Blog

  • Jalandhar News: जेल विभाग मिलने के बाद डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए कैबिनेट मंत्री Dr. Ravjot Singh, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जेल विभाग मिलने के बाद डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए कैबिनेट मंत्री Dr. Ravjot Singh, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में फेरबदल के बाद डॉ. रवजोत सिंह को जेल विभाग का कार्यभार सौंपा गया। जेल विभाग का कार्यभार मिलने के बाद डॉ. रवजोत सिंह अपने साथियों सहित डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मलीन 108 संत सर्वण दास महाराज जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेककर श्रद्धा व्यक्त की।

    तत्पश्चात उन्होंने डेरे के मौजूदा गद्दीनशीन संत निरंजन दास महाराज जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ. रवजोत सिंह ने जेल विभाग का कार्यभार मिलने पर संतों-महापुरुषों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां रविदासिया समाज और समूची मानवता के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने डेरे द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक समानता और मानव कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान संत निरंजन दास महाराज जी ने कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और उनके साथियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

  • Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल, खिड़कियां तोड़ निकाले शव, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल, खिड़कियां तोड़ निकाले शव, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर गांव शेखूपुरा के पास 2 कारों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने रॉड से खिड़कियां तोड़कर घायलों को कारों से बाहर निकाला। स्विफ्ट कार के ड्राइवर गाऊदीन (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, घायलों में शामिल सिरजदीं (30) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में रिट्ज कार में सवार हरशदीप सिंह और देवकरण सिंह निवासी खोसा रंधीर (लुधियाना) गंभीर रूप से घायल हो गए।

    वहीं, स्विफ्ट कार में सवार लालदीन, सिरजदीं, मामूसैन और शानू निवासी ताजपुर रोड, लुधियाना को भी गंभीर चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, मोगा की ओर से लुधियाना आ रही रिट्ज कार जब गांव शेखूपुरा के पास पहुंची, तो उसका पिछला टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इससे कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रही स्विफ्ट कार से जा टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    खासी कलां (लुधियाना) निवासी सिपाइया का कहना है कि ये सभी मोगा में भोग पर जा रहे थे। रास्ते में एक्सीडेंट हो गया है। मेरे भाई सिरजदीं की मौत हो गई। उसकी 3 बेटियां व एक बेटा है। हम कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। गाऊदीन के 4 बेटे और एक बेटी है। इनका दूध का काम था। मृतक के परिजनों ने सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में शव रखने से इनकार कर दिया। परिजन शव को गाड़ी में रखकर ले जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाया कि सड़क हादसे के मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने और पोस्टमॉर्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाता है। हालांकि, परिजन पोस्टमॉर्टम न करवाने की जिद पर अड़े हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी हुई है।

     

     

  • Jalandhar पहुंचे पूर्व Deputy CM मनीष सिसोदिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंचे पूर्व Deputy CM मनीष सिसोदिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: श्री देवी तालाब मंदिर से राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने शिरकत की। जहां एक ओर मंदिर परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वहीं दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सहित सभी ने भगवान राम नवमी की शोभा यात्रा को लेकर बधाई दी।

    दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस अवसर पर पंजाब और देशवासियों को रामनवमी के इस शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा इस मंदिर में सुबह यात्रा जब निकलती है हर साल तो जालंधर पंजाब नहीं बल्कि देश के सभी लोगों को आशीर्वाद होता है। वह भी आज माँ त्रिपुरमालनी मंदिर में दर्शन के लिए आए हैं। भगवान राम की कृपा सब के ऊपर बनी रही।

  • मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिए निर्देश, प्रशासनिक अधिकारी अपने विभागों में नोडल अधिकारी करें नामित

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिए निर्देश, प्रशासनिक अधिकारी अपने विभागों में नोडल अधिकारी करें नामित

     केंद्र और राज्य में समन्वय होगा मजबूत

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्र सरकार से प्राप्त अनुदानों को लेकर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त धनराशि के उपयोग, प्रगति एवं लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में स्वीकृत बजट का समयबद्ध एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश के नागरिकों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

    मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे अनुदानों का पूर्ण और पारदर्शी उपयोग राज्य के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि उपयोगिता प्रमाण पत्र (Utilization Certificates) समय पर प्रस्तुत किए जाएं, ताकि आगामी किस्तों की स्वीकृति में कोई बाधा न आए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें तेजी लाई जाए और उनका त्वरित समाधान किया जाए। विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रशासनिक अधिकारी अपने- अपने विभागों में नोडल अधिकारी नामित करें जो निरंतर केंद्र सरकार के विभागों से समन्वय स्थापित करते रहें ताकि अनुदान राशि स्वीकृत और जारी होने में देरी न हो।

    बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त डॉ सुमिता मिश्रा, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  राजा शेखर वुंडरू, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, श्रम विभाग के प्रधान सचिव  राजीव रंजन, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, वित्त विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक मीणा, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ राज नेहरू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • 590 के बाद अब 160 करोड़ बैंक घोटाला मामले में नगर निगम की 5 FB का रिकॉर्ड गायब, देखें वीडियो

    590 के बाद अब 160 करोड़ बैंक घोटाला मामले में नगर निगम की 5 FB का रिकॉर्ड गायब, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में एक निजी बैंक में 590 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद अब एक और निजी बैंक में स्कैम किया गया है। पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित निजी बैंक की शाखा में हरियाणा सरकार के करीब 160 करोड़ रुपये गायब मिले हैं। इसमें पंचकूला नगर निगम की पांच फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का रिकॉर्ड नहीं मिलने से हड़कंप मच गया है। फिलहाल, जांच के आदेश दिए गए हैं। उधर, विजिलेंस ने इस संंबंध में केस दर्ज कर लिया है। बैंक कर्मचारियों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने इस बैंक शाखा में कुल 16 एफडी करवाई थीं, जिन्हें पहले एक सरकारी बैंक से ट्रांसफर किया गया था। हाल ही में जब निगम ने एफडी मैच्योर होने पर राशि वापसी के लिए पत्र लिखा, तो बैंक ने जवाब दिया कि संबंधित एफडी का कोई रिकॉर्ड उनके पास मौजूद नहीं है। इस खुलासे के बाद नगर निगम ने तत्काल आंतरिक जांच शुरू की।

    अकाउंट अधिकारियों, कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर की टीम ने दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट सरकार और बैंक को भेजी। शुरुआती जांच में सामने आया कि फर्जी तरीके से समान दस्तावेजों पर अतिरिक्त खाते खोलकर रकम को अन्य खातों में ट्रांसफर की गई। मामले में एक महिला खाते में बड़ी राशि ट्रांसफर होने की भी आशंका जताई जा रही है। अहम बात है कि पैसा शैल कंपनियों के खाते में जमा किया गया था। घोटाले को छिपाने के लिए कथित तौर पर एफडी के रिन्यूअल दस्तावेज नियमित रूप से निगम को भेजे जाते रहे, जिससे अधिकारियों को संदेह नहीं हुआ।

    हालांकि, जब हालिया घोटालों के बाद राशि वापस मांगी गई, तब पूरा मामला उजागर हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (इकोनॉमिक्स विंग) को जांच सौंपी गई है। साथ ही बैंक प्रबंधन ने भी शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला करीब 590 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले से जुड़ा माना जा रहा है, जिसमें पहले ही अन्य बैंकों के नाम सामने आ चुके हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि इस घोटाले में किन-किन लोगों की भूमिका रही। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एफडी के नाम पर बैंक में जमा कराई गई राशि को बैंक ने विभिन्न फर्जी खातों में ट्रांसफर किया है।

    मामले का खुलासा तब हुआ जब निगम ने 58 करोड़ रुपये और 102 करोड़ की एफडी की मैच्योरिटी राशि अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा और फिर बैंक ने स्टेटमेंट में राशि ट्रांसफर दिखाई और बताया कि वास्तविक खाते में पैसा नहीं पहुंचा। जांच में पता चला कि स्टेटमेंट भी फर्जी थी और रकम गायब है। सूत्रों के अनुसार एक महिला के खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर हुई है। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में कुछ IAS -IPS अधिकारी हैं। गौर रहे कि इसके पहले भी एक निजी बैंक में पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये का गबन किया गया था। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में कुल 590 करोड़ रुपये की राशि का फ्रॉड हुआ था, हरियाणा सरकार का यह पैसा हालांकि, बैंक ने बाद में लौटा दिया था, लेकिन इस मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभिन्न कर्मचारियों और यूनियनों के साथ मैराथन बैठकों का आयोजन किया

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभिन्न कर्मचारियों और यूनियनों के साथ मैराथन बैठकों का आयोजन किया

    चंडीगढ़: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के रूप में आज पंजाब भर की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों की लंबित मांगों और चिंताओं को हल करने के लिए अपने कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों के दौरान वित्त मंत्री ने मेरिटोरियस स्कूल टीचर्स यूनियन, अध्यापक इंसाफ कमेटी, फायर ब्रिगेड आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन, फायर ब्रिगेड कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन तथा जंगलात विभाग वर्कर्स यूनियन सहित कई यूनियनों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ सीधी बातचीत की।

    वित्त मंत्री ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उनके मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और यह सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए कि यूनियनों द्वारा उठाई गई सभी जायज़ मांगों पर जल्द से जल्द विचार कर उनका समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण को सुरक्षित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि उनकी जायज़ मांगों को समयबद्ध तरीके से हल किया जाए।भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि कैबिनेट सब-कमेटी कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली के माध्यम से उनकी चिंताओं को सुना और हल किया जाए।

    इन बैठकों के दौरान मेरिटोरियस स्कूल टीचर्स यूनियन से डॉ. टीना और अजय कुमार, अध्यापक इंसाफ कमेटी से विक्रम देव सिंह, दिग्विजय पाल शर्मा, सुखविंदर सिंह चाहल और बाज सिंह, फायर ब्रिगेड आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन से साहिब सिंह, गुरविर्यम सिंह और सुखजीत सिंह, फायर ब्रिगेड कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन से सोभा सिंह, तथा जंगलात  वर्कर्स यूनियन से मख्खन सिंह वाहिदपुरी, अमरीक सिंह, जसविंदर सिंह, सतनाम सिंह, रवि कुमार और शिंदरपाल सिंह ने अपनी-अपनी यूनियनों के मुद्दे प्रस्तुत किए।

  • Middle East संकट पर केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, मीटिंग शुरू, TMC ने किया बहिष्कार

    Middle East संकट पर केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, मीटिंग शुरू, TMC ने किया बहिष्कार

    नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल गहराते जा रहे हैं, जिसे लेकर भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक चिंता को लेकर केंद्र सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शुरू हुई। तृणमूल कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक दिन पहले (24 मार्च 2026) को बता दिया था कि वह इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। क्योंकि केरल में उनका एक कार्यक्रम है। उन्होंने विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा होगी और विपक्ष के सुझाव भी लिए जाएंगे।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में छिड़े मौजूदा युद्ध के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए अधिकार संपन्न 7 नए समूहों का गठन किया गया है जो एलपीजी, आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अन्य विषयों का नियमित आकलन कर सुझाव देंगे। हालांकि सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है।

    सर्वदलीय बैठक के लिए गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे हैं। बीजेडी से सस्मित पात्रा, जेडीयू से लल्लन सिंह और संजय झा, कांग्रेस से तारिक अनवर और मुकुल वासनिक, सीपीआईएम से जॉन ब्रिटास, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी बैठक के लिए पहुंचे हैं।सर्वदलीय बैठक के बारे में TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, ‘हमारी पूरी लड़ाई BJP के साथ है, हम उनके साथ बैठक क्यों करेंगे?’ उन्होंने कहा कि वह सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे। एनडीए के नेताओं ने सर्वदलीय बैठक को सही बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही सब स्पष्ट कर दिया है. जनता के हित में सारे फैसले आने वाले हैं।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हमारी विदेश नीति केंद्र सरकार की निजी पॉलिसी बन गई है। अब यह एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है। अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज्ड है। हमारी क्या पोजीशन है? लोगों को इसका नुकसान होगा? अभी केवल शुरुआत हुई है। अभी सभी चीजों में परेशानी होगी। अमेरिका और इजरायल जो कहेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहीं कहेंगे।’

  • Punjab News: Civil Hospital में मरीजों की लगी लंबी कतारें, मौके पर पहुंचे विधायक, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में मरीजों की लगी लंबी कतारें, मौके पर पहुंचे विधायक, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के सिविल अस्पताल में आज मरीजों की भारी भीड़ देखी गई, जहां पर्ची कटवाने के लिए लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ा। मौके पर मौजूद विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने अस्पताल की सुविधाओं और आने वाले नए प्रोजेक्टों के बारे में बातचीत की। विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल के भीतर ही एक नया और आधुनिक 300 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि होशियारपुर के लिए यह बहुत खुशी की बात है कि यहां 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज भी बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतर हो जाएँगी। जब उनसे मरीजों की लंबी कतारों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाएँ शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ऐसा बुनियादी ढांचा तैयार किया जाए ताकि लोगों को कतारों में खड़े होकर परेशानी न हो।

  • Punjab News: हिमाचल में ‘पर्ची टैक्स’ मामला गरमाया, आप MLA का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: हिमाचल में ‘पर्ची टैक्स’ मामला गरमाया, आप MLA का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर श्रद्धालुओं और आम लोगों से वसूली जा रही भारी ‘पर्ची’ (टोल टैक्स) का मामला अब गरमा गया है। इस संदर्भ में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और होशियारपुर से विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को पत्र लिखेंगे और उनसे संपर्क करने का उन्होंने आश्वासन दिया है।

    यह उल्लेखनीय है कि पंजाब से बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों (नौ देवियां) के दर्शन के लिए जाते हैं। पिछले कुछ समय से सीमा पर लगाई गई भारी पर्ची के कारण श्रद्धालुओं को काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यह वसूली अनुचित है और इसका धार्मिक यात्रा-पर्यटन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश एक ‘देव भूमि’ है और वहां दुनिया भर से लोग आस्था के साथ आते हैं।

    दलाई लामा जैसी महान शख़्सियतें भी वहां विराजमान हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं से इतनी भारी पर्ची वसूलना जायज़ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज ही वह हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को इस संबंध में ई-मेल के जरिए पत्र भेजेंगे। जब उनसे पूछा गया कि हिमाचल के लोग पंजाब में व्यापार के लिए आते हैं पर पंजाब की ओर से ऐसी कोई पर्ची नहीं लगाई जाती, तो जिंपा ने कहा कि पंजाब, हिमाचल और हरियाणा एक ही परिवार के हिस्से हैं। उन्होंने कहा कि वे पड़ोसी राज्य होने के नाते हिमाचल सरकार से अपील करेंगे कि इन टैक्सों को वाजिब बनाया जाए ताकि लोगों की असुविधा खत्म हो सके।

  • Punjab News: राणा बलाचौरिया कत्ल केस में आरोपी गुरमेल गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: राणा बलाचौरिया कत्ल केस में आरोपी गुरमेल गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः मोहाली में राणा बलाचौरिया कत्ल केस में राणा की पिस्तौल गायब हो गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कबड्डी खिलाड़ी और खेल प्रमोटर राणा बल्लाचौरिया की इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद की गई है। यह पिस्तौल राणा बल्लाचौरिया की हत्या के बाद मौके से गायब हो गई थी।

    बठिंडा पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना नेहियांवाला पुलिस ने अभियान के तहत राह चलते लोगों को पिस्तौल की नोक पर लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को काबू किया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई .45 बोर पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और लूटा गया बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

    गिरफ्तार आरोपी ने एक राहगीर से पिस्तौल की नोक पर मोटरसाइकिल छीनी थी। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी वही व्यक्ति है जिसने कबड्डी खिलाड़ी और खेल प्रमोटर की गोली मारकर हत्या के बाद पिस्तौल उठा ली थी और उसी पिस्तौल का इस्तेमाल कर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था।