Blog

  • बाढ़ ने मचाई तबाही, 37 की हुई मौ’त, 12 से ज्यादा लापता

    बाढ़ ने मचाई तबाही, 37 की हुई मौ’त, 12 से ज्यादा लापता

    नई दिल्ली : इंडोनेशिया में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर भारी बारिश और ज्वालामुखी की ढलानों से बहते कीचड़ के कारण अचानक बाढ़ आ गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि मानसून की बारिश और माउंट मारापी की ठंडे लावे वाली ढलानों से कीचड़ के प्रवाह हुआ। कीचड़ वाले पानी की वजह से भूस्खलन हुआ।

    भारी बारिश के कारण शनिवार आधी रात एक नदी में उफान आ गया। नदी में आए उफान के कारण पश्चिम सुमात्रा प्रांत के चार जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए।बाढ़ की चपेट में आने की वजह से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग लापता हैं।

    अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कई लोग बाढ़ में बह गए और 100 से अधिक घर और इमारतें जलमग्न हो गईं। ठंडा लावा ज्वालामुखीय सामग्री और मलबे का मिश्रण है जो बारिश में ज्वालामुखी की ढलानों से बहता है। 

  • आज का राशिफल, 13 मई 2024

    आज का राशिफल, 13 मई 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 26 मिनट से  शुरू होकर कल दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक समस्त कार्यों में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 26 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। आज किसी भी योजना को सोच-विचार करके कार्य रूप देने से लक्ष्य हासिल होगा और मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपनी प्रतिभा जाहिर करने का मौका मिलेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। आज व्यवसाय संबंधी कोई भी डील मिले तो उसे हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें। आज सही समय पर किए कामों के नतीजे अनुकूल रहेंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लवमेट की पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी, रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। पारिवारिक अनबन आज समाप्त होगी, घर में सुकून और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आज दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह नही दें। आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। आज अपने व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय बच्चों के साथ बिताएं। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें, फायदा होगा। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी।

    कर्क राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कार्यों में व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि नहीं लेंगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आज आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे। इससे आप कोई भी फैसला लेने में सहज महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं से संबंधी चीजों की शॉपिंग करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी से सलाह लेंगे। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपको बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा|

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा हो जायेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, आज वह कम मेहनत से ही सफल हो सकते है। विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति सजग रहेंगे। किसी सम्मानित व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय बिताना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा। आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवार वालों के साथ करेंगे।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आज दूर होगी। आज आपकी कोई योजना समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे, बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी होगी, अपनी कार्य क्षमता में कमी न आने दें। आज रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज स्टाफ और सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य पर विचार विमर्श होगा, जो कि सकारात्मक रहेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रान्सफर के लिए प्रयासरत लोगों को पसंदीदा जगह ट्रांसफर मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपका मन लगेगा। किसी अनजान की हेल्प करके अपने आप को बेहतर फील महसूस करेंगे।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। धार्मिक कार्यों में कुछ पैसे खर्च कर सकते है। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में समय लगाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।

    मकर राशि-

    आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में कोई साइड बिजनेस कर सकते हैं, जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में रूचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। लवमेट से आज आपको उपहार मिलेगा।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। अगर आज आप इंटरव्यू देने जा रहे है तो आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे। पुस्तकालय के कारोबारी नई ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आज अपने निर्णय में परिवार वालों की सलाह लेंगे। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान जरूर देना होगा।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपकी पदोन्नति या जॉब चेंज करने के लिए अवसर प्राप्त होंगे। आज आप नौकरी के मामले में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

  • पंजाब : बैंस भाई कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

    लुधियाना: पंजाब की लोक इंसाफ पार्टी (LIP) के प्रमुख सिमरजीत बैंस और उनके भाई बलविंदर बैंस रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में दोनों भाइयों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों भाइयों ने पिछले कई दिनों से दिल्ली में ही डेरा डाला हुआ था। तभी से चर्चा शुरू हो गई थी कि वे कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। रविवार को दोनों की राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया। दोनों ने अपनी पार्टी का भी कांग्रेस में विलय कर दिया।

    बैंस ब्रदर्स अब लुधियाना लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के साथ चुनाव प्रचार करेंगे। कल यानी सोमवार को वडिंग अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान बैंस उनके साथ मौजूद रहेंगे।

  • कपूरथला : नाबालिग ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

    कपूरथला: थाना सुभानपुर के गांव बूट में एक नाबालिगा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका की मां व मामा के ब्यानों पर IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान 13 वर्षीय जैसमीन कौर पुत्री सरवण सिंह निवासी गांव बूट के रुप में हुई है। मृतका की मां परमजीत कौर व मामा जोगा सिंह ने पुलिस को दिए गए ब्यान में बताया कि उनकी बेटी व गांव डोगरांवाल निवासी युवक जतिंदर सिंह के साथ पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही थी। 

    जिस पर दोनों परिवारों ने फैंसला लिया कि जब बेटी बालिग होगी तो उसकी शादी जतिंदर सिंह से कर दी जाएगी। परिवारिक फैंसले के बाद उनकी बेटी व जतिंदर सिंह लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान उनकी बेटी ने बताया कि जतिंदर सिंह अब शादी से मुकर रहा है। उन्होंने जतिंदर सिंह व परिवार से संपर्क किया, परंतु कोई खास बात नहीं हुई। 

    इस दौरान शनिवार देर सायं बेटी ने घर के कमरे में पंखे से चुन्नी की सहायता से गले में फंदा लगा लिया। जब उन्हें पता चला तो वह उसे सिविल अस्पताल ले आए। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने  बेटी को मृत करार दे दिया।

    मामले की जांच कर रहे थाना सुभानपुर पुलिस के एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका की माता व मामा के ब्यानों पर धारा 174 की कार्रवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया है।

    पुलिस ने आरोपी जतिंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज करने के बाद छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

  • चंडीगढ़ के बैंको में हुए 300 करोड़ के घोटाले का मामला

    ED की आरोपी को भारत लाने की तैयारी शुरू 

    चंडीगढ़: दिल्ली सीबीआई ने 8 अगस्त 2016 को इस घोटाले का खुलासा किया था। आरोप था कि इंडियन ओवरसीज बैंक की चंडीगढ़ शाखा के फॉरेक्स डिपार्टमेंट में 2010 से तैनात आशु मेहरा और अन्य लोगों ने मिलकर हांगकांग की कंपनी को फायदा पहुंचाया था। जिसके चलते इंडियन ओवरसीज बैंक समेत पंजाब नेशनल बैंक, दुबई और बैंक ऑफ बड़ौदा बहामास ब्रांच को 47.86 मिलियन अमेरिकी डॉलर का लोन मिला था।

    इस मामले मे बैंकों से 300 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर थाईलैंड में छिपे सुखविंदर सिंह छाबड़ा की मुश्किलें बढ़ने वाली है।  ईडी इस मामले में आरोपी को भारत लाने की तैयारी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले की जानकारी चंडीगढ़ स्थित प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष अदालत में दी।

    छाबड़ा पर इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा से करीब 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार रहने का आरोप है। सी.बी.आई. व ईडी द्वारा दर्ज किए गए मामले के बाद मनी लॉन्ड्रिंग की धाराओं के तहत जांच शुरू की गई। मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

    जानकारी के मुताबिक इंडियन ओवरसीज बैंक के अधिकारियों और कुछ कारोबारियों की मिलीभगत से बैंकों को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया। आरोपी बैंक अधिकारियों ने हांगकांग की कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। दिल्ली सीबीआई ने घोटाला उजागर होने के बाद सुखविंदर सिंह छाबड़ा समेत 50 आरोपियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामला दर्ज किया था।

  • झूठे आरोप लगाकर नहीं मिलेंगे वोट: चैतन्य शर्मा

    झूठे आरोप लगाकर नहीं मिलेंगे वोट: चैतन्य शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने रविवार को मातृदिवस पर अपनी माता जी  का आशीर्वाद लेकर दिनचर्या  की शुरुआत की, फिर मातृदिवस पर एक संदेश सोशल मीडिया पर जारी कर  कहा कि मातृ दिवस सहित हर दिन  हम सभी को  मां के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करना चाहिए । उनका साथ, स्नेह, और परिश्रम हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखते हैं।  हम सभी को उनकी प्रेम, समर्पण, और समर्थन को नमन करना चाहिये।चैतन्य शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के तहत चलेट, अमलेह्ड़ एवम संघनेई में नुक्कड सभाएँ आयोजित कर प्रदेश सरकार पर खूब हमला बोला। चैतन्य शर्मा ने कहा कि  प्रदेश सरकार के मुखिया सादगी की तो बात करते हैं लेकिन खुद हेलीकाप्टर में घूमना और होटलों में ठहरना पसंद करते हैं।

    अपनी ही पार्टी के चुने हुए विधायकों को नजरअंदाज करना और वन मैन आर्मी की तरह सरकार चलाने की कोशिश करते रहे, यही वजह रही कि कथनी और करनी में अंतर होने की वजह से और गगरेट विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर पिछले 14 माह में एक ईंट भी नहीं लगने की वजह से उन्हें राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें एक सोची समझी साजिश के  तहत बदनाम करने का प्रयास किया गया, जनता में उन्हें खलनायक की तरह पेश किया गया, लेकिन धीरे धीरे जनता को  हकीकत समझ आ रही है कि श्रीराम जन्म भूमि के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील जिनका प्रदेश से दूर दूर तक ताल्लुक तक नहीं था, उसको राज्यसभा के लिए वोट न  देकर चैतन्य शर्मा ने सही किया। जनता को समझ आ रहा है कि जब प्रदेश सरकार ने दौलतपुर चौक अस्पताल का दर्जा घटा दिया, उपतहसील कार्यालय बंद कर दिया, भाजपा शासन काल में खोले गये संस्थानों पर ताले लटका दिए, तो ऐसे माहौल में चैतन्य शर्मा द्वारा बजाया गया संघर्ष का बिगुल सही था। उन्होंने कहा कि 01 जून को गगरेट की जनता लोकसभा चुनाव में एवम विधानसभा उपचुनाव में कमल के फूल का बटन दबाकर देश और प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त करेगी।

    चैतन्य शर्मा जनसंपर्क अभियान पर गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी 14 मई 2024 दिन  मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे, जिसके लिए  भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजू की अगुवाई में मंडल गगरेट भाजपा की एक बैठक आयोजित करके रणनीति बनाई गयी, ताकि जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन करके उपचुनाव हेतु आगाज किया जाये। मीडिया प्रभारी दीपक जसवाल ने बताया कि सर्वप्रथम मंगलवार सुबह आठ बजे भंजाल बड़ा तालाब ग्राउंड में भाजपा कार्यकर्ताओ का एकत्रितकरण होगा और फिर भाजपा कार्यकर्ता एक रैली निकालते हुए गगरेट पहुंचेगे, जहाँ नामांकन दाखिल करने के पश्चात उमेद पैलेस में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करेंगे।
  • भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कुटलैहड़ में गरजे चुनाव प्रभारी, सुक्खू सरकार चंद दिनों की मेहमान: सत्ती

    भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कुटलैहड़ में गरजे चुनाव प्रभारी, सुक्खू सरकार चंद दिनों की मेहमान: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं उना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के पक्ष में टक्का, तयूडी,रेंसरी आदि पंचायतों में प्रचार के दौरान राज्य सरकार पर खूब हमला बोला। सत्ती ने कहा कि राज्य में सरकार नाम की कोई बात ही नहीं है। सुक्खू सरकार के मित्र सरकार को चला रहे है। और सत्ता सुख भोगने में लगे हुए है। सत्ती ने कहा कि जब राज्यसभा चुनाव में सुक्खू सरकार हारी। तव सुक्खू सरकार को पता चला कि अब तो मेरी सरकार गई। और उन्होंने आनन फानन में छः विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी। सत्ती ने कहा कि यह कहां का न्याय है जो कांग्रेस नेता हर मंच से अब कह रहे है कि हम भी प्रभु श्री राम जी के सेवक है और हमारे भी श्री राम आराध्य है।

    जब 27 वर्ष श्री राम मंदिर निर्माण के लिए दर्जनों वकील कोर्ट में खड़े किए। करोड़ों रुपए अयोध्या में श्री राम मंदिर के कार्य को रूकवाने के लिए दिए, तब नहीं दिखाई दिया कि श्री राम जी भगवान हैं और हमारे भी आराध्य है। सत्ती ने कहा कि देवेंद्र भुट्टो ने एक हिंदू सनातनी होने का फर्ज निभाया है और उस कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया है जिसने करोड़ों रुपए डकार कर श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य माननीय उच्च न्यायलय में रोक कर रखा। सत्ती ने कहा कि अब लोकसभा के साथ कुटलैहड़ में उपचुनाव हो रहा है और यह सारी सुक्खू सरकार की बदौलत हो रहा है। लेकिन अब जनता को ध्यान होना चाहिए कि डेढ़ वर्ष में सुक्खू सरकार ने क्या कुटलैहड़ की जनता को दिया है। कुटलैहड़ में कितनी महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए मिले, कितने परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री मिली।

    300 यूनिट की तो बात छोड़ो? सुक्खू सरकार ने भाजपा के 125 यूनिट भी खा लिए। अब तो पानी के बिल भी आने शुरू हो गए हैं। किसानों के घरों के आगे गोबर के ढेर लगे हुए है। सौ रुपए किलो दूध नहीं बिक रहा? फिर सुक्खू सरकार हर मंच से कह रही है कि हमने पांच गारंटियों को पूरा कर दिया है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस की झूठी गारंटियों के चक्र में दोबारा मत पड़ना। अब चुनाव समय में कांग्रेस सरकार फिर 1500 के फॉर्म भरवा रही है। लेकिन जैसे ही चुनाव होंगे। यह फॉर्म डस्टबिन में होंगे। सत्ती ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में देवेंद्र भुट्टो और हमीरपुर लोकसभा में अनुराग सिंह ठाकुर भाजपा प्रत्याशी है। और केंद्र में नरेंद्र मोदी बैठे है।

    हमने कुटलैहड़ और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र का एक एक बोट भाजपा के पक्ष में डाल कर नरेंद्र मोदी को मजबूत करना है। सत्ती ने सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश पर तंज कसते हुए कहा कि आप अपना गणित ठीक करें। हमारा गणित नंबर बन है। और जिस प्रकार 27 फरवरी को ट्रेलर जारी किया था। तीन महीने में हमने पूरी फिल्म तैयार कर ली है। जो पहली जून को मतदान पर रिलीज होगी। और चार जून को आपको दिखाई जायेगी। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू,जिला के पूर्व अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा,अरुण मनकोटिया अभय राणा के अलावा सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

    कंवर भाजपा के वरिष्ट समर्पित नेता,कांग्रेस उनके बारे में अफवाहें न फैलाएं
    सत्ती ने कहा कि पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर भाजपा के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं और मंच से कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में प्रचार प्रसार और मतदान करने की अपील की है। लेकिन कुटलैहड़ में कुछ कांग्रेस पार्टी के घटिया सोच रखने वाले इस वीडियो को कट पेस्ट करके सोशल मीडिया में डाल कर प्रचार करने में लगे हुए है। सत्ती ने कहा कि चुनाव सच्चाई पर जीते जाते हैं झूठ का प्रचार करके केवल हार ही मिलती है। 
  • सतपाल रायजादा को जनता दे आशीर्वाद, अनुराग से करें सवाल, इतने सालों में क्यों कुछ नहीं किया: सुखविन्द्र सुक्खू

    सतपाल रायजादा को जनता दे आशीर्वाद, अनुराग से करें सवाल, इतने सालों में क्यों कुछ नहीं किया: सुखविन्द्र सुक्खू

    हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की डाडासीबा में जनसभा

    ऊना/ देहरा/ सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा के डाडासीबा में जनसभा की और मतदाताओं से रायजादा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। अपने सम्बोधन में सुक्खू ने कहा कि एक आम परिवार से निकलकर मैं मुख्यमंत्री बना मेरे परिवार से कोई राजनीति में नहीं था और न ही कोई आना चाहता है। कांग्रेस ने मेरे जैसे आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाकर अपनी सोच का परिचय दिया है। सतपाल रायजादा भी आम परिवार से संबंधित हैं और कांग्रेस ने उनको टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि अनुराग से पूछे इतने सालों से सांसद बन रहे हैं लेकिन संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया? जनता भी अनुराग से पूछे आपदा आई तो क्यों नहीं आपने पी.एम. और गृहमंत्री से जाकर सहायता मांगी? क्यों नहीं आर्थिक सहायता प्रदेश को नहीं दिलवाई? ओ.पी.एस. का विरोध करने वाले और जनता के साथ कभी न खड़े होने वाले अनुराग का साथ न दिया जाए। जनता के साथ खड़े रहने वाले सतपाल रायजादा को आशीर्वाद दें।

    अनुराग खुद तो बन गए लेफ्टिनेंट, बच्चों को बना दिया अग्निवीर: रायजादा
    अपने चुनाव प्रचार के दौरान ऊना के धुसाड़ा और डाडासीबा में सतपाल रायजादा ने कहा कि खुद तो अनुराग लेफ्टिनेंट बन गए लेकिन युवाओं को अग्निवीर बनाकर उनका भविष्य अंधकारमय बना दिया है। भाजपा ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया है जबकि इसके विपरीत कांग्रेस ने पिछले 14 महीने में युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ प्रदेश के विकास को भी नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। हिमाचल प्रदेश के अनाथ बच्चों का पालन पोषण से लेकर उनकी पढ़ाई तक का खर्चा प्रदेश सरकार ने उठाकर एक नया इतिहास रचा है। महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए देने के साथ-साथ दूध के दाम भी बढ़ाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार ने 10 में से 5 गारंटी पूरी करके जनता के विश्वास को जीता है।

    उन्होंने अनुराग ठाकुर को रावण की संज्ञा देते हुए जनता से अपील करते हुए की कोई भी भगवा वस्त्र धारण करके जनता के हितों से खिलवाड़ ना करें, इसके लिए सभी को सचेत रहना पड़ेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला तेज करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में अनुराग ठाकुर का कोई भी योगदान नहीं है। यहां तक कि जब आपदा आई तब अनुराग ठाकुर हिमाचल में पहुंचे ही नहीं। अनुराग ठाकुर जनता को गुमराह करते रहे कि हिमाचल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा घर है, लेकिन जब यह घर उजड़ रहा था, तो मोदी ने इस घर में रहने वाले लोगों की मदद के लिए क्या किया, भाजपा यह भी नहीं बता पा रही।

    कांग्रेस नेता सुरिन्द्र मनकोटिया ने कहा कि कार्यकत्र्ता डट जाएं और हर बूथ और हर परिवार के पास जाएं। हिमाचल में महिलाओं को 1500-1500 रुपए मिल रहे हैं इस बारे में महिलाओं को बताएं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अच्छे कार्य किए हैं और गारंटियों को भी पूरा किया जा रहा है। उपचुनावों सहित लोकसभा के कांग्रेसी उम्मीदवार को जीत दिलवाने में जोर लगा दें। सतपाल रायजादा अच्छे नेता है और वह सांसद बनकर सी.एम. सुक्खू के साथ मिलकर संसदीय क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास करवाएंगे।
  • राज्य में हर बड़ा टैंडर होता ऑन लाइन, उसमें ठेकेदार की नहीं होती कोई भूमिका: भुट्टो

    राज्य में हर बड़ा टैंडर होता ऑन लाइन, उसमें ठेकेदार की नहीं होती कोई भूमिका: भुट्टो

    कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी पहले पूरे तथ्य और सच्चाई जानकर लगाए आरोप

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी को ज्ञात नहीं कि आजकल ऑन लाइन टैंडर प्रतिक्रिया होती है। और जिस कार्य के लिए संबंधित विभाग एस्टीमेट बनाकर ऑन लाइन करता है। ठेकेदार उसी एस्टीमेट के माध्यम से टैंडर डालते हैं। कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी पहले पूरी जानकारी और तथ्य जुटा लिया करें, फिर किसी पर आरोप लगाया करें। कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के टक्का,तयूडी रेंसरी में प्रचार के दौरान कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी पर जम कर हमला बोलते हुए कहा कि कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी को विधायक बनने की बहुत जल्दी है क्योंकि उनको यह सुनहरा मौका मिला है। 

    उन्होंने कहा कि अगर कुटलैहड़ से टिकट मिल गया, फिर 40 वर्षो से कांग्रेस के सच्चे सिपाही,और अगर नहीं मिला तो पूरे और सच्चे मन से कांग्रेस प्रत्याशी की बगावत शुरू कर देते है। यह हमने 2022 के विधान सभा चुनावो में खुद देखा है क्योंकि उस समय मै खुद कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहा हूं। देवेंद्र  भुट्टो ने कहा कि सरकार और सत्ता की आड़ में जो कांग्रेस प्रत्याशी ने सरकारी भूमि पर हवेलियां बनाई हैं इन की भी पूरी जांच पड़ताल होगी। और यह जांच पड़ताल की फाइल भी सरकारी कार्यलय में पहुंच चुकी गई। 

    भुट्टो ने कहा कि आज तक इस प्रत्याशी का परिवार चुनावी समय में फ्रेंडली मैच खेलता रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि कुटलैहड़ की जनता भी सच्चाई जानने के लिए बड़ी उत्सुक है। भुट्टो ने कहा कि 14 माह के मेरे विधायक कार्यकाल में कौन कुटलैहड़ के बिकास में रोड़ा अटकाता रहा है और कौन सीएम सुक्खू का खास बनकर अगल बगल में बैठता रहा है यह भी जनता को बताएं। भुट्टो ने कहा कि अगर कुटलैहड़ की जनता के इतने हितेषी बनते हैं। तो डेढ़ वर्ष में कुटलैहड़ की जनता के लिए क्या किया। कितनी योजनाओं को स्वीकृति दिलवाई। अपने राजनेतिक कार्यकाल में कुटलैहड़ के किस प्रकार को आर्थिक सहायता प्रदान करवाई है। यह भी कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी जनता में सार्वजनिक करें। 

    देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हम कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचे हैं बीस वर्षो से ठेकेदारी कर रहा हूं। और ठेकेदारी की क्या प्रथा है। यह मुझे इनसे प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। भुट्टो ने कहा कि अपने आका सीएम सुक्खू की जुवान बोलना कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी बंद करें। क्योंकि ईमानदारी का चोला पहनकर और कुटलैहड़ की जनता के बीच जाकर दूसरों को चोर और खुद को साध बताकर चुनाव नहीं जीते जाते। भुट्टो ने कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी को चैलेंज देते हुए कहा कि अपने मित्रो यानी सुक्खू सरकार के 14 माह के कार्यकाल की अगर कोई उपलब्धि है। तो उसे बताकर जनता से अपने लिए समर्थन मांगे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि तीस वर्षो से कुटलैहड़ की जनता के बीच रहकर बिताए है। और कुटलैहड़ की जनता मुझे जानती है। कि मैं ईमानदार या बेईमान हूं। 

    अगर दम है तो 1977 का किस्सा कुटलैहड़ की जनता को सुनाए कांग्रेस प्रत्याशी
    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि बार बार मंच से दल बदलू पुकारने वाले कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी कुटलैहड़ की जनता को 1977 का किस्सा सुना दें। कुटलैहड़ की जनता को पता चल जायेगा कि कौन दल बदलू है। भुट्टो ने कहा कि एक तरफ प्रभु श्री राम के अनुयाई बन रहे हैं। और दूसरी तरफ उस एडवोकेट का पक्ष ले रहे है। जिसने 27 वर्ष श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य रुकवाया हैं। और प्रभु श्री राम जी को काल्पनिक बोला। हमने जो किया है डंके की चोट पर किया है। और दिखाकर किया है मुंह में राम और बगल मु छूटी रखना हमारी फितरत नहीं, हम ने सनातनी होने का धर्म निभाया है। यह कुटलैहड़ की जनता को भी याद रहेगा कि श्री राम जी के अस्तित्व को मिटाने बालों के लिए देवेंद्र भुट्टो ने अपनी विधायकी तक कुर्बान कर दी। 
  • भाजपा कार्यालय ऊना में पूर्व कर्मचारियों ने भरी हुंकार

    भाजपा कार्यालय ऊना में पूर्व कर्मचारियों ने भरी हुंकार

    ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा पूर्व कर्मचारी एव बुदीजीवी परकोष्ट का जिला स्तरीय सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग जिला ऊना के 400 वरिष्ठ नागरिक उपस्थित हुए। इसमें मुख रूप से ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती तथा घनश्याम शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी एब पेंशनर कल्याण बोर्ड हिमाचल प्रदेश तथा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश के संयोजक प्रोफेसर रविंद्र ठाकुर भी सम्मिलित हुए। इसमें जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर चौधरी ,पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ,पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल व जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया ने भी भाग लिया ।

    इस सम्मेलन में पेंशनर की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा हुई और वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा कर्मचारियों को कोई भी वित्तीय लाभ ना देने पर गहरा रोष प्रगट किया गया ।इस सम्मेलन में मुख्यातिथि  सतपाल सत्ती द्वारा वरिष्ट पेंशनर को सम्मानित किया गया तथा सम्मेलन में सभी वक्ताओं द्वारा पेंशनर की मांगों का पुरजोर समर्थन किया गया । अंत में सभी ने संकल्प लिया के लोकतंत्र के इस महापर्व पर 1 जून 2024 को वोट की ताकत से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनायेगे।इस कार्यक्रम को विशेष रूप से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर सतीश शर्मा , कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक अजय पराशर , सुरेश चंद्र वरिष्ट अधिशाषी अभियंता, मोहिंदर लाल शर्मा , लाला शिव कुमार  , शांति सरूप,श्रीमति लक्ष्मी जरियाल , आरडी अग्निहोत्री व विजय लमलेहड़ा उपस्थिति रहे ।