Blog

  • Jalandhar News: प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई और भाभी ने किया बहन पर हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई और भाभी ने किया बहन पर हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ग्रीन सिटी इलाके में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई और भाभी ने घर में बहन पर हमला कर दिया। हालांकि भाई और भाभी भी घर में ही रहते है और दोनों छत पर रहते है। इस मामले को लेकर बहन ने भाई पर गंभीर आरोप लगाए है। घटना में सिर में चोट लगने से सिविल अस्पताल में उपचार करवाने पहुंची है। पीड़िता ने कहा कि घटना के दौरान वह और उसकी मां घर पर मौजूद थी। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां कुलविंदर ने बताया कि उसके बेटे के साथ उनका लंबे समय से कोर्ट में प्रॉपर्टी को लेकर केस चल रहा है।

    इसी कारण परिवार ने उसे पहले ही घर से बेदखल कर रखा था। भाई और भाभी की शादी को 7 से 8 महीने हुए है और दोनों की शादी के बाद अब परिवार के साथ उनकी अनबन चल रही है। इसके बावजूद आरोपी भाई लाल सिंह अपनी पत्नी भावना के साथ जबरन घर आया और अंदर का दरवाजा खुलवाकर घर में घुस गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही भाई और उसकी पत्नी लगातार परिवार के साथ मारपीट कर रहे थे और उन्हें घर व प्रॉपर्टी छोड़ने की धमकियां दी जा रही थीं। आरोपी पहले भी कई बार मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

    पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने घर में घुसते ही बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। घर में उस समय कोई और मौजूद नहीं था जो बीच-बचाव कर सके। जब पीड़िता ने घटना की वीडियो बनाकर मीडिया और पुलिस को सूचना देने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। घटना के दौरान पीड़ितों को गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार एक घायल के सिर में गहरी चोट के कारण तीन टांके लगाए गए हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी कई जगह चोटों के निशान हैं।

    पीड़िता ने बताया कि घटना के समय उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल की थी, जहां से उन्हें पहले सिविल अस्पताल जाकर मेडिकल करवाने की सलाह दी गई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Jalandhar News: 1.50 लाख की नगदी और 50 लाख के गहने लेकर बाइक सवार लुटेरे फरार देखें वीडियो

    Jalandhar News: 1.50 लाख की नगदी और 50 लाख के गहने लेकर बाइक सवार लुटेरे फरार देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कैंट में सब्जी मंडी रोड पर लूट की घटना सामने आई है। जहां दिल्ली के मार्बल व्यापारी शंकर सिंह की पत्नी शालू का बाइक सवार 2 लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार लुटेरे भागते हुए दिखाई दे रहे है। पीड़ित के अनुसार पर्स में 35 तोले (350 ग्राम) जिसकी कीमत 50 से 55 लाख है और 1.50 लाख की नगदी थी।

    मार्बल व्यापारी शंकर सिंह के मुताबिक पत्नी के पर्स में इसके अलावा जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण लुटेरों की बाइक का नंबर भी पत्नी पढ़ नहीं सकी। शंकर सिंह ने बताया कि वह बहन सुशीला देवी पत्नी राम किशन निवासी मकान नंबर-26 न्यू डिफेंस कालोनी संसारपुर जालंधर कैंट को मिलने के लिए 31 दिसम्बर को पंजाब आए थे। 1 जनवरी के पारिवारिक शादी समारोह के खत्म होने के बाद वह अगले दिन हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए चले गए और वहां से 4 जनवरी को सीधे खरीदारी करने के सिलसिले में जालंधर कैंट आ गए और सब्जी मंडी के पास स्थित पार्किंग में अपनी कार लगाने के बाद बाजार में आ गए।

    वहीं रात 7.50 बजे से लेकर 8.15 बजे के बीच जब वह वापस सब्जी मंडी रोड से ऑटो पार्किंग की तरफ जाने लगे तो एक ढाबे के पास पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवक उनकी पत्नी की बाजू में डाला हुआ पर्स छीन कर फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शालू के बयानों पर 304 और 3(5) बी.एन.एस. के तहत अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ एफआईआर नंबर-4 दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

     

     

  • कारोबारी के घर पर बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग, 10 Crore की रंगदारी मांगी

    कारोबारी के घर पर बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग, 10 Crore की रंगदारी मांगी

    झारखंडः रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र स्थित नया मोड़ इलाके में बालू कारोबारी डब्बू सिंह उर्फ सागर सिंह के आवास पर नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। हमलवार बाइक पर सवार होकर आए थे। करीब 7 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग की इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।

    सूत्रों के अनुसार, अपराधियों की ओर से चलाई गोलियों में चार गोलियां आवास के मुख्य गेट पर, दो गोलियां पार्किंग में खड़ी महिंद्रा थार गाड़ी पर, जबकि एक गोली घर की खिड़की में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। बाद में घटनास्थल से राहुल दुबे गिरोह के नाम का एक हस्तलिखित लेवी पर्चा भी बरामद हुआ। पर्चे में बालू कारोबारी से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।

    पीड़ित डब्बू सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हाल ही में रामगढ़ जिले का बालू टेंडर लिया है। इसके बाद से ही राहुल दुबे गिरोह की ओर से लगातार हर महीने 10 करोड़ रुपए की मांग की जा रही थी। सोमवार की देर शाम इसी दबाव और रंगदारी को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया।

  • Punjab के SHO की तस्वीर Pakistani Number पर लगी, साइबर ठग लोगों को बना रहे शिकार, देखें वीडियो

    Punjab के SHO की तस्वीर Pakistani Number पर लगी, साइबर ठग लोगों को बना रहे शिकार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए नई तकनीक अपनाई है। दरअसल, पीएयू पुलिस स्टेशन के SHO के पद पर तैनात एक इंस्पेक्टर की तस्वीर का दुरुपयोग करते हुए लोगों से वसूली करने की कोशिश की गई। यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब एक पीड़ित ने कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर साझा की। कुछ ही घंटों में यह क्लिप वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस और जनता दोनों का ध्यान इस ओर गया। वहीं साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते इंस्पेक्टर विजय कुमार ने कहा कि उन्हें पता चला कि उनकी वर्दी में ली गई तस्वीर का इस्तेमाल धोखेबाजों द्वारा पैसे वसूलने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कॉल एक पाकिस्तानी नंबर से की गई थी। जैसे ही उन्हें इसके बारे में पता चला, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सार्वजनिक अपील जारी की, जिसमें लोगों से इस तरह के फर्जी कॉल का शिकार न होने और पुलिस के साथ ऐसे किसी भी दावे को सत्यापित करने का आग्रह किया।

    एसएचओ ने कहा कि इस मामले को साइबर क्राइम सेल के संज्ञान में लाया गया है ताकि आगे की जांच की जा सके और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके। धोखाधड़ी करने वाले ने एक कॉल में झूठा दावा किया कि पीड़ित का बेटा एक गैंग रेप मामले में आरोपियों के साथ था, जिस कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद धोखेबाज ने लड़के को ‘रिहा’ करने के लिए 70,000 रुपए की मांग की।

    गौरतलब है कि यह कोई अलग मामला नहीं है। इससे पहले 25 अक्टूबर को लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी-ईस्ट सुमित सूद का मोबाइल फोन कथित तौर पर हैक कर लिया गया था। आरोपियों ने कथित तौर पर उनकी संपर्क सूची तक पहुंच बनाई और पुलिस अधिकारियों और मीडिया कर्मियों सहित कई लोगों को संदिग्ध अटैचमेंट के साथ धोखाधड़ी वाले संदेश भेजे।

  • Punjab News: आज 2 घंटे पनबस और रोडवेज कर्मचारी ने शुरू की गेट रैली, किया ये ऐलान

    Punjab News: आज 2 घंटे पनबस और रोडवेज कर्मचारी ने शुरू की गेट रैली, किया ये ऐलान

    जालंधर, ENS: पंजाब रोडवेज बस और पनबस के कच्चे मुलाजिम यूनियन की ओर से 2 घंटे के लिए गेट रैली कर रहे है। ऐसे में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक यह गेट रैली पंजाब भर में की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए कर्मियों का कहना है कि उनके द्वारा मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान उनके कर्मियों पर पुलिस द्वारा पर्चे दर्ज किए गए थे।

    जिसको लेकर उनके द्वारा पर्चे रद्द करने की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक पर्चे रद्द नहीं किए गए। वहीं उनकी किलोमीटर बस सर्विस की मांगों को भी पूरा करने की अपील की है। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि है आज चक्का जाम नहीं किया जा रहा, केवल गेट रैली की जा रही है। बसें रोजाना की तरह चल रही है। ऐसे में उनकी मांगे ना मानी गई तो 9 तारीख को तीखा संघर्ष किया जाएगा।

  • तेज गेंदबाज Mohammed Shami को मिला चुनाव आयोग का नोटिस, SIR फॉर्म में मिली गड़बड़ियां

    तेज गेंदबाज Mohammed Shami को मिला चुनाव आयोग का नोटिस, SIR फॉर्म में मिली गड़बड़ियां

    स्पोर्ट्सः चुनाव आयोग ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी को नोटिस भेजा है। रिपोर्ट्स के अनुसार शमी ओर उनके भाई मोहम्मद कैफ के SIR फॉर्म में गड़बड़ियां मिली हैं, इसलिए दोनों को बुलाया गया है। हालांकि शमी या चुनाव आयोग की ओर से अभी तक इस पर कोई बयान नहीं आया है।

    शमी के एन्यूमरेशन फॉर्म में प्रोजेनी मैपिंग और सेल्फ-मैपिंग से जुड़ी गड़बड़ियां मिली हैं। इसके बाद साउथ कोलकाता के वार्ड नंबर 93 से नोटिस जारी किए गए, जिसमें उन्हें असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO) के सामने पेश होने को कहा गया है।

    शमी कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) वार्ड नंबर 93 में वोटर के रूप में रजिस्टर्ड हैं, जो रासबिहारी असेंबली सीट के अंदर आता है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में अपने पैतृक गांव में वोटिंग की थी।

    पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद 16 दिसंबर को बंगाल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पब्लिश हुई थी, जिसमें 58.21 लाख लोगों के नाम काटे गए थे। इसके बाद दावा, आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया चल रही है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में आज बाजार रहेंगा बंद

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में आज बाजार रहेंगा बंद

    कपूरथलाः वाल्मिकि समाज और अन्य संगठनों द्वारा हल्का इंचार्ज मंजू राणा के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर आज 6 जनवरी यानी आज कपूरथला बंद के आह्वान के तहत कपूरथला शहर के विभिन्न बाजार पूरी तरह बंद हैं। बंद को सफल बनाने के लिए पिछले दिनों वाल्मिकि समाज से जुड़े संगठनों की एक बैठक स्थानीय शकुंडी मंदिर में हुई थी।

    राष्ट्रीय वाल्मिकि संघर्ष मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल सभरवाल, कमलेश्वर एजुकेशन ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष चरणजीत हंस, भगवान वाल्मिकि युवक सभा के अध्यक्ष कोमल सहोता, वाल्मिकि संघर्ष मोर्चे के यूथ विंग के अध्यक्ष अर्जन सभरवाल तथा अन्य नेताओं ने शहरवासियों से अपील की कि वे कपूरथला बंद को सफल बनाने में सहयोग दें।

    उन्होंने कहा कि वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को मांग-पत्र देकर यह मांग करते आए हैं कि मंजू राणा द्वारा एस.सी. समाज के एक नेता के लिए कथित रूप से जाति सूचक शब्दों का उपयोग किया गया, जिसे लेकर वाल्मिकि समाज में रोष है। चरणजीत हंस और रोशन लाल सभरवाल ने कहा कि उनकी मांग को पुलिस अधिकारियों द्वारा अनसुना किया गया है और उनकी कोई सुनवाई न होने पर वे कपूरथला बंद करने के लिए मजबूर हुए हैं।

  • कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री का हुआ निधन

    कांग्रेस के सीनियर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री का हुआ निधन

    नई दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता सुरेश कलमाडी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक पुणे के एरंडवाने स्थित कलमाडी हाउस में रखा जाएगा और अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे पुणे के नवी पेठ स्थित वैकुंठ श्मशान भूमि में होगा। बता दें कि सुरेश कलमाड़ी ने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) खड़कवासला से स्नातक किया। साल 1965 में पायलट के तौर पर सुरेश कलमाड़ी भारतीय वायुसेना से जुड़े।

    कलमाड़ी ने 1965 के साथ-साथ 1971 की जंग में भी हिस्सा लिया था। बताया जाता है कि सुरेश कलमाड़ी के पिता डॉ. के शामराव पुणे के मशहूर समाजसेवी थे। पुणे में कन्नड़ स्कूल और कन्नड़ संघ की शुरुआत कलमाड़ी के पिता ने ही की थी। इसके पीछे की वजह यह थी कि कलमाड़ी का परिवार कर्नाटक का रहने वाला था। सुरेश कलमाड़ी कांग्रेस में लंबे समय तक रहे, लेकिन जब शरद पवार कांग्रेस से अलग हुए और उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया तो कलमाड़ी भी पवार के साथ हो गए।

    शरद पवार ने कलमाड़ी को अपनी पार्टी की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। वो शरद पवार ही थे, जिन्होंने कलमाड़ी को पहली बार 1982 में राज्यसभा भेजा। हालांकि, बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। साल 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में पुणे के सांसद विट्ठलराव गाडगिल की हार हुई। इस घटना के बाद ही सुरेश कलमाड़ी ने कांग्रेस की स्थानीय कमान अपने हाथों में ले ली। बाद में सुरेश कलमाड़ी नरसिम्हाराव की सरकार में केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री बने।

    कलमाड़ी के नाम पर ऐसे एकमात्र रेलमंत्री होने का खिताब है, जिन्होंने रेलवे राज्यमंत्री होते हुए संसद में रेल बजट प्रस्तुत किया। कहा जाता है कि कलमाड़ी का खेल से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, लेकिन फिर वह एथलेटिक्स फेडरेशन के पहले प्रमुख बने और फिर ओलंपिक संघ से भी जुड़ गए। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अध्यक्ष के रूप में सुरेश कलमाड़ी ने लंबे समय तक भारतीय खेलों की कमान संभाली। बाद में साल 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स को उनके करियर के लिए मील का पत्थर माना जाता है। हालांकि, इस आयोजन से जुड़े विवाद भी कम नहीं हैं।

  • तांत्रिक सिद्धि बढ़ाने के लिए बहन और जीजा ने मिलकर भाई के 5 वर्षीय बच्चे की दी बलि, गिरफ्तार

    तांत्रिक सिद्धि बढ़ाने के लिए बहन और जीजा ने मिलकर भाई के 5 वर्षीय बच्चे की दी बलि, गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बाद किया था किडनैप

    यमुनानगरः हरियाणा में यमुनानगर के गांव कामी माजरा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां 5 साल के बच्चे की बली चढ़ाने वाले पति-पत्नी (बहन और बहनोई) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि यह घटना पिछले साल जुलाई महीने की है, जब आरोपी पति-पत्नी ने प्रिंस नाम के बच्चे को बर्थडे पार्टी के बाद उसके घर से किडनैप किया था। उसके बाद बच्चे को शमशाम घाट में ले जाकर तांत्रिक सिद्धि बढ़ाने के लिए उसकी बली चढ़ा दी। 31 जुलाई को गांव के खेतों में बने एक ट्यूबवेल के पास बच्चे की लाश बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस की छानबीन में धीरे-धीरे अपहरण और हत्या की गुत्थी सुलझती गई। अब पुलिस ने आरोपी पति-पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिवकुमार और उसकी पत्नी भारती जोगिदर नगर यमुनानगर के रहने वाले हैं। शिवकुमार खुद तांत्रिक है, जिसने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग लड़कों के साथ मिलकर 5 साल के प्रिंस की बली चढ़ाई थी। मृतक प्रिंस 5 बहनों के बीच इकलौता बेटा था। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस को बच्चे के रिश्तेदारों पर ही शक था। रविवार, 4 जनवरी को हमें कुछ तथ्य मिले, जिसके बाद हत्या का शक बच्चे के जीजा शिवकुमार (ताऊ का दामाद) पर गया। उसे जब हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने मर्डर कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिवकुमार उर्फ सोनी जोगिंदर नगर का रहने वाला है। उसने वारदात में अपनी पत्नी भारती (मृत बच्चा इसका चचेरा भाई था) की भी संलिप्तता बताई। साथ ही इसमें 2 नाबालिगों का भी हाथ बताया। पुलिस अधिकारी ने बताया- उसी रात आरोपी उस बच्चे को काली माजरा के श्मशान घाट ले गए। वहां इन्होंने तांत्रिक विधि पूरी की और बच्चे की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे के शव को ट्यूबवेल के नाले में फेंककर घर भाग आए। आरोपियों ने बच्चे को सिद्धि प्राप्ति के लिए मारा है। शिवकुमार पेशे से मजदूर था, लेकिन अपने आप को तांत्रिक बताता था। उसे अपनी शक्तियां बढ़ानी थी, जिसके लिए उसे ऐसे लड़के की बलि की जरूरत थी जो इकलौता हो। प्रिंस भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
  • Stock Market: Sensex 350 अंक लुढ़का, ये Stocks भी टूटे

    Stock Market: Sensex 350 अंक लुढ़का, ये Stocks भी टूटे

    बिजनेसः घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर 362 अंक की गिरावट के साथ 85,077.62 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 72.20 अंक टूटकर 26,178 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी पर आज प्रमुख शेयरों में हिंदाल्को, अपोलो हॉस्पिटल्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील सबसे ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार करते देखे गए। वहीं दूसरी ओर ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और मैक्स हेल्थकेयर के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।

    खबर के मुताबिक, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट लेवल पर कारोबार कर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल इंडेक्स में 1 प्रतिशत और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। जबकि एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और मीडिया सेक्टर में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

    Adani Ports ने दिसंबर में दर्ज की मजबूत ग्रोथ
    बढ़ते कंटेनर ट्रैफिक ने अदाणी पोर्ट्स की दिसंबर कार्गो ग्रोथ को सहारा दिया। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन ने दिसंबर में स्थिर ऑपरेशनल मोमेंटम दर्ज किया, जिसमें मजबूत कंटेनर ट्रैफिक के कारण कार्गो वॉल्यूम में बढ़ोतरी जारी रही। कंपनी ने पिछले महीने 41.9 MMT कार्गो हैंडल किया, जो दिसंबर 2024 की तुलना में 9% अधिक है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कंटेनर वॉल्यूम में 18% की तेज सालाना बढ़ोतरी के कारण हुई।

    वहीं दिसंबर 2025 को खत्म होने वाली साल-दर-तारीख अवधि के लिए, APSEZ ने 367.3 MMT कार्गो हैंडल किया, जो उससे पिछले साल की तुलना में 11% अधिक है। कंटेनर कार्गो मुख्य ग्रोथ इंजन बना रहा, जो नौ महीने की अवधि के दौरान सालाना 21% बढ़ा।