Blog

  • 5 भारतीयों को विदेश में 122 साल की हुई सजा 

    नई दिल्लीः ब्रिटेन में शुक्रवार को 5 भारतवंशियों को 122 साल की सजा हुई है। इन्हें 23 साल के भारतीय मूल के ड्राइवर की हत्या के लिए दोषी पाया गया। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्शदीप सिंह, जगदीप सिंह, शिवदीप सिंह और मनजोत सिंह को हत्या के लिए 28-28 साल की सजा सुनाई गई। वहीं, सुखमनदीप सिंह को हमले में मदद करने के लिए 10 साल की सजा हुई। पांचों भारतीयों ने अगस्त 2023 में एक डिलीवरी ड्राइवर अरमान सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पश्चिमी इंग्लैंड के श्रस्बरी शहर में अरमान पर कुल्हाड़ी, हॉकी स्टिक, लोहे की रॉड, फावड़ा, चाकू, क्रिकेट बैट से हमला किया गया था।

    पिछले 5 हफ्तों से इस मामले में सुनवाई जारी थी। इसमें सामने आया कि दो कारों में 8 नकाबपोश लोग अरमान पर हमला करने पहुंचे थे। इनके पास खतरनाक हथियार थे और सभी ने काले रंग का मास्क पहन रखा था। आरोपी भारतीयों के खिलाफ केस लड़ रहे वकील ने कोर्ट से कहा, “आरोपियों ने अरमान के सिर पर तीन बार कुल्हाड़ी से वार किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर कई फ्रैक्चर आने की बात है। इसके बाद रॉड, हॉकी से हमला हुआ। बाद में पीठ में चाकू मारा गया। अरमान की मौके पर ही मौत हो गई थी।

  • पंजाबः अकाली दल ने 7 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों के लिए अकाली दल ने 7 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शिअद अध्यक्ष एस सुखबीर सिंह बादल ने संसद चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के रूप में पार्टी के 7 वरिष्ठ नेताओं की सूची की घोषणा कर दी है। पार्टी ने  ‘खालसा सिरजना दिवस’ के ऐतिहासिक और पवित्र अवसर पर चुनावी बिगुल बजा दिया है। उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

    1.गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा।
    2. श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा।
    3.पटियाला से एनके शर्मा।
    4. श्री अमृतसर साहिब से अनिल जोशी।
    5. श्री फतेहगढ़ साहिब से एस बिक्रमजीत सिंह खालसा।
    6. फरीदकोट से एस राजविंदर सिंह (दिवंगत एस गुरदेव सिंह बादल के पोते)।
    7. संगरूर से एस इकबाल सिंह झूंडा।

  • पंजाबः कांग्रेस को रवनीत बिट्टू ने दिया झटका, जिला प्रधान सहित कई नेताओं को BJP में करवाया शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को रवनीत बिट्टू ने दिया झटका, जिला प्रधान सहित कई नेताओं को BJP में करवाया शामिल

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस को झटका दे रहीहै। वहीं आज कांग्रेस छोड़कर गए रवनीत बिट्टू ने कांग्रेस को झटका देते हुए कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। दरअसल, जिला प्रधान रजनीश धीमान की मौजूदगी में  कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता और महिला प्रधान लीना टपारिया अपने परिवार और साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गई हैं। इस दौरान रवनीत बिट्टू भी मौजूद रहे जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़ बीजेपी पार्टी ज्वाइन की है। इससे पहले परनीत कौर भी कांग्रेस पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई हैं।

  • उधार शराब मांगने पर युवक की गो+ली मारकर ह+त्या

    फतेहाबादः हरियाणा के फतेहाबाद में शुक्रवार रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक के साथी का शराब ठेके पर उधार में शराब की बोतल मांगने पर विवाद हुआ था। झगड़े के बाद वह दोस्त के बुलाने पर मौके पर पहुंचा था। मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को नितिन गोरखपुर गांव के बाहर बने ठेके पर शराब लेने के लिए पहुंचा था।

    नितिन ने कारिंदे से उधार में शराब की बोतल मांगी तो उसने देने से मना कर दिया। इसके बाद नितिन और कारिंदे में कहासुनी हो गई। नितिन ने अपने साथी सुनील व अन्य को बुला लिया। इस पर कारिंदे ने सन्नी नामक युवक को बुला लिया। दोनों पक्ष में बहसबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान सन्नी ने पिस्तौल से सीधी फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सुनील की छाती पर जा लगी, जबकि दूसरी गोली नितिन के पैर पर लगी। दोनों को तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां सुनील को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक नितिन के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे हुए हैं। वे कार्रवाई न होने के आरोप लगा रहे हैं।

    उधर, भट्टू गांव में शुक्रवार रात को सरपंच प्रतिनिधि सुखजीत सिंह सुखा को गोली मार दी। घटना में सुखजीत के पिता अवतार और चचेरा भाई हरपाल सिंह भी घायल हुए हैं। तीनों को भूना से हिसार रेफर किया गया है। बताया गया है कि सरपंच प्रतिनिधि सुखजीत सिंह का पूर्व सरपंच बलकार सिंह के साथ पंचायती जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। रात को बलकार सिंह और उसके बेटे सुखदेव व बलदेव सिंह का सुखजीत सिंह के साथ झगड़ा हो गया। उस दौरान तो मामला शांत हो गया। आरोप है कि इसके बाद बलकार सिंह बेटों के साथ सुखजीत के घर दोबारा आए और फायरिंग कर दी।

  • शॉपिंग मॉल में शख्स ने चाकू से कई लोगों पर किया हमला, 4 की मौ+त

    सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक मॉल में अचानक से अफरा-तफरी मच गई है। मॉल में घुसे एक शख्स ने अचानक लोगों को चाकू मारना शुरू कर दिया। शख्स ने एक के बाद एक लगातार कई लोगों को अपना शिकार बनाया और पुलिस के आने तक ये सिलसिला जारी रहा। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामला सिडनी के वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग सेंटर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मॉल में अचानक एक शख्स घुस आया। उसने हरे रंग के कपड़े पहने थे और ड्रग्स के नशे में चूर नजर आ रहा था। वो शख्स ठीक से चलने में असमर्थ था और लड़खड़ाते हुए लोगों की तरफ बढ़कर उन्हें चाकू मारने लगा। तभी मॉल में हड़कंप मच गया और सभी चिल्ला-चिल्ला कर बाकी लोगों को आगाह करने लगे कि सभी सावधान हो जाएं मॉल में कोई शख्स घुस आया है और वो सभी को चाकू से मार रहा है।

    मॉल में मौजूद लोगों के अनुसार उन्हें गोलीबारी की भी आवाज सुनाई दी थी। लिहाजा डर के मारे कई लोग मॉल की दुकानों में छिप गए और दुकानदारों ने भी लोगों को अंदर करके शटर गिरा दिया। पुलिस के आने तक सभी एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे। मगर इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सिडनी पुलिस भी मौके पर आ धमकी। मगर इस दौरान पूरे मॉल में अफरा-तफरी मची हुई थी और हर तरफ खून बह रहा था। किसी तरह पुलिस ने घटना पर काबू पाया और आरोपी को धर दबोचा है। सिडनी से न्यू साउथ वेल्स पुलिस का कहना है कि मॉल के आस-पास के इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है और यहां आपातकालीन सेवाएं भी मौजूद हैं। आम जनता को घटना स्थल से दूर रहने का आदेश दिया गया और मामले पर लोगों से पूछताछ जारी है।

  • पंजाबः माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ हादसा, एक की मौ+त, देखें वीडियो

    नवांशहरः बैसाखी के मौके पर आज कीरतपुर साहिब में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, वैसाखी के मौके पर नवांशहर के गांव शेखुपुरा से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर संगत गुरू साहिब के चरणों में नतमस्तक होनी आई थी। इस दौरान संगत से भरी ट्रैक्टर ट्राली मनाली चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर ब्रेक फेल हो जाने से ट्रैक्टर मार्ग के साथ बनी ड्रेन से जा टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर ट्राली के आगे के दोनों टायर अलग हो गए और हादसे में एक युवक ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे आ गया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं वैसाखी के पर्व पर आई संगत में मातम का माहौल छा गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस कर्मी ने बताया कि हिमाचल रोड नेशनल हाईवे की ओर एक ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। ट्रैक्टर ट्राली ओवर स्पीड होने के कारण चालक से गाड़ी का सतुंलन खो गया। जिसके बाद वह ट्रैक्टर ट्राली एक वर्कशॉप से जाकर टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

  • इंसानियत शर्मसार ! 5 वर्ष की बच्ची से बलात्कार के बाद ह+त्या, 20 को लिया हिरासत में 

    गोवाः दक्षिण गोवा के वास्को में एक निर्माण स्थल पर शुक्रवार सुबह 5 वर्ष की एक बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, जिसके बाद 20 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) सुनीता सावंत ने बताया कि निर्माण स्थल के पास सुबह करीब पांच बजे की एक बच्ची बेहोश मिली थी। उसे चिकालिम के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसका गला घोंटा गया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।

  • पंजाबः स्क्रैप के गोदाम में हुआ धमाका, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः बसंत नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्क्रैप के गोदाम में करीब 11 बजे में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस धमाके के कारण लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोदाम में एसी कप्रेशर व अन्य बाहरी इलाकों से स्क्रेप लाकर यहां एकत्र किया जाता है। आज जब वर्कर कंप्रेशर को खोल रहे थे तो अचानक धमाका हुआ। इलाके के लोग सहम गए। घटना स्थल पर मिली जानकारी मुताबिक दीपक ट्रेडर का बसंत नगर में करीब 35 साल से कारोबार है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई। बताया जा रहा हैकि घायल को उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

  • जालंधरः निशान साहिब चढ़ाते समय हुआ हादसा, 2 की मौ+त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर के अधीन आते शंकर गांव से बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां निशान साहिब चढ़ाते समय युवकों को करंट लग गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 से 4 लोग घायल हो गए है। मामले की जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया कि जठेरे की जगह पर आज निशान साहिब चढ़ाया जा रहा था। इस दौरान निशान साहिब बड़ा होने के कारण वह बिजली की तारों से टकरा गया। इस हादसे में युवकों को करंट लग गया और करंट लगने से 2 की मौत हो गई। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    मृतकों की पहचान बजूहां कलां के रहने वाले बूटा सिंह और महिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले में जुट गई। शंकर चौकी के इंचार्ज जसपाल ने बताया कि ये घटना शनिवार को सुबह की है। दोनों मरने वाले दोनों व्यक्ति गांव बजूहां कलां के रहने वाले हैं। दोनों की शंकर गांव में जमीन थी और दोनों पहले यहीं रहा करते थे। मगर वह वहां से शिफ्ट हो गए थे। मरने वाले दोनों व्यक्ति संधू जात थे। शिफ्ट होने से पहले संधू जात वालों ने गांव शंकर में एक पूजा स्थान बनाया हुआ था।

  • बड़ी खबरः BJP ने स्टार प्रचारक की लिस्ट से हटाया CM और डिप्टी CM का नाम

    महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में बीजेपी ने अपने स्टार चुनाव प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार को जगह नहीं दी है। लोकसभा चुनावों की शुरुआती रैली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पीएम मोदी की जनसभाओं में साथ नजर आए थे। पार्टी की तरफ से आयोग को जो सूची सौंपी गई है। अब सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार का नाम नहीं है। स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों के नाम को हटाने के पीछे कोई वजह नहीं बताई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से आयोग को भेजी गई सूची में कहा गया है कि यह सूची महाराष्ट्र के चौथे और पांचवें चरण के चुनावों के लिए है। इसमें सूची के साथ लिखे नोट में यह भी कहा गया है जब तब अगली सूची न मिले। इसे ही वैध माना जाए। 

    महाराष्ट्र में सीएम शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी राज्य में महायुति का हिस्सा है। सीएम शिंदे शुरुआती रैलियों में पीएम के साथ नजर आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने दोनों नेताओं के नामों को शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (एसपी) की आपत्ति के बाद ड्रॉप किया है। एनसीपी एसपी ने बीजेपी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि बीजेपी ने अन्य दलों के नेताओं को अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। ऐसा करना जन प्रतिनिधत्व अधिनियम की धारा 77 को उल्लंघन है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में इन दोनों नेताओं का नाम प्रमुखता से शामिल था। बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की पहली सूची 28 मार्च को जारी की थी।

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की तरफ से बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची पर सवाल खड़े किए जाने के बाद 10 अप्रैल को महाराष्ट्र चुनाव आयोग के सीईओ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा था कि स्टार प्रचारकों में सिर्फ पार्टी नेताओं में नाम होने चाहिए। इसमें आयोग ने कहा था कि पार्टी नेताओं को ही स्टार प्रचारक के तौर पर स्वीकार किया जाएगा। राज्य में अजित पवार और सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टियां बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति का हिस्सा हैं। राज्य में महायुति और कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास आघाडी के बीच मुकाबला है।