Blog
-

Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे इंद्रेश उपाध्याय के पिता, महाराज ने की कथावाचक की तारीफ
धर्म: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हाल ही में शादी की है। उनकी शादी का कार्ड भी काफी चर्चा में रहा। अब उनके पिता कृष्ण चंद्र ठाकुर और प्रेमानंद महाराज की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। इस भेंट के दौरान दोनों में बात भी हुई और बातचीत का मुख्य हिस्सा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय रहे। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इंद्रेश उपाध्याय का स्वभाव ऐसा है कि लूट लेता है और वो एक बार भी जिसके पास जाते हैं उसको अपना बना लेते हैं। -

Jalandhar News : चुनाव के मद्देनजर ग्रामीण पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
जालंधर, ENS: ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के मद्देनजर नकोदर सब-डिवीजन में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने भारी फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। जिला परिषद चुनावों को लेकर नकोदर सब-डिवीजन के DSP ओंकार सिंह बराड़ ने अपने सब-डिवीजन में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके सब-डिवीजन में ज़िला परिषद चुनाव शांति से होंगे।
DSP ओंकार सिंह बराड़ ने इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह, पुलिस स्टेशन नूरमहल के चीफ़ ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह संधू, पुलिस स्टेशन सिटी के चीफ़ ऑफिसर और सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, पुलिस स्टेशन सदर के चीफ़ ऑफिसर की टीमों के साथ भारी पुलिस फोर्स के साथ सब-डिवीजन के सभी गांवों में बड़ा फ्लैग मार्च निकाला।
इस दौरान कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य मकसद आने वाले ब्लॉक समिति और ज़िला परिषद चुनाव शांति और निष्पक्ष तरीके से कराना था। फ्लैग मार्च के दौरान, लोगों को यह मैसेज दिया गया कि वे बिना किसी डर के अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें और शांति बनाए रखने में पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन का साथ दें।
इसके साथ ही पुलिस ने शरारती तत्वों को साफ चेतावनी दी कि अगर कोई भी कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने यह भी बताया कि जनता किसी भी समय हेल्पलाइन 112 पर कोई भी शिकायत या जानकारी दर्ज करा सकती है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और लोगों की सुरक्षा, शांति और विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
-

इस इलाके में बरातियों ने बस ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक मामूली झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि शिव चौक के पास उस समय हुई जब एक बारात निकल रही थी और उसी समय वहां से एक DTC बस गुजर रही थी। बस और Alto कार के बीच रास्ता देने को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हुई। लेकिन कुछ ही मिनटों में यह झगड़ा हिंसक मारपीट में बदल गया।
Alto कार के ड्राइवर ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। कुछ ही देर में कई लोग मौके पर आ गए और उन्होंने बस ड्राइवर विकास पर हमला कर दिया। जिसके बाद बस ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। वहीं, इलाज के दौरान बस ड्राइवर विकास ने दम तोड़ दिया।
इलाज के दौरान बस ड्राइवर ने तोड़ा दम
मामला इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने आए राहगीर सूरज को भी भीड़ ने नहीं बख्शा। मारपीट में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। विकास की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर करना पड़ा। जहां, इलाज के दौरान बस ड्राइवर ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान की
इस घटना के बाद पुलिस ने बस कंडक्टर उमेश के बयान के आधार पर FIR दर्ज की। जांच में चार आरोपियों की पहचान हुई। इनमें से एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन अभी फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। -

Malti Chahar ने प्रणित संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है’
मनोरंजन: बिग बॉस सीजन में हर साल कई जोड़ियां बनती हैं। इस बार भी शो में कई जोड़ियां बनी और टूटी हैं। हर सीजन शो में कंटेस्टेंट्स के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई जाती है। सीजन 19 में अभिषेक और अशनूर की दोस्ती भी फैंस को काफी पसंद आई। इसके अलावा मालती चाहर और प्रणित मोरे की कैमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आई। सोशल मीडिया पर भी दोनों के काफी सारे एडिट्स भी बने। अब मालती ने प्रणित संग रिश्ते पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।मेरा दोस्त है प्रणित
प्रणित और मालती की खट्टी-मीठी नोक झोंक फैंस और घरवालों को काफी अच्छी लगी थी। मालती शो में प्रणित से कपड़ों और लुक को लेकर सजेशन भी लेती थी। कुछ मोमेंट्स में ऐसा भी लगने लगा कि दोनों के बीच में एक-दूसरे को लेकर फीलिंग्स पैदा हो रही है हालांकि दोनों ने अपनी कैमिस्ट्री को दोस्ती का नाम दिया। घर में हुई प्रेस कॉऩ्फ्रेंस के दौरान भी मालती ने कॉमेडियन को अपना अच्छा दोस्त कहा था।मेरी कभी तारीफ नहीं की थी
अब बिग बॉस से बाहर आने के बाद मालती ने अपने और प्रणित के रिश्ते और शो में दिखाई बॉन्डिंग पर भी बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि – ‘नहीं सिर्फ दोस्ती उसका ब्लश वाला चेहरा देखने के लिए मैं उससे पूछती रहती थी कि बता मैं कैसी लग रही हूं? प्रणित ने वैसे शो में मेरी कभी तारीफ नहीं की थी’। ‘लेकिन एक बार शायरी के दौरान उसने मेरी तारीफ की कि मैं बहुत अच्छी लगती हूं मगर वो एपिसोड से काट दिया गया मुझे उससे बात करना अच्छा लगता था इसलिए मैं बात करती थी हमारा एक प्लेफुल बैंटर था मगर उसमें कुछ भी रोमांटिक नहीं था’।फैंस को पसंद है दोनों की जोड़ी
प्रणित और मालती के क्लिप्स सोशल मीडिया पर काफी समय से वायरल हो रहे हैं। जबसे प्रणित बीमारी के बाद घर में पहुंचे थे। दोनों का रियूनियन काफी खास था। उन्हें एकसाथ बात करते भी देखा गया जो फैंस को काफी अच्छा लगा था। प्रणित ने शो में मालती को काफी सपोर्ट किया था। मगर बीच-बीच में उनके खिलाफ भी गए जिससे मालती को बुरा फील हुआ है। -

भाजयुमो ऊना मंडल के अध्यक्ष साहिल बाली ने की कार्यकारिणी घोषित
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ऊना के अध्यक्ष साहिल बाली ने मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार कर नई टीम की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्तियां ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती से चर्चा और मार्गदर्शन के बाद की गई हैं। जिसमें वार्ड नंबर 9 से विवेक मेहता, बहडाला से विनोद शर्मा, मलाहत से भूपिंद्र सिंह राणा, रक्कड़ कालोनी से मयंक शर्मा, लोअर देहलां से राधा रमन व लोअर अरनियाला से नीतिश कुमार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई। मलाहत के तरुण जैलदार व आबादा बाराना से अभय चौधरी को महामंत्री, लालसिंगी से मुकेश कुमार, अपर देहलां से गुरवचन गरेवाल, लोअर अरनियाला से दीपक सैनी, रामपुर से अजय चौधरी, जलग्रां से शिव राणा, अपर अरनियाला से राघव धीमान, बसोली से चमन लाल को सचिव बनाया गया। बारसड़ा से पंकज शर्मा को कोषाध्यक्ष, भडोलियां खुर्द से वीरेंद्र कुमार नोनी को सह कोषाध्यक्ष, वार्ड नंबर 6 ऊना से विकास पुरी को प्रवक्ता व मलाहत से मोहित दूबे को सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई।
रक्कड़ कालोनी से आदित्य जसवाल को सोशल मीडिया संयोजक, रक्कड़ कालोनी से मनीष शर्मा को सोशल मीडिया सह संयोजक, वार्ड नंबर 2 से विवेक शर्मा को मीडिया संयोजक, वार्ड नंबर 10 से सुधीर कुमार को सह मीडिया संयोजक, बहडाला से प्रताप राणा को आईटी संयोजक, अरनियाला से अभिषेक धीमान व रिजुल वशिष्ट को आईटी सह संयोजक, लोअर अरनियाला से अंशु पाबला को कार्यालय सचिव व बसोली से प्रखर धीमान को कार्यालय सह सचिव बनाया गया हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में गुरमीत सैनी, विशाल कुमार, अशोक कुमार, राहुल, हरजिंद्र सिंह, दीपांशु ठाकुर, मनीष कुमार, सिदार्थ राणा, इंदर ढेसी, महिंद्र मनकोटिया, यश कौशल, सशांक सिंह, गगन, विनोद ठाकुर, अभिषेक बसरन, कर्ण लखनपाल, सौरभ वशिष्ट, विशाल, नरेंद्र माहल, जसविंद्र सिंह, अनमोल चौधरी, बॉबी राजपूत, सुलभ रायजादा, नितिन चौधरी, सौरभ चौधरी, जतिन चौधरी, हरजोत, पवन कुमार, जसप्रीत सिंह को शामिल है।
साहिल बाली ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन को और मजबूत बनाने, युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि नई टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का काम करेगी।
-

बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन
अध्यापको को सिखाये आपदा से निपटने के गुर
बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के मखनु माजरा स्तिथ बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई प्रशिक्षण इकाई द्वारा संचालित आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नरेंद्र शर्मा और श प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए 60 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में आपदा के समय तैयारी, प्रतिक्रिया रणनीतियाँ और आवश्यक सुरक्षा उपायों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।
रोचक गतिविधियों और डेमोंस्ट्रेशन ने शिक्षकों को आपात स्थितियों में छात्रों की सुरक्षा हेतु आवश्यक जानकारी दी गयी। बद्दी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या मारिन पॉल ने सभी अध्यपको का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सभी के लिए एक सुरक्षित, जागरूक और आपदा-प्रबंधन सक्षम स्कूल वातावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
-

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव नंदपुर में कार की टक्कर लगने से बाइक चालक घायल हो गया व उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत नन्दपुर ने बताया कि यह प्रात: समय करीब 5:50 बजे नन्दपुर पुल के पास जा रहा था तो एक मोटरसाईकल संख्या (एचपी 19 एफ-5057) जिसे मदन शर्मा (46)पुत्र अमीं चन्द निवासी गांव अप्पर अन्दौरा चला रहा था ,तो उसी समय ऊना की तरफ से एक कार संख्या (एचपी 97 ए-4758) आल्टो तेज रफ्तारी से गलत दिशा में आई, जिसने मोटरसाईकल को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे मोटरसाईकल चालक टक्कर के बाद सड़क के नीचे झाड़ियों में जा गिरा। वहीं कार चालक मौके से कार को भगाकर अम्ब की तरफ ले गया व घायल मोटरसाईकिल चालक मदन सिंह को उपचार के लिये CHC अम्ब अस्पताल ले जाया गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपित अज्ञात कार चालक के विरुद्ध वीएनएस व मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
-

Jalandhar News : खेल के क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों को प्राथमिकता देने की आवश्यकताः संत सीचेवाल
19वें बलवंत सिंह कपूर यादगारी हॉकी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
जालंधर, ENS: बलटन पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में राज्यसभा सदस्य और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने 19वें बलवंत सिंह कपूर यादगारी हॉकी टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत संत सीचेवाल ने गेंद को हिट करके की। मुख्यातिथि के रूप में अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद हॉकी के सबसे बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने खुद भी इस खेल को खेला है। कपूर परिवार द्वारा हर साल राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि 19 वर्षों से लगातार इस टूर्नामेंट का आयोजन करना किसी सफलता से कम नहीं है।
सीचेवाल ने कहा- कभी हॉकी टीम में 8 खिलाड़ी पंजाब के ग्रामीण इलाकों से होते थे
सीचेवाल ने भारतीय हॉकी के सुनहरे दौर को याद करते हुए कहा कि जब केवल घास के मैदानों पर हॉकी मुकाबले होते थे, तब भारतीय हॉकी टीम लगातार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत रही थी। वह दौर भी था जब हॉकी टीम में आठ खिलाड़ी पंजाब के ग्रामीण इलाकों से होते थे। संत सीचेवाल ने कहा कि आज भी ग्रामीण इलाकों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है, क्योंकि इन क्षेत्रों से बेहतरीन खिलाड़ी निकल सकते हैं।
सीचेवाल में एस्टो-टर्फ लगाए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल मजबूत होता है। गांवों में भी एस्टो-टर्फ वाले खेल मैदान होने चाहिए। संत सीचेवाल ने पंजाब के पर्यावरण के बारे में चिंता जताते हुए कहा कि यहां की हवा प्रदूषित हो रही है, जिसका असर मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इस प्रदूषण के कारण खिलाड़ियों का खेल भी प्रभावित होता है। पंजाब के पानी की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय था जब पंजाब का पानी दूध से भी ताकतवर होता था, लेकिन अब प्रदूषित पानी कैंसर और अन्य खतरनाक बीमारियों का कारण बन रहा है।
संत सीचेवाल ने इस हॉकी टूर्नामेंट का ध्वज लहराकर इसकी आधिकारिक शुरुआत की। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और खेल भावना को मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया।
-

मशहूर भोजपुरी एक्टर Pawan सिंह को मिली धमकी, Bigg Boss के फिनाले में होने वाले थे शामिल!
मनोरंजन: लखनऊ के मशहूर भोजपुरी स्टार पवन सिंह को धमकी मिली है। एक्टर को किसी अंजान नंबर से फोन कॉल आई थी। कॉल पर अंजान व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। इस धमकी में पवन सिंह को सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की धमकी दी थी। पवन सिंह की टीम मामले को लेकर पुलिस को सूचित करेगी। रविवार को बिग बॉस के फाइनल में पवन सिंह का परफॉर्मेंस है। बिग बॉस का सेट फिल्म सिटी गोरेगांव में है। ऐसे में पवन सिंह की धमकी भरे कॉल में सलमान खान के साथ मंच न शेयर करने के लिए कहा है।बिग बॉस में जाने वाले हैं पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह सलमान खान के शो बिग बॉस फाइनल में परफॉर्म करने वाले थे। इसी बीच उन्हें अंजान व्यक्ति के द्वारा एक धमकी भरा कॉल आया है। इसमें उन्हें धमकी दी गई कि अज्ञात व्यक्ति ने साफ तौर पर सलमान खान के नाम को लेकर चेतावनी दे दी है। इस धमकी भरे कॉल के बाद पवन सिंह की टीम ने पुलिस में सूचना दी है। कॉल में यह कहा गया है कि यदि वो सलमान खान के साथ मंच साझा करेंगे तो वह आगे कभी भी काम नहीं कर पाएंगे।एक्टर से मांगी गई मोटी रकम
सामने आई जानकारी के अनुसार, पवन सिंह से मोटी रकम भी मांगी गई है। इसके साथ ही पवन सिंह को बात न मानने पर परिणाम भुगतने के लिए भी कहा है। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर में से एक है। इन दिनों वह लखनऊ में रह रहे हैं। इस मामले में पुलिस की जांच का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस की जांच में ही सामने आएगा कि यह व्यक्ति कौन है कहां से है और किस गैंग से जुड़ा है। फिलहाल अभी एक्टर की टीम के द्वारा पुलिस को इस मामले के बारे में बताया जा रहा है। -

इंदिरा स्टेडियम, ऊना में 3 दिवसीय अंतर-महाविद्यालय पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ
ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन इंदिरा स्टेडियम, ऊना में 7 से 9 दिसंबर 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से पुरुष वर्ग की 7 एवं महिला वर्ग की 7 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस चैंपियनशिप का शुभारंभ 7 दिसंबर को मुख्य अतिथि डॉ. राज कुमार, प्राचार्य, लाला जगत नारायण राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटला खुर्द द्वारा किया गया था। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी सदैव जीत की कल्पना के साथ अनुशासन और निरंतर अभ्यास को अपना मार्गदर्शक बनाता है।

उप-प्राचार्य प्रो. पुनीत (राजकीय महाविद्यालय ऊना) ने भी खिलाड़ियों को खेल भावना का महत्व समझाते हुए कहा कि खेल में हार नहीं होती, हर पराजय अगली जीत की ओर बढ़ने का अवसर देती है।
इस प्रतियोगिता में एचपीयू पर्यवेक्षक डॉ. भारती, प्रदीप जलिया, पुलकित शर्मा, पियूष शर्मा एवं आशीष सेन (टीम हॉकी कोच) विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सेवानिवृत्त कोच प्रमिला, सुनील कुमार एवं चंदर शेखर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
महिला वर्ग के मुकाबले:
महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर ने राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर को 2–1 से पराजित किया, वहीं मेज़बान राजकीय महाविद्यालय ऊना ने राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर को एकतरफा मुकाबले में 8–0 से बड़ी जीत दर्ज की।
पुरुष वर्ग के मुकाबले एवं फाइनल परिणाम:
पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय सुन्नी ने राजकीय महाविद्यालय सोलन को 1–0 से हराया। इसके उपरांत खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं ने राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर को 2–1 से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच अत्यंत रोचक रहा और दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
पूरी चैंपियनशिप का आयोजन राजकीय महाविद्यालय ऊना द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफल ढंग से किया गया। आयोजन समिति की सराहना करते हुए सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।