Blog
-

एनसीसी कैडेटस् ने ऊना में निकाली स्वच्छ भारत अभियान व बैन प्लास्टिक बैग पर रैली
ऊना/सुशील पंडित: छठी हि.प्र. (आज़ाद) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना के अंतर्गत पड़ते राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में स्वच्छ भारत अभियान पर रैली निकाली गई। जिस में कैडेटस् ने विभिन्न नारों की मदद से कैंप्स में पढ़ने वाले तमाम विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत – सुंदर भारत का संदेश दिया तथा प्लास्टिक बैग पर बैन पर भी संदेश दिया। इस मौक़े पर कार्यवाहक प्रोफ़ेसर शिव कुमार , सार्जेंट दविंदर , सीपीएल अनुराग पाठक , काजल तथा अरूण कौशल समेत अन्य कैडेट मौजूद रहे। -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मिला धमकी भरा पत्र, देखें वीडियो
नई दिल्लीः भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी को इंदौर पहुंचने पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर धमकी भरा पत्र मिला है। जूनी इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच पत्र छोड़ने वाले की तलाश में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस बारीकी से खंगाल रही है। बता दें कि 24 नवंबर के आसपास राहुल गांधी इंदौर के खालसा स्टेडियम में रात्रि विश्राम करेंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शरारती तत्व की कारस्तानी हो सकती है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।
देश में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक राहुल गांधी द्वारा पैदल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चलने के लिए कांग्रेस नेता अपने आप को तैयार कर रहे हैं। वहीं, इंदौर के सांवेर विधानसभा की कांग्रेस नेता रीना बोरासी भी पैदल मार्च निकाल कर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुट गई हैं।
कांग्रेस नेता और शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। सभी वर्ग के लोग भारत जोड़ो यात्रा से सीधे जुड़ रहे हैं। मालवा अंचल में यात्रा पूरे शबाब पर रहेगी। हजारों की संख्या में युवा भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की आमसभा में भी लाखों लोगों के जुटने की संभावना है। शहर के प्रमुख होटल बुक कर लिए गए हैं।
-

9 सोने की लौंग खा गई चोरनियां, देखें वीडियो
मेरठ: मेरठ की एक ज्वेलर्स शॉप से चोरी का हैरान कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। जहां दो महिलाओं ने बेहद ही शातिराना तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुनार की दुकान पर खरीददारी करने के बहाने से दो महिलाएं पहुंची और उन्होंने 9 सोने की लौंग को अपने मुंह में दबा लिया और रफूचक्कर हो गईं। चोरी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भूमिया का पुल निवासी वीरेंद्र रस्तोगी की थाना भावनपुर क्षेत्र में मेरठ देहात में गढ़ रोड पर छोटा हसनपुर में उज्जवल ज्वेलर्स की नाम से दुकान है। दोपहर लगभग ढाई बजे उनकी दुकान पर लौंग खरीदने दो महिलाएं आईं।
उन्होंने एक ट्रे में बहुत सारी लौंग अलग-अलग डिजाइन की उनके सामने रख दी. दोनों ट्रे में रखी लौंग को देखने लगी। लौंग का वजन कराने के बहाने से दुकानदार का ध्यान भटकाती और एक-एक लौंग अपने मुंह में डाल लेती। ऐसा कर दोनों ने धीर-धीरे 9 लौंग अपने मुंह में डाल ली। फिर पसंद ना आने का बहाना बनाकर चली गईं।
-

पंजाबः बेटे की शादी करके आ रहे अकाली नेता की सड़क पर पलटी गाड़ी
मोगा: सर्दी का मौसम शुरू होते हुए सड़क हादसों की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। वहीं देर रात मोगा-लुधियाना मुख्य मार्ग पर अकाली नेता की गाड़ी पलटने का मामला सामने आया है। इस भीष्ण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ गई।
हादसे में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविंदर सिंह पप्पू रामूवाला चंडीगढ़ से अपने साथियों के साथ बेटे की शादी समारोह में शामिल होकर मोगा लौट रहे थे, लेकिन जब वे बुग्घीपुरा चौक के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी पलट गई। इस हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। अकाली नेता रणविंदर सिंह पप्पू रामूवाला ने कहा कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और गाड़ी में सवार सभी लोग ठीक हैं।
-

पंजाबः किसानों ने भाजपा नेता के घर के सामने लगाया धरना, हाईवे जाम कर दी ये चेतावनी
गुरदासपुरः बटाला के नजदीक कस्ब कादियां में क्रांतिकारी किसान यूनियन के बैनर तले किसान एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालते हुए उन्होंने भाजपा नेता फतेह जंग बाजवा के घर के सामने सड़क जाम कर धरना लगा दिया है। इस मौके पर दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर क्रांतिकारी किसान यूनियन के नेता राजगुरविंदर सिंह और बच्चन सिंह ने कहा कि दिल्ली किसान आंदोलन समय केंद्र सरकार ने जो मांगे मानने का वायदा किया था वह मांगे अभी तक पूरी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से किया वादा तोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि उस समय केंद्र सरकार को एमएसपी लागू करना था, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करनी थी, बिजली संशोधन विधेयक 2020 को रद्द करना था, किसानों का कर्ज माफ करना था, मंत्री अजय मिश्रा और उनके किसानों के बेटे को हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने जैसी कई मांगें थीं जिन्हें केंद्र सरकार ने सहमति देने के बाद भी पूरा नहीं किया।
इसके विरोध में संगठन द्वारा पूरे पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों के सामने धरने का कार्यक्रम तैयार किया गया, जिसके बाद कादियां स्थित भाजपा नेता फतेह जंग बाजवा के घर के सामने धरना दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगली रणनीति के तहत 26 नवंबर को राज्यपालों को केंद्र सरकार के लिए मांग पत्र भेजे जाएंगे और संयुक्त किसान मोर्चा की आगामी बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी, अन्यथा उन्हें फिर से दिल्ली की ओर कूच किया जा सकता है।
-

पंजाबः अधिकारियों और गांव के लोगों में हुई बहस, माहौल तनावपूर्ण
गुरदासपुरः गांव हरदोछनी में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब गांव में अवैध कब्जा छुड़ाने आए प्रशासनिक अधिकारियों का गांव के लोगों से बहस हो गई। दरअसल, अधिकारी गांव में बन रहे आंगनबाडी केंद्र के लिए पंचायत की जमीन का कब्जा छुड़वाने के लिए आए थे, लेकिन जमीन पर कब्जा करने वाले गांव के लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया।
इस मौके पर गांव वालों ने कहा कि इस जगह पर हमारा काफी पुराना कब्जा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा हमें धमकाया जा रहा है और अधिकारी हमें बिना नोटिस दिए यहां से कब्जा हटा रहे हैं। गांव वालों ने मांग की है कि पुराने कब्जादारी होने के चलते उन्हें इस जगह से ना हटाया जाए। वहीं, बीडीओ गुरदासपुर कुलदीप सिंह ने कहा कि यहां आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस जगह पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, जिसे आज पुलिस प्रशासन की मदद से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि कब्जा हटाने में हमें कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन पुलिस की मदद से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। दूसरी ओर इस संबंध में मिली ताजा जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने गांव के 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ गांव की पंचायती जमीन पर बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य में बाधा डालने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-

पंजाबः सीएम मान के बड़े अहम फैसलें, इस दिन से शुरू होगी गन्ना मिल
चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट ने पुरानी पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार सुबह पंजाब सिविल सचिवालय में हुई बैठक में इस पर मुहर लगी। इसके अलावा गन्ने की कीमत सम्बन्धी नोटिफिकेशन मंजूर किया गया है। अब 380 रुपये प्रति क्विंटल दाम मिलेंगे। इसमें 305 केंद्र सरकार के 50 रुपये पंजाब सरकार के और 25 रुपये गन्ना मिलों से मिलेंगे। कॉलेजों में लेक्चरर के 645 पद भरे जाएंगे।
16 सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपल के पद भरे जाएंगे। प्रिंसिपल भर्ती उम्र 45 से बढ़ाकर 53 साल करने का प्रस्ताव भी मंजूर कर दिया गया है। प्रिंसिपल का दर्जा पीपीएस अधिकारी का होगा। रजिस्टर्ड गौशालाओं के 31 अक्तूबर तक के बिजली बिल माफ कर दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए की गई सभी घोषणाएं पूरी कीं हैं। 20 तारीख से गन्ना मिल भी शुरू हो जाएगी और नियमों के अनुसार इस बार की पेमेंट किसानों के खातों में डाल दी जाएगी।
सीएम मान ने आगे कहा कि 7 महीनों में खेती के लिए क्या किया इसका पता लगना चाहिए। क्योंकि पिछले कुछ समय से रिवाज बन गया है कि कही भी सड़क रोक कर धरना देकर बैठ जाओ, लेकिन मांगो को मानने के लिए समय लगता है। यहां रिवाज हो गया कि एक धरना मीटिंग के लिये एक धरना मीटिंग के बाद होता है। धरना देना अधिकार है। मैं जत्थेबंदियों को बेनती करता हूं कि आम लोगो के ट्रैफिक में अड़चन ना बने। सीएम माने ने आगे कहा कि धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों के अकाउंट में 24.83 करोड़ भेजे हैं इससे 29 हजार किसानों को इसका लाभ हुआ है।
-

पंजाबः भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार, ये वजह आई सामने
लुधियानाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता के बेटे को पुलिस गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा भाजपा किसान मोर्चा के नेता सुखमिंदर सिंह ग्रेवाल के पुत्र उदयराज सिंह और उसके साथी अमृतराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उदय राज को लुधियाना में एटीएम से छेड़छाड़ के मामले में नामजद किया है।
उदय राज के साथ उसका साथी अमृतराज भी है। आरोपियों ने एटीएम के डायलर पर गोली भी चलाई थी। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीमों ने काफी मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात लोगों की पहचान की। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जब उदय को पकड़ने गई थी तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक एटीएम से ये छेड़छाड़ 6 नवंबर को हुई थी। यह घटना सीसीटीवी में कैद को गई थी। वहीं दूसरी ओर इस मामले पर सुखमिंदर पाल सिंह ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि पुलिस को कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मैं आरोपी का बचाव नहीं करूंगा।
उदयराज सिंह की हरकतों को देखकर मैंने 3 फरवरी 2015 को उन्हें घर से निकाल दिया था। मैं लंबे समय से उनसे अलग रह रहा हूं। मैं और माताओं से कहूंगा कि वे अपने लड़कों के साथ सख्त रहें, पिता बच्चों के दुश्मन नहीं हैं। लोग मेरी सीधी-सादी जिंदगी के बारे में सब कुछ जानते हैं। मां-बेटे को अपने किए की सजा मिलनी चाहिए। मेरा और हमारे परिवार का इनसे कोई लेना-देना नहीं है।
-

पंजाबः जत्थेदार हरप्रीत सिंह की सरकार को दो टूक, देखें वीडियो
जत्थेदार बोले, राजीव गांधी के हत्यारे रिहा हो सकते हैं तो बंदी सिंह क्यों नहीं
अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिख समुदाय को संबोधित करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर पहले से सिखों के प्रति नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा है कि सिख स्थलों को उड़ाने और नरसंहार करने की धमकी दी जा रही है और पंजाब सरकार मूक दर्शक बनी हुई देख रही है।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार से कहा है कि श्री हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी देने वाले लोगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि सिख समुदाय के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि हिंदू राष्ट्र का दावा करना गलत नहीं है, फिर सिख राष्ट्र की बात कैसे हो सकती है। उनका कहना है कि सिख विरोधी व्यक्ति सरकारी सुरक्षा लेकर घूम रहे हैं।उनका कहना है कि वे भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि सिखों के मसला जल्द हल किया जाए। उन्होंने कहा है कि राजीव गांधी के हत्यारे रिहा हो गए, लेकिन बंदी सिंहों को क्यों नहीं छोड़ा जा सकता। उनका कहना है कि देश में एक कानून होना चाहिए, अगर सिख कातिलों को जेल में बंद किया जाए तो हम भी देश में चैन से रह सकते हैं।
-

‘अपनों’ ने किया युवती से गैंगरेप, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
जयपुर: जयपुर में एक महीने के अंदर दो गैंगरेप की घटनाएं सामने आई हैं। ताजा मामला मानसरोवर थाने का है, जहां एक युवती के साथ उसके ‘अपनों’ ने गैंगरेप किया है। इस मामले में पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मानसरोवर के एसीपी इस मामले को देख रहे हैं। एसीपी (मानसरोवर) हरिशंकर ने बताया कि नवलगढ़ झुंझुनूं निवासी 23 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं 25 दिन पहले भी छत्तीसगढ़ से आई एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। प्रताप नगर थाने में पीड़िता ने छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
अकेला पाकर युवकों ने की दरिंदगी
युवती का आरोप है कि घर में अकेला पाकर चार परिचितों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर डरा-धमकाकर मारपीट करने के साथ ही उसको जान से मारने के लिए गला भी दबाया। मानसरोवर थाने में बुधवार शाम पीड़िता ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि चारों आरोपी उसके परिचित हैं, जिनमें से दो उसके पड़ोसी भी हैं। जानकारी के अनुसार डेढ़ महीने पहले वह घर पर अकेली थी। दोपहर के समय अकेला पाकर चारों आरोपियों ने उसको पकड़ लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जॉब की तलाश में आई युवती से भी हुआ था रेप
इससे पहले जयपुर में जॉब की तलाश में आई छत्तीसगढ़ की युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। जयपुर के होटल में गैंगरेप का मामला सामने आया था। आरोप था कि 21 अक्टूबर को जीतू युवती को अपने साथ टोंक रोड स्थित होटल शिवम में लाया। होटल के रुम में आरोपी जीतू ने अपने दोस्त अमन, मनकुश, पिंटू, लोकेश और बलराम के साथ मिलकर गैंगरेप किया। विरोध करने पर मारने की धमकी दी। परिचित युवक उसे होटल में ले गया, जहां दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। प्रताप नगर थाने में पीड़िता ने छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।