Home Punjab>Sangrur Punjab : कमेटी मैंबरों ने मांगों को लेकर सीवरेज बोर्ड दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

Punjab : कमेटी मैंबरों ने मांगों को लेकर सीवरेज बोर्ड दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

0
Punjab : कमेटी मैंबरों ने मांगों को लेकर सीवरेज बोर्ड दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

संगरूर। जिले में पंजाब जल सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड संघर्ष कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर सीवरेज बोर्ड दफ्तर का घेराव किया। वहीं, कमेटी मैंबरों ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वेतन कभी भी समय पर नहीं दिया जाता है। न नहीं मांगों को पूरा किया जाता है जब तक धरना न लगाया जाता है। जिसके बाद कमेटी के लोगों ने जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक ये ताले नहीं खुलेंगे। इसके बाद कहा कि हमारा एक सहकर्मी 25 साल से काम कर रहा था। फिलहाल वह ड्यूटी के दौरान बीमार पड़ गया और कंपनी ने उसका इलाज करने के बजाय उसे नौकरी से निकाल दिया और उसका वेतन रोक दिया और उसके ईएसआई कार्ड में पैसे भी नहीं डालें जिसके कारण उसे कोई पैसा नहीं मिला जिससे उनका इलाज कराना बहुत मुश्किल हो गया।

सीवरेज बोर्ड के एक्शन और साह पॉलीजी कंपनी के आला अधिकारियों को भी बंधक बना लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर उच्च अधिकारी आज हमें हमारी मांगों को पूरा करने के बारे में लिखित पत्र देंगे तो ही हम लोग का दरवाजा खोलेंगे। प्रशासन से यही मांग है कि मामले बारे जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

इधर, धरना बारे अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि जो ठेकेदारों को वेतन दे दिया जाता है। यदि कोई दिक्कत होती है तो कानूनी तरीके से अपनी मांगों को रख सकते हैं। कमेटी मैंबरों की जो भी जायज मांगे होंगी जरुर मानी जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here