Blog

  • Bigg Boss 19 Winner: Gaurav Khanna बने विजेता, Trophy के साथ मिला 50 लाख रुपए का कैश प्राइज

    Bigg Boss 19 Winner: Gaurav Khanna बने विजेता, Trophy के साथ मिला 50 लाख रुपए का कैश प्राइज

    फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी पहुंचे

    मुंबईः बिग बॉस 19′ की ट्रॉफी गौरव खन्ना के पास पहुंच गई है। वह शो के विनर बने और बेहद खुश हैं। उन्हें शुरू से ही मालूम था कि वह ये टाइटल जीतेंगे और वैसा हुआ भी। हालांकि कई लोग नाखुश हैं लेकिन उनके चाहने वाले खुशी से झूम रहे हैं। जबकि फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं। वहीं, अमाल मलिक पांचवें, तान्या मित्तल चौथे और प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर रहे। ग्रैंड फिनाले रविवार को मुंबई में हुआ। विनर गौरव खन्ना एक फेमस टीवी एक्टर हैं, जो CID और अनुपमा जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। शो जीतने पर गौरव को बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए का कैश प्राइज मिला है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी फिनाले में शामिल हुए। शो में उन्हें लॉरेंस गैंग की ओर से शामिल न होने की धमकी आई थी, इसके बावजूद वे शो में पहुंचे। वहीं, शो के दौरान सलमान धर्मेंद्र को याद करते भावुक हो गए। बिग बॉस का यह सीजन 24 अगस्त से शुरू हुआ था। इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट आए थे। गौरव खन्ना ने बाहर आकर ट्रॉफी के साथ तीन पोस्ट किया है। इसमें मृदुल तिवारी और पत्नी आकांक्षा भी नजर आ रही हैं। पहले में वह वैनिटी के अंदर हैं, जहां मृदुल और पत्नी आकांक्षा के साथ पोज दे रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा, ‘यहां है विनर। आप सभी के अथाह सपोर्ट के लिए आभारी हूं। ट्रॉफी घर पर है।’ इस पर मृदुल ने लिखा, ‘छोटा भाई स्टार जीत के गया था। बड़ा भाई एंड जीतकर आया। आई लव यू मेरे भाई। भाई बनाएंगे तो फुल निभाएंगे।’ राजीव अदातिया, अर्जुन बिजलानी समेत अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।
  • Punjab News: नौजवान का बेरहमी से कत्ल, 3 भाईयों सहित 5 पर मामला दर्ज

    Punjab News: नौजवान का बेरहमी से कत्ल, 3 भाईयों सहित 5 पर मामला दर्ज

    बरनालाः जिले के सब-डिवीजन तपा मंडी के पास घुन्नस गांव में नौजवान का कत्ल हुआ। जहां तेजधार हथियारों से लैस आधा दर्जन हमलावारों ने नौजवान की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय तरसेम सिंह बेटे स्वर्गीय बूटा सिंह, गांव घुन्नस के रूप में हुई है। इस घटना में नौजवान का शव सड़क पर खड़ी कार में खून से लथपथ मिला। मृतक धान के सीजन के बाद पास के गांव मेहता में बकरियां चराकर दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था।

    परिजनों और आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना तपा पुलिस को दी, जहां तपा पुलिस देर रात मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या जैसी इस बड़ी घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव घुन्नस में भी हत्या जैसी बड़ी घटना से लोगों में डर का माहौल है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की मां बलवीर कौर समेत परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है।

    परिवार के सदस्यों और पंचायत सदस्यों ने बताया कि मृतक बीती रात सर्दियों के कपड़े खरीदने के लिए घर आ रहा था। जब वह शराब के ठेके के पास खड़ा था, तो कुछ युवकों की उससे बहस हुई जिसके बाद उन्होंने वर्ना कार में बैठे तरसेम सिंह की गर्दन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    दूसरी ओर तपा मंडी के डीएसपी गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि इस घटना की सूचना मिली थी, जहां पुलिस ने मौके का मुआयना किया था। मृतक तरसेम सिंह के भाई रेशम सिंह के बयानों के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 3 आरोपी भाई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ताश के पत्तों की तरह गिराया 5 मंजिला निर्माणाधीन होटल, देखें वीडियो

    ताश के पत्तों की तरह गिराया 5 मंजिला निर्माणाधीन होटल, देखें वीडियो

    जयपुरः शहर के पॉश इलाके मालवीय नगर में झुकी हुई 5 मंजिला (G+4) निर्माणाधीन होटल को JDA ने सुरक्षा कारणों से गिरा दिया। जेडीए की बिना अनुमति के 5 मंजिला इमारत तैयार कर दी गई। इमारत को होटल के रूप में बनाया गया था, जिसमें बेसमेंट भी रखा गया था। बेसमेंट के पास खुदाई के दौरान इमारत में अचानक दरारें आ गई थीं और पूरी बिल्डिंग एक तरफ खतरनाक तरीके से झुक गई थी। दरारें पड़ने के बाद इमारत एक तरफ झुकने लगी तो हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही निगम और जेडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ने पर जेडीए टीम ने दो क्रेन की सहायता से होटल को अस्थायी सपोर्ट दिया, लेकिन संरचना असुरक्षित होने के कारण इसे ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया। होटल को गिराने से पहले जेसीबी मशीनों से दीवारों में ड्रिलिंग कर स्ट्रक्चर को कमजोर किया गया। अवैध रूप से बनी यह इमारत मालवीय नगर सेक्टर 9 में बनी हुई थी। अमित भारद्वाज पेट्रोल पंप के सामने स्थित अग्रवाल आई हॉस्पिटल के बराबर में यह इमारत अवैध रूप से खड़ी कर दी गई। बेसमेंट की मिट्टी खिसकने से पांच मंजिला इमारत गिरने की स्थिति में आ गई। कार्रवाई के दौरान होटल मालिक मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे, इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई। मालिकों का कहना है कि ‘पूरी कार्रवाई में पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल किया गया है। न कोई लीगल टीम आई, न हमारे आर्किटेक्ट से बात की गई। हमने नगर निगम से नक्शा पास करवाया है और 1.25 लाख रुपये जमा भी कराए हैं।’ दूसरी ओर जेडीए अधिकारियों का दावा है कि होटल नियमों के विपरीत रेजिडेंशियल जोन में बिना अनुमति के बनाया गया था। जोन-1 के तहसीलदार शिवांग शर्मा ने बताया कि 90 गज के प्लॉट पर कॉमर्शियल गतिविधि की मंजूरी नहीं है। वहीं, डिप्टी इन्फोर्समेंट ऑफिसर इस्माइल खान के अनुसार प्राधिकरण से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। जयपुर शहर के पॉश इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान बिल्डिंग का कुछ हिस्सा सड़क पर आ गिरा, जिसे हटाने के लिए जेडीए की टीम लगातार जेसीबी से मलबा साफ कर रही है। होटल टूटते देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। 5 मंजिला अवैध इमारत को गिराने से एक दिन पहले ही हादसे की आशंका के चलते आसपास के मकानों को खाली करा दिया गया। ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया और वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। इमारत को ध्वस्त करने के बाद ही यातायात का संचालन बहाल किया जा सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जेडीए के अधिकारियों की रिपोर्ट पर इमारत मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस इमारत को कमर्शियल एक्टिविटी (होटल) के रूप में उपयोग लिया जाना था।    
  • Punjab News: सिलेंडर में आग लगने के बाद हुआ धमाका, उड़ी छती, 4 कर्मी झुलसे

    Punjab News: सिलेंडर में आग लगने के बाद हुआ धमाका, उड़ी छती, 4 कर्मी झुलसे

    पटियालाः नाभा के गांव मैहस में भीषण हादसा हो गया। जहां देर रात शमशेर गैस एजेंसी में एक सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 4 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल कर्मचारियों की पहचान जज सिंह (मैहस), दिलीप कुमार (नाभा), संदीप शर्मा (नाभा) और सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने जज सिंह और दिलीप कुमार की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें पटियाला अस्पताल में रेफर कर दिया है।

    हालांकि संदीप और सुरेंद्र का इलाज नाभा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गोदाम के पास पड़े सिलेंडर में लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। जिसके कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ और कमरे की छत गिर गई। इस घटना में सिलेंडर के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए और उन्हें तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि गोदाम में रखे अन्य सिलेंडर सुरक्षित रहे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

    पुलिस जांच अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि हादसे की वजह की जांच की जा रही है। डीएसपी नाभा गुरिंदर सिंह बल ने कहा कि चार व्यक्ति झुलसे हैं और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि धमाके के समय छत के नीचे किसी के होने की सूचना नहीं है। घटना ने इलाके में सुरक्षा और सावधानी के सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने फायर सेफ्टी और सिलेंडर के रखरखाव की जांच तेज कर दी है। ग्रामीण हादसे से सकते में हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

  • लापता युवक का तालाब से मिला शव, हत्या की आशंका

    लापता युवक का तालाब से मिला शव, हत्या की आशंका

    छत्तीसगढ़: पोल्ट्री फार्म चलाने वाले युवक की हत्या कर नहर में फेंकने का मामला सामने आाय है। युवक 30 नवंबर से लापता चल रहा था। रविवार को उसकी लाश तालाब में मिली है। युवक का नाम धीरज साहू (25) है। जो कि घोरामार गांव का रहने वाला था। 30 नवंबर की रात घर से खाना खाने के बाद वह पोल्ट्री फार्म के लिए निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने तलाश शुरू की। इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तालाब पहुंची। युवक के चेहरे और पीठ में धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। वहीं उसकी पसलियां भी टूट गई थी। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई है।

    पुलिस की जांच में पता चला कि युवक का लास्ट लोकेशन फार्म के पास था। इसी आधार पर पुलिस उसकी तलाश करती रही। वहीं, परिजन भी उसके करीबी और परिचितों से जानकारी जुटाते रहे। इस बीच रविवार को गांव में लोगों ने तालाब में युवक का शव देखा।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें CCTV

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें CCTV

    फगवाड़ाः शहर के मोहल्ला पलाई गेट में दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी देते हुए अरुण ने बताया कि वह मोहल्ले की किराने की दुकान पर खड़ा था और उसे सन्नी की कॉल आई और पूछा कि तू कहा है और उसने कहा कि वह भूषण किराने की दुकान पर खड़ा है। जिसके बाद 6 नौजवान आए उन्होंने बेरहमी से उसकी पिटाई की। देर रात 2 बजे की घटना है। आरोपी सोन कालोनी के रहने वाले है। पीड़ित ने कहा कि उसे मोहल्ले की महिलाओं ने बचाया। जिसके बाद उसने घर फोन किया और वह उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। पीड़ित ने कहा कि एक व्यक्ति ने नाक पर डंडा मारा और घसीटकर ले गए और उसकी पिटाई की।

    पीड़ित ने कहा कि सन्नी, अरुण सहित 4 अज्ञात व्यक्ति शामिल है। अरुण घटना के बाद देर रात चंडीगढ़ रवाना हो गया, अरुण राजस्थान का रहने वाला है और वह बिना बात के उसके साथ विवाद करता है। उसी ने ही सन्नी को फोन करके बुलाया, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक को कुछ युवकों सहित महिला ने घेरा हुआ है और उसके साथ पहले धक्का मुक्की की जा रही है, जिसके बाद उसके साथ मारपीट की जा रही है। जिसके बाद युवक को कैमरे से दूर ले गए।

    दूसरी तरफ पलाई गेट के रहने वाले सन्नी ने कहा कि वह फगवाड़ा नगर निगम में जेसीबी ऑपरेटर हूं। मुझे मोहल्ले से फोन आया कि और कहा कि उसे मां-बहनों की गालियां दे रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो मोहल्ले में 15 से 20 युवकों द्वारा मारपीट की जा रही थी। आरोप है कि सभी ने शराब का सेवन किया हुआ है। आरोप है कि खंडे सहित अन्य हथियारों से हमला किया। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। इस घटना में उसे अस्पताल लाया गया, जहां 15 से 16 टांके उसके लगे है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों का कहना है कि अभी तक पुलिस उनके बयान दर्ज करने नहीं पहुंची है।

  • लाल निशान पर खुला भारतीय बाजार, Sensex में 250 अंकी गिरावट

    लाल निशान पर खुला भारतीय बाजार, Sensex में 250 अंकी गिरावट

    बिजनेसः भारतीय बाजार सोमवार को लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी सभी में बिकवाली देखी जा रही थी। सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर सेंसेक्स 131.80 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के बाद 85,580.57 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 44.55 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के बाद 26,141.90 स्तर पर बना हुआ था।

    निफ्टी बैंक 211.15 अंक या 0.35 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 59,566.05 स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 5.35 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के बाद 60,589.25 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 42.60 अंक या 0.24 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,465.15 स्तर पर था।

    बाजार के जानकारों ने कहा कि उभरती पॉजिटिव और नेगेटिव खबरों के कारण शॉर्ट-टर्म में मार्केट में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मजबूत आर्थिक वृद्धि और कमाई में ग्रोथ की वापसी के संकेत मार्केट के लिए सपोर्टिव हैं। इस वर्ष देश की अर्थव्यवस्था मजबूत जीडीपी वृद्धि के साथ आगे बढ़ रही है, जैसा कि चालू वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही के 8.2 जीडीपी वृद्धि के आंकड़े से पता चलता है। इसी के साथ, आरबीआई द्वारा चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत करना मार्केट के लिए अच्छा संकेत है।

    इस बीच सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, बीईएल, सनफार्मा, ट्रेंट, एनटीपीसी, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे। वहीं, इटरनल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीएमपीवी, टीसीएस, टाटा स्टील और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे।

  • Punjab News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 5 की मौत, 2 टुकड़ों में बंटा युवती का शव देखें, वीडियो

    Punjab News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 5 की मौत, 2 टुकड़ों में बंटा युवती का शव देखें, वीडियो

    लुधियानाः जिले में लाडोवाल टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान कार में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आई जिस कारण उनकी मौत हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात 1 बजे सिविल अस्पताल मृतकों के शवों को टुकड़ों में एम्बुलेंस में रखकर लाया गया। दरअसल, कई शवों की हालत ऐसी थी कि गर्दन धड़ से अलग हो गई। मरने वालों की अभी पहचान नहीं हुई। मृतकों में 2 नाबालिग लड़कियां और 3 युवक थे। जानकारी मुताबिक वरना कार नंबर PB10DH-4619 साउथ सिटी की तरफ से लाडोवाल जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक लड़की का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं एक लड़के का शरीर कट गया। एक लड़के का हाथ कट गया। आस-पास के लोगों ने थाना में सूचना दी तो देर रात ASI कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को बोरियां में भर कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आज उनके परिजनों को ढूंढने की पुलिस कोशिश करेगी।
  • आज का राशिफल, 8 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल, 8 दिसंबर 2025

    आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 4 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 53 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज के दिन पुष्य नक्षत्र में खरीदारी करके आप जीवन में समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।

    मेष राशिः आज का दिन ठिक ठाक रहने वाला है। आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज संतान की तरफ से आज शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे तथा अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे।

    वृष राशिः आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी नजदीकी सुधार की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। घर की जरूरत संबंधी आवश्यकताओं को लेकर मार्केटिंग में भी समय बीत सकता है।

    मिथुन राशिः आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर और मनोरंजन से रिलेटेड आज यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है। आज थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं।

    कर्क राशिः आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। आज दिन भर घर की व्यवस्था तथा सुधार संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्म बल बढ़ेगा।

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज आपकी मानसिक और आत्मिक सुख शांति बनी रहेगी। इच्छित कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता ना हावी होने दें तथा स्वयं को व्यस्त रखें।

    कन्या राशिः आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने काम के प्रति समर्पित रहे। समय आपके लिए नयी उपलब्धियां बना रहा है। आपकी आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए उनके लिए भी कुछ समय बिताना जरूरी होगा। यहां पढ़ें कन्या राशि वालों का डिटेल राशिफल

    तुला राशिः आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आय के साधन बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की भी स्थिति रहेगी। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए तुरंत निर्णय सकारात्मक रहेंगे। आज घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवारजनों के साथ योजनाएं बनेंगी।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज अपने लिए कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लेगेंǀ अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगें जिससे आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुये हैं आज समाज में काफी प्रशंसा होगी।

    धनु राशिः आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रखें। फालतू गतिविधियों में समय ना खराब करें। ऑफिस में अपने काम में छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको तनाव रह सकता है।

    मकर राशिः आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ सभी काम बहुत ही अच्छी तरह और आसानी से पूरा हो जायेगा। आज आपका राजनीतिक गतिविधियों में बेहतरीन समय बीतेगा। तथा प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी बनेंगे।

    कुंभ राशिः आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा, आप परिवार वालो के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। आज अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास बनाकर रखेंगे। ऑफिस तथा व्यवसाय में टीमवर्क बनाकर काम करने से व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी।

    मीन राशिः आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्य क्षेत्र में किसी भी नई योजना पर काम करने के लिए थोडा समय देंगे। आज मनोवांछित फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे।

  • Punjab News : शादी समारोह से वापिस लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत

    Punjab News : शादी समारोह से वापिस लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, मौत

    लुधियाना। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, लुधियाना-बठिंडा रोड पर बुढ़ेल गांव के पास देर शाम सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का टायर फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठा एक युवक ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार बाकी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत उन्हें डीएमसी अस्पताल लुधियाना पहुंचाया। जहां, इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

    शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
    तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मुल्लांपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से वापिस लौटते समय बोपाराए क्षेत्र के पास उनकी बाइक का हादसा हो गया।

    मृतकों की ये हुई पहचान
    परविंदर सिंह (19 वर्ष), आकाशदीप सिंह (26 वर्ष) पुत्र बलजिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह (23 वर्ष) पुत्र बग्गा सिंह के रूप में हुई।

    परिवार में पसरा मातम
    परविंदर सिंह की दो बहनें हैं। वहीं आकाशदीप सिंह अपने परिवार में इकलौता लड़का था। उसकी भी एक बहन है। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया है।