Blog

  • Jalandhar News: Capital Small Finance Bank के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: Capital Small Finance Bank के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर: बस स्टैंड के पास स्थित कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक के बाहर से दिन दहाड़े कर्मी की बाइक लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने घटना को लेकर थाना बारादरी पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित साहिल गिल ने बताया कि वह कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में काम करता है।

    रोजाना की तरह उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक नंबर PB08-ER-9281 बैंक के बाहर खड़ी की थी। वह शाम करीब 4:30 बजे कार्यालय से बाहर आया तो देखा कि उसकी मोटरसाइकिल वहां पार्किंग में नहीं थी। जिसके बाद उसने पहले अपने स्तर पर मोटरसाइकिल की तलाश की, लेकिन आसपास कहीं नहीं मिली। जिसके बाद उसे संदेह हुआ कि मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में उसने पास लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो पता चला कि दो नौजवान लड़के आए और उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।

  • जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 28 मार्च को

    जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 28 मार्च को

    ऊना/सुशील पंडित: जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 28 मार्च को प्रातः 10.30 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार इम्यूनटेक लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर और एचपीजीआइसीएस कंट्री लिक्यूड बाॅटलिंग प्लांट मैहतपुर द्वारा लिया जाएगा जिसमें टेªनी टेक्निशियन के दो पद और दो पद अप्रेंटिसशिप के तौर पर भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता ईलेक्ट्रिशियन टेªड में आईटीआई तथा डिप्लोमा, स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही, आयु सीमा पदानुसार 20 से 35 वर्ष और वेतन 9 से 14 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र,दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा (अनुभव प्रमाण पत्र) सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इम्यूनटेक लाइफसाइंस के मोबाइल नम्बर 96257-56343 और एचपीजीआइसीएस कंट्री लिक्यूड बाॅटलिंग प्लांट के मोबाइल नम्बर 98167-75827 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • बंगाणा के होटल करनराज में 29 मार्च को लगेगा मेगा नि:शुल्क चिकित्सा कैंप

    बंगाणा के होटल करनराज में 29 मार्च को लगेगा मेगा नि:शुल्क चिकित्सा कैंप

    ऊना /सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो की ओर से 29 मार्च दिन रविवार को उपमंडल बंगाणा के होटल कर्ण राज में एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह चिकित्सा शिविर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा पीजीआई एमईआर एवं 32 मेडिकल कॉलेज, चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
    यह शिविर जिला ऊना के बंगाणा में होटल करण राज, एचडीएफसी बैंक के समीप आयोजित होगा, जिसमें सुबह 8:00 बजे से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूर्व विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि कई बार आर्थिक तंगी और दूरी के कारण लोग बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में इस तरह के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लोगों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होते हैं। भाजपा नेता ने बताया कि इस शिविर में पीजीआईएमईआर एवं 32 मेडिकल कॉलेज, चंडीगढ़ के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टर विभिन्न रोगों की जांच और परामर्श प्रदान करेंगे।
    शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इस के साथ ही जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मों का वितरण भी किया जाएगा। शिविर में आने वाले सभी लोगों के लिए लंगर सेवा की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इस शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राज बहादुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जो हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाएं।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,सूरम सिंह ज्योति प्रकाश शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
  • US-Israel-Iran War: पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर किया अटैक, कई साइट्स तबाह

    US-Israel-Iran War: पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर किया अटैक, कई साइट्स तबाह

    नई दिल्लीः ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच गई है। लड़ाई कम होने के कोई साफ संकेत नहीं दिख रहे हैं और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। लगातार नए हमले, बढ़ते हताहत और तीखी बयानबाजी से पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है। इजरायल की सेना ने ईरान के नौसैनिक ढांचे को बड़ा झटका देते हुए एक अहम सैन्य ठिकाने पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि यह हमला इस्फहान में स्थित उस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट सेंटर पर किया गया, जहां ईरान की नौसेना के लिए पनडुब्बियों और उससे जुड़े सिस्टम को डिजाइन और डेवलप किया जाता था।

    इजरायल के हमले से ईरान को भारी नुकसान हुआ है और उसके कई साइट्स तबाह हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह सेंटर ईरान की एकमात्र ऐसी जगह था, जहां पनडुब्बियों और नौसैनिक सपोर्ट सिस्टम पर काम होता था। यहां पर ईरान कई तरह के मानव रहित नौसैनिक उपकरण (ड्रोन पोत) विकसित करता था। बताया गया है कि यह हमला इजरायली नौसेना की खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया।

    इस कार्रवाई से ईरान की नई और उन्नत पनडुब्बियां बनाने की क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है, साथ ही उसकी मौजूदा नौसैनिक क्षमता को अपग्रेड करने की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है। इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इस मामले पर अभी तक ईरान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा है कि वह ईरान की सैन्य उत्पादन क्षमता को कमजोर करने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां जारी रखेगा, ताकि लंबे समय में तैयार की गई उसकी रक्षा क्षमता को सीमित किया जा सके। दूसरी ओर ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की दिशा में क्रूज मिसाइल दागी है। यह जानकारी ईरान के सरकारी टीवी के हवाले से सामने आई है, हालांकि इस दावे की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और अमेरिका की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

  • सहकारी सभाओं के ऑडिटरों को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न 

    सहकारी सभाओं के ऑडिटरों को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न 

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला ऊना में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए, ऊना जिला सहकारी विकास संघ (ऊनकोफैड) में आज(बुधवार) को सहकारी सभाओं के सर्टिफ़ाइड ऑडिटरों को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया एवं सॉफ्टवेयर के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण सहकारिता विभाग व सॉफ्टवेयर इंटीग्रेटर टीम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। विभाग की ओर से सहायक पंजीयक (सहकारी सभाएं) ऊना प्रवीण आनंद, जिला अंकेक्षण अधिकारी राजेश कुमार, जिला निरीक्षक कुशल राणा, निरीक्षक राजीव कुमार, तथा विभाग के मास्टर ट्रेनर अश्विनी कुमार ने मॉनिटर पर सॉफ्टवेयर की पूरी कार्यप्रणाली का विस्तारपूर्वक प्रदर्शन किया। कार्यशाला में कुल 25 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।

    ऑनलाइन बुक कीपिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता -राजेन्द्र शर्मा

    ऊनकोफैड के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों व ऑडिटरों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब सभाओं की समस्त बुक कीपिंग ऑनलाइन की जा रही है और भविष्य में ऑडिट भी इसी आधार पर किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी, सभा सदस्यों का विश्वास मजबूत होगा, और इससे सभाओं के कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

    डिजिटल सहकारिता से ग्रामीण स्तर पर बढ़ेगी सुविधा : प्रवीण आनंद

    इस अवसर पर सहायक पंजीयक प्रवीण आनंद ने कहा कि भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की पहल से सहकारिता क्षेत्र में बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। डिजिटल प्रक्रियाओं के लागू होने से ग्रामीण स्तर पर लोगों को बैंकिंग सुविधाएँ, उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता और सरकारी योजनाओं का ऑनलाइन लाभअब पहले से अधिक सुगमता और तेजी से प्राप्त होगा।

  • Jalandhar News: Child Begging Prevention Task Force टीम ने की रेड

    Jalandhar News: Child Begging Prevention Task Force टीम ने की रेड

    जालंधर, ENS: जिला स्तरीय बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स द्वारा आज कपूरथला चौक पर छापेमारी कर एक भीख मांगती बच्ची को रेस्क्यू किया गया। जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल भिक्षा मांगने को जड़ से खत्म करने के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट जीवनजोत 2.0 के तहत और डिप्टी कमिश्नर की हिदायतों पर यह चेकिंग की गई थी।

    उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान छुड़वाई गई बच्ची को डिवीजन नंबर-2 पर डी.डी.आर. करवाकर बाल भलाई समिति, जालंधर में पेश किया गया। बाल भलाई समिति द्वारा बच्ची को चिल्ड्रेन होम फॉर गर्ल्स, जालंधर में शेल्टर दे दिया गया। उन्होंने कहा कि बच्ची के पुनर्वास और पढ़ाई के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे।

    रेस्क्यू टीम में लीगल कम प्रोबेशन अधिकारी संदीप कुमार, सोशल वर्कर तैनू बाला, काउंसलर सुनीता और डाटा एंट्री ऑपरेटर नवजोत कौर भी मौजूद थे।

  • Jalandhar News: Petrol-Diesel को लेकर लोगों की लगी पंपों पर लाइनें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Petrol-Diesel को लेकर लोगों की लगी पंपों पर लाइनें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैलते ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कई पेट्रोल पंपों पर लोग लाइन लगाकर खड़े हो गए। इसी दौरान कई जगह लोग डिब्बे-बोतल लेकर पेट्रोल पंप की तरफ दौड़ पड़े हैं। हालांकि सरकार और विभिन्न शहरों के प्रशासन ने साफ कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। वहीं एक पंप के कर्मी की वीडियो सामने आई है, जिसमें पंप कर्मी द्वारा कहा जा रहा हैकि पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। वहीं पावर कट तेल भी नहीं मिल रहा। कर्मी द्वारा कहा जा रहा हैकि पंप ड्राई हो रहे है। ऐसे में रूस-यूक्रेन की लड़ाई को लेकर तेल की कमी आ गई है।

    हालांकि कंपनी द्वारा बताया जा रहा हैकि पूरे देश में तेल की सप्‍लाई सूचारू रूप से काम कर रही है और किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल की कमी नहीं है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के कर्मी सुदर्शन सिंह ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर लोग पैनिक हो रहे है। पंप के कर्मी ने कहा कि उनके पंप पर 21 मार्च को गाड़ी सप्लाई को लेकर आई थी। जिसके बाद आज दोबारा गाड़ी आ रही है।

    उन्होंने कहा कि पंप पर पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है। वही भारत पेट्रोलियम द्वारा पोस्ट भी शेयर की गई है, जिसमें कहा गया है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल मौजूद है। वहीं कर्मी ने कहा कि लोग एक-दूसरे को पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर पैनिक कर रहे है। जिसके कारण पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने को लेकर लोगों की लाइने लग रही है। जबकि अभी तक पंप पर पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है।

    भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ट्विटर यानी एक्‍स पर अपनी पोस्‍ट में लिखा कि देश में सप्‍लाई चेन पूरी तरह काम कर रही है और इसमें कहीं कोई बाधा नहीं है। देश के सभी राज्‍यों और हर हिस्‍से में तेल की उपलब्‍धता पूरी तरह कायम है, जिससे पेट्रोल पंप पर भी ग्राहकों को आसानी से ईंधन मिल रहा है। लिहाजा नागरिकों को यह सलाह दी जाती है कि वे डर अथवा अफवाह के दबाव में आकर खरीदारी न करें और न ही पेट्रोल पंप पर अनावश्‍यक भीड़ बढ़ाएं। देश में न तो अभी तेल की कमी है और न ही निकट भविष्‍य में इसमें कोई दिक्‍कत दिख रही है।

  • आरसेटी ऊना में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण सम्पन्न, 35 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र

    आरसेटी ऊना में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण सम्पन्न, 35 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ऊना में आयोजित 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त 35 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी प्रतिभागी परीक्षा में उत्तीर्ण रहे।संस्थान के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उन्हें मशरूम उत्पादन के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रशिक्षार्थी आवश्यकता पड़ने पर बैंक से कम ब्याज दरों पर ऋण सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आरबीआई के वित्तीय सलाहकार राजकुमार डोगरा ने भी प्रतिभागियों से संवाद किया। निदेशक ने प्रतिभागियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए।  संस्थान में शीघ्र ही ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसमें 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान स्टेशनरी, यूनिफॉर्म, दोपहर का भोजन और चाय-पानी की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी, जबकि दूर-दराज से आने वाले प्रतिभागियों के लिए रहने और रात्रि भोजन की भी व्यवस्था रहेगी कार्यक्रम में रजनी वाला और ग्राम सचिव राजकुमार भी उपस्थित रहे।

  • तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए एमओयू हस्ताक्षरित

    तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए एमओयू हस्ताक्षरित

    शिमला: प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश आवास और शहरी विकास प्राधिकारण (हिमुडा) और हाउसिंग एंड अर्बन डिवेल्पमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुडको) के बीच आज यहां नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी की उपस्थिति में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया इस एमओयू के अंतर्गत हिम चंडीगढ़, हिम पंचकुला और कांगड़ा वैली एयरोसिटी का निर्माण किया जाएगा। हिमुडा की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार वशिष्ठ तथा हुडको की ओर से क्षेत्रीय प्रमुख नीरज सेठी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

    इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए नियोजित शहरीकरण को बढ़ावा देने में यह परियोजनाएं मील पत्थर साबित होंगी। इन परियोजनाओं को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।  संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने तथा राज्य में बढ़ते शहरीकरण के दबाव को कम करने के लिए इन परियोजनाओं को योजनाबद्ध, सतत् विकास के दृष्टिगत भविष्य के अनुरूप शहरी केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।

    उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की नियोजित शहरीकरण की परिकल्पना को साकार करने की दृष्टि में यह परियोजनाएं सहायक साबित होगी। यह पहल नए आर्थिक अवसरों के सृजन में सहायक होगी। इन परियोजनाओं के साकार होने से प्रदेश को एक नई पहचान और लोगों को रोज़गार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष के अवसर मिलेंगे।इस अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, हिमुडा और हुडको के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • प्रमुख व मध्यम सिंचाई गणना पूर्ण करने पर हिमाचल सम्मानित, मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग की सराहना

    प्रमुख व मध्यम सिंचाई गणना पूर्ण करने पर हिमाचल सम्मानित, मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग की सराहना

     शिमला : भारत सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग को सिंचाई गणना 2023दृ2025 के अंतर्गत पहली बार प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई (एमएमआई) गणना सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने सचिव जल शक्ति विभाग डॉ. अभिषेक जैन को प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति सचिव वी.एल. कंथा राव भी उपस्थिति थे। मुख्य सचिव संजय गुप्ता और सचिव जल शक्ति डॉ. अभिषेक जैन ने आज शिमला में यह पुरस्कार औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेंट किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादकता को बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने में सिंचाई परियोजनाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रयासरत है। हिमाचल प्रदेश में इस गणना के अनुसार कुल 10 प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाएं शामिल की गई है जिनमें एक प्रमुख और नौ मध्यम परियोजनाएं है। इनमें से आठ परियोजनाएं (एक प्रमुख और सात मध्यम) पूरी हो चुकी हैं, जबकि दो मध्यम परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं। इस गणना के दौरान 32 विभिन्न मानकों पर विस्तृत डेटा संग्रह किया गया है जिसमें सीसीए, ग्रॉस कमांड एरिया, सिंचाई क्षमता, क्रॉप पैटर्न, लाभान्वित जनसंख्या, डिजाइन विशेषताएं, विभिन्न क्षेत्रों में जल उपयोग तथा कमांड एरिया डिवेल्पमेंट (सीएडी) कार्य शामिल हैं।

    विभाग ने यह पूरा कार्य अक्टूबर 2025 तक, निर्धारित समय सीमा दिसंबर 2025 से पहले ही पूरा कर लिया जो उत्कृष्ट समन्वय और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य की प्रमुख परियोजना का उपयोग पूरी तरह से सिंचाई के लिए किया जाता है जबकि नौ में से सात मध्यम परियोजनाएं भी सिंचाई के उद्देश्य की पूर्ति कर रही है। सिंचाई क्षमता के उपयोग में मध्यम परियोजनाओं का योगदान (लगभग 59 प्रतिशत) अधिक है। इन परियोजनाओं का मुख्यतः खरीफ और रबी के मौसम में उपयोग किया जाता है इसके साथ-साथ यह अन्य फसलों के लिए भी सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध करवाती हैं। जल उपयोग प्रमुख परियोजनाओं में मध्यम परियोजनाओं की तुलना में अधिक है और वर्तमान में सभी 10 परियोजनाएं बाढ़ सिंचाई पद्धति पर आधारित हैं।