Blog

  • इस इलाके में 2 बच्चियों सहित हुआ ट्रिपल मर्डर

    इस इलाके में 2 बच्चियों सहित हुआ ट्रिपल मर्डर

    नई दिल्लीः करावल नगर इलाके में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटियों का कत्ल कर दिया। अपराध करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र में प्रदीप नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पांच और सात साल की दो बेटियों का कत्ल कर दिया। आरोपी अपराध करने के बाद फरार है।

    पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसी के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। वारदात के बाद से आरोपी प्रदीप फरार है। यह भगत सिंह कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। आशंका है भारी कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया है। दोनों बेटियों की उम्र सात और पांच साल बताई जा रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पड़ोसियों ने बताया कि प्रदीप का अपनी पत्नी जयश्री के साथ घरेलू विवाद चल रहा था।

    रक्षाबंधन के दिन यानी शनिवार को भी किसी बात को झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या करके मौके से फरार हो गया। दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन ट्रिपल मर्डर की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच जारी है।

     

  • 4 मंजिला इमारत गिरने से 4 की मौत, एक वर्षीय बच्चे समेत 8 जख्मी

    4 मंजिला इमारत गिरने से 4 की मौत, एक वर्षीय बच्चे समेत 8 जख्मी

    नई दिल्लीः वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे के बाद शनिवार शाम तक मलबे से 4 और लाशें मिली हैं। इसके बाद मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया है। वहीं एक साल के बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। बिल्डिंग में 10 लोगों का एक परिवार रहता था। इमारत के सामने वाले घर में रहने वाले अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि जैसे ही इमारत गिरी, उसका मलबा हमारे घर पर आ गिरा।

    इस वजह से मैं भी घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे सीलमपुर में ईदगाह रोड के पास जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में इमारत गिरने की सूचना मिली थी। जब बिल्डिंग गिरी उस समय स्थानीय लोग सुबह की सैर पर निकले थे। इन्हीं लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया।

    फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुँचने से पहले ही मलबे में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी गई। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से तीन लोगों को निकाला गया। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के एडिशनल DCP संदीप लांबा ने बताया कि बचाव कार्य जारी है। पुलिस, NDRF, सिविल डिफेंस और स्थानीय लोग मौके पर काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में बहुत मदद की है।

     

     

  • Punjab News: गर्म कड़ाही में रिफाइंड पैकेट डालने के लेकर छिड़ा विवाद, सेहत विभाग ने भरे सैंपल, देखें वीडियो

    Punjab News: गर्म कड़ाही में रिफाइंड पैकेट डालने के लेकर छिड़ा विवाद, सेहत विभाग ने भरे सैंपल, देखें वीडियो

    लुधियानाः सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो सबको हैरान कर देगा। शहर में एक पकौड़े की दुकान चलाने वाला शख्स एक ऐसा खतरनाक प्रयोग कर रहा है जिससे आपकी सेहत पर सीधा खतरा पैदा हो सकता है। दुकानदार की ओर से कड़ाही में रिफाइंड डालने के लिए पैकेटों को फाड़ने की बजाए सीधे खौलते रिफाइंड से भरी कड़ाही में डाला जा रहा है। जिससे पैकेटों का प्लास्टिक तेल में जा रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਮਿਲ ਰਹੇ ਪਲਾਸਟਿਕ ਪਕੌੜੇ, ਵੀਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ

    डॉक्टरों के मुताबिक प्लास्टिक को इस तरह गर्म करने से BPA और डाइऑक्सिन जैसे जहरीले केमिकल निकलते हैं, जो कैंसर, हार्मोनल गड़बड़ी और इम्यून सिस्टम को कमजोर करने जैसे गंभीर खतरे पैदा करते हैं। वहीं, ऐसे प्रयोग न सिर्फ खाने को जहरीला बनाते हैं बल्कि लंबे समय में गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा देते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है। साथ ही लोग सेहत विभाग पर भी लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी ओर सेहत विभाग ने कार्रवाई करते उक्त तेल के सैंपल भरे है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Blood Bank के हेल्पर पर जानलेवा हमला करने के मामले में सम्राट और हरमनजोत मनी गिरफ्तार

    Jalandhar News: Blood Bank के हेल्पर पर जानलेवा हमला करने के मामले में सम्राट और हरमनजोत मनी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: गुरु नानकपुरा फाटक के पास दोआबा अस्पताल ब्लड बैंक के हेल्पर जसप्रीत कुमार पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस ने पकड़े हैं। आरोपियों की पहचान प्रवीण काजल उर्फ सम्राट और हरमनजोत सिंह उर्फ मनी समरा निवासी गुलमर्ग एवेन्यू (लद्देवाली) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रवीण काजल ब्लड बैंक कैंप लगाता हैं। पुलिस केस में फरार कर्ण गिल की तलाश कर रही है। थाना नई बारादरी में इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज किया गया है। एसएचओ रविंदर कुमार ने दोनों आरोपी गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

    पुलिस को दिए बयान में 29 साल के जसप्रीत कुमार वासी गांव खुणखुण ने कहा कि वह उक्त अस्पताल के ब्लड बैंक में बतौर हेल्पर काम करता है। विकास कपूर ब्लड बैंक के मैनेजर हैं। 6 अगस्त को मैनेजर को प्रवीण काजल ने इंटरनेट कॉल की। उसने ब्लड डोनेशन कैंप लगाने की बात कही। मैनेजर से कहा कि हम डोनर देंगे। इसके बदले मुझे पैसे देना।
    मैनेजर ने कहा कि हम लोग केवल सेवा भावना से ही कैंप लगाते हैं और किसी तरह के पैसे का लेन-देन नहीं करते। यह सुनकर प्रवीण ने बहस शुरू कर दी।

    मैनेजर के साथ गाली गलौज तक हो गया। जस्सप्रीत ने कहा कि यह बात मैनेजर विकास ने कैंप में सेवा करने वाले अजय वासी लाडोवाली रोड से की तो उसने कहा कि प्रवीण उसका परिचित है। वह दोनों में मनमुटाव दूर करवा देगा। इसके बाद हमें शास्त्री मार्केट चौक में बुलाया गया। वहां बातचीत के बाद वे अपने-अपने कमरे में चले गए। इसके बाद प्रवीण ने फिर यह कहकर गुरु नानकपुरा फाटक के पास बुलाया कि उनके साथी विशाल का भी मनमुटाव दूर करवा देते हैं।

    जसप्रीत ने कहा कि वह, मैनेजर विकास कपूर, विशाल और एक अन्य युवक बाइक पर वहां आ गए। तभी कार में से प्रवीण और उसके साथी निकले। वह बातचीत के लिए आगे हुए तो देखा कि उनके पास तेजधार हथियार थे। यह देखकर वे लोग जान बचा कर दौड़े, लेकिन वह उनके हत्थे चढ़ गया। इसके बाद उस पर जानलेवा हमला करके वे फरार हो गए।

  • Jalandhar Bypass Chowk के पास ट्रक में लगी आग, अंदर कई दोपहिया वाहन जलकर राख, देखें वीडियो

    Jalandhar Bypass Chowk के पास ट्रक में लगी आग, अंदर कई दोपहिया वाहन जलकर राख, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक के पास, पासपोर्ट ऑफिस के नज़दीक, एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। यह ट्रक बैटरी से चलने वाले दोपहिया वाहनों से भरा हुआ था। हादसा तब हुआ जब ट्रक सड़क पर लटक रही बिजली की तारों से टकरा गया। तारों से टकराते ही ट्रक में आग भड़क गई और देखते ही देखते लपटों ने ट्रक के अंदर मौजूद कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

    आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि ग्लोबल मॉल के अंदर जिस आउटलेट पर ट्रक ड्राइवर द्वारा बैटरी चालित दोपहिया वाहनों की डिलीवरी की जानी थी, वहां हादसा होने के तुरंत बाद सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मॉल के अंदर मौजूद अग्निशमन यंत्रों और पानी की तेज बौछारों की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और आग मॉल के अंदर नहीं फैल पाई।

  • Punjab News: पूर्व अकाली सरपंच के घर पर बोतलों और पत्थरों से हमला, भतीजे के सीने में लगी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व अकाली सरपंच के घर पर बोतलों और पत्थरों से हमला, भतीजे के सीने में लगी गोली, देखें वीडियो

    अमृतसरः रामनगर कॉलोनी में पूर्व अकाली सरपंच कमल बंगाली के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान कमल बंगाली के भतीजे के सीने में गोली लगी। दूसरी ओर बदमाशों ने तलवारों, कांच की बोतलों और पत्थरों से भी घर पर हमला किया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

    रामनगर पंचायत के कई बार सरपंच रह चुके कमल बंगाली ने बताया कि पिछले कुछ समय से उनसे फिरौती मांगी जा रही थी। इस बार भी हमलावर उनके घर आए और धमकी दी कि अगर फिरौती नहीं दी तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार लंबे समय से गुंडागर्दी का शिकार हो रहे हैं और रामनगर कॉलोनी के गरीब निवासी भी सुरक्षा की कमी महसूस कर रहे हैं।

    घटना के बारे में बताते कमल बंगाली ने बताया कि हमलावर पहले उनके बेटे को निशाना बनाने आए और उस पर कृपाण से हमला करने की कोशिश की। फिर उनके भतीजे को गोली मार दी गई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस देर से मौके पर पहुंची। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ बाहरी लोग आकर पूर्व सरपंच के साथ मारपीट में शामिल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बयानों और सबूतों के आधार पर जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar के जॉइंट सीपी संदीप कुमार सहित 9 PPS अधिकारी हुए पदौनत, देखें लिस्ट

    Jalandhar के जॉइंट सीपी संदीप कुमार सहित 9 PPS अधिकारी हुए पदौनत, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस सेवा (PPS) के 9 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत किया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स द्वारा जारी किए आदेश के मुताबिक पंजाब पुलिस में 1994 में बतौर डीएसपी भर्ती हुए 9 अधिकारियों को पदौन्नति देकर आईपीएस बनाया गया है। इनमें जालंधर के जॉइंट सीपी संदीप कुमार शर्मा भी शामिल हैं। इन सभी को पंजाब कैडर आवंटित किया गया है। इस संबंध में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आधिकारिक घोषणा की है।

     

  • Punjab News: Immigration मालिक पर जानलेवा हमला निकला झूठा, खुद ही मारी थी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: Immigration मालिक पर जानलेवा हमला निकला झूठा, खुद ही मारी थी गोली, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः इमिग्रेशन मालिक पर गत दिन लुटेरों की ओर से हमला करने का मामला सामने आया था। मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। इमिग्रेशन मालिक राहुल कक्कड़ ने पुलिस को बयान दिया था कि मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उन पर हमला किया और उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना से राहुल कक्कड़ का परिवार सदमे में है और शहरवासियों में दहशत का माहौल है।

    एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि राहुल कक्कड़ ने खुद उन्हें फोन कर गोली मारने की सूचना दी थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल जाकर राहुल कक्कड़ से बात भी की गई। एसएसपी ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से गहन जांच के बाद पता चला कि राहुल कक्कड़ पर हमला नहीं हुआ था उसने खुद को गोली मारकर घायल किया था। राहुल की ओर से हमले का नाटक रचा गया था।

    उन्होंने बताया कि राहुल कक्कड़ का इमिग्रेशन सेंटर है और वह मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को लेकर वह परेशान में था। उन्होंने बताया कि पुलिस को घुमराह करने व अन्य मामले में राहुल कक्कड़ के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि राहुल कक्कड़ की इस हरकत से पुलिस का काफी समय बर्बाद हुआ है और आम लोगों में भय और दहशत का माहौल पैदा हुआ है, जिसके लिए राहुल कक्कड़ पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: खाद डालने गए व्यक्ति को सांप ने डंसा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खाद डालने गए व्यक्ति को सांप ने डंसा, देखें वीडियो

    फिल्लौरः गन्ना गांव में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के भाई सौदागर ने बताया कि मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई, जिसकी उम्र 55 वर्ष थी। वह अपने खेतों में खाद डालने के लिए घर से गया था। काफी समय तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश में खेत ग

    । काफी तलाश के बाद वह खेतों में नहीं मिला। अचानक नजर धान के खेतों में पड़ी जहां वह बेसुध होकर गिर पड़ा था। जिसके बाद तुरंत उसे उठाकर फिल्लौर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि किसी जहरीले जानवर के काटने से उसकी मौत हो गई है। इस घटना को लेकर गन्ना गांव में शोक की लहर है, और गांववासियों ने इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

  • Operation Akhal: आतंकियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

    Operation Akhal: आतंकियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

    जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन अखल के 9वें दिन एक दुखद घटना सामने आई है। भारतीय सेना ने शनिवार को बताया कि रात भर चली गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं। इस मुठभेड़ में कुल चार जवान घायल हुए थे, जिनमें से दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    READ IN ENGLISH 

    शहीद हुए जवानों की पहचान लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के रूप में हुई है। इससे पहले 2 अगस्त को 2 आतंकी मारे गए थे। इस ऑपरेशन में अब तक 10 जवान घायल हो चुके हैं। 2 अगस्त की सुबह मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान पुलवामा के हारिस नजीर डार के रूप में हुई थी, जो सी-कैटेगरी का आतंकी था। हारिस उन 14 लोकल आतंकियों की लिस्ट में था, जिनके नाम खुफिया एजेंसियों ने पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को जारी किए थे। उसके पास से AK-47 राइफल, मैगजीन और गोला-बारूद बरामद हुआ था। ऑपरेशन अखल को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF अंजाम दे रहे हैं। जंगल में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।