Blog

  • Punjab News: सवारियों से भरी बस में लगी आग, यात्रियों ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

    Punjab News: सवारियों से भरी बस में लगी आग, यात्रियों ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में मुकेरियां के तलवाड़ा रोड में बस हादसाग्रस्त हो गई। जहां प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस में आग लगने के कारण सवारियों ने चलती बस से ही छलांग लगानी शुरू कर दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट कंपनी की बस मुकेरियां से तलवाड़ा जा रही थी।
    Read in English:

    Mukerian Accident News: Panic on Talwara Road as Moving Bus Catches Fire, Passengers Jump to Safety

    इस दौरान रास्ते में ही इंजन की किसी तार में स्पार्किंग होने के कारण आग लगने से सवारियां घबरा गईं। जिसके बाद उन्होंने चलती बस में से ही कूदना शुरू कर दिया। गनीमत यह रही कि इस घटना में बस को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। बस की ही तार में आग लगी थी, जिससे सवारियां घबरा गईं, लेकिन आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। जिसके चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

  • Punjab News: पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने ईंट-पत्थरों से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने ईंट-पत्थरों से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं देर रात चीमा चौक के पास पेट्रोल पंप पर लूट की नीयत से कुछ लोग आते है। इस दौरान उक्त युवकों द्वारा पंप के कर्मियों पर पत्थराव भी किया गया। लेकिन घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे। मामले की जानकारी देते हुए पंप के कर्मी ने बताया कि देर रात 12.30 बजे 3 व्यक्ति आए। इस दौरान उन्होंने ईंट-पत्थर से हमला करके पंप में बने कैबिन का शीशा तोड़ दिया। जिसके बाद जब कोई कर्मी बाहर नहीं आया तो उक्त युवकों ने दोबारा से पत्थर फेंककर फिर शीशा तोड़ा।

    Read in English:

    Ludhiana News: Robbery Attempt at Cheema Chowk Petrol Pump Foiled, Attack Caught on Camera

    घटना के दौरान पंप के कर्मी साथ बनी फैक्टरी में गए हुए थे। इस दौरान जब पंप से कोई कर्मी बाहर नहीं आया तो उन्होंने कैबिन से नगदी चुराने की कोशिश की। लेकिन उसी दौरान पीसीआर की टीम बाइक पर घूम रही थी। जहां पीसीआर कर्मियों ने शीशे टूटने की आवाज सुनने पर पंप तक आने से पहले अन्य कर्मियों को मौके पर बुलाया। जब वह 4 पीसीआर कर्मी मिलकर पंप तक पहुंचे तो उक्त लुटेरे घटना को अंजाम देने से पहले मौके से फरार हो गए।

    पीसीआर ने कर्मियों का पीछा भी किया, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पीड़ित ने कहाकि पंप पर पिछले 4 माह से यह तीसरी घटना है। कर्मी ने कहाकि इससे पहले लुटेरे पंप के कर्मी पर हमला करके उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। आरोप हैकि इस मामले की पुलिस ने कोई शिकायत नहीं दर्ज की थी। जिसके बाद दूसरी वारदात में आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सिक्योरिटी गार्ड ने उक्त आरोपी को काबू कर लिया और उसे पिल्लर के साथ बांध दिया।

    व्यक्ति ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की उक्त व्यक्ति को मारने की कोई मंशा नहीं थी। उक्त व्यक्ति नशेड़ी था जिसकी मौत हो गई, आरोप है कि पुलिस ने इस घटना में उनके 3 कर्मियों को काबू कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया। पीड़ित ने कहाकि अब इस घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है, लेकिन शाम तक कोई पुलिस कर्मी घटना स्थल पर नहीं पहुंची। थाना प्रभारी को फोन किया, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा है। ऐसे में पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाई है, इंडस्ट्री के लोग इन घटनाओं से कैसे अपना बचाव करें।

  • अब खाते में रखने होंगे इतने पैसे, इस Bank ने कर दिया बड़ा ऐलान

    अब खाते में रखने होंगे इतने पैसे, इस Bank ने कर दिया बड़ा ऐलान

    नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर लेंडर ICICI बैंक के बचत खाते में अब करीबन बैलेंस आपको 5000 रुपये तक का रखना पड़ेगा। यह नियम 9 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा। पहले अमाउंट 1000 रुपये था ऐसे में यदि आप मिनिमम बैलेंस नहीं रखते हैं तो आपको जुर्माना देना पड़ेगा।

    इतना मिनिमम बैलेंस रखना जरुरी

    मेट्रो और शहरी इलाकों में अब कम से कम 50 हजार, अर्द्ध-शहरी इलाकों में 25 हजार और ग्रामीण क्षेत्र वाले सेविंग अकाउंट में कम से कम 10 हजार बनाए रखने पड़ेंगे। पहले मेट्रो और शहरी इलाकों वाले सेविंग अकाउंट में कम से कम 10 हजार रुपये बनाए रखने की जरुरत थी। इस फैसले के साथ अब घरेलू बैंकों में सबसे ज्यादा मिनिमम अकाउंट बैलेंस आईसीआईसी बैंक है।

    बाकी बैंकों के बचत खाते में इतना मिनिमम बैलेंस

    इस फैसले के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक के बचत खाते में सबसे ज्यादा न्यूनतम बैलेंस की सीमा 50 हजार रुपये हो चुकी है। वहीं पब्लिक सेक्टर के बैंक एसबीआई ने साल 2020 में ही मिनिमम बैलेंस की लिमिट को हटा दिया था। ऐसे में बैंक ने यह नियम ही खत्म कर दिया था। दूसरी ओर बाकी बैंकों ने ऑपरेशन कॉस्ट को मैनेज करने के लिए अब ये नियम खत्म कर दिया था। वहीं दूसरी ओर बाकी बैंकों ने ऑपरेशन कॉस्ट को मैनेज करने के लिए सेविंग अकाउंट में कम से कम 2000 रुपये से 10 हजार रुपये तक के मिनिमम बैलेंस की लिमिट रखी है।

    HDFC की लिमिट

    देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर की अगर बात करें तो मेट्रो और शहरी इलाकों वाले ब्रांचेज के सेविंग अकाउंट में कम से कम 10 हजार रुपये, अर्द्ध शहरी क्षेत्र के बैंकों में 5000 रुपये और गांवों के ब्रांचेज के लिए 2500 रुपये रखने जरुरी है।

    मिनिमम बैलेंस है जरुरी

    बैंक अपने डेली खर्च और निवेशों को पूरा करने के लिए न्यूनतम शेष राशि की जरुरत को लागू करते हैं और यदि कोई कस्टमर न्यूनतम शेष राशि बनाए नहीं रखता है तो उस पर जुर्माना भी लगाया जाता है। बैंक ने अपने ग्राहकों से यह कहा है कि वे अपने अकाउंट की जांच करें और अनुपालन सुनिश्चित करें।

    ब्याज भी हुआ कम

    अप्रैल में आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक ने अपने बचत खातों पर ब्याज दर में 0.25% की कटौती की थी। यह फैसला एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के द्वारा भी ब्याज दरों में कटौती के तुरंत बाद आया था। आईसीआईसीआई बैंक के सेविंग अकाउंट पर 2.75% ब्याज मिलेगा। 50 लाख रुपये के ज्यादा बैलेंस पर भी ब्याज दर में 0.25% की कटौती की गई है जिससे यह कम होकर 3.25% हो गई है। ये बदलाव 16 अप्रैल से हो चुका है।
  • Punjab News: घर के बाहर गोलियां चलाकर नकाबपोश बदमाश फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के बाहर गोलियां चलाकर नकाबपोश बदमाश फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में पुलिस थाना लोपोके के अंतर्गत आने वाले गांव ठठ्ठा में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के गेट पर गोलियां चलाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए घर के मालिक गुरिंदर सिंह पुत्र सम्मा सिंह निवासी गांव ठठ्ठा ने बताया कि उनकी चोगांवा में कपड़ों की दुकान है। देर रात लगभग 12:30 बजे जब वह अपने परिवार सहित घर में सो रहे थे तो बाहर गोलियों की आवाज़ सुनाई दी।

    गोलियों की आवाज़ रुकने के बाद जब वह बाहर गए, तो पता चला कि घर के बाहर के गेट पर 6 गोलियों के निशान थे। इसके बाद आस-पास के सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं, बताया जा रहा है कि दो नकाबपोश व्यक्ति स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आते हुए फायरिंग कर फरार हो गए। इस घटना के बाद गांव ठठ्ठा के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    गांववासी गुरजीत सिंह, स्वराज सिंह और अन्य ने इस वारदात पर चिंता जताई है और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस संबंध में पुलिस थाना लोपोके के पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरिंदर सिंह के घर पर लगभग 6 गोलियां चलाने की घटना के चलते अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  • बड़ा हादसाः दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात से ही जारी मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं आज बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। जहां दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर में घर की एक पुरानी दीवार गिर गई। घर की दीवार गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए, जिनमें अब पता चला है कि 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

    Read in English:

    Seven Dead, One Injured as House Wall Collapses in Rain-Soaked Delhi

    मृतकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल 5 लोगों को सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, जहां सभी ने दम तोड़ दिया। एक अन्य शख्स हाशिबुल अभी भी घायल है और उसका इलाज सफदरजंग अस्पताल में जारी है।
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਡਿੱਗੀ ਘਰ ਦੀ ਦੀਵਾਰ, ਸੱਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ, ਇੱਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

    मृतकों में पुरुषों में 30 वर्षीय शबीबुल, 30 वर्षीय रबीबुल और 45 वर्षीय मुत्तु अली शामिल हैं। महिलाओं में 25 वर्षीय रुबीना और 25 वर्षीय डॉली की जान चली गई। वहीं, बच्चियों में 6 वर्षीय रुखसाना और सात वर्षीय हसीना की मौत हो गई है। स्थानीय निवासी आनंद जायसवाल ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बिना देर किए मलबा हटाना शुरू कर दिया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक था और ज्यादातर लोग मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

  • Jalandhar News: राखी पर्व पर पार्षद के घर छाई शोक की लहर

    Jalandhar News: राखी पर्व पर पार्षद के घर छाई शोक की लहर

    जालंधर, ENS: राखी के पर्व पर वेस्ट हलके में आप पार्टी की महिला पार्षद के घर शोक की लहर छा गई। दरअसल, वार्ड नंबर 57 से आप पार्टी की महिला पार्षद कविता सेठ के पिता मंगल दास का निधन हो गया। महिला पार्षद के पिता के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई।

    मामले की जानकारी देते हुए पार्षद पति सौरभ सेठ ने बताया कि पिता मंगल दास का अंतिम संस्कार आज शाम ही 5 बजे बस्ती गाजी गुल्ला के श्मशान घाट में किया जाएगा। महिला पार्षद के निधन पर मेयर वनीत धीर सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं ने परिवार संग दुख व्यक्त किया।

  • Punjab News: निगम कर्मियों और फड़ीवालों में हंगामा, आग लगाने के लिए डीजल लेकर पहुंचा व्यक्ति, देखें वीडियो

    Punjab News: निगम कर्मियों और फड़ीवालों में हंगामा, आग लगाने के लिए डीजल लेकर पहुंचा व्यक्ति, देखें वीडियो

    मोहालीः फेस-4 बोगन विलिया पार्क के बाहर लगे हुए फड़ीवालों के खिलाफ निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। जहां फड़ीवालों का निगम कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। दरअसल, निगम की टीम जब 8 से 10 बजे के बीच फड़ीवालों का सामान उठाने आई तो फड़ीवाले कर्मियों में रोष पाया गया। इस दौरान फड़ीवालों की गुंडागर्दी देखने को मिली। नगर निगम कर्मियों का विरोध करते हुए कहने लगे कि फड़ी तो यहीं लगेंगी, आप उठाकर दिखाओ।

    दरअसल, निगम कर्मचारी कह रहे थे कि उनका सामान यहां नहीं अब लगाया जाएंगा, लेकिन फड़ीवाले कह रहे थे कि यहीं लगेगा, आप जो करना है कर लो। वहां अधिकतर कड़ी, चावल, दही भल्ला, चिकन, रोटी, बर्गर वाले खड़े रहते हैं। सड़क भी गाड़ियों के साथ जाम रहती है। जिसे लेकर कई बार राहगीरों ने वीडियो बनाकर निगम को शिकायतें भी दी हैं। लेकिन फड़ीवाले की गुंडागर्दी देखिए कि वे कहते हैं कि आप हमारा सामान उठाकर दिखाओ, फिर आपको बताएंगे।

    वहां ही डीजल की बोतलें लेकर आए फड़ीवाले ने आरोप लगाया कि उनकी कोई नहीं सुनता, वह रोजी-रोटी के लिए मजबूर हैं, हमें यहीं ठेला लगाने की अनुमति दी जाए। एक फड़ीवाले ने अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश भी की, लेकिन साथियों ने उसे ऐसा करने नहीं दिया और मौके पर ही उसे पकड़ लिया। फिर निगम के अधिकारी मौके पर आकर बातचीत करने लगे और इस समस्या का समाधान निकालने का भरोसा दिलाकर उन्हें वहां से जाने दिया गया।

  • Operation Sindoor: वायु सेना प्रमुख AP Singh का आया बयान, ‘पाकिस्तान के इतने विमान किए तबाह

    Operation Sindoor: वायु सेना प्रमुख AP Singh का आया बयान, ‘पाकिस्तान के इतने विमान किए तबाह

    नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना पाकिस्तान के 6 विमानों को तबाह कर दिया था। गिराए गए विमानों में पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट्स और एक जासूसी (टोही) विमान AWACS था। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमने इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान को साफ-साफ मैसेज दे दिया है।

    बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को हुए नुकसान को लेकर भारतीय वायुसेना की तरफ से यह पहला आधिकारिक बयान है। बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने हवाई हमलों का श्रेय एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को दिया। उन्होंने कहा कि ये (बहावलपुर – जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय पर) हमारे द्वारा पहुंचाए गए नुकसान की पहले और बाद की तस्वीरें हैं। यहां लगभग कोई अवशेष नहीं बचा है। जबकि आस-पास की इमारतें लगभग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    हमारे पास न केवल सेटेलाइट इमेज थे, बल्कि स्थानीय मीडिया से भी प्राप्त तस्वीरें थीं, जिनके माध्यम से हम अंदर की तस्वीरें देख सकते थे। हमने जो “बिग बर्ड” गिराया गया, वह संभवतः एक AWACS (एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) या इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस प्लेटफ़ॉर्म था, जिसके तबाह होने से पाकिस्तान की हवाई ताकत को भारी झटका लगा है। एयर चीफ मार्शल सिंह ने 7 मई के हमले के दौरान आतंकी ठिकानों पर हुए हमलों की ‘पहले और बाद’ की सैटेलाइट तस्वीरें भी साझा की थीं।

    पाकिस्तान में बहावलपुर स्थित उस कैंप की ओर इशारा करते हुए, जो जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था, उन्होंने कहा था कि तस्वीरें स्पष्ट रूप से दिखाती हैं कि वहां कोई अतिरिक्त क्षति नहीं हुई है। वायुसेना प्रमुख ने कहा था कि आस-पास की इमारतें लगभग पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमारे पास न केवल सैटेलाइट तस्वीरें थीं, बल्कि स्थानीय मीडिया से भी तस्वीरें थीं, जिनके ज़रिए हम अंदर की तस्वीरें प्राप्त कर सकते थे।

    वायुसेना प्रमुख ने कहा कि 7 मई को जिन नौ ठिकानों पर हमला हुआ था, उनमें से एक, लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मुरीदके, उनके वरिष्ठ नेतृत्व का आवासीय क्षेत्र था। ये उनके कार्यालय भवन थे जहां वे बैठकें करने के लिए इकट्ठा होते थे। हम हथियारों से ही वीडियो प्राप्त कर सकते थे क्योंकि वह स्थान सीमा के भीतर था।

  • ICICI Bank के ग्राहकों के लिए अहम खबर, नियमों में हुआ बदलाव

    ICICI Bank के ग्राहकों के लिए अहम खबर, नियमों में हुआ बदलाव

    नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए काम की खबर है। इस बैंक में अब गरीबों को लिए खाता खोलना मुश्किल होगा। बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस की लिमिट को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है।दरअसल, बैंक ने इसे 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है। बैंक ने यह भी साफ किया है कि इसका मौजूदा ग्राहकों पर कोई प्रभाव नहीं होगा। वहीं, 1 अगस्त, 2025 के बाद नए ग्राहकों पर ये नियम लागू होंगे। यह नियम 1 अगस्त, 2025 से लागू हो गया है।

    मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में, न्यूनतम औसत मासिक शेष (एमएएमबी) ₹50,000 होगा, जो पहले ₹10,000 था। अर्ध-शहरी शाखाओं में, यह ₹5,000 से बढ़कर ₹25,000 हो जाएगा, जबकि ग्रामीण शाखाओं में, आवश्यकता ₹5,000 से दोगुनी होकर ₹10,000 हो जाएगी। नए अकाउंट खुलवाने वाले सभी ग्राहकों को यह नया नियम मानना होगा। आईसीआईसीआई बैंक ने छोटे शहरों और गांवों में भी मिनिमम बैलेंस बढ़ा दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने साल 2020 में मिनिमम बैलेंस का रूल खत्म कर दिया था।

    ज्यादातर बैंक मिनिमम बैलेंस इसलिए रखते हैं ताकि वे अपना कामकाज और इन्वेस्टमेंट ठीक से कर सकें। अगर किसी ग्राहक का बैलेंस मिनिमम बैलेंस से कम हो जाता है, तो बैंक उस पर पेनल्टी लगाता है। लेकिन दूसरे बैंकों में मिनिमम बैलेंस आमतौर पर ₹2000 से ₹10,000 के बीच ही होता है। मसलन देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक में मिनिमम बैलेंस शहरों में ₹10,000, छोटे शहरों में ₹5,000 और गांवों में ₹2500 है। एक बड़े बैंकर ने कहा, “लगता है कि ICICI बैंक अब अमीर लोगों पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। वह चाहता है कि अमीर लोग उसके ग्राहक बनें और वह उन्हें दूसरी चीजें भी बेच सके। अगर मिनिमम बैलेंस बहुत कम होगा, तो बैंक को लगेगा कि उसके ज्यादातर ग्राहक ज्यादा फायदे वाले नहीं हैं।

    लेकिन, अगर बैंक कुछ खास लोगों को ही ग्राहक बनाएगा, तो उसे इंश्योरेंस और ब्रोकरेज जैसी चीजें बेचने में ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि अमीर लोग ऐसी चीजें खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाएंगे।” ICICI बैंक के प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि बैंक ने मिनिमम बैलेंस इतना क्यों बढ़ाया है। ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि जैसे-जैसे देश की GDP बढ़ेगी, अमीरों और गरीबों के बीच का फर्क भी बढ़ेगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा बैंक और फाइनेंस कंपनियां अमीर लोगों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश करेंगी। आजकल बैंकों को म्यूचुअल फंड, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस प्रोवाइडर और प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल फंड से भी मुकाबला करना पड़ रहा है, क्योंकि ये सभी अमीर लोगों को अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

     

  • बड़ा हादसा: स्टेशन के पास 2 ट्रेनों की टक्कर के बाद ट्रैक से उतरे डिब्बे, कई कर्मी घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसा: स्टेशन के पास 2 ट्रेनों की टक्कर के बाद ट्रैक से उतरे डिब्बे, कई कर्मी घायल, देखें वीडियो

    सरायकेलाः झारखंड में शनिवार सुबह चांडिल रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 375/22 के समीप बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां आमने-सामने आ रही दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। हादसे में चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी बोकारो से टाटानगर आ रही थी। शुरुआती जांच में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना किन कारणों से हुई है, फिलहाल इसे लेकर रेलवे प्रशासन के उच्च अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। रेलवे की ओर से चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट की सभी यात्री व मालगाड़ियों का परिचालन फिलहाल रद्द कर दिया गया है। कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।

    यात्रियों को हेल्पडेस्क और स्टेशन घोषणाओं के जरिए जानकारी दी जा रही है। रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना के कारण सैकड़ों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए हैं और उन्हें वैकल्पिक साधनों से गंतव्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। बताया जाता है कि यह दुर्घटना शनिवार की सुबह करीब चार बजे हुई है। दुर्घटनास्थल पितकी रेलवे गेट और चांडिल स्टेशन के बीच है। गनीमत यह रही कि दोनों ही मालगाड़ियां थीं। अगर इसकी जगह कोई यात्री ट्रेन होती, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।