Blog

  • महंगा हुआ स्पीड पोस्ट करवाना, 13 साल बाद हुई बढ़ोतरी

    महंगा हुआ स्पीड पोस्ट करवाना, 13 साल बाद हुई बढ़ोतरी

    नई दिल्लीः अक्‍टूबर माह में रेल टिकट रिजर्वेशन, बैंक के नियमों में बदलाव, एनपीएस में शेयरिंग, यूपीआई के नियम और एलपीजी कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी समेत कई बदलाव हुए। ऐसे में इनका असर सीधा आम जनता की जेब पर पड़ा है। वहीं अब भारतीय डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट की दरें बढ़ा दी हैं। नए टैरिफ में इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) को लोकल एरिया से दूर, देश में कहीं भी भेजने के लिए बेस-प्राइस 47 रुपये तय किया गया है। ये 50 ग्राम तक के डॉक्‍यूमेंट/चिट्ठी/नोटिस वगैरह के लिए है। इसके बाद दूरी बढ़ने के साथ दरें भी बढ़ती जाएंगी. जैसे कि दिल्‍ली से मुंबई (करीब 1400 किमी) 50 ग्राम से ज्‍यादा और 250 ग्राम से कम वजन का कोई डॉक्‍यूमेंट या किताब वगैरह भेजने के लिए 72 रुपये खर्च करने होंगे। डाक विभाग ने देश में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कई नई सुविधाएं पेश की हैं। इसका लक्ष्य देश की पसंदीदा डिलीवरी सेवा बनना है। मंत्रालय ने कहा कि इन नई सुविधाओं का मकसद विश्वसनीयता, सुरक्षा और ग्राहकों की सुविधा को बढ़ाना है। इससे पहले डाक विभाग रजिस्टर्ड पोस्ट की सर्विस खत्म कर चुका है। इस सर्विस को स्पीड पोस्ट में मिला दिया गया है।

    इस प्रकार हैं नई सुविधाएं

    ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी। एसएमएस के जरिए डिलीवरी की सूचनाएं भेजी जाएंगी। आसान ऑनलाइन बुकिंग सेवाएं शुरू की गई हैं। रियल टाइम में डिलीवरी की जानकारी मिलेगी। उपयोगकर्ताओं के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है।

    डिलीवरी के लिए OTP भी देना होगा जरूरी

    भारतीय डाक ने स्‍पीड पोस्‍ट सेवा में नए फीचर्स जोड़े हैं. इनमें ओटीपी-बेस्ड सुरक्षित डिलीवरी, ऑनलाइन पेमेंट सुविधा, एसएमएस-बेस्ड डिलीवरी नोटिफिकेशन, सुविधाजनक ऑनलाइन बुकिंग सर्विस, रियल टाइम डिलीवरी अपडेट्स और यूजर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधाएं शामिल है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि स्पीड पोस्ट ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर विकसित होता रहा है। देश में पसंदीदा डिलीवरी सेवा के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए अब इसे कुछ नई फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है।

    लोकल एरिया में स्पीड पोस्ट टैरिफ

    50 ग्राम तक के सामान के लिए 19 रुपये 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 24 रुपये 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 28 रुपये

    200 किलोमीटर तक की दूरी के लिए

    50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 59 रुपये 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 70 रुपये होगा

    201 से 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए

    50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 63 रुपये 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 75 रुपये

    501 से 1000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए

    50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 68 रुपये 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 82 रुपये

    1001 से 2000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए

    50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 72 रुपये 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 86 रुपये

    2000 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए नया टैरिफ

    50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 77 रुपये 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 93 रुपये
  • Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, गायक ने की आत्महत्या

    Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, गायक ने की आत्महत्या

    कपूरथलाः नडाला में पंजाबी गायक ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह बकरपुरी के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भुलत्थ थाने की पुलिस गांव बकरपुर पहुंची, जहां उन्होंने पंजाबी गायक सुरिंदर सिंह बकरपुरी के शव को कब्जे में लेकर कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

    थाने के प्रमुख रणजीत सिंह ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सुरिंदर सिंह ने यह कदम क्यों उठाया। उनके परिजन और परिचित भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस जांच के दाैरान ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं गायक की मौत को लेकर पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई।

  • Jalandhar News: 3 Star कालोनी में दीवार तोड़ने को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: 3 Star कालोनी में दीवार तोड़ने को लेकर हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: 3 Star कालोनी अक्सर विवादों में रहती है। वहीं अब एक बार फिर से इस कालोनी को लेकर विवाद शुरू हो गया। जहां इलाका निवासियों द्वारा भारी हंगामा किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। महिला ने कहा कि वह सो रहे थे। इस दौरान सुबह उसके बेटे ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा दीवार को तोड़कर खोला जा रहा था। वहीं महिला के बेटे ने कहा कि 12 साल से राजिस्ट्री में भी बंद गली लिखा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि बंद गली के कारण ही प्लाट लिया था, लेकिन आज सुबह दीवार खोलने का काम शुरू हो गया। इलाका निवासियों ने कहा कि पहले ही कालोनी में सीवरेज की समस्या चल रही है। दूसरी ओर अगर अब दीवार को खोल दिया गया तो उनके बच्चे कहां खेलने जाएंगे। लोगों का कहना हैकि गुप्ता ने कालोनी काटी है और उसने भी उन्हें कहा है कि इन दीवारों को तोड़ा नहीं जा सकता। लोगों का कहना हैकि वह दीवार को तोड़ने नहीं देंगे।

    लोगों ने कहा कि अगर उक्त व्यक्तियों के पास दीवार तोड़ने को लेकर कोर्ट के आर्डर है तो वह उन्हें दिखाए, उसके बाद खुद इलाका निवासी दीवार को तोड़ देंगे। लेकिन बिना आर्डर के धक्केशाही करते हुए दीवार को आज सुबह तोड़ा जा रहा था। इस हंगामे को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को दस्तावेज लेकर थाने में बुलाया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से हंगामा को लेकर फोन आया था। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के दस्तावेज देखने के बाद मामले को लेकर आगे की बनती कार्रवाई की जाएंगी।

  • Punjab News: रिहायशी इलाके में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 4 जोड़े आपत्तिजनक हालत में काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: रिहायशी इलाके में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 4 जोड़े आपत्तिजनक हालत में काबू, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के रिहायशी इलाके में बने फ्रेंडस होटल-कम-रेस्टोरेंट में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने होटल में रेड कर 4 लड़के और 4 लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है। रेड का नेतृत्व डीएसपी सिटी मनमोहन सिंह और विशेष शाखा प्रभारी उप-निरीक्षक गुरविंदर सिंह कर रहे थे। उन्होंने लड़के-लड़कियों को पुलिस थाने में लेजाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    जानकारी देते डीएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि हरदोछनियां रोड पर बाईपास के पास स्थित फ्रेंडस रेस्टोरेंट को लेकर इलाके से शिकायते मिल रही थी कि यहां लड़के-लड़कियां अक्सर आते हैं और रेस्टोरेंट के ऊपर के कमरों का इस्तेमाल अश्लील गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आज महिला पुलिस अधिकारियों के साथ रेस्टोरेंट पर छापा मारा और कमरों में 4 जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। उन्होंने बताया कि लड़के-लड़कियों से पूछताछ जारी है और होटल के मालिक की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: 3 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकते करता व्यक्ति काबू, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकते करता व्यक्ति काबू, जमकर हुई धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के महाराणा प्रताप नगर में 3 साल की बच्ची को चीज दिलवाने का लालच देकर उसके साथ गंदी हरकत करते रहे व्यक्ति को इलाका निवासियों ने रंगे हाथ दबोच लिया। इस दौरान लोगों ने व्यक्ति की जमकर धुनाई की। लोगों द्वारा घटना को लेकर भारी हंगामा किया गया। इलाका निवासियों ने बताया कि उक्त व्यक्ति बच्ची को चीज दिलवाने के बहाने उसे उसके घर से ले गया। जिसके बाद बच्ची को चीज दिलवाकर आरोपी उसे दोस्त के कमरे में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने ने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने जमकर व्यक्ति की जमकर धुनाई की। दरअसल, लोगों का कहना है कि देर रात थाना टिब्बा के इलाका महाराणा प्रताप नगर में एक युवक ने शराब पी हुई थी। शराब के नशे में आरोपी 3 साल की बच्ची को उसके घर से यह कहकर अपने साथ ले गया कि वह उसे चीज दिलाने जा रहा है। बच्ची को दुकान से चीज दिलवाकर आरोपी उसे अपने किसी दोस्त के कमरे ले गया। जहां खाली कमरे में वह बच्ची का प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी कर रहा था तो तुरंत बच्ची ने शोर मचा दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इक्ट्‌ठे हो गए लोगों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया। शराब के नशे में आरोपी ने लोगों को भी गालियां दी जिस कारण लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। इलाके के लोगों ने मौके पर थाना टिब्बा की पुलिस को बुलाया जिन्होंने आरोपी को काबू किया और अपने साथ ले गए। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करेगी।
  • Punjab News: मंदिर जा रहे 2 युवकों की बाइक टिप्पर से टकराई, जीजा की मौत, साला गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर जा रहे 2 युवकों की बाइक टिप्पर से टकराई, जीजा की मौत, साला गंभीर घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के कथू नंगल से चामुंडा देवी जाने वाले मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 20 वर्षीय रमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार, आज दुर्गा अष्टमी पूजा के चलते रमन कुमार अपने साले के साथ चामुंडा देवी मंदिर जा रहा था। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल अचानक एक टिप्पर से टकरा गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने रमन को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साले को इलाज के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    मृतक के परिवार ने अपने बेटे की अचानक हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और इसे परिवार के लिए एक बड़ा सदमा बताया है। इस बीच, किसान नेता लखबीर सिंह ततला ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है और मृतक युवक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोगों ने मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

  • Traffic Police ने संभाला मोर्चा, इस इलाके से हटवाए रेहड़ी वालों के कब्जे, देखें वीडियो

    Traffic Police ने संभाला मोर्चा, इस इलाके से हटवाए रेहड़ी वालों के कब्जे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः शहर को कब्जा मुक्त बनाने और ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी के तहत न्यू चंडीगढ़ मुल्लापुर में ट्रैफिक इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने सड़कों पर रेहड़ी लगाकर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। इसी के साथ ट्रैफिक इंचार्ज ने रेहड़ी वालों को भी समझाया कि वह अपना काम करें, लेकिन सड़कों के बीच में रिक्शा लगाकर लोगों के लिए परेशानी न पैदा करें।

    अगर कोई रेहड़ी पर नशा बेचता या नशा करता हुआ पाया गया, तो वह उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने सड़क पर पान खाकर थूकने वालों को भी कड़ी हिदायत दी कि इस तरह का काम करने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने रेहड़ी वालों को सख्त निर्देश दिए कि जहां भी काम करें, वहां अपने आसपास सफाई रखें। अगर किसी रेहड़ी वाले के पास गंदगी पाई जाती है, तो उसे वहां से हटा दिया जाएगा और उस पर चालान भी ठोका जाएगा। वहीं इस दौरान स्थानीय लोगों और बसों के ड्राइवरों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई बहुत ही सराहनीय है। वह कई बार रेहड़ी वालों की वजह से काम के लिए लेट हो जाते थे, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से उनको बड़ी राहत मिलेगी।

  • Jalandhar News: जुआ लूटने के मामले में Davinder उर्फ DC की गिरफ्तारी को लेकर Police ने की Raid

    Jalandhar News: जुआ लूटने के मामले में Davinder उर्फ DC की गिरफ्तारी को लेकर Police ने की Raid

    7 साल पहले AC Market में चल रहे जुए में भी डीसी पर हुआ था पर्चा, टूटी थी टांग

    जालंधर, ENS: काजी मंडी इलाके में चल रहे जुए पर लूट और गली में दहशत मचा भागे बदमाश चिंटू के साथ-साथ आदमपुर से पार्षद के जेठ दविंदर उर्फ डीसी पुलिस की पहुंच से बाहर चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दविंदर आदमपुर दशहरा कमेटी की प्रधान है और उसका छोटा भाई आकाश दीप उर्फ आशु ब्लाक प्रधान है। थाना रामामंडी की पुलिस व सीआइए स्टाफ की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। ऐसे में आज वह दशहरा के कार्यक्रम में शामिल होगा या नहीं, इस बात की चर्चा आदमपुर के लोगों में होती रही। थाना रामामंडी के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि वह खुद टीमों सहित आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि 7 साल पहले रैनक बाजार की एसी मार्केट की 5वीं मंजिल पर अल सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर साथियों के साथ जुए के एक लाख 5 हजार रुपए लूटकर भाग रहा जिम ट्रेनर साहिल गिल गोली लगने से जख्मी हो गए थे। अली मोहल्ला निवासी साहिल की दाईं टांग के घुटने के पास से गोली आर-पार हो गई थी। वहीं गैंग ने जुआ खेलने आए आदमपुर निवासी दविंदर उर्फ डीसी को धक्का मारा, जिससे उसकी टांग टूट गई। गैंग 1 लाख 5 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया था। उस घटना के दौरान 1 मिनट 59 सेकंड में पैसे लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। वहीं अब 5 दिन पहले काजी मंडी में चल रहे जुए के दौरान बदमाश चिंटू साथियों सहित लूट कर भाग गया था। इस मामले में दविंदर उर्फ डीसी का नाम सामने आया है। भागते समय गली में दहशत फैलाने के लिए हथियार दिखा गया था। जिसके बाद थाना रामामंडी के प्रभारी मनजिंदर सिंह ने जांच के दौरान भीम नगर के रहने वाले अनूपदेव अजय को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हरगोबिंद नगर का रहने वाला चिंटू, आदमपुर निवासी दविंदर उर्फ डीसी, स्वामी, किशनपुरा के सोबित, ढन्न मोहल्ले के विशाल मोटा और बस्तियों के गोरा फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी दिखा सकती है।
  • Punjab News: इन स्कूलों में RSS और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ना हुआ अनिवार्य, देखें वीडियो

    Punjab News: इन स्कूलों में RSS और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ना हुआ अनिवार्य, देखें वीडियो

    पठानकोटः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पाठ्यक्रम के रूप में शामिल किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय नीति पाठ्यक्रम शुरू किया है, जो छात्रों को आरएसएस की विचारधारा और उसके स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा।

    इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि आरएसएस राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए समर्पित एक बहुत पुराना संगठन है, जो देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए निरंतर काम कर रहा है। अगर आने वाली पीढ़ी को इसके बारे में जागरूक किया जाए, तो देश के युवा देशभक्ति की भावना से भर जाएंगे। पंजाब में आई बाढ़ के दौरान आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शानदार भूमिका निभाई। जब भी देश किसी भी संकट का सामना करता है, आरएसएस कार्यकर्ता सराहनीय योगदान देते हैं।

  • मंदिर से लौट रही महिला से गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

    मंदिर से लौट रही महिला से गैंगरेप, घर छोड़ने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

    जांजगीर-चांपाः जिले में महिला से 7 युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह ले गए और वहां उन्होंने बारी-बारी से रेप किया और फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी मुताबिक, पीड़ित महिला (30) मंदिर परिसर में रहती है। उसका कोई नहीं है। दूसरों के यहां घरेलू काम करके वह अपना गुजारा करती है। 28-29 सितंबर की रात 1:30 से 2 बजे के बीच वह मंदिर परिसर से लौट रही थी। इस बीच 3 बाइकों में सवार 7 युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा दिया और फिर महिला को बाइक में बैठाकर गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले गए, जहां सभी ने महिला से रेप किया। दरअसल, वारदात वाली रात युवक सांस्कृतिक प्रोग्राम से अपने-अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिला को अकेला देखा और उनकी नीयत बिगड़ गई और वह उसे बाइक में बैठाकर बाजार के चबूतरा के पास सुनसान जगह ले गए थे। गैंगरेप के बाद आरोपी महिला को छोड़कर भाग निकले। किसी तरह महिला चांपा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

    आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
    आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

    पीड़िता के बताए अनुसार पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें 3 बाइक पर 7 युवक नजर आए। पुलिस ने इसकी पहचान कर हिरासत में लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। सभी आरोपी चांपा के वार्ड नंबर- 13-14 और घोघरा गांव के रहने वाले हैं, जिसमें प्रदीप मनहर (19), शिवम बंजारे (19), कृष्ण खूंटे (19), अनिल महिलांगे (19), सूरज टंडन (19), दीपेश कुमार कुर्रे (19) और शानू मीरझा (19) शामिल है। सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।