Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: Action में आई ट्रैफिक Police, CREMICA, KALYAN JEWELLERS सहित इन दुकानदारों हुआ चेतावनी नोटिस जारी

Jalandhar: Action में आई ट्रैफिक Police, CREMICA, KALYAN JEWELLERS सहित इन दुकानदारों हुआ चेतावनी नोटिस जारी

0
Jalandhar: Action में आई ट्रैफिक Police, CREMICA, KALYAN JEWELLERS सहित इन दुकानदारों हुआ चेतावनी नोटिस जारी

जालंधर, ENS: महानगर में ट्रैफिक की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, शहर के कुछ दुकानदारों के पास पार्किंग को लेकर जगह भी नहीं है, लेकिन उसके बावजूद वह दुकानों को बाहर ग्राहकों की गाड़ियां खड़ी करवा देते है और उसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है। हाल ही में ऑटो चालकों के कारण नो जोन एरिया में ऑटो लेकर घुमने की खबर प्रकाशित की गई थी।

जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए नगर निगम दफ्तर से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक तक पुलिस कर्मी तैनात करके ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के चलते अब पुलिस ने ट्रैफिक समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए दुकानदारों द्वारा अवैध पार्किंग किए जाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके चलते आज पुलिस द्वारा शहर के मशहूर कारोबारियों और दुकानदारों के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सबसे ज़्यादा ट्रैफ़िक व्यवस्था ख़राब करने वाली कंपनी चौक के नज़दीक Cremica को नोटिस जारी कर दिया है। इसी के साथ मॉडल टाऊन के विनय कुमार, क्नाट सर्कस के पुलकित भंडारी तथा आकाश वासी न्यू गीता कालोनी, माडल टाऊन को चेतावनी नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि उक्त लोगों द्वारा पहली बार नियम का उल्लंघन किया गया है। इसलिए चेतावनी दी जाती है कि अगर भविष्य में आदेश का पालन यकीनी बनाया जाएगा। अगर दोबारा आदेश का उल्लंघन पाया गया तो इनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here