Blog

  • पंजाबः व्यक्ति की गोली मारकर ह+त्या

    फिरोजपुरः थाना मल्लांवाला के अंतर्गत आते गांव दुला सिंह वाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार सतनाम सिंह देर रात  बचितर सिंह के घर में दाखिल हुआ। इस दौरान जब बचितर सिंह को सतनाम के घर दाखिल होने का पता चला तो उसने अपनी 315 बोर की रायफल से गोली मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। 

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी बलकार सिंह और एसएचओ बलराज पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बलकार सिंह ने बताया कि मामला अवैध संबंधों का लग रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

  • वफादारी की मिसाल : 2 दिन तक मालिक के शव को जानवरों से बचाता रहा कुत्ता, देखें वीडियो

    शिमला : कुत्ते को इंसान का सबसे वफादार जानवार माना जाता है। समय-समय पर कुछ ऐसी घटनाएं देखने-सुनने को मिलती हैं, जिनसे कुत्ते की वफादारी के बारे पता चलता है। कांगड़ा में पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते की वफादारी के कारण पुलिस लापता ट्रैकर्स युवक-युवती का पता लगाने में सफल रही। जंगल में कुत्ते के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनकर रेस्क्यू टीम शवों तक पहुंची। टीम जब शवों के पास पहुंची तो कुत्ता उन्हें पास नहीं आने दे रहा था। मुश्किल से कुत्ते को दूर किया और शवों को कब्जे में लिया।

    बताया जा रहा है कि 2 दिन तक यह पालतू कुत्ता बिना कुछ खाए-पीए मालिक के शव के पास बैठा रहा और सुनसान जंगल में रखवाली करता रहा। दरअसल कांगड़ा जिले के बीड़ में पठानकोट का युवक और महाराष्ट्र की युवती बीते रविवार को ट्रैकिंग पर निकले थे। 2 दिन बाद मंगलवार को दोनों के शव बरामद किए गए। युवती का शव गुरुवार को उसके परिजनों को सौंपा। जबकि पठानकोट के युवक की डेड बॉडी बुधवार को ही परिजनों को दे दी गई। मृतकों की पहचान अभिनंदन गुप्ता (30) निवासी शिवनगर पठानकोट और प्रणिता बाला साहेब निवासी पुणे महाराष्ट्र के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार अभिनंदन के भाई ने कांगड़ा पुलिस को उसके लापता होने की शिकायत दी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और कुत्ते की मदद से शवों का पता लगा। पुलिस के अनुसार अभिनंदन गुप्ता ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का शौकीन था। वह 4 साल से बीड़ में किराए के कमरे में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के साथ दो अन्य युवक-युवती भी ट्रैकिंग पर गए थे। लेकिन वे रास्ते में मौसम खराब होने के बाद वापस लौट आए। अभिनंदन को ट्रैक का पता था, इसलिए वह अपनी दोस्त प्रणिता के साथ आगे चला गया। इस दौरान उनके साथ हादसा हुआ।

  • लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, अकाली दल के अलावा संपर्क में ये पार्टियां 

    कांग्रेस के 2 नेता जल्द हो सकते है भाजपा में शामिल

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर ज्यादातर पार्टियां अपने हिसाब से गठबंधन के साथी की तलाश में है। सूत्रों के मुताबिक, अकाली दल और बीजेपी में फिर से गठबंधन होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक अकाली दल के नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। बीजेपी के पुराने सहयोगी जल्द ही एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अकाली दल और बीजेपी के बीच जल्द ही कोई डील हो सकती है। पंजाब में लोकसभा का चुनाव दोनों दल एक साथ लड़ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सिर्फ अकाली दल ही नहीं बल्कि कई अन्य पार्टियां भी बीजेपी के संपर्क में हैं। जिनके साथ लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन किया जा सकता है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अकाली दल के साथ-साथ जयंत चौधरी की राष्ट्रीय जनता दल (आरएलडी) और पूर्व केंद्रीय मंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी भी बीजेपी के संपर्क में हैं। किसके साथ गठबंधन किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी और अकाली दल के बीच जल्द ही सहमति बन सकती है।  इसके अलावा पंजाब में कई अन्य पार्टियों के नेता भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। वहीं कहा जा रहा है कि कांग्रेस के दो बड़े नेता भी बीजेपी के संपर्क में हैं।

    वहीं राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत विफल रही तो आरएलडी नेता जयंत चौधरी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में जयंत चौधरी ने कुछ नहीं कहा है। एसपीए और आरएलडी ने हाल ही में गठबंधन का ऐलान किया था। इसके तहत रालोद को 7 सीटें दी गईं। साल 2019 में आरएलडी ने एसपी और बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। 

    इस चुनाव में आरएलडी ने मथुरा, बागपत और मुजफ्फर नगर सीटें जीतीं, लेकिन तीनों सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। टीडीपी अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसके बाद गठबंधन का ऐलान हो सकता है। दरअसल, साल 2018 में टीडीपी बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से अलग हो गई थी। इसी तरह पंजाब में किसान आंदोलन के दौरान अकाली दल भी बीजेपी से अलग हो गया। पंजाब में अकाली दल और बीजेपी ने अलग-अलग विधानसभा चुनाव लड़ा था।

  • जालंधरः Karma Fashion मामले में हथियारों सहित 8 गिरफ्तार, जांच में हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    आरोपियों ने शोरूम के बाहर फेंका था धमकी भरा पत्र और कारतूस 

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतगर्त आते इलाके में पिछले माह 27 जनवरी को Karma Fashion के बाहर आरोपी ने धमकी भरा पत्र और कारतूस फेंकने के मामले को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने हथियारों सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि काबू किए गए आरोपी लारेंस गैंग से संबंधित है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देसी कट्टा और 9 एम.एम की पिस्तौलें, 10 कारतूस और वाहन बरामद किए है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी धमकियां, फिरौती, जबरन वसूली और अन्य अपराधिक मामले में शामिल है। आरोपियों की पहचान संजय बावा पुत्र हरि मित्तल निवासी करांर खां जालंधर, दीपक पुत्र मोहिंदर पाल निवासी रतन नगर, गजेद्र उर्फ गुज्जू पुत्र श्याम बिहारी निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, राधे पुत्र सोमपाल निवासी बाबू लाभ सिंह नगर, अभिषेक गिल पुत्र राज कुमार निवासी गुरदेव नगर, पप्पू पुत्र सोमपाल निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, मनोज पुत्र जगदीश निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर और दीपक कुमार पुत्र फूलचंद निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपियों को पुलिस धोबीघाट नजदीक टीवी टॉवर से गिरफ्तार से गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों के कब्जे से .30, .32 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। इसी के साथ आरोपियों से .30 के 5 कारतूस और .32 के 5 कारतूस सहित 4 मैगजीन बरामद किए है। इसी के साथ एक स्पेंलडर बाइक और 2 एक्टिवा भी बरामद की गई है। ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया कि इन गैंगस्टरों का संचालन राष्ट्रीय सीमाओं से परे तक फैला हुआ था, जिसमें वर्तमान में इंग्लैंड में रहने वाले सूरज के साथ पहचाने गए संबंध थे।

    गिरोह के बारे में जानकारी देते हुए ज्वाइंट सीपी ने बताया कि यह गिरोह लोगों से पैसे ऐंठने के लिए जानलेवा कॉल और पत्र भेजने में शामिल था। उन्होंने कहा कि जबरन वसूली कॉल के लिए इस्तेमाल किए गए अंतरराष्ट्रीय नंबर की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक काबू किए गए 8 आरोपियों के कोई आपराधिक मामले सामने नहीं आई है, लेकिन विस्तृत जांच पहले से ही चल रही है।

  • पंजाब : मिड-डे मील को लेकर जारी हुए नए आदेश

    चंडीगढ़ :  स्कूलों में अब स्टूडेंट्स को हफ्ते में एक बार मिड-डे मील में केले की जगह मौसमी फल खाने को दिए जाएंगे। इन फलों में किन्नू, अमरूद, लीची, बेर, सेब व आम तक शामिल हैं। इसका आगाज 12 फरवरी से होगा। इस चीज को अब मिड-डे मील के मेन्यू में शामिल किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि अप्रैल से शुरू होने वाले नए सेशन में इस संबंधी मौसमी फलों की उपलब्धता के हिसाब से आदेश जारी किए जाएंगे। इससे पहले जनवरी में केला देने का फैसला लिया गया था। सर्दी की छुट्टियां होने से प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पा रहा था।

    स्टूडेंट्स को मौसमी फल देने का फैसला CM भगवंत मान की अगुवाई में हुई मीटिंग में लिया गया है। इसके पीछे कोशिश यह भी है कि अपने स्थानीय फल उत्पादकों को भी लाभ हो सके। साथ ही स्टूडेंट्स की सेहत का ख्याल रखा जाए। काफी समय से इस मामले को विधायकों और कृषि माहिरों द्वारा उठाया जा रहा था। स्कीम में प्रति स्टूडेंट्स 5 से 6 रुपए खर्च करने की योजना है। यह सारी रणनीति पूरे मंथन के बाद बनी है। राज्य में इस समय 19120 सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी से 8वीं तक 18.35 लाख स्टूडेंट्स को दोपहर का खाना परोसा जाता है। प्रति स्टूडेंट्स 6 रुपए मौसमी फल पर खर्च किए जाएंगे, इस हिसाब से सालाना 52.86 करोड़ रुपए खर्च आएगा। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा मिड-डे मील स्कीम के तहत 456 करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। सरकार द्वारा साल में 2 से 3 बार मौसम के हिसाब से मिड-डे मील के मेन्यू में बदलाव किया जाता है

  • पंजाबः PRTC बस चालक और कॉलेज के छात्रों में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में पीआरटीसी बसों में 52 सीटों पर सवारियों को बिठाने के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ताजा मामला आज सुबह शेरपुर चौक से सामने आया है। जहां गुलजार कॉलेज के छात्रों और PRTC बस चालक में भारी हंगामा हुआ। इस दौरान छात्रों ने सरकारी बस के ड्राइवरों पर धक्केशाही के आरोप लगाए। वहीं एक छात्र ने कहा कि आज सुबह वह सरकारी बस में बैठने लगे तो ड्राइवर और कंडक्टर ने उनसे बदतमीजी की। ड्राइवर ने कहा कि उसकी बस में 52 सवारियां पूरी हैं, इस कारण वह उन्हें बस में नहीं चढ़ने दे सकता। फिर भी कुछ छात्र बस में चढ़ गए। जिस कारण उसने बस रोक दी। छात्रों ने बस के अंदर की वीडियो भी बनाई। वीडियो में छात्र और बस के कंडक्टर में काफी बहसबाजी दिख रही है। कुछ सवारियों के साथ भी छात्रों की बहसबाजी हुई।

    वहीं हाईवे पर जाम की स्थिति बनती देख शेरपुर पुलिस चौकी के अधिकारी और फोर्स पहुंची। जहां उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करवाया। दरअसल, छात्रों का आरोप है कि सरकारी बस ड्राइवर उनका सरकारी पास देखने के बावजूद उन्हें बस में नहीं चढ़ाते। उन्होंने कहा कि यदि वह बस में बैठ जाएं तो उन्हें उनके कॉलेज के पास रोकने की जगह उन्हें खन्ना बस स्टैंड पर उतार दिया जाता हैं। वहां से फिर वापस कॉलेज तक छात्र प्राइवेट ऑटो करके आते हैं। छात्रों को किसी तरह पुलिस कर्मचारियों ने समझा हाईवे से पीछे हटाया।

    इस दौरान छात्रों ने कहा कि उन्होंने सिर्फ PRTC की एक बस रोकी है, बाकी बसें ड्राइवर खुद ही रोक रहे हैं। छात्रों के मुताबिक उन पर कार्रवाई करने का पुलिस और बस ड्राइवर दबाव बना रहे हैं। सरकारी बसों के कंडक्टर उनका पास देखते ही उन्हें गालियां तक देते हैं। छात्रों ने कहा कि पास बनवाने के लिए वह सुबह 4 बजे लाइनों में लगते हैं, लेकिन ड्राइवर उन्हें पास होने के बावजूद बसों में चढ़ाने से गुरेज करते हैं।

    छात्रों ने कहा कि रोजाना सरकारी बस कॉलेज के बाहर रुकने की जगह खन्ना बस स्टैंड पर रुकती है। इस कारण उनका काफी समय बर्बाद होता है। जब वह कॉलेज पहुंचते हैं तब तक उनके 2 लेक्चर समाप्त हो चुके होते हैं। इस मामले संबंधी लुधियाना के RTA रणदीप हीर से संपर्क किया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। PRTC बस के ड्राइवर दर्शन सिंह ने कहा कि उनकी बस का रूट कपूरथला से पटियाला है। उनकी बस 52 सीटों के साथ भरी हुई थी। रोजाना वह इसी जगह से गुजरते हैं। आज किसी छात्र को गाली या धक्का नहीं मारा गया। बस ओवरलोड हो जानी थी, इस कारण छात्रों से कंडक्टर का विवाद हुआ है। 

  • पंजाबः पंप से 5 हजार से अधिक का पेट्रोल डलवाकर स्कॉर्पियो सवार युवक फरार, देखें CCTV

    फिरोजपुरः पंजाब में पैट्रोल पंप पर तेल भरवाकर बिना पैसे दिए युवकों के फरार होने के मामले में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला श्री मुक्तसर साहिब में बठिंडा रोड पर स्थित तनेजा पेट्रोल पंप से सामने आया है। जहां देर रात करीब 1 बजे स्कॉर्पियो सवार युवक फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पंप के कर्मी ने बताया कि युवक ने स्कॉर्पियो में 5290 का तेल डलवाया और पेटीएम करने के बहाने करने लगा। इस दौरान मौका पाकर युवक घटना स्थल से भाग गया।

    पीड़ित ने बताया कि गाड़ी के दोनों नंबर प्लेट काले किए हुए थे और इस मामले के की सूचना कर्मियों ने पंप के मालिक को दी। जिसके बाद पंप मालिक ने पुलिस घटना संबंधी सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे लेकर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवक ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। इस दौरान युवक ने कर्मी से तेल डालने के लिए और गाड़ी में बैठ गया।

    जैसे ही कर्मी ने गाड़ी में तेल डाला गाड़ी सवार युवक फरार हो गया। वहीं बीते दिन लुधियाना में रात के समय पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों से नकाबपोश लुटेरों द्वारा तेजधार हथियार के बल पर कैश लूट की घटना को अंजाम दिए जाने के मामलों को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से बैठक की गई थी। बैठक के दौरान उन्होंने निर्णय लिया कि रात में पेट्रोल पंपों पर आने वाले वाहन चालकों से पहले पैसा लिया जाएगा और बाद में वाहनों में पेट्रोल भरा जाएगा। यह फैसला पूरी रात लागू रहेगा और सुबह कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा।

  • जमीन कारोबारी के ठिकानों पर IT रेड, नोट गिनने की मशीन मंगवाई

    भागलपुर : गुरुवार को इनकम टैक्स की टीम ने जमीन कारोबारी शंकर यादव के ठिकानों पर छापेमारी की। शंकर यादव बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। इधर टीम ने नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई गई है। वहीं पटना में भी बेल्ट्रॉन के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत अन्य मानव बल मुहैया कराने वाली कंपनी उर्मिला इंफोटेक के पटना समेत करीब 10 ठिकानों पर एक साथ रेड हो रही है।

    उर्मिला इंफोटेक के मालिक अविनाश कुमार सिंह हैं। इनके पटना के खाजपुरा स्थित आवास और पाटलिपुत्र कॉलोनी में टेक्नोलॉजी पार्क कार्यालय में आयकर विभाग की टीम ने रेड किया है। दिल्ली में भी दो ठिकाने बताए जा रहे हैं। इधर शंकर यादव जमीन के खरीद बिक्री का काम करते हैं। उनका बरारी थाना क्षेत्र के मंगलम हॉस्पिटल के पास सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम भी है। पटना से आयकर विभाग की 5 सदस्य टीम छापेमारी में जुटी हुई है। वहीं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शंकर यादव के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲੰਡੀ ਜੀਪ ‘ਚ ਗੇੜੀ ਮਾਰਨੀ ਪਈ ਮਹਿੰਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਲੰਡੀ ਜੀਪ ਵਿੱਚ ਗੇੜੀ ਮਾਰਨੀ ਮਹਿੰਗੀ ਪਈ। ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਲੰਡੀ ਜੀਪ ਵਿੱਚ ਗੇੜੀ ਮਾਰ ਰਹੇ 2 ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਚਲਾਨ ਕੱਟਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੇੜੀ ਵਾਲੀ ਜੀਪ ਨੂੰ ਠਾਣੇ ਬੰਦ ਕੀਤੀ। ਦਰਸਲ ਜਦੋ ਏਹ ਗੇੜੀ ਮਾਰ ਰਹੇ ਸੀ ਤੇ ਟਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜਦੋਂ ਰੋਕ ਕੇ ਜੀਪ ਦੇ ਕਾਗਜ ਮੰਗੇ ਤਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਕਾਗਜ ਦੇਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਬਹਸ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ। ਨਾਲ ਹੀ ਫੋਨ ਤੇ ਸਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਵੀ ਲਗਾਈ।

    ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਕ ਨਾ ਸੁਣੀ ਬਿਨਾਂ ਸਮਾਂ ਬਰਬਾਦ ਕੀਤੇ ਜੀਪ ਦਾ ਕੱਟਿਆ ਚਲਾਨ ਜੀਪ ਠਾਣੇ ਬੰਦ ਕੀਤੀ।

  • पंजाब : हाईवे पर परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    खनौरी : संगरुर के खनौरी इलाके से युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रोड जाम कर दिया। बता दें कि बनारसी गांव के पड़ोसियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी।

    जिसके बाद परिजनों ने मृतक नरेश कुमार का शव खनौरी नेशनल हाईवे बस स्टैंड के सामने रखकर रोड जाम कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक हत्या के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तो नहीं करेंगे संस्कार।