Blog

  • पंजाबः पुलिस ने अवैध खनन रैकेट का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो 

    पंजाबः पुलिस ने अवैध खनन रैकेट का किया पर्दाफाश, देखें वीडियो 

    3 ट्रॉली, 1 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी की जब्त

    पठानकोट/अनमोलः पठानकोट पुलिस ने एक बड़ी सफलता में थाना तारागढ़ के गांव रायजपुर राजपुरां में अवैध खनन रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस रैकेट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

    टीम ने मुख्य आरोपी सुरिंदर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी संख्या 28/2023 यू.एस. 21(1) माइंस एंड मिनरल्स एक्ट, 379 आईपीसी (पीएस तारागढ़) दर्ज की करने के साथ ही निवासी सहारनपुर, अमन, रूपा और एक अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज किया गया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डीएसपी दिहाती ने बताया कि पुलिस को देर रात मिली जानकारी के अनुसार रायपुर राजपूतां गांव में अवैध खनन किया जा रहा है। थाना तारागढ़ से पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान एसएचओ तारागढ़ नवदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन ट्रॉली, एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त की है, जो अवैध खनन गतिविधियों के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। बरामद सामान को आगे की जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पठानकोट जिले में अवैध खनन के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

  • जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां प्रकाशित

    जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां प्रकाशित

    मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य करें

    ऊना/ सुशील पंडित:  जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(अ.जा.), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना तथा 45-कुटलैहड़ की फोटोयुक्त मतदाता सूची-2023 का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची-2023 की प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय, ऊना तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों(एसडीएम)/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में निःशुल्क निरीक्षण हेतू उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त समस्त अभिहित स्थलों पर प्रतिनियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों के पास संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची की प्रति प्रकाशन की तिथि से सात दिनों तक जनसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण हेतू उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदाता प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य कर लें।


    उपायुक्त ने बताया कि इसके अतिरिक्त कोई भी नागरिक/मतदाता टोल फ्री नम्बर 1950 अथवा 01975-1950 डायल करें, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों तथा निर्वाचन संबंधी कार्य-क्लापों बारे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं व अपने सुझाव/शिकायत दर्ज कर सकते हैं ।

  • EVM की गाड़ी पर लोगोंं का हमला, तोड़ी मशीनें, देखें वीडियो

    EVM की गाड़ी पर लोगोंं का हमला, तोड़ी मशीनें, देखें वीडियो

    कर्नाटकः विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज बुधवार को प्रदेश भर में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी ना हो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपटे इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की है। वहीं कर्नाटक के विजयपुरा जिले की बसवनबागवाड़ी विधानसभा में लोगों ने 2 ईवीएम और वीवीपैट पटक-पटक कर तोड़ डाला। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग कार की डिक्‍की में रखी ईवीएम मशीन को गुस्‍से में निकाल कर पटक- पटक कर तोड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करने वाले के अनुसार धांधली की अफवाह के चलते लोगों ने ईवीएम गाड़ी पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्‍होंने ईवीएम मशीन तोड़ डाली।

    विजयपुरा जिले के बसवाना बागेवाड़ी तालुक के मसाबिनल गांव में, कई नाराज ग्रामीणों ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों को पटक-पटक कर नष्‍ट कर दिया और मतदान अधिकारियों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूूत्रोंके अनुसार अफवाह फैलने के बाद लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के दिन प्रदेश भर में कम से कम तीन जगहों से हिंसक घटनाओं की सूचना प्राप्‍त हुई है।

    बेंगलुरू के पद्मनाभनगर विधानसभा क्षेत्र के पपैया गार्डन स्थित एक मतदान केंद्र पर लाठी डंडों से लैस कुछ युवकों ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार वो उग्र हो गए, जिसमें मतदान के लिए कतार में खड़ी कुछ महिलाओं को चोटें आईं। वहीं मतदान के दिन तीसरी घटना बेल्लारी जिले के संजीवरायणकोट में कांग्रेस और भाजपा के कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव दौरान पुलिस ने कांग्रेसी वर्कर को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव दौरान पुलिस ने कांग्रेसी वर्कर को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर 5 बजे तक 50.27 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं चुनाव को लेकर पुलिस सतर्कता से काम कर रही है। हाल ही में विपक्ष बाहरी लोगों के बूथ पर आने को लेकर सवाल उठाए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि बाहर का कोई शक्स यहां आकर किसी तरह से वोटिंग के लिए किसी भी वोटर को प्रेरित नहीं कर सकता। लेकिन इसके बावजूद एक कांग्रेस वर्कर को वोटिंग के लिए वोटर को प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने गुरसेवक सिंह को गिरफ़्तार किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक शख्स वोटर को किसी एक पार्टी के हक़ में वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उक्त शख्स कांग्रेस पार्टी का समर्थक है। जोकि ज़िला बरनाला का रहने वाला है। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਬਰਖਾਸਤ ਕਰਨ ਦੇ ਕਾਰਣ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਰੋਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਬਰਖਾਸਤ ਕਰਨ ਦੇ ਕਾਰਣ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਰੋਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਬੈਰਾਜ ਡੈਮ ਦੇ ਵਿਚ ਐਕਵਾਇਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ ਊਨਾਂ ਨੂੰ ਜਮੀਨਾਂ ਦੇ ਬਦਲੇ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦਿਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ। ਮਗਰ 10 ਸਾਲ ਨੌਕਰੀ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ 32 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਬਰਖਾਸਤ ਕਰ ਦਿਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਔਸ਼ਦੀ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿਚ ਰੋਸ਼ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਔਸ਼ਦੀ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਦੇ ਚੀਫ ਦਫਤਰ ਬਾਹਰ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਹੈ ਤੇ ਜਿਥੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਉਥੇ ਊਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਊਨਾਂ ਦੀਆਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਬਹਾਲ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ ਤਾਂਕਿ ਉਹ ਉਜੜਨ ਤੋਂ ਬਚ ਸਕਣ।

  • जालंधर लोकसभा उपचुनावः सीएम मान का ऐलान, 6 बजे के बाद भी होगी वोटिंग, जाने मामला

    जालंधर लोकसभा उपचुनावः सीएम मान का ऐलान, 6 बजे के बाद भी होगी वोटिंग, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग दोपहर 3 बजे तक 41 प्रतिशत हो चुकी है। चुनाव को लेकर आयोग ने 6 बजे तक वोटिंग करने का ऐलान किया है। वहीं अब सीएम भगवंत मान सोशल मीडिया के जरिए ऐलान करते हुए कहा कि 6 बजे तक वोटिंग का मतलब समझाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो वोटर 6 बजे तक लाइन में खड़े है, उनकी वोट जरूर डाली जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा चाहे उसके लिए जितना मर्जी समय लगे। उन्होंने आगे वोटरों से अपील करते हुए कहा कि आखिरी एक घंटे में पोलिंग बूथ पर पहुंच कर इतिहास का हिस्सा बनों। इंकलाब जिंदाबाद।

  • जालंधर लोकसभा उपचुनावः कांग्रेस उम्मीदवार के बाद भाजपा प्रधान ने चुनाव आयोग और DGP से की शिकायत

    जालंधर लोकसभा उपचुनावः कांग्रेस उम्मीदवार के बाद भाजपा प्रधान ने चुनाव आयोग और DGP से की शिकायत

    जालंधर/वरुणः लोकसभाग उपचुनाव को लेकर दोपहर 3 बजे तक 41 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं आप कार्यकर्ताओं के बाहरी लोगों के बूथ पर बैठने के मामले को लेकर भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने डीजीपी गौरव यादव से शिकायत की है। भाजपा प्रधान ने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। इस दौरान उन्होंने बाहरी लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने भी चुनाव आयोग से बाहरी लोगों के बूथ पर बैठने को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद आयोग ने पुलिस को निर्देश जारी किए कि बाहरी लोगों को वहां जाने की अपील करें।

    लेकिन इसके बावजूद अभी भी बाहरी लोगों के बूथ पर बैठने को लेकर विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है। बता दें कि दोपहर 3 बजे तक आदमपुर 41.4, जालंधर कैंट 38, जालंधर सेंट्रल 36.3, जालंधर नार्थ 43, जालंधर वेस्ट 43.8, करतारपुर 44.2, नकोदर 42, फिल्लौर 43, शाहकोट 42.9, आदमपुर 41.4 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

  • पंजाबः जीटी रोड पर सरकारी बस, ट्रक और कार की भयानक टक्कर में 15 घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः जीटी रोड पर सरकारी बस, ट्रक और कार की भयानक टक्कर में 15 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के जीटी रोड पर 3 वाहनों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार सीमेंट से लदे ट्रक में तकनीकी खराबी आने पर ट्रक चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया हुआ था। इस बीच यमुनानगर से आ रही बस ट्रक से जा टकराई। जिसके बाद एक कार भी असंतुलित होकर बस से टकरा गई । घटना स्थल पर लोगों ने बस से घायल सवारियों को बाहर निकाला। ये बस पट्‌टी बस डिपो की है। सवारियों से भरी ये बस अमृतसर जा रही थी। घटना स्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया है। कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित हुआ, लेकिन गाड़ियां हटाकर ट्रैफिक शुरू करवा दिया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

  • पेड़ से टकराई बाइक, एक भाई की मौत दूसरा घायल

    पेड़ से टकराई बाइक, एक भाई की मौत दूसरा घायल

    पेड़ से टकराई बाइक, एक भाई की मौत दूसरा घायल

    ऊना सुशील पंडित: उपमंडल के बड़ोह गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हुआ है।
    घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीयअस्पताल भिजवाया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा। मृतक की पहचान विवेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश कुमार पुत्र रशपाल सिंह निवासी वडोह तहसील घनारी ने बताया कि बीती रात करीब 12:30 बजे मेरे दोनों बड़े भाई दीपक कुमार और विवेक कुमार बाइक संख्या (एचपी19 वी 3429)पर कलोह गांव में एक कार्यक्रम से वापिस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बड़ोह गांव पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हुए।जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों को सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्स्क ने बाइक चला रहे युवक विवेक कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे भाई दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है।
  • जालंधरः चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद बूथ पर बैठे बाहरी कार्यकताओं को लेकर आप और बीजेपी में बहस, देखें वीडियो

    जालंधरः चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद बूथ पर बैठे बाहरी कार्यकताओं को लेकर आप और बीजेपी में बहस, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव की दोपहर 3 बजे तक 41 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं विपक्ष लगातार आप कार्यकताओं के बूथ पर बैठने को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने पुलिस को निर्देश जारी कर बाहर से आए कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के अपील की। लेकिन इसके बावजूद अभी भी बाहरी कार्यकर्ताओं के बूथ पर बैठने के मामले सामने आ रहे है।

    वहीं अब ताजा मामला जेपी नगर में बने बूथ को लेकर सामने आया है। जहां बाहर से आए कार्यकर्ता को लेकर बीजेपी ने उसका बूथ पर घेराव किया।इस दौरान वहां पर काफी देर तक बहसबाजी हुई। वहीं इस मामले के बाद वहां पर रिंकू सेठी आए और आप कार्यकर्ता को लेकर वहां से चले गए। बता दें कि चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद बाहरी कार्यकर्ताओं के बूथ पर बैठने को लेकर मामले थमने का नाम नहीं ले रहे।