Blog

  • पंजाब : हरिमंदिर साहब में देर रात तीसरा जोरदार हुआ धमाका, देखें वीडियो

    पंजाब : हरिमंदिर साहब में देर रात तीसरा जोरदार हुआ धमाका, देखें वीडियो

    अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास बुधवार की मध्यरात्रि को एक बार फिर जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज तीन सौ मीटर दूरी तक सुनाई दी। बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि करीब 1.45 बजे हुआ यह धमाका पहले दो धमाकों वाली बिल्कुल विपरीत दिशा में है, जो पहले हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है।

    पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हम जांच कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और धमाकास्थल से धमाके के अवशेष जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास चारों तरफ से इलाके को सील कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। अभी तक पुलिस का यही कहना है कि यह एक और धमाका हो सकता है। 

    वहीं मौके पर मौजूद सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर विकरमजीत सिंह ने बताया धमाका श्री गुरु रामदास सरां के पिछली तरफ गलियारे में हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके चलते किसी भी तरह का कोई इनसानी या माली नुकसान नहीं हुआ। पुलिस जांच कर रही है। इससे संगत में संगत में दहशत का माहौल पैदा होता है।

    गौर हो कि इससे पहले शनिवार की देर रात और सोमबार की सुबह हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित सारागढ़ी सरां के पास धमाके हुए हैं। उक्त दोनों मामलों में जहां पंजाब पुलिस फोरेंसिक विभाग सैंपल लेकर जांच कर रही हैं। वहीं एनआईए और एनएसजी ने घटनास्थल का दौरा कर धमाके का सीन रिकऱिएट कर वहां से मिट्टी और पत्तों के सैंपल जुटाने के बाद उन्हें जांच के लिए भेजा है, जिनकी पुलिस और एजेंसियों को रिपोर्ट की इंतजार है।

  • भक्त की रक्षा को भगवान कभी पीछे नहीं हटते : साध्वी ऋषि गिरी

    भक्त की रक्षा को भगवान कभी पीछे नहीं हटते : साध्वी ऋषि गिरी

    गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठा भगवान कृष्ण ने की थी बृजवासियों की रक्षा 

    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी के शिवालिक नगर में चल रही श्रीमद भागवत कथा का रसपान करवाते हुए साध्वी ऋषि गिरी ने गोवर्धन पर्वत ओर 56 भोगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा के भगवान न द्वापर युग ओर न ही आज कलयुग में भक्त की रक्षा से पीछे हटते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने बृजवासियों की रक्षा के लिए दुनिया के सबसे बड़े गोवर्द्धन पर्वत को सात दिन तक उंगली पर उठाकर रखा था। उन्होंने उस समय इंद्र के प्रकोप से लोगों को बचाया था ओर आज भी भगवान इस सृष्टि में अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। साध्वी ने कहा के जो उस परम पिता परमात्मा का हो जाता है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। 

    उन्होंने 56 भोग के गणित पर भी बड़े विस्तार से प्रकाश डाला और बताया के क्यों भगवान को 56 भोग लगाए जाते है। साध्वी ऋषि गिरी ने बताया के 6 रस व स्वाद जिसमें कड़वा, तीखा, कसैला, अमल, नमकीन व मीठा होता है जिससे 56 प्रकार के व्यंजन बनते हैं। 56 भोग का अर्थ है 6 रसों से बना भोजन जिसे हम भगवान को समर्पित करते है। उन्होंने कहा के हम जो भी खाते है वह भगवान की देन है इसलिए घर में भी जो भी बना हो या जो भी सात्विक चीज़ें हम लाते हैं उसका भोग भगवान को जरूर लगाना चाहिए।  इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अच्छर पाल कौशल, बीडीसी भटौलीकलां पुष्पेन्द्र कौर, आशा राजपूत, चंचल शर्मा, सोहन रघुवंशी, राजेश भारद्वाज, सत पाल शर्मा, कश्मीरी लाल, अमन कुमार अशोक कुमार, मोहित कुमार, सुनील, नरेंद्र, अप्पू, अमित गर्ग सागर, रोहताश, ओम शर्मा, पवन शर्मा,बाल कृष्ण, भागवंती देवी, पुष्पा देवी, प्रेमी देवी, संतोष कौशक, देवी शर्मा,  कृषि देवी, अनु गुप्ता, निर्मला देवी, प्रवीण शर्मा, सुनीता नेगी तथा भारी संख्या भक्तगण उपस्थित रहे।

  • टाहलीवाल स्थित प्रतिष्ठित उद्योग प्रबंधन के एचआर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप, मामला दर्ज

    टाहलीवाल स्थित प्रतिष्ठित उद्योग प्रबंधन के एचआर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : थाना हरोली के अंतर्गत आते एक प्रतिष्ठित चॉकलेट बनाने वाले उद्योग की महिला कर्मचारी ने अपने ही उद्योग के एचआर मैनेजर पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी का कहना है कि एचआर शारीरिक संबंध बनाने पर अच्छी पोस्ट पर नौकरी देने की बात कहता है। ऐसे में महिला ने हरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कंपनी के एचआर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    पुलिस को दी गईं शिकायत में महिला कर्मचारी ने बताया कि मैं और मेरा पति इसी उद्योग में कार्यरत हैं। महिला का आरोप है कि कंपनी का एचआर फोन करके काफी परेशान करता है । और शारीरिक संबंध बनाने की बातें करता है।  महिला ने बताया की एचआर द्वारा कहा जाता है की अगर वह शारीरिक संबंध बनाएगी, तो कंपनी में अच्छी पोस्ट पर पहुंचा दूंगा।इतना ही नहीं पति को अच्छी नौकरी पर लगवा देने की बात भी करता है।

    डीएसपी हरोली ने बताया कि पुलिस ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर एचआर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला ने बताया कि बुधवार को कंपनी का एचआर मेरे परिवार के पास चला गया और कहा कि आप अपनी बेटी को टाहलीवाल चौकी बुलाओ और मेरा समझौता करवा दो । वह अपनी निजी गाड़ी में मेरे भाई और माता को लेकर मेरे घर आ गया और चौकी में बात करने को कहने लगा तभी मैं और मेरा पति गाड़ी में बैठ गए रास्ते मे वह हमें चौकी ले जाने की बजाए हरोली के एक गांव किसी राजनेता के घर ले गया ।वहां उद्योग का एच आर कहने लगा कि आप इस सफेद कागज पर साइन कर दो मामल यही खत्म हो जाएगा । इतने में मैने लेवर यूनियन के प्रधान को मैसेज भेज सारी बात बताई वह वहां से मेरे को लेकर उधोग की सेक्सुअली हरासमेंट कमेटी के पास ले गया और कमेटी ने मेरी शिकायत लिखने के बाद गेट पर निर्देश दिए है कि एचआर को अंदर आने की कोई अनुमति नहीं है। महिला ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि मेरे साथ इंसाफ किया जाए।

  • बॉटलिंग प्लांट व ट्रक ऑपरेटरों के विवाद में लोग हो रहे परेशान

    बॉटलिंग प्लांट व ट्रक ऑपरेटरों के विवाद में लोग हो रहे परेशान

    इंडेन गैस के रायपुर सहोड़ा स्थित बॉटलिंग से नहीं हो रही सप्लाई

    ऊना /सुशील पंडित : प्रदेश के जिला ऊना के कई हिस्सों में रसोई गैस की सप्लाई बाधित होने के चलते उपभोक्ताओं को खासी मशक्कत व परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हकीकत यह है कि एक तरफ जहां घरों में लोगों को खाना पकाने के लिए रसोई गैस के लाले पड़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ खाद्य वस्तुओं के कारोबार से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान भी इस कमी के कारण भारी परेशानी में है। जबकि घरों में रसोई गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद लोगों को लकड़ी के चूल्हों या स्टोव की सहायता लेने पर विवश होना पड़ रहा है। वहीं रसोई गैस एजेंसियों के संचालकों का कहना है कि सप्लाई नहीं आने के चलते उपभोक्ताओं तक सिलेंडर नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि खाद्य आपूर्ति विभाग ने भी उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करवाते हुए समस्या के निदान के लिए गुहार लगाई है, ताकि गैस के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

    बॉटलिंग प्लांट पर ट्रक ऑपरेटरों के साथ चल रहे विवाद के कारण लोग हो रहे परेशान

     इंडेन गैस के रायपुर सहोड़ा स्थित बॉटलिंग प्लांट पर चल रहे ट्रक ऑपरेटरों के विवाद के कारण एजेंसियों तक ही रसोई गैस के सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को रसोई गैस की सप्लाई करना गैस एजेंसी के लिए भी अब टेढ़ी खीर बन चुका है। वहीं उपभोक्ताओं में दिनेश कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, विपन, प्रेम कुमार आदि का कहना है कि रसोई गैस की किल्लत के चलते जहां एक तरफ घरों में खाना पकाने के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है वहीं दूसरी तरफ खाद्य पदार्थों से जुड़े कारोबार भी रसोई गैस की किल्लत के चलते संकट में आ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि करीब एक सप्ताह से रसोई गैस की सप्लाई बाधित होने के चलते वह लगातार परेशानी में है।

    गैस की सप्लाई न आने के चलते लोग हो रहे परेशान

    जिला मुख्यालय और उसके आस पास के कई गांवों की एलपीजी गैस की सप्लाई का कार्य देखने वाली कमल गैस एजेंसी के प्रबंधक बलवीर चहल का कहना है कि बॉटलिंग प्लांट से सप्लाई नहीं आने के चलते उपभोक्ताओं तक सिलेंडर सप्लाई बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस प्लांट में ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के कारण ही सप्लाई बाधित हो रही है। उपभोक्ताओं के रसोई गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर एजेंसी द्वारा प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है सप्लाई आने पर प्राथमिकता के आधार पर रसोई गैस की बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ताओं के घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सिलेंडर पहुंचाए जाएंगे।

  • जालंधरः ईवीएम मशीनों में कैद हुई 19 उम्मीदवारों की किस्मत, जानें कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

    जालंधरः ईवीएम मशीनों में कैद हुई 19 उम्मीदवारों की किस्मत, जानें कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। वहीं अब 19 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आकंड़ों के मुताबिक जालंधर में 52.25 प्रतिशत हुई। सबसे ज्यादा वोटिंग हलके करतारपुर में हुई, जबकि सबसे कम वोटिंग आप विधायक के जालंधर सेंट्रल हलके में हुई। बता दें कि करतारपुर– 54.6%, नकोदर- 53.6%, शाहकोट- 54.9%, जालंधर कैंट- 47.6%, आदमपुर- 52.3%, फिल्लौर- 54.4%, जालंधर सेंटर- 47.2%, जालंधर साऊथ- 53.5%, जालंधर नार्थ- 53.3%, जालंधर वेस्ट- 54% फीसदी वोट हुई है

  • जालंधरः कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, सरपंच के पति समेत 2 लोग घायल

    जालंधरः कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, सरपंच के पति समेत 2 लोग घायल

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग दौरान कई जगह लड़ाई झगड़े के मामले सामने आए। वहीं गांव मीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता और आप कार्यकर्ताओं में झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान संरपत के पति समेत 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने उक्त घटना से हथियार भी बरामद किए है। गांव की सरपंच के पति गोपी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगाए गए बूथ को हटाने को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उनसे विवाद हो गया, जिसमें बूथ पर बैठे अर्शप्रीत सिंह घायल हो गए।

    इसके बाद जब वह अपने घर लौटा तो गांव में रहने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और गांव के बाहर के लोगों ने उसके घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वहां से एक वाहन के साथ हथियार भी बरामद किया है।

  • पंजाबः पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के घर छाया मातम

    पंजाबः पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के घर छाया मातम

    अमृतसरः पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी की पुष्पा रानी पत्नी किशोरी लाल जोशी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। माता पुष्पा रानी का अंतिम संस्कार वीरवार 11 मई को तरनतारन में सुबह 10 बजे सचखंड समसंघघाट में किया जाएगा।

  • उपायुक्त ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा प्रवासी बच्चों की शिक्षा हेतू किए जा रहे प्रयासों की सराहना की

    उपायुक्त ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा प्रवासी बच्चों की शिक्षा हेतू किए जा रहे प्रयासों की सराहना की

    घालूवाल, भदसाली व ईसपुर में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने हरोली उपमंडल के तहत घालूवाल, भदसाली तथा ईसपुर में खोले गए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया तथा वहां पर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों से भी रू-ब-रू हुए। उन्होंने शिक्षा विभाग तथा शिक्षा सुधार समिति के द्वारा इन केंद्रों में उपलब्ध करवाई गए सभी आवश्यक प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार समिति द्वारा इन केंद्रों में चारदीवारी, बिजली, पानी तथा बच्चों के बैठने के लिए कुर्सियां-मेज़ उपलब्ध करवाए गए हैं, वे सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए शिक्षा सुधार समिति का धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि अन्य गैर आवासीय केंद्रों में भी शैड़ों का प्रबंध जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्हांेने बताया कि हरोली उपमंडल के अंतर्गत शिक्षा सुधार समिति ईसपुर के अधीन 10 गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं जिनमें लगभग 300 प्रवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उपायुक्त ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा प्रवासी बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों व सहयोग की प्रशंसा की।
    इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा सुधार समिति के माध्यम से विभिन्न पाठशालाओं को 75 हज़ार रूपये की पुस्तिकाएं वितरित की। 
    उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से ऊना जिला में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रवासियों के बच्चों को शिक्षित करने के मकसद से विभिन्न क्षेत्रों में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। 
    इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंणजीत सिंह राणा, शिक्षा सुधार समिति के अध्यक्ष चित विलास पाठक व महासचिव सुच्चा सिंह कांग, बीडीओ हरोली राकेश जसवाल, प्रिंसिपल डाईट राकेश अरोड़ा के अतिरिक्त शिक्षा सुधार समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण तथा स्थानीय पंचायत के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • जालंधर लोकसभा उपचुनावः आप विधायक के हलके में हुई सबसे कम वोटिंग

    जालंधर लोकसभा उपचुनावः आप विधायक के हलके में हुई सबसे कम वोटिंग

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग का समय भले ही खत्म हो गया है। लेकिन  6 बजे के बाद जो लोग लाइन में लगे थे, वह ही वोटिंग कर सकेंगे। दूसरी ओर आज सबसे ज्यादा वोटिंग करतारपुर में हुई, जबकि सबसे कम वोटिंग जालंधर सेंट्रल हलके में हुई। बता दें कि करतारपुर- 54.6%, नकोदर- 53.6%, शाहकोट- 54.9%, जालंधर कैंट- 47.6%, आदमपुर- 52.3%, फिल्लौर- 54.4%, जालंधर सेंटर- 47.2%, जालंधर साऊथ- 53.5%, जालंधर नार्थ- 53.3%, जालंधर वेस्ट- 54% फीसदी वोट हुई है।
     

  • बड़ी खबरः पूर्व विदेश मंत्री गिरफ्तार

    बड़ी खबरः पूर्व विदेश मंत्री गिरफ्तार

    नई दिल्लीः पाकिस्तान में इमरान की गिरफ्तारी के विरोध में शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इमरान को 8 दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पीटीआई द्वारा इमरान की गिरफ्तारी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को भी खारिज कर दिया गया है। जिसके बाद पीटीआई समर्थकों में मायूसी छा गई है। वहीं मायूस समर्थक अब हिंसा पर उतारू हो चुके हैं। इस बीच खबर है कि इमरान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे शाह महमूद कुरैशी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि शाह महमूद कुरैशी इमरान खान की पूर्व कैबिनेट में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। वे इमरान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    अब तक इमरान के कई समर्थकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, पाकिस्तान में जारी बवाल को लेकर पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। भारत की तरफ से पाकिस्तान में जारी हर गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।  पाकिस्तान में अभी गृह युद्ध जैसे हालात पैदा हो चुके है। शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में बैठक चल रही है, जिसमें पाकिस्तान में शांति व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है, लेकिन अफसोस जमीन पर इस बैठक की तासीर नहीं दिख रही है।

    बता दें कि आज इमरान खान को तोशाखाना मामले में भी दोषी करार दिया जा चुका है। हालांकि, अभी तक उन्हें इस मामले में सजा नहीं सुनाई गई है। उधर, इमरान ने अदालत में खुद की जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जहर देकर मारा जा सकता है। पुलिस द्वारा उन्हें बाथरूम भी नहीं जाने दिया जा रहा है। फिलहाल, उनकी आशंका को लेकर आलाधिकारी सतर्क हो चुके हैं।  बहरहाल, अब आगामी दिनों में क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।