Blog

  • CA के घर रेड में दौरान मिला खजाना, कार से करोड़ों रुपए बरामद

    CA के घर रेड में दौरान मिला खजाना, कार से करोड़ों रुपए बरामद

    कोलकताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास से 8.15 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं। जासूसी विभाग की एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने सीए शैलेष पांडेय के हावड़ा के शिवपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। आवास पर छापेमारी के दौरान 5.95 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। कोलकाता पुलिस ने शैलेष और उसके भाई अरविंद पांडेय के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक सीए शैलेष पांडेय के दो बैंक खातों में भी 20 करोड़ रुपये जमा थे। इन खातों को भी सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। कोलकाता पुलिस शैलेष पांडेय की तलाश में जुटी है। वह फरार बताया जा रहा है। कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग की एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन ने 15 अक्टूबर की आधी रात को हावड़ा में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान 2 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए। ये बरामदगी एक कार से हुई। इसके बाद पुलिस हावड़ा के शिवपुर स्थित शैलेष पांडेय के फ्लैट पर पहुंची।

    पुलिस के मुताबिक फ्लैट लॉक था। दरवाजा तोड़कर पुलिस की एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन टीम जब फ्लैट के अंदर दाखिल हुई तो भारी मात्रा में नकदी के साथ ही हीरे, सोने-चांदी के जेवर भी मिले। शैलेष पांडेय के आवास से 5.95 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। कोलकाता पुलिस ने शैलेष पांडेय की कार और आवास से 8.15 करोड़ रुपये नकद और जेवर जब्त किए हैं। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मुख्य आरोपी शैलेष पांडेय की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

  • टिकट नहीं मिलने से नाराज़ सुदर्शन बबलू ने 15 पदाधिकारियों सहित दिया सामूहिक त्यागपत्र 

    टिकट नहीं मिलने से नाराज़ सुदर्शन बबलू ने 15 पदाधिकारियों सहित दिया सामूहिक त्यागपत्र 

    बोले काँग्रेस में युवाओं की होती है अनदेखी * पहले से ही टिकट तय होने का लगाया आरोप  

    ऊना/सुशील पंडित:  हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर टिकटों के सूची बाहर आने के साथ ही पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है । पार्टी द्वारा चिंतपूर्णी की आरक्षित विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन बबलू ने पार्टी के 15 पदाधिकारियों सहित सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है । 
    ऊना के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान अपने त्यागपत्र की घोषणा करते हुए सुदर्शन बबलू ने पार्टी पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है । इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस में पहले से ही टिकटों के तय होने का भी आरोप लगाते हुए युवाओं को दिल्ली बुलाकर खिलवाड़ किए जाने की बात कही । सुदर्शन बबलू के साथ त्यागपत्र देने वालों में कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों के साथ जिला कांग्रेस , ब्लॉक कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी भी शामिल हैं ।
  • पंजाबः IAS अधिकारी काहन सिंह पन्नू को समन जारी

    पंजाबः IAS अधिकारी काहन सिंह पन्नू को समन जारी

    चंडीगढ़: आईएएस अधिकारी काहन सिंह पन्नू कल विजिलेंस दफ्तर मोहाली में पेश होंगे। उन्हें पूर्व की सरकार में हुए कथित सिंचाई घोटाले मामले में विजिलेंस ने सम्मन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है।

  • पंजाबः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, 4 साल की बच्ची बरामद

    पंजाबः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, 4 साल की बच्ची बरामद

    अमृतसरः देहात पुलिस ने 24 घंटे में किडनैप हुई 4 साल बच्ची को बरामद कर गुत्थी को सुलझा लिया। पुलिस टीम ने एसएसपी स्वप्न शर्मा के निर्देश पर त्यौहार को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा दौरान जगरावां से बीते दिन एक प्रवासी द्वारा अगवा की गई 4 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद किया है। प्रवासी को गिरफ्तार कर संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं उक्त बरामद लड़की एसपी मुख्यालय जसवंत कौर, डीएसपी मुख्यालय गुरमीत सिंह को उसके माता-पिता को सौंप दिया।

  • उपायुक्त ऊना ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

    उपायुक्त ऊना ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के सफल संचालन और आदर्श आचार संहिता की अनुपालना हेतू जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के विभिन्न राजनैतिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी राजनैतिक दलों के लिए निर्धारित दिशा निर्देशों बारे विस्तृत चर्चा की गई। 
    इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में ऊना जिला में कुल 4,23,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 2,14,391 पुरुष तथा 2,08,956 महिला मतदाता शामिल हैं जबकि दो ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इनके अतिरिक्त 6735 सर्विस वोटर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। गत विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 32,012 अधिक है। 
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऊना जिला में कुल 515 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 54 मतदान केंद्र अति संवेदनशील, जबकि 112 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। इसके अलावा 349 मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी के हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों के दृष्टिगत ऊना जिला को 45 सेक्टरों में बांटा गया है। राघव शर्मा ने जानकारी दी कि ऊना जिला में 3417 दिव्यांग मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 10,910 तथा 100 वर्ष से अधिक आयु के 135 मतदाता है। उन्होंने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें पोस्टल बैलट पेपर के माध्यम से भी मतदान करने की सुविधा प्रदान की है। इस प्रक्रिया के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5-5 टीमें निर्धारित की गई हैं, जो घर-घर जाकर 80 वर्ष या इससे अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाताओं से पोस्टल बैलट पेपर प्राप्त करेंगे। इसके अलावा जिला में पांच ऐसे मतदान केंद्र स्थापित होंगे जहां पर दिव्यांग पोलिंग स्टाफ द्वारा मतदान प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा।
    उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय महाविद्यालय अंब में, गगरेट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय बहुतकनीकी संस्थान गगरेट में तथा ऊना, हरोली व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय ऊना में होगी।
    उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो महिला बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां पर सभी महिला कर्मचारी मतदान प्रक्रिया को अंजाम देंगी। इसके अतिरिक्त दो मॉडल मतदान केंद्र स्थापित होंगे, जहां पर बेहतरीन मतदान प्रतिशत के साथ साथ युवा मतदाताओं को मतदान के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा।
    इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के लिए 40 लाख रुपए अधिकतम खर्च निर्धारित किया गया है, जिसकी निगरानी के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्तर की टीमें गठित की गई है। उन्होंने बताया कि ऊना जिला के सभी 515 मतदान केंद्रों पर 2472 अधिकारी व कर्मचारी मतदान प्रक्रिया में ड्यूटी देंगे तथा सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1200 पुलिसकर्मी तथा 27 सीआरपीएफ कंपनियां इसमें सुरक्षा संबंधी सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि ऊना जिला में 166 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं तथा 272 मतदान केंद्रों का लाइव वेबकास्ट किया जाएगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें तथा अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को लोकतंत्र के महाकुंभ मंे भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
    इस अवर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष तरसेम लाल, हरोली भाजपा मंडलाध्यक्ष गुलविंदर गोल्डी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, पिताबंर जसवाल व राजेश धीमान के अलावा तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • उपायुक्त ने किया जिला के स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों का किया दौरा

    उपायुक्त ने किया जिला के स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों का किया दौरा

    ऊना/सुशील पंडित:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान के उपरांत बनाए जाने वाले ईवीएम स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों का दौरा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय महाविद्यालय अंब, गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान गगरेट तथा हरोली, ऊना तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने निर्धारित स्थलों पर सुरक्षा संबंधी तैयारियों का भी जायजा लिया तथा इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अर्जित सेन एसपी ऊना, सुमन कपूर तहसीलदार निर्वाचन, विभिन्न  उपमंडलों के निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
  • कांग्रेस प्रवक्ता अनुपमा ने प्रतिभा सिंह के परिवारवाद पर दिए बयान पर किया बचाव 

    कांग्रेस प्रवक्ता अनुपमा ने प्रतिभा सिंह के परिवारवाद पर दिए बयान पर किया बचाव 

    ऊना/सुशील पंडित :  हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और कांग्रेस तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का दावा कर रही है । ऊना में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपमा आचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस की 10 गारंटी योजनाओं को जनता के बीच ले जाकर वोट मांगने की बात कही । उन्होंने जयराम सरकार और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता को अवगत करवाने की बात कही । इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों द्वारा प्रतिभा सिंह से परिवारवाद पर पूछे गए प्रश्न पर जाने का बचाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर भी परिवारवाद गहरे होने का दावा किया। उन्होंने अपने तर्क के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं का नाम भी लिया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, कांग्रेस जिला प्रधान राणा रंजीत सिंह, कांग्रेस सेवा दल से दौलत राम व अन्य उपस्थित रहे।
  • “सेवा संकल्प उत्सव” में कैलाश खेर ने अपने गीतों से समां बांधा 

    “सेवा संकल्प उत्सव” में कैलाश खेर ने अपने गीतों से समां बांधा 

    ऊना/सुशील पंडित: युवा शक्ति पराक्रम के ग्रेट गगरेट अभियान के तहत आयोजित हुए पहले “सेवा संकल्प उत्सव” में पद्मश्री से सम्मानित गायक कैलाश खेर ने अपने गीतों से समां बांध दिया। पूरा गगरेट उनके एक से बढ़कर एक गीतों को सुनकर मंत्रमुग्ध हो गया। 16 अक्टूबर दिन रविवार को अमर पैलेस ग्राउंड, कलरुही में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की मेजबानी जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने की।गायक नितिन कुमार ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ख़ास बात ये है कि कार्यक्रम में पच्चीस हज़ार से अधिक दर्शकों ने शिरकत की। शाम 7 बजे गगरेट की धरती पर कैलाश खेर पहुंचे और उनका चैतन्य शर्मा की अगुवाई में समस्त गगरेट वासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति को मां दुर्गा का गीत समर्पित कर समाज में उनके योगदान की सराहना की गई।  अध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने जब कैलाश खेर से पूछा कि आपको गगरेट आकर कैसा लग रहा है। जिसपर कैलाश खेर ने कहा कि देवभूमि गगरेट की धरती पर कदम रखना अपने आप में शानदार अनुभव है और यहां तो ऐसे संगीत व राष्ट्र प्रेमी है, जिनको देखकर वह रोमांचित हैं।यही नहीं कैलाश खेर ने गगरेट वासियों को धन्यवाद कहते हुए उनके लिए खास गाना पेश किया। उसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ता गया और कैलाश खेर की आवाज का जादू पूरे गगरेट वासियों पर छाने लगा और उनके एक से एक बढ़कर गीतों का लोग आनंद लेते रहे। कार्यक्रम के अंत में कैलाश खेर ने चैतन्य शर्मा के लिए खासतौर पर बाहुबली फिल्म का यादगार गीत कौन है वो कौन है वो, कहां से वो आया… गाया। जिसको गगरेट वासियों ने भी एक सुर में गाया और पूरा माहौल इलेक्ट्रीफाई हो गया। इसी गाने में शिव तांडव भी है, जिसे गाकर कैलाश ने प्रोग्राम का समापन किया।
  • पंजाबः सरकार ने IAS Varinder Kumar Sharma को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

    पंजाबः सरकार ने IAS Varinder Kumar Sharma को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

    लुधियानाः जिले के आईएएस रैंक के अधिकारी वरिंद्र कुमार शर्मा को पंजाब सरकार द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब सरकार के निर्देशानुसार वरिंदर कुमार शर्मा, आईएएस (बैच 2009) ने स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब के मुख्य कार्यालय में विशेष सचिव स्कूल शिक्षा और महानिदेशक स्कूल शिक्षा (डीजीएसई) पंजाब का कार्यभार संभाल लिया है।

    इस अवसर पर वरिंदर कुमार शर्मा ने शिक्षा विभाग के सभी स्कूल प्रमुखों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समितियों से अपील की है कि वे छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एक टीम के रूप में काम करें ताकि पंजाब की स्कूली शिक्षा को और बुलंदियों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली शिक्षा के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी लगन और तनदेही से निभाएंगे।

  • जालंधरः पुलिस की रेड, जुआ खेलते 10 काबू

    जालंधरः पुलिस की रेड, जुआ खेलते 10 काबू

    जालंधर/हर्षः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रहे 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 9 हजार 800 रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार उर्फ गागा पुत्र रमेश कुमार निवासी आबादपुरा, अमित कुमार पुत्र रोशनलाल वासी भार्गव कैंप, जितेंद्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी संगत सिंह नगर, पारस पुत्र विजय कुमार वासी आदर्श नगर, विकास छाबड़ा पुत्र सुभाष छाबड़ा वासी आर्य नगर, सौरभ तीर पुत्र विजय कुमार वासी न्यू हरदयाल नगर, बृज भूषण पुत्र दीवान चंद वासी अमर नगर, सागर पुत्र बलविंदर सिंह वासी रतननगर, राकेश पुत्र प्रेम सागर वासी गेल कॉलोनी, सन्नी पुत्र तिलकराज वासी रतन नगर के रूप में हुई है।

    सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया उनकी टीम मिल्कबार चौक के पास मौजूद थी तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली की आबादपुरा में किसी के घर में जुआ चल रहा है तभी उन्होंने टीम तैयार कर मौके पर रेड कर आबादपुरा निवासी अश्विनी कुमार के घर से जुआ खेल रहे उसके साथियों सहित अश्विनी, अमित, जतिंदर, पारस, विकास और सौरभ को दबोच कर उनके कब्जे से ताश के पत्ते और 90,500 रुपए भारतीय करंसी बरामद की। 

    इसी तरह सीआईए स्टाफ की पुलिस गश्त दौरान गुलाब देवी रोड़ स्थित नहर के समीप मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर अमर नगर निवासी बृजभूषण के घर रेड कर जुआ खेल रहे उसके 3 साथियों सहित उसे दबोच कर उनके कब्जे से 19,300 रुपए भारतीय करेंसी और ताश के पत्ते बरामद किए पुलिस ने सभी पकड़े हुए आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।