Blog

  • Bangladesh में एक ओर हिंदू की हत्या, दुकान में घुसकर मारे धारदार हथियार

    Bangladesh में एक ओर हिंदू की हत्या, दुकान में घुसकर मारे धारदार हथियार

    नई दिल्लीः बांग्लादेश में हिंदुओं को मारने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो प्रतिदिन ही एक केस सामने आने लगा है। ताजा मामले में नरसिंदी जिले में बीती देर रात एक हिंदू दुकानदार की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय शरत चक्रवर्ती मणि के रूप में हुई है। यह बीते 18 दिनों में छठे हिंदू व्यक्ति की हत्या है।

    जानकारी मुताबिक, शरत चक्रवर्ती मणि पलाश उपजिला के चारसिंदूर बाजार में अपनी किराना दुकान चला रहे थे। इसी दौरान अचानक पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मणि को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल, 19 दिसंबर को मणि ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर देश में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई थी और अपने इलाके को मौत की घाटी बताया था।

    वहीं 5 जनवरी को ही जेसोर जिले में भी एक हिंदू व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनिरामपुर इलाके में एक आइस फैक्ट्री मालिक राणा प्रताप बैरागी की सार्वजनिक रूप से हत्या हुई। वे कपलिया बाजार में आइस फैक्ट्री चलाते थे और वहां की एक अखबार के कार्यकारी संपादक भी थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन हमलावर उन्हें फैक्ट्री से बाहर बुलाकर एक गली में ले गए और सिर में नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

    दूसरी ओर, 3 जनवरी को 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला से गैंगरेप का मामला भी सामने आया। आरोपियों ने रेप के बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा। यह घटना बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने जिस एक आरोपी हसन (45 साल) को हिरासत में लिया है, वह उसी इलाके के एक गांव का रहने वाला है।

  • Punjabi कलाकारों की Social Media पर मौत की झूठी खबर वायरल करने वाला व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    Punjabi कलाकारों की Social Media पर मौत की झूठी खबर वायरल करने वाला व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    मोहालीः सोशल मीडिया पर कई पंजाबी कलाकारों की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर फैलाने वाले व्यक्ति को काबू किया है। जिसका एक वीडियो पंजाबी कलाकार गीता जैलदार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। व्यक्ति की ओर से फेसबुक पर प्रीत ढिल्लो आफीशियल नाम से पेज बनाया गया है।

    जिस पर उसने एम्मी विर्क, गुरप्रीत घुग्गी, दिलजीत दोसांझ, बब्बू मान, बालीबुड अभिनेता संजय दत्त, मिस पूजा जैसे कई कलाकारों की वीडियो डाल उनके पीछे अपनी आवाज लगाकर मरा हुआ दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने तीन साल पहले यह पेज बनाया था। जिस पर वह झूठी खबरें वायरल करता था। आरोपी ने बताया कि उसने करीब 10 से 15 कलाकारों की झूठी खबर बनाकर उसे वायरल किया है। जब उससे पूछा गया कि तुमने झूठी खबर क्यों फैलाई, तो उसने कहा, व्यूज और पैसा कमाने के लिए वह ऐसी खबरे फैलाता था।

  • Jalandhar News: शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति पर किया हमला, नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति पर किया हमला, नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन लुटेरे घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। हैरानी की बात यह है कि लोगों द्वारा लगातार लूट की घटनाओं को लेकर विरोध भी किया जा चुका है, लेकिन फिर भी वेस्ट हलके में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला माता रानी चौक के पास लूट का सामने आया है।

    जहां शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति पर हमला करके लुटेरे नगदी और चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए न्यू संत नगर के रहने वाले राज कुमार ने बताया कि वह देर रात शादी समारोह से माता को घर छोड़कर पत्नी को लेने जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे आवाज लगाई और 10 से 12 लोगों ने उसका पीछा करते हुए माता रानी चौक के पास घेर लिया।

    जिसके बाद उस पर तेजधार हथियारों से हमला करके चांदी का ब्रेसलेट और 7 से 8 हजार की नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना देर रात 1 बजे की है। इस घटना में पीड़ित के सिर पर चोट लगी है। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

  • अब ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं Donald Trump, बोले – ‘अमेरिका को जरुरत है’

    अब ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं Donald Trump, बोले – ‘अमेरिका को जरुरत है’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से नया ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करके ही रहेंगे। डेनमार्क और ग्रीनलैंड के नेताओं ने ट्रंप के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ट्रंप जानबूझकर दबाव बना रहे हैं। नाटो के सहयोगी डेनमार्क की चेतावनियों के बाद ट्रंप ने यह साफ कह दिया है कि ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने के लिए वह गंभीर हैं। इसको अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

    ट्रंप लेना चाहते हैं ग्रीनलैंड

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया के साथ बात करते हुए यह साफ कह दिया है कि अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से ग्रीनलैंड की जरुरत है। उन्होंने एक बार फिर कहा है कि ग्रीनलैंड की रणनीतिक स्थिति और वहां पर मौजूद खनिज संसाधन अमेरिका के लिए बहुत जरुरी है। ट्रंप ने यह साफ कह दिया है कि वह ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने को लेकर बहुत ही गंभीर है। वहीं ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स फ्रेडरिक नीलसन ने ट्रंप के बयान का कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि – अब बहुत हो गया कोई भी दवाब नहीं, कोई इशारा नहीं और अमेरिका में शामिल करने की कोई कल्पना नहीं। उन्होंने यह साफ किया है कि बातचीत हो सकती है परंतु वह अंतरराष्ट्रीय कानून और सही कूटनीतिक रास्ते के साथ ही होगी।

    ब्रिटेन ने किया डेनमार्क का समर्थन

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डेनमार्क का समर्थन किया है। उनके समर्थन के बाद भी ट्रंप अपने रुख से पीछे नहीं हट रहे। ट्रंप ने यह दोहराया है कि ग्रीनलैंड, अमेरिका, यूरोप और फ्री वर्ल्ड की सुरक्षा के लिए बहुत जरुरी है। स्टार्मर ने कहा है कि ग्रीनलैंड के भविष्य का फैसला सिर्फ ग्रीनलैंड और डेनमार्क ही कर सकते हैं किसी भी तीसरे देश को इसमें दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। ग्रीनलैंड पर ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब अमेरिका ने हाल ही में वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे आशकाएं बढ़ गई हैं कि अमेरिका भविष्य में ग्रीनलैंड को लेकर भी सख्त कदम उठा सकता है।
  • Punjab News: इस मेन चौक पर पुलिस का स्पेशल नाका, नियम तोड़ने वालों पर की कड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: इस मेन चौक पर पुलिस का स्पेशल नाका, नियम तोड़ने वालों पर की कड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देर शाम समराला पुलिस की ओर से मेन चौराहे पर स्पेशल नाका लगाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिली।

    पुलिस द्वारा की गई चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट चल रही दोपहिया गाड़ियों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वहीं, महज एक घंटे के भीतर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के करीब एक दर्जन चालान भी काटे गए। पुलिस की इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद DSP समराला तरलोचन सिंह ने बताया कि समराला के मेन चौराहे पर विशेष नाका लगाकर दोपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन दोपहिया गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं लगी होगी, उन्हें पुलिस कस्टडी में लेकर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    DSP ने आगे कहा कि नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के मामलों पर पुलिस विशेष रूप से नजर रखे हुए है। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते पाया गया, तो उसकी गाड़ी को सीज किया जाएगा और मोटर वाहन अधिनियम के तहत करीब 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों को भी रोककर उनकी पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं है, बल्कि समराला के अलग-अलग इलाकों में भी इसी तरह के नाके और चेक पोस्ट लगाए गए हैं, ताकि अपराध और ट्रैफिक उल्लंघनों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

    इस स्पेशल नाके के दौरान SHO समराला हरविंदर सिंह, ASI गुरदीप सिंह, ASI मुख्तियार सिंह, ASI ट्रैफिक अजमेर सिंह, ASI विजय कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद रहे और चेकिंग अभियान को सुचारू रूप से अंजाम दिया गया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील भी की है।

  • Punjab News: कपड़ों की दुकान पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, 4 खोल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: कपड़ों की दुकान पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार, 4 खोल बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः हैबोवाल इलाके में स्थित लक्ष्मी नगर में बंद डस्टी लुक नाम की दुकान पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात 2 बजे हमलावारों द्वारा 6 से 8 गोलियां चलाई गई। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह गोलियों के खोल लोगों को मिले। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि जिस दुकान पर घटना हुई है, उसके सामने आप पार्टी के पार्षद का दफ्तर मौजूद है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना हैबोवाल की पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सुबह जब दुकान का मालिक हिमांशु दुकान खोलने आया तो उसने दुकान के बाहर गोलियों के खोल देखे। जिसके बाद दुकानदार ने आस-पास के लोगों को बुलाया। पुलिस ने घटना स्थल से 4 खोल बरामद किए है। गोलियां चलाने वाले बाइक या कार पर आए है इस बारे अभी कुछ नहीं पता। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खोज रहे है। जानकारी देते हुए थाना हैबोवाल के सब-इंस्पेक्टर राम कृष्ण ने कहा कि गोलियों के खोल जरूर मिले है। गोलियां किन लोगों ने चलाई है अभी कुछ पता नहीं है। दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। पत्रकारों ने जब अधिकारी से सवाल पूछा कि क्या ये मामला रंगदारी से जुड़ा है। वहीं घटना से पहले दुकानदार से 50 लाख की फिरौती की मांग की थी। जिसके बाद आरोपियों द्वारा देर रात घटना को अंजाम दिया गया। यहां ये बड़ा सवाल है कि इस तरह से दुकानों के बाहर गोलियां चलना पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल अभी दुकानदार ने भी मीडिया को कुछ नहीं बताया। वहीं पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। दूसरी ओर दुकान मालिक से मामले को लेकर बातचीत की जा रही है। दुकानदार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।  
  • Punjab News: 2 हिस्सों में बंटी अधजली लाश बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 हिस्सों में बंटी अधजली लाश बरामद, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में थाना मेहरबान के अंतर्गत आते गांव के लोगों में उस समय दहशत का माहौल पाया गया, जब लोगों ने खाली प्लाट में 2 हिस्सों में बंटी और अधजली लाश देखी। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गांव कक्क को जाने वाली सड़क पर दाईं तरफ खेत से शव बरामद हुआ है। गौर हो कि यहां से रिहायशी इलाका करीब 800 मीटर दूर है। इतनी नजदीकी के बावजूद घटना का किसी को पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मौके पर पहुंचे आईओ ने कहा कि अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है। आसपास के खेतों में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। जांच अधिकारी एएसआई राधे ने बताया कि पुलिस कंट्रोल नंबर पर किसी राहगीर ने फोन कर लाश पड़े होने की सूचना दी। हमारी टीम जब मौके पर पहुंची तो बॉडी दो हिस्सों में पड़ी हुई थी एएसआई राधे ने कहा कि हमें शक है कि व्यक्ति की हत्या किसी अन्य जगह पर की गई है। इसको लेकर वायरलेस पूरे शहर में करवाई है कि यदि किसी का कोई गुमशुदा व्यक्ति हो तो वह एक बार सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में आकर चेक कर ले। शव को 72 घंटे के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के शरीर के कुछ अंग लेकर डीएनए के लिए भी भेजे जाएंगे।
  • Punjab News: इस इलाके में Special नाकाबंदी, भारी Police Force के साथ पहुंचे बड़े अधिकारी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Special नाकाबंदी, भारी Police Force के साथ पहुंचे बड़े अधिकारी, देखें वीडियो

    कपूरथला: पंजाब पुलिस ने प्रदेश में बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एक स्पेशल नाकाबंदी अभियान चलाया है। कपूरथला में एसएसपी गौरव तुरा के नेतृत्व में पूरे जिले में नाकेबंदी की गई है, जिसमें सभी थानों के मुखी और चौकियों के इंचार्ज अपनी-अपनी फोर्स के साथ अलग-अलग संवेदनशील स्थानों और जन तक स्थानों पर नाकेबंदी कर लोगों की चेकिंग कर रहे हैं।

    एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों और अपराधिक लोगों को चेतावनी देने के मकसद से ये नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर लगातार शकी लोगों की चेकिंग की जा रही है और जो भी व्यक्ति पर किसी तरह का शक है उसकी अच्छी तरह से छानबीन की जा रही है। इसके साथ-साथ वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है और जो वाहन कानूनी रूप से वैध नहीं उनको जब्त भी किया जा रहा है।

    एसएसपी ने कहा कि अच्छी पुलिसिंग के रूप में और आपराधिक लोगों में सहम पैदा करने के मकसद से ये नाकेबंदी की जा रही है और आगे आने वाले समय में भी ये जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि वे आम जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं और किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Jalandhar News: तस्कर के घर पर प्रशासन का चला पीला पंजा, कई मामले दर्ज, देखें Live

    Jalandhar News: तस्कर के घर पर प्रशासन का चला पीला पंजा, कई मामले दर्ज, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल में राजन नगर में प्रशासन द्वारा तस्कर के घर पर एक्शन लिया जा रहा है। जहां नगर निगम और पुलिस की मौजूदगी में तस्कर के अवैध तरीके से बने घर पर पीला पंजा चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम द्वारा नरिंदर कुमार उर्फ बाबा को नोटिस भी दिया जा चुका है। लेकिन नोटिस का जवाब ना मिलने के कारण आज पुलिस की मौजूदगी में उसके घर पर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के दौरान घर पर ताला लगा हुआ है।

    इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ एसीपी आतिश भाटिया और बस्ती बावा खेल के एसएचओ मौके पर मौजूद है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने कहा कि उन्हें नगर निगम की टीम द्वारा पत्र जारी किया गया था, जिसमें नरिंदर कुमार उर्फ बाबा के घर पर पीला पंजा चलाने को लेकर कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी।

    जिसको लेकर वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है। नरिंदर कुमार उर्फ बाबा पर तस्करी सहित अलग-अलग मामलों में 14 एफआईआर दर्ज है। आरोपी के घर पर अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई गई युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत तस्कर के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।

    एसीपी ने बताया कि 14 केसों में से 5 एनडीपीएस और 9 एक्साइज एक्ट के दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि यह संपत्ति कथित तौर पर अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार की आय से बनाई गई थी। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से अपील की है अगर कोई उनके इलाके में नशे के काम को बढ़ावा दे रहा है तो पंजाब सरकार के व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर जानकारी साझा करें, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीयता रखी जाएगी।

  • Punjab News: आज भारत को सौंपी जा सकतीं हैं Sarabjeet Kaur!, पाकिस्तान पुलिस ने की कार्रवाई शुरू

    Punjab News: आज भारत को सौंपी जा सकतीं हैं Sarabjeet Kaur!, पाकिस्तान पुलिस ने की कार्रवाई शुरू

    कपूरथलाः श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के मौके पर सिख श्रद्धालुओं के ग्रुप के साथ नवंबर में पाकिस्तान गई भारतीय महिला सरबजीत कौर को आज पाकिस्तान सरकार अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत को सौंप सकती है। अभी इस मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    जानकारी मुताबिक, सरबजीत कौर सिख श्रद्धालुओं के ग्रुप के साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन करने पाकिस्तान गई थी। इस दौरान वह श्री ननकाना साहिब में ग्रुप से अलग हो गई और गायब हो गई। बाद में पता चला कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है और गुजरांवाला जिले के रहने वाले नासर हुसैन से शादी कर ली है और अपना नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया है।

    मामला सामने आने के बाद ननकाना साहिब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरबजीत कौर और उसके शादीशुदा पति नासर हुसैन को सदर पुलिस स्टेशन ननकाना साहिब के गांव पायदेवाल, जिला ननकाना साहिब से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कुछ दिन पहले हिरासत में लिया गया था। ननकाना साहिब पुलिस सरबजीत कौर को वाघा बॉर्डर ले गई है। वहां, इस्लामाबाद में इंडियन एम्बेसी की तरफ से जारी इमरजेंसी सर्टिफिकेट ऑफिशियली दिखाया जाएगा, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स सरबजीत कौर को इंडियन BSF को सौंप देंगे। वहीं अभी पाकिस्तान की ओर से अन्य जानकारी सांझा नहीं की गई है। अभी उन्हें अटारी-वाघा बार्डर पर ही रखा गया है। अब देखना ये होगा कि कब तक सरबजीत कौर को वापस भारत भेजा जाएगा।

    दूसरी तरफ, जब सरबजीत कौर के गांव अमानीपुर में गांव वालों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो किसी ने भी इस मामले पर बात करने से मना कर दिया।