Blog

  • पंजाबः रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान माल हल्का मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब में तैनात माल पटवारी नरिंदर कुमार उर्फ ​​नीटा को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व विभाग के उक्त कर्मचारी के खिलाफ श्री मुक्तसर साहिब जिले के मलोट शहर निवासी सुरजीत सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने उसकी जमीन के इंतकाल के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी और उसने उससे एक बार 2,000 रुपये और दूसरी बार 1,000 रुपये लिए थे।

    शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त पटवारी राजस्व रिकॉर्ड में इंतकाल दर्ज करने की एवज में 3000 रुपये और मांग रहा है और उसने रिश्वत मांगने वाले पटवारी की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि बठिंडा रेंज की विजिलेंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में उक्त राजस्व कर्मचारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पटवारी को कोर्ट न्यायालय में पेश कर इस संबंध में आगे की जांच की जाएंगी। 

  • बड़ी खबरः Lawrence Bishnoi के करीबियों के 13 ठिकानों पर ED के रेड

    नई दिल्लीः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने राजस्थान और हरियाणा में 13 जगह पर बिश्नोई गैंग के सदस्यों और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल गैंगस्टरों और गैंगस्टर से आतंकवादी पर कार्रवाई तेज कर दी है। दरअसल, NIA और कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज FIR पर संज्ञान लेते हुए इन गैंगस्टरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। ईडी गोल्डी बराड़ के सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है।

  • भारी बारिश से मची तबाही, 8 की मौ’त

    नई दिल्ली : तमिलनाडु  में चक्रवाती तूफान मिचौंग से हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए हैं। मंगलवार को भीषण बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों में सोमवार से ही लगातार बारिश हो रही है। चेन्नई में मिचोंग ने तबाही मचा रखी है।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक बारिश की वजह से 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही 17 सुरंगों को बंद कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा नियंत्रक टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

  • पंजाबः सड़क हादसे में व्यक्ति की हुई मौत, 10 दिन पहले हुई थी शादी

    मोरिंडाः श्री चमकौर साहिब रोड पर गांव सरहाना में कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल रुडकी डायमंड्स जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद युवक को कार से निकालकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

    इस संबंध में थाना सदर मोरिंडा के SHO इंस्पेक्टर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह पुत्र जैमल सिंह निवासी गांव टपरियां जिला मोहाली अपनी पत्नी को लेने के लिए गांव रूड़की हीरां स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान उसकी वर्ना कार किसी कारण से अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोपड़ भेज दिया गया है। पुलिस का कहना हैकि मृतक के परिवार के सदस्यों के बयानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • चक्रवाती तूफान का असर, अगले 3 दिन तक बारिश

    चक्रवाती तूफान का असर, अगले 3 दिन तक बारिश

    नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान ने तमिलनाडु में कहर बरपाया है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। राजधानी रायपुर में देर रात से मौसम ने करवट ली हैरिमझिम फुहारों के साथ बारिश हो रही है इससे रायपुर में ठंड बढ़ गई है इसका असर अगले 3 दिन तक रहने के आसार मौसम विभाग ने जताया है इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी ठीक चरम पर पहुंची हैकिसान फसल काट मंडी में धान बेच रहे है लेकिन बारिश के कारण किसान की चिंता बढ़ गई है दरअसल दक्षिण बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिगजौम के चलते तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में भारी बारिश हो रही है इसका असर आंध्रप्रदेश से लगे छत्तीसगढ़ राज्य में भी हो रहा है खासकर इसका प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिल रहा है इसके साथ मध्य छत्तीसगढ़ तक भी आसमान में बादल छाए हुए है रायपुर में बुधवार सुबह रिमझिम बारिश के साथ हुई है इसके बाद रायपुर मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी कर दी है

    छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन बारिश होने का आसार

      आपको बता दें कि तूफान उत्तर दिशा में तटीय आंध्र प्रदेश के समानांतर आगे बढ़ते हुए नेल्लौर और मछलीपट्टनम के मध्य आज दोपहर एक प्रबल चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की संभावना है इस समय इसकी गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है अब रायपुर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 5 और 6 दिसंबर को प्रदेश के दक्षिण-पूर्व में स्थित जिलों में एक दो स्थानों में भारी वर्षा भी होने की संभावना हैबस्तर संभाग और उससे लगे जिले संभावित है

  • पंजाबः घर के बाहर बैठे व्यक्ति के हाथों से मोबाइल छीनकर स्नैचर फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर में लूटपाट और क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ लुटेरों दिन-दहाड़े गली मोहल्लों में सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला जंडियाला गुरु के अधीन आते गार्डन एनक्लेव से सामने आया है। जहां घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रहे बुजुर्ग व्यक्ति से 2 बाइक सवार स्नैचर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। विदेश में रहते कर्मजीत सिंह ने फोन के जरिए बताया कि उनके पिता घर के बाहर धूप में बैठे हुए थे।

    इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए। दोनों के चेहरे ढके हुए थे। बाइक पर चलते-चलते ही स्नैचर उनके पिता के करीब पहुंचे और झपटा मार मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीछे मुड़ कर भी नहीं देखा। कर्मजीत सिंह ने बताया कि उनके पिता काफी बुजुर्ग हैं। घटना के बाद उन्होंने फोन पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कर्मजीत सिंह ने सोशल मीडिया व ई-मेल के माध्यम से इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं उन्होंने अपने मोबाइल से घटना का सीसीटीवी फुटेज भी निकाला है। कर्मजीत सिंह ने बताया कि दोनों स्नैचर काले रंग के स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर थे। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। कर्मजीत ने आस जताई है कि पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई भी करेगी और आरोपियों को पकड़ेगी।

  • स्कूल बस हादसे का शिकार, कुल 43 बच्चे थे सवार, 16 घायल

    नई दिल्ली :  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बड़ा हादसा टल गया। यहां स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरने वाली थी लेकिन राहत की खबर रही कि ऐसा नहीं हुआ घटना के दौरान बस में 40 से ज्यादा बच्चे सवार थे जो प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट की सैर कर वापस धमतरी लौट रहे थे बस खाई की ओर बढ़ रही थी कि एक पेड़ से टकराकर रुक गई घटना दरिमा थाना इलाके की है  गौरतलब है कि हिल स्टेशन मैनपाट की खूबसूरती देखने के लिए एक स्कूल अपने छात्रों को पिकनिक पर लेकर आया था। सोमवार की सुबह बच्चे मैनपाट आए और शाम 7 बजे के करीब उनकी वापसी थीइस दौरान मैनपाट के घाट में काली मंदिर के पास बस अनियंत्रित हो गई। लेकिन एक पेड़ आने की वजह से गाड़ी रुक गई और ड्राइवर ने बस पर वापस कंट्रोल पाया। इसी के साथ एक हादसा होने से बच गया। 

    16 छात्र घायल, तीन को गंभीर चोटें

    जानकारी के अनुसार घटना के दौरान बस में 43 छात्र-छात्राएं सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही दरिमा पुलिस और एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हुई। इस हादसे में 15-16 छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा लाया गया है जबकि 3 बच्चों को गंभीर चोट आई है। गंभीर घायलों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • जरनैल सिंह भिंडरांवाले के रिश्तेदार और KLF संगठन के प्रमुख की हुई मौत

    अमृतसरः भारत के मोस्टवांटेड खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे (72) की पाकिस्तान में मौत हो गई है। आतंकी रोडे पिछले काफी समय से पाकिस्तान में रह रहा था। 2 दिसंबर को उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने उसकी मौत की पुष्टि की है। एक निजी न्यूज एजेंसी से बातचीत में जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि भाई के बेटे द्वारा उन्हें सूचित किया गया है कि लखबीर की पाकिस्तान में मौत हो गई है।

    आतंकी लखबीर सिंह रोडे भारत में प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख था। रोडे जरनैल सिंह भिंडरांवाले का सगा भतीजा था। भारत सरकार ने उसे यूएपीए के तहत आतंकी घोषित किया था। जिसके बाद वह पाकिस्तान भाग गया था। बता दें कि लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट में भी आतंकी लखबीर सिंह रोडे का नाम सामने आया था। बता दें कि मोस्टवांटेड खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे पंजाब में में स्लीपर सेल तैयार कर रहा था। साथ पंजाब के अमृतसर बॉर्डर से वह ग्रेनेड और टिफिन बम भी भिजवा चुका है। रोडे की मदद पाकिस्तान की खूपिया एजेंसी ISI कर रही थी। आतंकी रिंदा संद्धू भी रोडे के टच में था।

    बीते दिन पंजाब की एजेंसियों ने खुलासा किया था कि रोडे ने पंजाब से करीब 70 स्लीपर सेल तैयार किए हैं। एक स्लीपर सेल में 2-3 लाेग शामिल थे। एजेंसियों ने खुलासा किया था कि इनमें कुछ स्लीपर सेल ऐसे थे, जोकि अभी तक सक्रिय नहीं हुए थे। भारतीय एजेंसियां पहले ही खुलासा कर चुकी थी कि आतंकी लखबीर सिंह रोडे भारत के भीड़-भाड़ वाले एरिया में ब्लास्ट करवाने की साजिश रच रहा था। पंजाब में कुछ स्लीपर सेल ऐसे थे, जिन्हें दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने और उससे जुड़े पोस्टर चिपकाने का काम सौंपा गया था। दीवारों पर नारे लिखने और पौस्टर चिपकाने वाले स्लीपर सेल के मेंबरों काे 5 से 20 हजार रुपए तक दिए जाते थे। पैसों का लेन-देन पंजाब में ही हाथों हाथ हाेता था।

  • आज का राशिफल, 5 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 5 दिसंबर 2023

    05 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 38 मिनट स्थायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 38 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज श्री महाकाल भैरव अष्टमी है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत व्यस्थ रहेगा। आज आपको दफतर में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिये दिन ठीक रहेगा, आज आप कुछ नया सीखेंगे। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये लाभदायक साबित होगा। बड़े अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन होने की संभावना बढ़ सकती है। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा । कन्या पक्ष को तरक्की मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं, आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आप अच्छे काम में अपना योगदान दे सकते हैं, इससे समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी मां आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। पुरानी जायदाद के लेन देन के काम से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं।

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया है। आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से आपका मिलना हो सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिलने के योग हैं। आप लवमेट्स के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे, समय की अभाव के चलते आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। फिर भी आपको घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। जॉब के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से काम करने का ऑफर मिल सकता हैं।

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करने में सफल होंगे। पिता को आप पर गर्व होगा महसूस होगा। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आज आपको बड़े भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। जॉब कर रहे लोगों को आज काम करने में आसानी होगी, काम तय समय में पूरा होगा। होटल या रेस्टोरेंट का कारोबार कर रहे लोगो के लिये दिन बढ़िया रहेगा। आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगा। कार्य स्थल पर आज आपको अपने सहकर्मियों से सपोर्ट मिलाता रहेगा।

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, घरवालों के सहयोग से आप हर काम को  से संभाल लेंगे। आप घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी कराने में जुटे हैं तो आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर को लेकर सलाह मांग सकता है, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। सेहत की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं। किसी भी कार्य में ओवर कॉन्फीडेंस न दिखाए और कार्यों को सोच विचार कर के करें।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है, उनके साथ आप कुछ बातें साझा कर सकते हैं । बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सपोर्ट करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन लकी रहेगा। किसी कस्टमर से आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आपके नेचर में लचीलापन रहेगा, लोगों को अपनी बातें सरल भाषा में समझायेंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने ऑफिस के सहयोगियों और मित्रों से परामर्श अवश्य करें। आपके लिए आज बिजनेस में धन लाभ का योग बन रहा है।

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने की जरूरत है। आज आप करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिये आपको ज्यादा भागदौड़ करनी करनी पड़ सकती है। आज आप जीवनसाथी व बच्चों के साथ खरीदारी करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति किसी टूर पर जायेंगे, वहां एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे।

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज बच्चों के किसी काम में आपका ज्यादा खर्च हो सकता है। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से बात-चीत बढ़ाने की जरूरत है। आप कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे, आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर आंख बंद कर के विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी पैसों की समस्या का समाधान खोज लेंगे, जिससे आपकी फर्म को अच्छा लाभ होगा।

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहेगा है। आप अपने काम को मन लगा कर करेंगे। जो लोग शादी-शुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं, आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम मिलेगा। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी लग सकती है। व्यापार में नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी खरीदने के लिए सोच सकते हैं।

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन आपको काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। मकर राशि की जो महिलाएं व्यपार के क्षेत्र से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। फल से जुड़ा व्यवसाय कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा और उससे वह मोटी कमाई करेंगे। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग करने के लिये जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही अच्छी सेहत के लिये आप रूटीन एक्सरसाइज करेंगे। आज आपके अच्छे कामों को देखकर लोग आपसे बहुत कुछ सीखना चाहेंगे।

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनासाथी से व्यापार की कोई बात शेयर करने से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप किसी बात में बेवजह उलझे रहेंगे। काफी समय से नौकरी खोज रहे लोगों को किसी कंपनी से जॉब ऑफर आएगा। पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को आज मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। लव कपल्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सहयोग मिलेगा, धन के मामले में आपके पिता से मदद मिलेगी। परिवार में लोगों के बीच अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। शाम को आप परिवार के साथ किसी आयोजित कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ़ कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनायेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे।ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। आज डेयरी उत्पादकों को व्यापार मे अच्छी कमाई होगी।

  • जालंधरः स्कूल में पानी पीने से 12 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

    जालंधर, ENS: नकोदर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्कूल में 12 बच्चे स्कूल के वाटर कूलर से पानी पीने से बीमार हो गए। घटना संत सूद कॉन्वेंट प्राइवेट स्कूल की बताई जा रही है। पानी पीने से बीमार हुए बच्चों को तुरंत कमल अस्पताल भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जहां बच्चों की हालत देर रात तक गंभीर बताई जा रही है। बच्चों के अनुसार आज जैसे ही दोपहर को उन्होंने पानी पिया तो उसके कुछ देर बाद ही वह उलटियाँ करने लगे। बच्चों का आरोप है कि पानी के कूलर में छिपकली ओर चूहे मरे पड़े थे। देर रात तक बच्चों का इलाज किया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    जबकि बच्चों के परिजनों का कहना है कि उनकी प्रिंसिपल से इस मामले को लेकर बात हुई है। प्रिंसिपल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बच्चों का सही से इलाज हो जाए उसके बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।  दूसरी और अस्पताल में भर्ती बच्चों का कहना है कि गंदा पानी पीने से उनकी तबीयत खराब हुई है। जब बच्चों से पूछा गया कि उन्हें कैसे पता लगा कि यह गंदा पानी तो उन्होंने कहा कि पानी में से बदबू आ रहे थी। जबकि एक अन्य बच्चों ने कहा कि पानी पीने के बाद सबसे पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी।

    इसके बाद उसने मामले को लेकर टीचर को शिकायत की। जब बच्चे ने कहा कि जब पानी की टंकी खोलकर चेक की गई तो उसमें मरा हुआ चूहा मिला। इस मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि स्कूल की तरफ से एक बच्चे की 5 हजार रुपए फीस ली जाती है। ऐसे में पानी की टंकी की सफाई करना स्कूल की जिम्मेवारी होती है। प्रजनन का कि अगर बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता? परिजनों का कहना कि इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन को लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।