मशहूर भोजपुरी एक्टर Pawan सिंह को मिली धमकी, Bigg Boss के फिनाले में होने वाले थे शामिल!

Written by

in

मनोरंजन: लखनऊ के मशहूर भोजपुरी स्टार पवन सिंह को धमकी मिली है। एक्टर को किसी अंजान नंबर से फोन कॉल आई थी। कॉल पर अंजान व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। इस धमकी में पवन सिंह को सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की धमकी दी थी। पवन सिंह की टीम मामले को लेकर पुलिस को सूचित करेगी। रविवार को बिग बॉस के फाइनल में पवन सिंह का परफॉर्मेंस है। बिग बॉस का सेट फिल्म सिटी गोरेगांव में है। ऐसे में पवन सिंह की धमकी भरे कॉल में सलमान खान के साथ मंच न शेयर करने के लिए कहा है।

बिग बॉस में जाने वाले हैं पवन सिंह

भोजपुरी स्टार पवन सिंह सलमान खान के शो बिग बॉस फाइनल में परफॉर्म करने वाले थे। इसी बीच उन्हें अंजान व्यक्ति के द्वारा एक धमकी भरा कॉल आया है। इसमें उन्हें धमकी दी गई कि अज्ञात व्यक्ति ने साफ तौर पर सलमान खान के नाम को लेकर चेतावनी दे दी है। इस धमकी भरे कॉल के बाद पवन सिंह की टीम ने पुलिस में सूचना दी है। कॉल में यह कहा गया है कि यदि वो सलमान खान के साथ मंच साझा करेंगे तो वह आगे कभी भी काम नहीं कर पाएंगे।

एक्टर से मांगी गई मोटी रकम

सामने आई जानकारी के अनुसार, पवन सिंह से मोटी रकम भी मांगी गई है। इसके साथ ही पवन सिंह को बात न मानने पर परिणाम भुगतने के लिए भी कहा है। पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर में से एक है। इन दिनों वह लखनऊ में रह रहे हैं। इस मामले में पुलिस की जांच का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस की जांच में ही सामने आएगा कि यह व्यक्ति कौन है कहां से है और किस गैंग से जुड़ा है। फिलहाल अभी एक्टर की टीम के द्वारा पुलिस को इस मामले के बारे में बताया जा रहा है।          

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *