Blog

  • विवादों मे फसे परेश रावल , दर्ज हुई FIR

    विवादों मे फसे परेश रावल , दर्ज हुई FIR

    गुजरात: चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता सह अभिनेता परेश रावल ने वलसाड जिले में आयोजित रैली में बंगालियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कोलकाता पुलिस ने माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम की शिकायत पर अभिनेता परेश रावल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। माकपा नेता ने आरोप लगाया है कि रावल ने गुजरात में भाजपा की एक चुनावी रैली में बंगाली समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण दिया था। परेश रावय के बयान के खिलाफ माकपा और टीएमसी के समर्थकों ने शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया।

    बता दें कि वलसाड जिले में आयोजित रैली में रावल ने कहा था, गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन उसकी कीमतें कम हो जाएंगी. लोग रोजगार भी पा जाएंगे, लेकिन क्या होगा यदि रोहिंग्या प्रवासी और बांग्लादेशी आप के आसपास रहना शुरू कर दें जैसा कि दिल्ली में है? आप गैस सिलेंडर का क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे? तालतला पुलिस थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में सलीम ने कहा कि उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो मिला, जिसमें अभिनेता को वह भाषण देते हुए दिखाया गया जो बंगालियों के खिलाफ नफरत की भावना को बढ़ावा दे सकता है।

    सलीम ने दावा किया कि रावल ने बांग्लादेशियों, रोहिंग्या, बंगाली और मछली से गैस सिलेंडर को जोड़कर बंगालियों का अप्रिय संदर्भ दिया था. हालांकि, अपनी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद शुक्रवार को ही अभिनेता ने माफी मांग ली थी. उन्होंने कहा, बंगाली से मेरा आशय अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या से था, लेकिन यदि मेरी टिप्प्णी से किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं।

  • पंजाबः भाजपा ने 17 सदस्यीय कोर कमेटी का किया ऐलान

    पंजाबः भाजपा ने 17 सदस्यीय कोर कमेटी का किया ऐलान

    जालंधरः मनोरंजन कालिया सहित जाने किसे मिली जगह 

    चंडीगढ़ः पंजाब में चुनावों से पहले भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं भाजपा ने 17 ने सदस्यीय कोर कमेटी का ऐलान कर दिया है। इस कोर कमेटी में जालंधर में भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया सहित अश्वनी शर्मा का नाम शामिल है। वहीं भाजपा की ओऱ से जारी लिस्ट के मुताबिक 6 विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा 9 प्रदेश फाईनांस कमेटी के सदस्यों की घोषणा की गई है।

  • पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस पर भड़के दिलजीत दोसांझ ने सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

    पंजाबः मूसेवाला मर्डर केस पर भड़के दिलजीत दोसांझ ने सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

    दिलजीत के बयान पर शुरू हुआ विवाद, जाने क्या बोले सुखबीर बादल

    दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के सदमे से फैंस अभी तक बाहर नहीं आ पाए हैं। जिस तरह उन पर अचानक हमला हुआ था उसके बाद से उनका हर फैन इंतजार कर रहा है कि, कब सिंगर को इंसाफ मिलेगा। भले ही सिंगर इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन आज भी उनकी याद में फैंस की आंखें नम हो जाती हैं। इस बीच मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर खुलकर बात की और इसका जिम्मेदार सरकार को ठहराया।

    सिद्धू मूसेवाला की हुई हत्या पर हाल ही में दिए एक इंटरव्यू पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने उनके माता-पिता के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि, सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके माता-पिता काफी पीड़ित हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी दावा किया कि, कैसे अतीत में भी इस तरह से कलाकारों की हत्या की जाती थी। इसका जिम्मेदार उन्होंने सरकार को ठहराया।

    सिद्धू मूसेवाला और दीप सिद्धू की हुई हत्या पर बात करते हुए दिलजीत ने कहा कि, ‘उन सभी कलाकारों ने अपने बल पर कड़ी मेहनत की थी। मुझे नहीं लगता कि एक कलाकार किसी के साथ कुछ गलत कर सकता है, ये मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं। उसके और किसी और के बीच कुछ भी नहीं हो सकता। तो कोई किसी और को क्यों मारेगा’?

    दिलजीत ने आगे कहा कि, ‘यह बड़ी ही दुखद बात है और इसके बारे में बात करना भी काफी मुश्किल है। इसके बारे में सोचो, आपके पास सिर्फ एक बच्चा है और वह मर जाता है। इस सच्चाई के साथ उस इंसान के माता-पिता कैसे रह रहे होंगे। आप इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। वह लोग क्या कर रहे हैं, केवल वे ही जानते हैं।’


    वहीं दिलजीत के इस बयान के बाद अकाली सुप्रीमो सुखबीर बादल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर दिलजीत दोसांझ के बयान से सहमत हूं। उन्होंने ठीक ही कहा कि यह 100 प्रतिशत सरकार की अक्षमता है। पंजाब ने एक युवा, सफल और प्यारा बच्चा खो दिया है। पहले सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा कम की और फिर मीडिया में मामला लीक कर दिया। आखिर में मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी सुखबीर बादल ने टैग कर दिया है।

  • पंजाबः फिर ड्रोन के जरिए आई 2 किलो हेरोइन की खेप BSF ने की बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः फिर ड्रोन के जरिए आई 2 किलो हेरोइन की खेप BSF ने की बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में एक बार फिर से पाक की नापाक मंसूबो के बीएसएफ के जवानों ने नाकाम कर दिया है। देर रात जिले में भारतीय सीमा में पाक की ओर ड्रोन के जरिए हेरोइन के खेप भेजी गई। बीएसएफ के जवानों ने सर्च अभियान चलाकर पाक की नापाक हरकतों को नाकाम कर हेरोइन की खेप बरामद की है। बीएसएफ के सतर्क जवानों द्वारा जब्त की गई खेप की कीमत तकरीबन 17 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। बीएसएफ की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार यह ड्रोन मूवमेंट तरनतारन के सरहदी गांव कालिया में देखने को मिली।

    रात के समय जब बीएसएफ के जवान सरहद पर थे, उसी वक्त ड्रोन की आवाज सुनाई दी। ड्रोन की आवाज की तरफ फायर तो किया गया, लेकिन ड्रोन भागने में सफल रहा। बीएसएफ के जवानों ने इसकी जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दे दी। अंधेरे के बावजूद बीएसएफ के अधिकारियों ने रात के समय ही सर्च अभियान चलाने का फैसला किया। इसी दौरान गांव कालिया के खेत में उन्हें एक पीला पैकेट मिला। जिस पर रस्सी का हुक बनाया गया था, ताकि ड्रोन से उसे फैंकने में आसानी हो। जब पैकेट को जांच के बाद खोला गया तो उसमें से 2.470 किलो हेरोइन की खेप बरामद की गई।

  • ऑनलाइन लूडो में खुद को हार बैठी पत्नी! पति ने लगाये गंभीर आरोप

    ऑनलाइन लूडो में खुद को हार बैठी पत्नी! पति ने लगाये गंभीर आरोप

    प्रतापगढ़ – उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर खुद को ही लूडो की ऑनलाइन बाजी में दांव पर लगाकर हार जाने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है, हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया के फेर में उसकी पत्नी खुद को ही हार बैठी है। जब वह जयपुर से वापस लौटा तो पत्नी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया। उमेश का कहना है कि उसकी पत्नी मकान मालिक के साथ मोबाइल पर लूडो की ऑनलाइन बाजी खेल रही थी। उसके पास दांव पर लगाने के लिए कुछ नहीं था. इस पर उसने खुद को दांव पर लगा दिया। बाद में वह लूडो की बाजी में हार गई। उमेश का आरोप है कि उसकी पत्नी के मकान मालिक से संबंध बन गए। इसके चलते अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। पत्नी ने पति के आरोपों को नकारा पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल का कहना है कि पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए इस मामले की जानकारी मिली थी। पति ने इस बाबत पुलिस से कोई भी शिकायत नहीं की है। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जब मामले की पड़ताल कि तो उमेश की पत्नी ने पति के आरोपों को नकार दिया। पत्नी का आरोप है कि उसका पति खुद जुआ खेलता है और नशा भी करता है। वो बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। पत्नी का दावा है कि उसने कभी भी लूडो नहीं खेला है।

  • पंजाबः ज्वेलर शॉप का कारीगर ही बना चोर, सोना चुराकर हुआ फरार, देखें CCTV 

    पंजाबः ज्वेलर शॉप का कारीगर ही बना चोर, सोना चुराकर हुआ फरार, देखें CCTV 

    लुधियानाः जिले के कस्बा जगराओं में ज्वैलर की दुकान पर कारीगर द्वारा सोना चुराने का मामला सामने आया है। इस वारदात का खुलासा वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज सामने आने के बाद हुआ है। कारीगर ने दुकान से 143 ग्राम सोना चुरा लिया। आरोपी की पहचान कोलकता में रहने वाले दीपक दास के रूप में हुई है। आरोपी को दुकानदार लक्ष्मण ने इस भरोसा पर रखा था क्योंकि लक्ष्मण भी कलकत्ता के गांव हांवड़ा डोमचूर का रहने वाला है। लक्ष्मण ने बताया कि उसके पास कई दुकानों के गहने बनने के लिए आते रहते हैं।

    लक्ष्मण ने बताया कि न्यू कंडा ज्वेलर्स का 40 ग्राम, हरि ज्वेलर्स 25 ग्राम, बीके 25 ग्राम, न्यू डायमंड 25 ग्राम और लक्ष्मण का 28 ग्राम सोने की चपत लगा गया। इस बीच जब उसने देखा कि दुकानदारों का सोना कम हो रहा है तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, जिसके बाद खुलासा हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह आरोपी चोर दीपक दास बहुत सफाई से सोना चुरा रहा है। चोरी किए गए सोने की कीमत करीब 7 लाख रुपए है।

    इस घटना के बाद शहर के समस्त ज्वेलर अपने कर्मचारियों की वेरिफिकेशन में जुट गए है। घटना जगराओं के नलकेया वाला चौक की है। दुकान से सोना चुराने के बाद आरोपी दीपक रातों-रात जगराओं छोड़ कर फरार हो गया है। इस संबध में एसएसपी जिला लुधियाना देहाती हरजीत सिंह को पीड़ितों ने शिकायत सौंपी। मामले की जांच एएसआई तरसेम सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने घटना स्थल से फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस मुताबिक आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है।

  • पंजाबः कोहरे के कारण एक साथ टकराई 8 गाड़ियां

    पंजाबः कोहरे के कारण एक साथ टकराई 8 गाड़ियां

    बठिंडाः बरनाला-बठिंडा नेशनल हाईवे पर तपा मंडी घुड़ैली चौक पर बन रही पुल और कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया, जिस कारण 8 गाड़ियां एक-साथ टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ियों का जहां लाखों का नुक्सान हुआ, वहीं एक गरीब व्यक्ति की 5 बकरियों की भी मौत हो गई।

    इस मौके पर पीड़ित कार सवारों ने तपा मंडी में बन रहे नए पुल के प्रबंधकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटिया प्रबंधकों के कारण सड़क हादसा हुआ है। उनकी गाड़ी का लाखों का नुक्सान हुआ है, पुल बनने के लिए कोई भी साइन बोर्ड नहीं लगाए गए और ना ही कोई प्रबंध किए गए, जिस कारण यह हादसा हुआ है। 

  • पंजाबः सेब लूट मामले में पुलिस की कार्रवाई, 10 लोगों को किया गिरफ्तार

    पंजाबः सेब लूट मामले में पुलिस की कार्रवाई, 10 लोगों को किया गिरफ्तार

    फतेहगढ़ साहिबः पुलिस ने सरहिंद के निकट जीटी रोड पर पलटे एक ट्रक से सेब के कार्टन चोरी करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से ज्यादातर जीटी रोड स्थित गांव डालो माजरा और ऊंचा रीना के निवासी हैं। सोशल मीडिया पर सेब के कार्टन ले जा रहे लोगों का एक वीडियो वायरल हो गया था और ट्रक चालक को यह कहते हुए उन्हें मना करने की कोशिश करते देखा जा सकता है कि “पंजाबी इस तरह की छोटी-मोटी चोरी में शामिल नहीं होते हैं”।

    वीडियो देखने के बाद पटियाला के राजविंदर सिंह और मोहाली के गुरप्रीत सिंह ने फतेहगढ़ साहिब एसएसपी से संपर्क किया और उनसे कहा कि वे ट्रक ड्राइवर की मदद करना चाहते हैं। इसके बाद आज एसएसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सेब के कार्टन के मालिक को श्रीनगर से बुलाकर 9.12 लाख रुपये का चेक भेंट किया।कार्टन के मालिक, जो बारामूला जिले के हैं, ने कहा कि जब ड्राइवर ने उन्हें घटना के बारे में बताया, तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने पंजाब में पढ़ाई की थी और जानते थे कि पंजाबी मदद के लिए जाने जाते हैं, ऐसी चोरी के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने वीडियो देखा तो उन्हें दुख हुआ।

    एसएसपी रवजोत ग्रेवाल ने कहा कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनमें से 10 की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने चिंता व्यक्त की कि राहगीर भी अपनी एसयूवी को रोकने के बाद कार्टन लेकर भाग गए।

  • पंजाब: कांग्रेस के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, लुकआउट नोटिस हुआ जारी

    पंजाब: कांग्रेस के पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, लुकआउट नोटिस हुआ जारी

    चंडीगढ़: पूर्व कांग्रेस विधायक हरदयाल कंबोज की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पुलिस ने पूर्व विधायक कंबोज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को खदशा है कि कंबोज अपने बेटे के साथ विदेश भागने की फिराक में हैं। बता दें कि पुलिस को एक पत्र मिला था। जिसमें हरदयाल कंबोज और उसका बेटे का नाम शामिल था। जिक्रयोग्य है कि राजपुरा के एक पत्रकार द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया था।

    पत्रकार ने खुदकुशी करने से पहले वीडियो बनाई थी जिसमें उसने पूर्व विधायक कंबोज और उनके बेटे पर आरोप लगाए थे। उसने कहा था विधायक कंबोज और उसके बेटे द्वारा उसे प्रताड़ना की गई है। फिलहाल पूर्व विधायक हरदयाल पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। विधायक और उसके बेटे की तलाश जारी है। बता दें कि आज हरदयाल सिंह कंबोज की कोर्ट में अंतरिम जमानत पर सुनवाई होनी थी। 

  • पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

    पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

    पटना: बिहार की राजधानी पटना में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मंगलवार की सुबह पोस्टल पार्क इलाके में एक युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ दिखा। दरअसल यह पूरा मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क वाले भीड़भाड़ वाले इलाके का है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। इस बात की आशंका जताई जा रही हैं कि युवक का की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद जब युवक की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तब सर्च करने पर उसके पास एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में राजस्थान का पता लिखा हुआ है।

    पुलिस ने आधार कार्ड पर लिखे एड्रेस और फोन नंबर से उसके परिजनों से बातचीत की और उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। परिजन फ्लाइट से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह बॉडी मिलने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पटना पुलिस गस्ती का हर संभव दावा करती है, लेकिन इतनी बड़ी वराद्त हो गयी और पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं मिली। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इसके पहले करीब एक पखवारा पहले दीघा थाना क्षेत्र में भी गया के रहने वाले एक युवक की डेड बॉडी लटकती मिली थी।