चरणजीत सिंह घर में अकेला ही रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी बबनदीप सिंह ने सुल्तानपुर लोधी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी तथा अन्य तथ्यों पर काम करते हुए जांच शुरू की, तो मालूम हुआ कि मृत चरणजीत सिंह का जालंधर वासी एक महिला रीटा (60 वर्ष) के साथ संबंध थे। जिसके दो बेटे अमित शारदा तथा मोहित शारदा पुत्र राकेश कुमार वासी जालंधर का उनके घर आना जाना था।