जालंधर, ENS: अजीत नगर में व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से कूदकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं इस मामले में बीते दिन महिला और उसके साथ आए शिवसेना नेता नरिंदर थापर के साथ मृतक के परिजनों के साथ काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों में बीते दिन राजीनामा होने का मामला भी सामने आया था। वहीं आज मृतक व्यक्ति के परिजनों ने थाना 3 में काफी हंगामा किया है। परिजनों ने आज फिर से नरिंदर थापर पर गंभीर आरोप लगाए है। परिजनों ने कहा कि उनकी बहू ने पति के दफ्तर में जाकर हंगामा किया, जिससे परेशान होकर व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वहीं आज मोहल्ला निवासियों के साथ आकर थाना 3 के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा वह बेटे का संस्कार नहीं करेंगे। वहीं अब पुलिस ने परिवार को 2 दिन का समय दिया है। वहीं परिवार वालों का आरोप है कि नरिंदर थापर के साथ उनकी बहू के अवैध संबंध है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर नरिंदर थापर से बात की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।