियां काबू, देखें वीडियो 

    पंजाबः Blue Lotus Spa Center में पुलिस की रेड, 10 लड़के-लड़कियां काबू, देखें वीडियो 

    बंद कमरे में लगती जिस्म की बोली

    लुधियानाः माल में बने ब्लू लोट्स स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड कर देह व्यापार का धंधा करते युवक युवतियों को काबू किया है। यह रेड फिरोजपुर रोड पर ओमेक्स प्लाजा नजदीक भाईवाला चौक में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने की। बताया जा रहा है कि इस स्पा सेंटर के काउंटर पर मैनेजर एंट्री के 1500 रुपए लेता है, जिसके बाद बंद कमरे में महिलाओं के जिस्म की बोली लगती है। बताया जा रहा है कि 1500 से 3 हजार तक युवतियां ग्राहकों से जिस्मफरोशी के पैसे लेती हैं। इस जिस्मफरोशी को ये लोग एक्सट्रा सर्विस कहकर ग्राहकों से पैसे लेते है। पुलिस ने जब मॉल में रेड की तो अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कई युवक तो अभी स्पा सेंटर में जाने की तैयारी में ही थे कि छापामारी के कारण पहले ही बाहर से फरार हो गए।

    मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा इस स्पा सेंटर पर हो रहा था। बता दें इलाका पुलिस को कई बार मॉल में घूमने आए लोगों की भी शिकायतें मिल चुकी थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं, जिस कारण पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू के आदेशों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर का रिकॉर्ड भी खंगाला। रोजाना जो ग्राहक आते हैं, उनके आईडी प्रूफ व अन्य दस्तावेज पुलिस ने चेक किए। पुलिस ने स्पा के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटनास्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी पुलिस अधिकारियों ने मौके पर बुलाया।

    बताया जा रहा है कि इस स्पा सेंटर में ग्राहकों की ऑनलाइन बुकिंग भी होती थी। स्पा में जिस्मफरोशी का काम करने वाली विभिन्न महिलाएं महानगर और आस-पास के शहरों की हैं। वहीं यदि किसी ने स्पेशल सर्विस लेनी होती तो उनके लिए अन्य राज्यों से आई हुई युवतियों को मुहैया करवाया जाता। ये हाल सिर्फ एक स्पा सेंटर का नहीं बल्कि कई ऐसे स्पा सेंटर महानगर में हैं, जहां ये अनैतिक कार्य चल रहे हैं। एसीपी जसरूप कौर बाठ ने कहा कि सूचना मिली थी इस स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य हो रहे हैं, जिस कारण पुलिस ने रेड की। करीब 10 लोगों को राउंडअप किया है। पकड़े लोगों की पहचान के लिए उनके आधार कार्ड आईडी चेक की जा रहे हैं। रेड दौरान स्पा का मालिक यहां नहीं था। 

  • पंजाबः पैसों को लेकर नौजवान का मर्डर, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    पंजाबः पैसों को लेकर नौजवान का मर्डर, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    मोहाली/प्रवेशः 40 हजार रुपए के लेनदेन मामले में नौजवान की हत्या कर नहर में फेंकने के मामले में खरड़ पुलिस द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खरड़ थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि गगन कुमार वासी लुधियाना ने 24 तारीख को अपने जीजा राजिंदर सिंह के लापता होने की शिकायत दी थी।

    उसमें गगन ने बताया की राजिंदर सिंह के खाते से 2 लाख रुपए की ट्रांजेक्सन किसी अन्य खाते में हुई । इसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा  364, 302, 201,406, 420,120B के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफतार कर लिया। तत्पश्चात आरोपियों को कोर्ट के पेश कर 7 दिन का रिमांड हासिल किया।

  • पंजाबः स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

    पंजाबः स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बनाने के लिए पंजाब सरकार आए दिन बड़े ऐलान कर रही है। वहीं आज प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 15584 स्कूलों को सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षित होने को लेकर ट्वीट किया।

    जिस दौरान उन्होंने कहा कि 15584 स्कूल यानी पंजाब के 80% स्कूल सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षित होंगे और इसके लिए 26.40 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। ट्वीट के जरिए उन्होंने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को सुनिश्चित किया कि शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और भगवंत मान की सरकार सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

  • आज का राशिफल, 04 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 04 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। घर परिवार में आज किसी सदस्य को प्रमोशन मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़ों के साथ बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। मेलजोल की भावना भी आज आपके अंदर बढ़ेगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ है, आज पूरा हो सकता है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी आवश्यक कार्य के कारण यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी कुछ श्रेष्ठ जनों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और नज़दीकियां बढ़ेगी। आपके सामाजिक प्रयास आज सफल रहेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण आयोजन से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात आज लंबे समय बाद होगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरे का ऑफर आ सकता है। अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों को आज बल मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपने काम से अधिकारियों को परेशान करेंगे, जिससे आप टेंशन फ्री रहेंगे। यदि संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। मामा पक्ष की तरफ से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी साख आज चारों ओर फैलेगी, जिससे आपको कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। लेन-देन के मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।  जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते थे, उनकी  वह इच्छा भी पूरी होती दिख रही है। किसी बड़े निवेश में आज हाथ ना आजमाएं। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। लेन-देन के मामले में आज आप अपनी आंख और कान खुले रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी बड़े निवेश में आज हाथ ना आजमाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आपकी प्रतिभा में निखार आएगा और आपको कुछ नई कामों को करने के लिए भी कोई परिजन सलाह दे सकता है। आपको अपने किसी गलती को दोहराना नहीं है। आज किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो  आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका परिजनों से स्नेह बना रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में  छोटो की गलतियों को माफ करना होगा। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन आप अपने रूटीन को बेहतर बनाए रखें, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है।  आपके घर पर मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आपके कुछ बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जन कल्याण के कार्या से आपको जोड़ने का मौका मिलेगा। जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हें आज कोई बड़ा पद मिल सकता है।  नेतृत्व क्षमता बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपको यदि आपका कोई परिजन कोई सलाह दे, तो आपको बहुत ही सोच विचार कर चलना बेहतर रहेगा। अपने धन का कुछ हिस्सा धर्म-कर्म के कार्य में भी लगा सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है और आपको कुछ महत्व चर्चाओं में भी सम्मिलित होना पड़ेगा। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मुलाकात करने आ सकता है। आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिनसे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।  आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगी।

    मकर राशिफल। आज के दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना लेकर आएगा। साझेदारी में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको मनमुटाव ना मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने मित्र व सहकर्मियों से विश्वास बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में कोई जिम्मेदारी मिलने से आप उसे टीमवर्क के जरिए काम करके आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश मे कामयाब रहेनग, लेकिन जीवन साथी की सेहत के प्रति आप सावधान रहें।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनसे आपको घबराना नहीं है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे।  कार्यक्षमता में आज वृद्धि होगी और आपको मेहनत की राह पर चलकर ही नाम कमाना होगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को  कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपनी उस उर्जा को सही कामों में लगाएं, तो बेहतर रहेगा। आप मन से प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए भी तत्पर रहेंगे और महत्वपूर्ण विषयों में आप आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उनसे आज उनको छुटकारा मिलेगा। आपकी जीवनशैली भी आज  बेहतर बनेगी। यदि कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो उसे योग व व्यायाम के द्वारा आसानी से समाप्त कर पाएंगे।

  • जालंधर: बस स्टैंड पर कैदी के साथ शराब पीते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

    जालंधर, वरुण/वरिंदर : बस स्टैंड मे पुलिस अधिकारी और हथकड़ी लगे कैदी का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जालंधर के बस स्टैंड का है। वायरल वीडियो में वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कह रहा है की पुलिस अधिकारी के साथ खड़ा कैदी हथकड़ी खोल कर निकल रहा है। वहीं दूसरी वीडियो मे शराब की बोतल पुलिस अधिकारी के पास पड़ी नजर आ रही है।

    इस बारे में बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मेजर सिंह ने कहां की अभी बारे में मैं पता नहीं चला यह वीडियो जालंधर की है, लुधियाना की है या कौन जिले की बस स्टैंड की। यह सब वेरीफाई करने के बाद ही बता सकते है।

  • जालंधर: बस स्टैंड पर कैदी के साथ शराब पीते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

    जालंधर: बस स्टैंड पर कैदी के साथ शराब पीते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल

    जालंधर, वरुण/वरिंदर : बस स्टैंड मे पुलिस अधिकारी और हथकड़ी लगे कैदी का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो जालंधर के बस स्टैंड का है। वायरल वीडियो में वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कह रहा है की पुलिस अधिकारी के साथ खड़ा कैदी हथकड़ी खोल कर निकल रहा है। वहीं दूसरी वीडियो मे शराब की बोतल पुलिस अधिकारी के पास पड़ी नजर आ रही है।

    इस बारे में बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मेजर सिंह ने कहां की अभी बारे में मैं पता नहीं चला यह वीडियो जालंधर की है, लुधियाना की है या कौन जिले की बस स्टैंड की। यह सब वेरीफाई करने के बाद ही बता सकते है।