Blog

  • 13 जून को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण मेला

    13 जून को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण मेला

    ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 13 जून को प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा  तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से वर्ष 2022 के हर माह के दूसरे सोमवार को मनाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य उद्यमियो एवं 5वीं, 8वीं, 10वीं व आईटीआई व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों का उद्योगों में अप्रेटिसशिप प्रशिक्षण में सहयोग करना है। रविंद्र सिंह ने बताया कि ऊना जिला की विभिन्न औद्योगिक ईकाइयां जैसे महालक्ष्मी इंडस्ट्री अम्बेहड़ा में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के दो पद, फिटर अप्रेंटिस के 2 पद, कौशल फलोर मिल टाहलीवाल में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के 2 पद, स्टैनफोर्ड लैबोरेटरीज़ मैहतपुर में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस 4 पद, ल्यूमिनस पाॅवर टेक्नोलाॅजी गग्रेट में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के 4 पद, फिटर अप्रेंटिस के 4 पद व इलैक्ट्राॅनिक्स मेकैनिक अप्रेंटिस के 4 पद तथा स्वराज ईज़न डिवीजन मोहाली में अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं के 60 रिक्त पद है जिनको भरने के लिए आईटीआई ऊना में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्हांेने 5वीं, 8वीं, 10वीं व आईटीआई व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों को इस मेले में अपने निःशुल्क पंजीकरण करने एवं उपरोक्त कंपनियों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आईटीआई ऊना में आयोजित होने वाले अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने का आहवान किया है। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए अभ्यार्थी का चयन कंपनी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यार्थी को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों एवं पासपोर्ट साईज़ फोटो सहित आईटीआई ऊना में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले में भाग ले सकते हैं।

  • 13 जून को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण मेला

    13 जून को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण मेला

    ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 13 जून को प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा  तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से वर्ष 2022 के हर माह के दूसरे सोमवार को मनाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य उद्यमियो एवं 5वीं, 8वीं, 10वीं व आईटीआई व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों का उद्योगों में अप्रेटिसशिप प्रशिक्षण में सहयोग करना है। रविंद्र सिंह ने बताया कि ऊना जिला की विभिन्न औद्योगिक ईकाइयां जैसे महालक्ष्मी इंडस्ट्री अम्बेहड़ा में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के दो पद, फिटर अप्रेंटिस के 2 पद, कौशल फलोर मिल टाहलीवाल में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के 2 पद, स्टैनफोर्ड लैबोरेटरीज़ मैहतपुर में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस 4 पद, ल्यूमिनस पाॅवर टेक्नोलाॅजी गग्रेट में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के 4 पद, फिटर अप्रेंटिस के 4 पद व इलैक्ट्राॅनिक्स मेकैनिक अप्रेंटिस के 4 पद तथा स्वराज ईज़न डिवीजन मोहाली में अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं के 60 रिक्त पद है जिनको भरने के लिए आईटीआई ऊना में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्हांेने 5वीं, 8वीं, 10वीं व आईटीआई व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों को इस मेले में अपने निःशुल्क पंजीकरण करने एवं उपरोक्त कंपनियों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आईटीआई ऊना में आयोजित होने वाले अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने का आहवान किया है। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए अभ्यार्थी का चयन कंपनी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यार्थी को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों एवं पासपोर्ट साईज़ फोटो सहित आईटीआई ऊना में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले में भाग ले सकते हैं।

  • पंजाब में फिर चली गोलियां, दिन-दिहाड़े दिया वारदात को अंजाम 

    पंजाब में फिर चली गोलियां, दिन-दिहाड़े दिया वारदात को अंजाम 

    डेराबस्सी। पंजाब में क्राईम बढ़ता जा रहा है। आज पंजाब के डेराबस्सी में 2 मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद 4 लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने बैंक के बाहर बिल्डर से से करीब डेढ़ करोड़ रुपए लूट लिए। यह वारदात डेराबस्सी के बरवाला चौंक के नजदीक एस.बी.आई. बैंक के बाहर हुई है। लुटेरे इतने बेखौफ हो चुके हैं कि दिन दिहाड़े पैसों से भरा थैला लूट कर मौके से फरार हो गए। लूट के दौरान लुटेरों ने फायरिंग भी की। जिसमें गोली लगने के कारण रेहड़ी चालक मोहम्मद साजिद घायल हो गया है।

    इस दौरान लुटेरे एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल भी छीन ले गए। व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल से जी.एम.सी.एच. -32 चंडीगढ़ में लाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की जा रही है।

  • भड़काऊ बयानबाजी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर FIR के बाद AIMIM को एक और झटका, 30 वर्कर्स अरेस्ट

    भड़काऊ बयानबाजी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर FIR के बाद AIMIM को एक और झटका, 30 वर्कर्स अरेस्ट

    नई दिल्ली। भड़काऊ बयानबाजी को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद पार्टी को एक और झटका लगा है। गुरुवार को नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद हिरासत में लिए गए 30 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

    पुलिस ने आईपीसी 186/188/ 353/332/ 147/149/34 की धाराओं में गिरफ्तार किया है। आईपीसी की ये धाराएं सरकारी काम में बाधा डालने, भीड़ में शामिल होकर उपद्रव या हिंसा करने और आपराधिक कृत्य के लिए एकत्रित होने से संबंधित हैं। नुपुर शर्मा की ओर से पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में ये कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी और हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान ओवैसी के खिलाफ एफआईआर की बात भी सामने आई थी। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।

    महिलाओं समेत कुल 33 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और सरकारी अधिकारी द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करने के आरोप में  प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अमृत गुगुलोथ ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 30 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। 

    दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ताओं नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, विवादित संत यति नरसिंहानंद और अन्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सार्वजनिक शांति भंग करने और लोगों को भड़काने वाले संदेश पोस्ट तथा साझा करने के आरोप में प्राथमिकियां दर्ज की हैं। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया का विश्लेषण करने के बाद प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”उन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने सार्वजनिक शांति भंग करने वाले और  विभाजनकारी विचारों के जरिये  लोगों को भड़काने वाले संदेश और पोस्ट साझा किए।” अधिकारी ने बताया कि एक मामला शर्मा के खिलाफ तथा दूसरा ओवैसी, जिंदल, नरसिंहानंद, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान और गुलजार अंसारी समेत कई सोशल मीडिया संस्थाओं के खिलाफ दर्ज किया गया है।

  • जालंधरः डीएवी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत 

    जालंधरः डीएवी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत 

    जालंधर (वरुण)। डीएवी कालेज फ्लाईओवर के पास दर्दनाक हादसा  सामने आया है। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12वीं के छात्र के मौत हो गई। मृतक रविंद्र रविदास नगर का रहने वाला था। 

    सूचना मिलने थाना डिवीजन नंबर 1 की मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी मिली है कि रविंद्र ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था कि डीएवी कालेज फ्लाईओवर पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

    मृतक रविंद्र के घरवालों ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल से काल आई थी और बताया गया कि आपके बच्चे की मौत हो गई है और उसका शव इस समय सिविल अस्पताल में है।

    थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस वाहन ने उसे टक्कर मारी है।

  • अपडेट हुए पैट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट?

    अपडेट हुए पैट्रोल डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट?

    नई दिल्ली। कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर 19वें दिन भी राहत है। बता दें ब्रेंट क्रुड 122 डॉलर के पार चला गया है। इस बीच  तेल कंपनियों ने आज यानी 10 जून शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-diesel price) जारी कर दी हैं। आज दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।

    लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर
    पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर और डीजल 94.04 रुपये 
    भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये लीटर
    पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर
    दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर
    मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये लीटर
    कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर
    चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर
    परभणी  में पेट्रोल  114.38 और डीजल    98.74 रुपये लीटर बिक रहा है।
    श्रीगंगानगर  में आज पेट्रोल  113.49 रुपये और डीजल   98.24 रुपये लीटर बिक रहा है।
    जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और  डीजल  93.72 श्रुपये लीटर बिक रहा है 

    रूस ने भारत को सस्ता क्रूड ऑयल देने से मना कर दिया है।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की दो सरकारी तेल कंपनियों भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिदुस्तान पेट्रोलियम की रूसी कंपनी रोसनेफ्ट के साथ तेल खरीद को लेकर कई दिनों से बातचीत चल रही थी जो फेल हो गई है।

    बता दें कच्चा तेल एक डॉलर महंगा होने पर 8000 करोड़ रुपये का बोझ भारतीय तेल कंपनियों पर पड़ता है। अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनाव के वक्त 27 फरवरी से 23 मार्च तक पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए और डीजल की कीमत 81.47 पर स्थिर रही थी। जबकि, इस दौरान कच्चा तेल मंहगा हुआ था। 

  •  देश के इन हिस्सों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

     देश के इन हिस्सों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

    नई दिल्ली। पश्चिम-उत्तर भारत के दिल्ली-राजस्थान से सटे राज्यों में पारा 45 डिग्री के ऊपर है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आने में देरी नहीं है। अच्छे मानसून के संकेत मिलने लगे हैं। इसका अनुमान तेज हवाओं और बादलों से लगाया जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के लिए विभाग ने फिलहाल कोई अनुमान व्यक्त नहीं किया है। हालांकि अरुणाचल प्रदेश में 10-11 जून को और असम व मेघालय में अगले पांच दिनों में बेहद भारी वर्षा की चेतावनी दी है। 

    मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि मानसून 29 मई को केरल तट पर पहुंचा था और 31 मई से सात जून के बीच यह दक्षिण व मध्य अरब सागर, केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर पर छा गया। मानसून की गति धीमी होने संबंधी खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘मानसून के आगे बढ़ने में कोई विलंब नहीं हुआ है। इसके अगले दो दिनों में महाराष्ट्र और उसके अगले दो दिनों में मुंबई पहुंचने की संभावना है।’ 

    मौसम विज्ञानी ने कहा कि मानसून के अगले दो दिनों में गोवा और कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। उल्लेखनीय है कि यह लगातार सातवां साल होगा जब देश में जून से सितंबर के दौरान सामान्य वर्षा होगी। जेनामणि से जब पूछा गया कि क्या दिल्ली-एनसीआर व उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में मानसून अपनी सामान्य तिथि को पहुंचेगा, उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पिछले साल मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में मानसून अपनी सामान्य तिथि (27 जून) से करीब दो हफ्ते पहले पहुंचेगा, लेकिन यह 13 जुलाई को राजधानी पहुंचा था जो पिछले 19 साल में सबसे विलंब से था।

    स्काईमेट वेदर के मुताबिक देश के उत्तर पूर्वी हिस्से, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। बिहार के पूर्वी हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

  • राजस्थानः राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान जारी 

    राजस्थानः राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान जारी 

    जयपुरः राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान की गहलोत सरकार के लिए आज बहुत बड़ा दिन है. क्योंकि, शुक्रवार को यहां राज्यसभा की चार सीटों के लिए वोटिंग होगी. वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई. वोटिंग शाम 4 बजे तक होगी और शाम 5 बजे से मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. बता दें, कांग्रेस को विश्वास है कि वह 4 में से 3 सीटें जीतेगी, लेकिन इसके बावजूद वह उलटफेर की आशंका से डरी हुई है. एक निर्दलीय प्रत्याशी ने दावा कर दिया है कि कांग्रेस की ओर से क्रॉस वोटिंग हो सकती है।

    राज्यसभा चुनावों में राजस्थान की गहलोत सरकार हर मोड़ पर सावधानी बरत रही है. कहीं विधायकों पर नजर रख रही है, तो कहीं इंटरनेट बंद कर रही है. सरकार को अंदर ही अंदर क्रॉस वोटिंग की आशंका है. इसिलए वह हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. सरकार की चिंता शुक्रवार को तब तक रहेगी, जब तक राज्यसभा की सभी सीटों पर वोट नहीं डल जाते. शुक्रवार को यहां सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हुई. वोटिंग शाम 4 बजे तक होगी और शाम 5 बजे से मतों की गणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

  • राशिफल (शुक्रवार10 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार10 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खर्चों में कमी करना होगी। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है। रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रमाद से बचें।

    वृषः व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें। नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए। राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। थकान रहेगी।

    मिथुनः प्रसन्नता रहेगी। दिन प्रतिकूल रह सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सामाजिक स्तर में परिवर्तन एवं प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक लोभ-लालच न करें।

    कर्कः शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। थकान रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं।

    सिंहः प्रसन्नता रहेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आलस्य से बचकर रहें।

    कन्याः रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। जोखिम न लें। आवास संबंधी समस्या रहेगी। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी।

    तुलाः आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। श्रम अधिक करना होगा। व्यापार सामान्य चलेगा।

    वृश्चिकः नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च का बोझ बढ़ेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। आर्थिक समस्या रह सकती है।

    धनुः पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबरें मिलेंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

    मकरः व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी।

    कुंभः राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।

    मीनः मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

  • कोरोना की बढ़ती रफ्तार से सरकार चिंतित, सभी राज्यों को दी ये हिदायत

    कोरोना की बढ़ती रफ्तार से सरकार चिंतित, सभी राज्यों को दी ये हिदायत

    नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को लापरवाही न बरतने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पिछले दो हफ्तों के दौरान देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लापरवाही न बरतने और हालात को हल्के में न लेने की हिदायत दी है। पत्र में कहा गया है कि राज्यों को महामारी पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे, जैसाकि हम अब तक करते आए हैं।

    इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार फिर से डराने लगी है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2813 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है। राज्य में संक्रमण दर भी तेजी से बढ़ रही है। मुंबई में भी संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई में बीते 24 घंट में कोरोना के 1702 नए केस सामने आए हैं।

    दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 622 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 537 मरीज कोरोना से ठीक हुए और दो मरीजों की मौत दर्ज की गई। संक्रमण दर 3.17 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

    भारत में बढ़ते मामलों के बीच शीर्ष विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि भारत जब तक एक नए कोरोना वैरिएंट का पता नहीं चलता, तब तक चौथी लहर की संभावना को सही नहीं माना जा सकता। मैक्स हेल्थकेयर के निदेशक डॉ. रोमेल टिक्कू ने कहा कि भारत में चौथी लहर की संभावना नहीं है, जब तक कि एक नया कोरोना संस्करण रिपोर्ट नहीं किया जाता और इसमें पिछले वैरिएंट से अलग विशेषताएं हों।