Blog

  • मां-बेटी ने निगला जहर, दर्दनाक मौत

    मां-बेटी ने निगला जहर, दर्दनाक मौत

    सलूंबरः जिले में जहर खाने से मां और बेटी की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले मां ने बेटी को जहर दिया और उसके बाद खुद जहर खाकर सुसाइड कर लिया। महिला पति के साथ खाना खाने के बाद बेटी को लेकर कमरे में सोने चली गई थी। मामला सलूंबर थाना क्षेत्र में बनोडा गांव का है।

    एएसआई भूपेंद्र कुमार ने बताया कि माता-पिता और बेटी ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे साथ में खाना खाया था। इसके बाद पिता बरामदे में सो गया था और मां-बेटी अंदर कमरे में सोने चल गए थे। देर रात करीब 1 बजे मां-बेटी को उल्टियां शुरू हुईं। तभी बाहर बरामदे में सो रहा पति दौड़कर अंदर कमरे में आया। हालत बिगड़ती देख दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बनोडा सलूंबर निवासी गोमी (40) पत्नी प्रेम चंद पटेल और उसकी बेटी जया पटेल (17) की मौत हुई है। माना जा रहा है कि मां गोमी ने पहले अपनी बेटी को जहर दिया। उसके बाद खुद ने खा लिया। पति प्रेम चंद पटेल को कमरे से उल्टियां करने की तेज आवाज आने लगी। तब उसने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खोला तो उसने दरवाजा तोड़ दिया।

    उसके बाद पति पड़ोसियों की मदद से दोनों को सलूंबर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर होने से एमबी हॉस्पिटल उदयपुर रेफर कर दिया। यहां से उदयपुर ले जाते समय मां की रास्ते में मौत हो गई, जबकि बेटी ने इलाज के दौरान शनिवार दोपहर 2 बजे दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने इसकी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पति प्रेमचंद पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पति ने रिपोर्ट देकर मामले में जांच की मांग की है।

  • Charging Mobile के पास पड़ी पेट्रोल की Bottle में ब्लास्ट, गंभीर रूप से झुलसा युवक

    Charging Mobile के पास पड़ी पेट्रोल की Bottle में ब्लास्ट, गंभीर रूप से झुलसा युवक

    अलवरः जिले के नौगावा कस्बे में चार्जिंग मोबाइल के बगल में पेट्रोल की बोतल रखने से विस्फोट का मामला सामने आया है। बगल में खाना खा रहा युवक घटना में गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के समय युवक मोबाइल भी चला रहा था। प्रारंभिक तौर पर यही पता चला है कि चार्जिंग मोबाइल के पास पेट्रोल की बोतल रखी थी। चार्जिंग की स्पार्किंग से पेट्रोल की बोतल में विस्फोट हो गया। उस आग में युवक 60 प्रतिशत झुलस गया, जिसका गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

    जानकारी मुताबिक, नौगावा निवासी पंकज जाटव (22) गांव में कपड़े की दुकान करता है। शनिवार रात करीब 9 बजे अपने घर पर खाना खाते समय मोबाइल फोन चला रहा था। बगल में मोबाइल चार्जिंग में लगा था और पेट्रोल की बोतल भी रखी थी। तभी अचानक पेट्रोल की बोतल में विस्फोट के साथ आग लग गई, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे रात को ही अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है।

    घायल युवक की मां ने बताया कि बेटा उसकी दादी के पास रहता है। रात को खाना खाते समय मोबाइल भी चार्जिंग में लग रहा था। उसके दोस्त के कहने पर वह पेट्रोल की बोतल लेकर आया था। दोस्त को पेट्रोल देना था। उसके आने से पहले बोतल को कमरे में चार्जिंग के आसपास ही रख दिया। फिर वह खाना खाने लग गया। इस बीच फोन भी देख रहा था। तभी अचानक पेट्रोल की बोतल में धमाका हुआ और आग से 60 प्रतिशत से अधिक शरीर झुलस गया। उसे तुरंत अलवर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।

  • Israel पर Iran का ताबड़तोड़ Missile Attack, Air Defense System भी फेल, 175 घायल, देखें वीडियो

    Israel पर Iran का ताबड़तोड़ Missile Attack, Air Defense System भी फेल, 175 घायल, देखें वीडियो

    पलटवार में मिलिट्री हेलीकॉप्टर हुआ Crash

    तेहरानः इजरायल-अमेरिका और Iran में जारी युद्ध के बीच आज तनाव और ज्यादा बढ़ गया क्योंकि ईरानी मिसाइलों ने Israel के प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर को निशाना बनाया है। इजरायल ने इसका कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है। इजरायली सेना का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने काम किया लेकिन अराद में मिसाइल को हवा में नहीं रोक पाए। प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन के मुताबिक, सेना इस घटना की जांच कर रही है, लेकिन यह किसी अलग या विशेष तरह की मिसाइल का मामला नहीं है। इधर कुवैत का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। Iran ने Israel के मेन न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास 2 इलाकों पर हमला किया है, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    यह हमला साउथ इजरायली शहर अराद के पास हुआ, जो प्रमुख न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर के पास स्थित है। हमले के बाद इजरायल की रेस्क्यू सर्विस तुरंत मौके पर पहुंचीं और लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। इस अटैक में कई इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है। मौके पर दर्जनों फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिसकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे नजर आए। इधर जंग के दौरान कतर का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इजरायल के सोरोका अस्पताल के अनुसार शनिवार की रात दक्षिणी इज़रायल पर हुए ईरानी मिसाइल हमलों में 175 इज़राइली घायल हो गए। अराद में हुए हमले में 115 लोग घायल हुए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर है और 31 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 18 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं दिमोना में हुए हमले में 60 लोग घायल हुए, जिनमें एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है जिसकी सर्जरी हुई और एक 20 वर्षीय युवक मामूली रूप से घायल हुआ। ईरान के मिसाइल हमले एक बार फिर इज़रायल भर में नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
  • Punjab News: इस इलाके से इंसान और जानवर का अनोखा रिश्ता आया सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से इंसान और जानवर का अनोखा रिश्ता आया सामने, देखें वीडियो

    कपूरथला: से इंसान और जानवर के गहरे रिश्ते को दर्शाने वाला एक अनोखी घटना सामने आया है। एक अफ्रीकी महिला जिसका नाम पिले बताया जा रहा है और जो कुल्लू-मनाली में रहती है। अपने आठ महीने के पालतू कुत्ते की तलाश में कई किलोमीटर दूर पंजाब के कपूरथला पहुंची है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    महिला के अनुसार, उसका पालतू कुत्ता मार्च महीने से लापता है। उसे शक है कि कुत्ते को चोरी कर लिया गया था जिसके बाद से वह लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई है। महिला का कहना है कि उसका कुत्ता कुल्लू-मनाली से चोरी हुआ था। उसे शक है कि जिस गाड़ी में कुत्ते को ले जाया गया उसका नंबर पीबी-09 कपूरथला से संबंधित था। इसी आधार पर वह कुत्ते की खोज में यहां पहुंची है। इससे पहले भी वह कुछ हफ्ते पहले कपूरथला आकर तलाश कर चुकी है। फिलहाल महिला कपूरथला के एक रेस्ट हाउस में ठहरी हुई है और शहर के अलग-अलग इलाकों में अपने पालतू कुत्ते की खोज कर रही है। वह लोगों से पूछताछ कर रही है और हर संभव प्रयास कर रही है। महिला ने अपने कुत्ते को खोजने वाले को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है ताकि उसका पालतू जल्द से जल्द मिल सके। महिला ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है उसकी बेटी विदेश में है और उसके पति का निधन हो चुका है। ऐसे में उसका पालतू कुत्ता ही उसका इकलौता सहारा था। यह घटना इंसान और जानवर के बीच गहरे प्रेम और लगाव को दर्शाती है। जहां एक महिला अपने पालतू को लिए सैंकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर उसे ढूंढने में जुटी हुई है।
  • Punjab News: World Water Day पर राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ये खूबसूरत संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: World Water Day पर राज्यसभा सदस्य संत सीचेवाल ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ये खूबसूरत संदेश, देखें वीडियो

    कपूरथलाः विश्व जल दिवस के अवसर पर हमारे आस-पास के वातावरण को हरा-भरा बनाने और प्राकृतिक जल संसाधनों के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। इस संबंध में पर्यावरणविद् और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने लोगों को पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया। नदियां और जलधाराएं हमारे जीवन की मुख्य धमनियां हैं, जिस तरह शरीर की नसों को साफ रखना जरूरी है, उसी तरह नदियों को भी साफ रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि पंजाब के जल में जहरीली धातुओं की मौजूदगी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।

    संत सीचेवाल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जिसके बारे में विशेषज्ञों ने पहले ही चेतावनी दी थी। इस संदर्भ में जल और पर्यावरण का संरक्षण और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने अपील की कि केवल प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करके ही हम अपनी नदियों को प्रदूषण से बचा सकते हैं। दुनिया का कोई भी धर्म हमें प्रकृति द्वारा दिए गए खजानों का सम्मान करने से नहीं रोकता, बल्कि जल और पर्यावरण की रक्षा के लिए मिलकर प्रयास करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

    इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

  • Jalandhar News: Statue Of Liberty बना लोगों के आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Statue Of Liberty बना लोगों के आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): 26 साल के न्यू यॉर्क शहर में रह रहे एनआरआई गुरजीत सिंह माथारु ने जालंधर के किशनपुरा इलाके में अपने घर की चौथी मंजिल पर स्टेचू ऑफ लिबर्टी लगाया है। आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आस-पास ही नहीं बल्कि दूर-दूर से लोग इस स्टैचू को देखने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गुरजीत सिंह ने कहा कि वह 26 साल से अमेरिका के न्यूयार्क शहर में बसे हुए हैं लेकिन हर साल वह भारत आते हैं और कुछ दिन यहां पर बिता कर वापिस जाते हैं लेकिन जब भी वह न्यूयॉर्क सिटी से निकलते हैं तो उन्हें स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। उनके दिमाग में स्टेचू ऑफ लिबर्टी को लेकर आइडिया आया कि वह भी अपने घर की छत पर स्टेचू ऑफ लिबर्टी लगाएंगे। एनआरआई गुरजीत सिंह माथारु ने कहा कि इस स्टैचू को बनाने में 30,000 का खर्चा आया है और 20 से 25 दिन इस स्टैचू को बनाने में लगे हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसे वाला के वह फैन है। जिनमें उन्होंने पोस्ट अपने घर के छत पर लगा रखे हैं। वह उनके गानों को अक्सर सुनते हैं और इसलिए उन्होंने यह पोस्ट यहां लगा रखे हैं। गुरजीत सिंह ने कहा कि 3 दिन पहले स्टेचू ऑफ लिबर्टी उनके घर की छत पर लगाया गया है। आस-पास सहित दूर से भी लोग स्टैचू को देखने पहुंच रहे हैं। स्टैचू के साथ अपने पिक्चरें भी करवा रहे हैं।    
  • Jalandhar News: नशे में धुत Car सवार युवकों ने खड़े E-Rickshaw में मारी टक्कर, खुले Airbags, बुजुर्ग गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशे में धुत Car सवार युवकों ने खड़े E-Rickshaw में मारी टक्कर, खुले Airbags, बुजुर्ग गंभीर घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः मॉडल टाउन स्थित तारामाउंट होटल के पास देर रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़े एक ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में 2 बुजुर्ग घायल हो गए। ई-रिक्शा में टक्कर मारने के बाद कार सीधे बिजली के खंभे में जा घुसी। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि कार का एयरबैग खुल जाने से कार सवार युवकों की जान बच गई। लोगों की मदद से बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में आ रही थी। कार में सवार 4-5 युवक अत्यधिक नशे की हालत में थे और गाड़ी बहुत तेज गति से चला रहे थे। होटल के पास एक बुजुर्ग अपने ऑटो-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाकर पास ही कुर्सी में बैठे थे। अनियंत्रित कार ने पहले ऑटो को अपनी चपेट में लिया, जिससे वह बुजुर्ग पर पलट गया और उनको गंभीर चोटें आईं। इसके बाद कार खंभे से जा टकराई।

    टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए। लोगों का कहना है कि कार के अंदर करीब 4 से 5 युवक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक इतनी ज्यादा शराब पिए हुए थे कि उनसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रफ्तार कितनी तेज रही होगी।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस और पीसीआर की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी और रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • Punjab News: 2.72 किलो अफीम के साथ कार सवार तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2.72 किलो अफीम के साथ कार सवार तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत मोहाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फेज-11 थाना पुलिस ने नाके के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अफीम बरामद की है।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम इलाके में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन पुलिस को आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, तो वाहन चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और टालमटोल करने लगा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने वाहन की गहन तलाशी ली, जिसमें से 2 किलो 720 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामदगी के बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्वजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजपुरा का रहने वाला है और वर्तमान में मोहाली के नानूमाजरा में रह रहा है।

    पुलिस ने आरोपी को मोहाली की अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अफीम कहां से लाता था, किन-किन जगहों पर इसकी सप्लाई करता था, अब तक कितनी बार इस तरह की तस्करी कर चुका है और क्या उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए DSP हरसिमरन सिंह बल और SHO अमन कंबोज ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

  • Punjab News: 11 हजार रुपए लूटने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 11 हजार रुपए लूटने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब के फगवाड़ा में कुछ दिन पहले हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने बंदूक की नोक पर एक रेहड़ी (ठेला) लगाने वाले व्यक्ति से करीब 11,000 रुपये नकद लूट लिए थे। यह पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की।

    मामले को लेकर फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, जो पंडोरी गांव का रहने वाला है। CCTV फुटेज इस केस को सुलझाने में बेहद अहम साबित हुई। फुटेज के जरिए आरोपी की गतिविधियों और पहचान का पता लगाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। साथ ही, लूट में इस्तेमाल किए गए हथियार को लेकर भी जांच की जा रही है।

  • Punjab News: Vital Steel Bars Factory की भट्ठी में जिंदा जला मजदूर, मचा हड़कंप, देखें CCTV

    Punjab News: Vital Steel Bars Factory की भट्ठी में जिंदा जला मजदूर, मचा हड़कंप, देखें CCTV

    लुधियानाः जमालपुर इलाके में स्थित वाइटल स्टील बार्स लिमिटेड (बुड्ढेवाल रोड) में एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाइट शिफ्ट के दौरान 26 वर्षीय युवक सचिन गौतम लोहे की भट्ठी में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि युवक का शरीर पूरी तरह भस्म हो गया। अब इस मामले में फैक्ट्री मालिक असीम अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

    हादसे को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है उसमें दिख रहा है कि रात के समय फैक्ट्री में सामान्य रूप से काम चल रहा था। सचिन भट्ठी के पास जाता है और अचानक उसमें गिर जाता है। गिरते ही भट्ठी से आग की लपटें बाहर तक आती हैं जिसे देख वहां काम कर रहे अन्य मजदूर दहशत में इधर-उधर भागने लगते हैं। मृतक के भाई मनु गौतम और पिता ने कंपनी प्रबंधन और पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। नाइट शिफ्ट में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। परिजनों ने रोते हुए बताया कि उन्हें सचिन की हड्डियां या अवशेष तक नहीं सौंपे गए जिससे वे उसका अंतिम संस्कार तक ढंग से नहीं कर पाए।

    मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला सचिन पिछले ढाई साल से इसी कंपनी में काम कर रहा था। 10वीं के बाद डिप्लोमा कर चुका सचिन घर का आर्थिक सहारा था। परिवार उसके लिए रिश्ता देख रहा था लेकिन एक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सचिन की बहन हाई कोर्ट में वकील हैं और भाई का अपना स्टोर है। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है।