Blog

  • Jalandhar: नशा तस्करी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार 

    Jalandhar: नशा तस्करी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार 

    जालंधर (वरुण)। एसएसपी सवरनदीप सिंह के दिशा निर्देशों पर देहात पुलिस के अलग अलग थानो की टीम ने नशा तस्करी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि थाना मकसूदां की पुलिस ने भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 2 तस्करों को गिरऱफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनदीप सिंह और उनकी टीम ने अ्डा रायोवाली पर नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान ट्रक नंबर पीबी 10 एचई 1645 आता दिखाई दिया, तभी ट्रक चालक ने पुलिस को देखकर ब्रेक लगा दी। नाके पर मौजूद पुलिस टीम ने ट्रक की घेराबंदी कर ली। तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 40 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों के पहचान प्रदीप पुत्र रतन लाल, सतनाम पुत्र सरवन दोनो वासी गांव मुंडियां कला के तौर पर बताई जा रही है।

    इसी तरह थाना गोराया की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह की अगुवाई ने रूड़का कलां के चौकी इचार्ज उमेश कुमार की टीम पासला रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने के इशारा किया तो मोटरसाइिकल सवारों ने हाथ मे पकड़ लिफाफा सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को काबू कर जब लिफाफे की तलाशी ली तो 14 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान भुपिंदर कुमार पुत्र नरिंदर पाल, अजीत सिंह पुत्र गुरचेतन सिंह दोनो वासी बुंडाला नूरमहल के रूप में हुई है।

    इसी तरह थाना बिलगां की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर और चोरी के मुकद्दमें में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी महिंदरपाल ने बताया कि एएसआई हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ जब बस अड्डा खोखेवाल पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि सुमनदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह वासी संघोवाल चोरी के मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिसे पुलिस ने 2 मोटरसाइकिलों सहित काबू कर लिया। इसके साथ ही 7 अगस्त 2022 को हुई चोरी की घटना में आरोपी मनजीत सिंह पुत्र सतपाल वासी मोहल्ला कलोनियां तलवन को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी ने मोहल्ले में बने जंज घर में रखे सामान को चोरी किया था। 

    इसी तरह थाना लांबड़ा की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करनजीत पुत्र कुलविंदर सिंह वासी मोहल्ला बड़ा गुरुद्वारा उग्गी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उक्त आरोपी को लांबड़ी रोड पर स्थित श्मशान घाट से काबू किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से मोबाईल फोन बरामद हुआ। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने मोबाईल थ्री व्हीलर के डैशबोर्ड से चुराया था, जिसकी शिकायत कपिल देव पुत्र कृष्ण लाल ने थाना लांबड़ा में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः मजीठिया ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी को लेकर सीएम मान पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः मजीठिया ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी को लेकर सीएम मान पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : अकाली दल के नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की  गिरफ्तारी को लेकर सीएम भगवंत पर निशाना साधा है। मजीठिया ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि सीएम मान पंजाब की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मान का इस तरह का गुमराहपूर्ण बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। मजीठिया ने कहा कि सीएम मान की किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

    क्या सीएम मान के बयान का सत्यापन पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव करेंगे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड चल रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमरीका में गिरफ्तारी की खबरों के बाद पंजाब में कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। एक तरफ सीएम मान का यह बयान जारी करना कि गोल्डी बराड़ को अमरीका में गिरफ्तार कर लिया गया है और बहुत जल्द वह पंजाब लाया जाएगा।

    वहीं दूसरी तरफ अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सीएम मान के इस बयान पर सवाल उठाए हैं। मजीठिया ने कहा कि उन्हें भी इस बात की खुशी होती अगर यह खबर में सच्ची होती। वहीं लारैंस के वकील ने भी गोल्डी बराड़ की गिफ्तारी की खबर को झूठा बताया है। उनका कहना है कि गोल्डी बराड़ की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ये सभी खबरें झूठी हैं। 

  • 50 हजार रुपए किलो में बिक रहा है यह आलू, जानें वजह

    50 हजार रुपए किलो में बिक रहा है यह आलू, जानें वजह

    आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है और आमतौर पर इस राजा की कीमत बाजारों में बेहद कम होती है। हर मौसम के हिसाब से इसकी कीमत में 5 रुपए से लेकर अधिकतर 35 रुपए तक का उतार-चढ़ाव देखा जाता है फिर भी आलू की कीमत किसी दूसरी सब्जी की तुलना में बेहद कम होती है लेकिन हम आपको एक ऐसे आलू का दीदार कराने जा रहे हैं जो 100 या 200 रुपए किलो नहीं बल्कि 50,000 रुपए किलो के करीब है यानी की एक किलो आलू की कीमत में आप कोई सोने-चांदी का लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। जब सबसे महंगी सब्जियों की बात की जाती है तो इस आलू को उस लिस्ट में जरूर शामिल किया जाता है।

    जिस आलू का जिक्र हमने यहां किया है उसका नाम Le Bonnotte है। यह भारत में नहीं बल्कि फ्रांस में उगाई जाने वाली आलू की एक प्रजाति है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे खासकर फ्रांस के द्वीप Ile de Noirmoutier पर उगाया जाता है। इस आलू की खेती के लिए एक खास तरह की रेतीली मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे उगाने के लिए समुद्री शैवाल को इसके खाद के तौर पर उपयोग में लिया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Le Bonnotte की खेती सिर्फ 50 वर्ग मीटर की भूमि पर ही की जाती है।

    आपको बता दें कि इसके आधा किलो के लिए आपको करीब 250 यूरो की कीमत चुकानी पड़ती है यानी करीब 22 हजार से 23 हजार रुपए बीच-बीच में इस आलू की कीमत घटती-बढ़ती रहती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि Le Bonnotte सालभर में बस 10 दिन ही मिल पाता है। नमकीन स्वाद वाले इस आलू का इस्तेमाल आमतौर पर घरों में सलाद और सूप बनाने के लिए किया जाता है। यह कई बीमारियों के खिलाफ असर दिखाता है।

  • बच्चों के बैग से मिले कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और सिगरेट, स्कूल ने दिए ये आदेश

    बच्चों के बैग से मिले कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और सिगरेट, स्कूल ने दिए ये आदेश

    बेंगलुरुः स्कूल में जब बच्चे पढ़ने जाते हैं तो उसके बैग में किताबें और कॉपी के अलावा पेन या कुछ अन्य पढ़ाई से संबंधित सामग्री ही रहती है लेकिन हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स ने लोगों को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के कुछ स्कूलों में बच्चों के बैग का औचक निरीक्षण किया गया तो उनके बैग से ऐसी ऐसी चीजें निकलीं कि टीचर्स के होश उड़ गए।

    दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित कुछ स्कूलों की है। बताया जा रहा है कि ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि वहां तमाम छात्र अपने स्कूली बैग में मोबाइल फोन और अन्य चीजें छिपाकर क्लास में ला रहे हैं। इसी के चलते कई स्कूलों में बच्चों के बैग की तलाशी का अभियान चलाया गया था। यह सब अचानक किया गया।

    जब औचक निरीक्षण किया गया तो इस दौरान मोबाइल फोन के अलावा कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर समेत कैश रुपए भी मिले। जानकारी के मुताबिक यह सब 8वीं, 9वीं और 10वीं क्लास के बच्चों के स्कूल बैग में देखे आगे हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक जब एक 10वीं की छात्रा के बैग से कंडोम मिला तो उसने अपने क्लासमेट और अपने ट्यूशन पर आरोप लगाया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद कर्नाटक में स्कूलों के एसोसिएटेड मैनेजमेंट ने शहर के स्कूलों से बच्चों के स्कूल बैग में नियमित रूप से तलाशी लेने के आदेश दिए हैं। वहीं मामले के सामने आने के बाद कई स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है। अभिभावकों को भी इस मामले को लेकर स्कूल में बुलाया जा रहा है।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल की वैन पर अज्ञात व्यक्तियों ने किया हमला, स्टूडेंट्स में डर का माहौल

    पंजाबः सरकारी स्कूल की वैन पर अज्ञात व्यक्तियों ने किया हमला, स्टूडेंट्स में डर का माहौल

    फाजिल्काः जिले के पास के गांव लालोवाली के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बाहर गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जहां स्कूली छात्राओं से भरी वैन पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। जिसके कारण स्टूडेंट्स में डर का माहौल बना हुआ है।

    मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टियों के दौरान कुछ लोगों ने एक निजी वैन पर हमला कर दिया है। इस वैन में लड़कियां सवार होकर स्कूल आती है। बताया जा रहा है कि वैन के चालक के साथ हमलावरों का कोई झगड़ा हुआ था, जिसके चलते हमलावारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। अब पुलिस की जांच के बाद इस मामले की सही तस्वीर सामने आएगी।

  • चूहा मारने की निकली नौकरी, सैलरी सुनकर हो जाओगे हैरान

    चूहा मारने की निकली नौकरी, सैलरी सुनकर हो जाओगे हैरान

    न्यूयार्क: न्यूयार्क शहर में इन दिनों चूहों का आतंक मचा हुआ है। इससे आम जनता के साथ ही अधिकारी भी काफी परेशान हैं। यहां चूहों की बढ़ती आबादी से निपटने के लिए मेयर में नई नौकरी निकाली है। नौकरी करने वाले लोगों को जो सैलरी मिलेगी, वह भारत में कई सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों से ज्यादा होगी।

    न्यूयार्क शहर के स्वच्छता विभाग के अनुसार, पिछले दो वर्षों में सड़कों पर, सबवे और यहां तक कि घरों में चूहे देखे जाने की संख्या में 71 फीसद का इजाफा हुआ है। शहर में चूहों की आबादी काफी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कचरे से शहर में चूहों की आबादी तेज गति से बढ़ रही है। मेयर एरिक एडम्स ने नौकरी की घोषणा करते हुए गुरुवार को कहा, मुझे चूहों से ज्यादा किसी चीज से नफरत नहीं है। यदि आपके पास न्यूयार्क शहर की अथक चूहे की आबादी से लड़ने के लिए आवश्यक दृढ़ संकल्प और हत्यारा प्रवृत्ति है, तो आपके सपनों की नौकरी आपका इंतजार कर रही है।

    नौकरी के लिए 120 हजार डालर (97 लाख 72 हजार 800 रुपये) से 170 हजार डालर (एक करोड़ 38 लाख 44 हजार 800 रुपये) के बीच भुगतान किया जाएगा। आवेदकों को न्यूयार्क शहर का होना चाहिए। उनके पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और चूहों को मारने के प्रति दृढ़ संकल्पित होना चाहिए।

  • जालंधरः 10 दिसंबर होंगे पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव

    जालंधरः 10 दिसंबर होंगे पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव

    जालंधर/वरुणः पंजाब प्रेस क्लब के चुनाव का ऐलान हो गया है। 10 दिसंबर को पंजाब प्रेस क्लब का मतदान किया जाएगा। जिसमें 9 पदों के लिए 511 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। जिसमें अभी तक करीब 26 से 27 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। 4 दिसंबर को स्क्रूटनी है तथा 5 दिसंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

    बता दें कि पिछले साल हुए चुनाव में सभी मतदाताओं ने सर्वसहमति से जसविंदर जोहल को पंजाब प्रेस क्लब का प्रधान घोषित कर दिया गया था। हालांकि इस दौरान कुछ पत्रकारों ने जसविंदर जोहल को प्रधान नियुक्त किए जाने का विरोध कर कोर्ट में केस दायर कर दिया था। जिसके बाद डीसी ने चुनाव प्रक्रिया अपने हाथों में लेकर दोबारा जसविंदर जोहल को प्रधान नियुक्त कर दिया गया था।

  • देहलां में मनाया गया जिला स्तरीय दिव्यांगता दिवस 

    देहलां में मनाया गया जिला स्तरीय दिव्यांगता दिवस 

    ऊना/ सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से हयुमन राईटस प्रोटैशन सैल व वेल्फेयर सोसाईटी आश्रय देहलां में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने की। कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। अनिता शर्मा ने उक्त संस्थान की सराहना करते हुए बताया कि संस्था दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। 
  • पंजाबः BSF पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 26 हेरोइन बरामद, DGP Gaurav Yadav ने दी जानकारी

    पंजाबः BSF पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में 26 हेरोइन बरामद, DGP Gaurav Yadav ने दी जानकारी

    फाजिल्का: सीमा पार तस्करी नेटवर्क को फाजिल्का पुलिस और बीएसएफ ने एक बड़ा झटका दिया है। बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से फाजिल्का में 26.850 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके साथ ही FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस भारत सीएम भगवंत मान के विजन के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • पंजाबः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई 1 करोड़ रुपए की फिरौती की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई 1 करोड़ रुपए की फिरौती की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    पठानकोटः पुलिस ने पठानकोट से गरीदास के पास सिंगला सूती बनियान की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को जबरन कॉल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अज्ञात नंबर से फिरौती की कॉल आने के बाद 70 वर्षीय पीड़ित बोहोत घबरा गया था। वह पूरी तरह से घबरा गया था कि उसे नहीं पता था कि उसे क्या करना है, लेकिन किसी तरह उसने हिम्मत जुटाई और तुरंत पठानकोट के शाहपुरकंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि शिकायतकर्ता राम लाल पुत्र रतन चंद निवासी न्यू गार्डन कॉलोनी मनवल बाग ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि एक अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति ने (8054560442) नंबर से फोन कर 01 करोड़ रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि यह उसके परिवार का कोई सदस्य हो सकता है। एसएसपी ने बताया कि उनके बयान पर पठानकोट के शाहपुरकंडी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 387 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) संख्या 105 दिनांक 02/12/2022 दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता की सूचना के आधार पर उसे तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए और विकसित किया गया। जब दिए गए नंबर की पिछली हिस्ट्री चेक की जाती है तो पता चलता है कि इससे अलग-अलग लोगों को 07 कॉल किए गए थे।

    इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी की पहचान कर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ध्रुव पुत्र अमित अग्रवाल निवासी सी-40ए खानपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास शाहपुरकंडी थाना पठानकोट के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कहा कि वह जानता था कि पीड़ित अमीर था और उसके पास बड़ी रकम हो सकती थी। इसलिए उसने उससे रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी। उसने पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए धमकी दी कि अगर उसने अगले दिन तक 01 करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा।

    यह भी पता चला है कि आरोपी और पीड़िता (भतीजे और चाचा) आपस में रिश्तेदार हैं। गरीब भतीजे ने अपने चाचा को जल्दी पैसे कमाने के लिए डराया धमकाया है ताकि वो उसको पैसे दे। हालांकि, अभी तक कोई पैसा नहीं सौंपा गया है क्योंकि मामले में आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को जानते थे। एसएसपी खाख ने बताया कि फिरौती की कॉल करने के लिए आरोपी को सिम कार्ड मुहैया कराने वाले की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी खख ने युवाओं को समझाइश देते हुए कहा कि जो लोग जीवन में अवैध तरीकों से पैसा कमाते हैं वे ज्यादा समय नहीं बचा पाते, उन्हें एक दिन जेल जाना पड़ता है।