Blog

  • Punjab News: युवकों ने घर पर किया हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: युवकों ने घर पर किया हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले के हैबोवाल क्षेत्र में एक परिवार के साथ गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने उनके घर पर हमला किया है। मामले संबंधी पीड़िता ने कहा कि पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

    पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले एक युवक को अपने घर में काम पर रखा था। बाद में पुलिस से पता चला कि यह युवक और उसके साथी चोरी में शामिल हैं और उनके ही घर में किराये पर रहते थे। इसके बाद, परिवार ने उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दिया।

    महिला ने शिकायत दर्ज कराई
    कुछ दिन बाद, देर रात को ये युवक अपने साथियों के साथ लौटे और परिवार के घर पर हमला कर दिया। हमले से परिवार में दहशत फैल गई। ये पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित महिला ने तुरंत हैबोवाल थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

    पीड़िता ने कार्रवाई पर उठाये सवाल
    पीड़िता का कहना है कि बार-बार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

     

  • Winter में इन 7 चीज़ों से बनाएं दूरी, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान!

    Winter में इन 7 चीज़ों से बनाएं दूरी, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान!

    HEALTH TIPS: Winter का मौसम अपनी ठंडक और त्योहारों की रौनक के लिए जाना जाता है। लेकिन इस दौरान लापरवाही सेहत के लिए भारी पड़ सकती है। अगर आप स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं, तो इन 7 चीज़ों से दूरी बनाना बेहद ज़रूरी है।

    1. ठंडे पेय पदार्थ:

    सर्दियों में ठंडे ड्रिंक्स पीना शरीर के तापमान को और कम कर देता है, जिससे सर्दी-खांसी और गले की समस्या हो सकती है।

    2. तला-भुना खाना:

    गर्मा-गर्म पकौड़े और समोसे भले ही स्वादिष्ट लगते हों, लेकिन ये आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ सकते हैं। इनसे वजन बढ़ने का खतरा भी रहता है।

    3. बिना गरम कपड़े पहने ठंडे माहौल में जाना:

    सर्दियों में गरम कपड़े पहनना बेहद ज़रूरी है। ठंड से बचाव न करने पर शरीर ठंडक झेलने में असमर्थ हो सकता है, जिससे बुखार और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है।

    4. ज़्यादा मीठा खाना:

    त्योहारों और सर्दियों के मौसम में मिठाई की भरमार होती है। लेकिन ज़्यादा मीठा खाने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और मोटापा बढ़ सकता है।

    5. प्रोसेस्ड फूड:

    जंक फूड और पैकेज्ड चीज़ें खाने से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता। इनमें मौजूद केमिकल्स और प्रिज़र्वेटिव्स आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    6. बासी खाना:

    सर्दियों में खाने को बार-बार गरम करके खाना आम बात है, लेकिन ऐसा करने से खाना पौष्टिक नहीं रहता। बासी खाना पेट की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

    7. एल्कोहल का अधिक सेवन:

    ठंड से बचने के लिए अक्सर लोग एल्कोहल का सेवन करते हैं, लेकिन यह शरीर का तापमान कम कर सकता है और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है।

    खुद का रखें ध्यान:

    सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए गरम सूप, हरी सब्जियां, और सूखे मेवों का सेवन करें। नियमित रूप से व्यायाम करें और खूब पानी पिएं। तो इस सर्दी, सेहत के इन दुश्मनों से बचें और स्वस्थ जीवन का आनंद लें!
  • Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, कहा- निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार पूर्व PM का अपमान

    Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, कहा- निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार पूर्व PM का अपमान

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर केंद्र सरकार ने भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री का सरासर अपमान किया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकार को देश के इस महान सपूत और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।

    भारत में आर्थिक सुधारों के जनक कहे जाने वाले पूर्व वित्त मंत्री और दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर किया गया।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।” उन्होंने कहा कि एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।

    राहुल गांधी के मुताबिक, आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए। उन्होंने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए यथोचित स्थान न उपलब्ध कराकर सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के पद की गरिमा, मनमोहन सिंह जी की शख्सियत, उनकी विरासत और खुद्दार सिख समुदाय के साथ न्याय नहीं किया।

    उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, इससे पहले सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों को सर्वोच्च सम्मान और आदर दिया गया था। डॉ. मनमोहन सिंह जी इस सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। आज पूरी दुनिया उनके योगदान को याद कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को इस मामले में राजनीति और तंगदिली से हटकर सोचना चाहिए था।”

    उन्होंने कहा, आज सुबह डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवारजनों को चितास्थल पर जगह के लिए मशक्कत करते, भीड़ में जगह पाने की कोशिश करते, और जगह के अभाव में आम जनता को परेशान होते और बाहर सड़क से ही श्रद्धांजलि देते देखकर ये महसूस हुआ।

  • प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए खुशखबरी! राजामौली फिल्‍म की जल्द शुरू होगी शूटिंग

    प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए खुशखबरी! राजामौली फिल्‍म की जल्द शुरू होगी शूटिंग

    मुंबई। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एस.राजमौली की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि एस. एस. राजामौली इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में लगे हैं। चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा, राजमौली के इस प्रोजेक्ट में काम करती नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025, अप्रैल में शुरू होगी। चर्चा है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है।

    Priyanka Chopra Say Nick Jonas Proposal Make Her Surprise Remember Happy  Memories - Entertainment News: Amar Ujala - Priyanka Chopra:प्रियंका ने फिर  से याद की निक जोनस के प्रपोज करने वाली बात,

    बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका में होगी। कहा जा रहा है कि एसएस राजामौली अपने इस प्रोजेक्ट के लिए ऐसी अभिनेत्री की तलाश में थे, जो भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी लोकप्रिय हो। प्रियंका चोपड़ा लंबे अरसे से भारतीय सिनेमा जगत से दूर है। प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्टस में बिजी हैं। यदि सबकुछ सही रहा तो प्रियंका, राजामौली की फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी कर सकती हैं।

  • केजरीवाल का बड़ा आरोप, कहा- ‘महिला सम्मान योजना’ से घबराई BJP

    केजरीवाल का बड़ा आरोप, कहा- ‘महिला सम्मान योजना’ से घबराई BJP

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर ‘महिला सम्मान योजना’ को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। यह योजना महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये देने का वादा करती है। केजरीवाल का कहना है कि भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है, इसलिए वह इस योजना को रोकने के लिए बाधाएं खड़ी कर रही है।

    केजरीवाल ने कहा…
    केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने महिलाओं के सम्मान और उनके वित्तीय सहयोग के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत दिल्ली की सभी पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। साथ ही ‘संजीवनी योजना’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि उपराज्यपाल आखिर इस योजना की जांच क्यों करना चाहते हैं।

    उपराज्यपाल के आदेश को बताया फर्जी
    अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल द्वारा इस योजना के तहत पंजीकरण के जरिए महिलाओं के विवरण एकत्र करने की जांच के आदेश को ‘फर्जी’ करार दिया। उनका कहना है कि यह योजना चुनावी घोषणा का हिस्सा है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

    भाजपा पर चुनावी रणनीति को प्रभावित करने का आरोप
    केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में अपनी हार के डर से योजनाओं को रोकने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को लाभ देने वाली इन योजनाओं को रोकने का मतलब है कि भाजपा महिलाओं और बुजुर्गों के कल्याण के खिलाफ काम कर रही है।

    उपराज्यपाल कार्यालय ने पत्र जारी किया
    इससे पहले उपराज्यपाल कार्यालय ने एक पत्र जारी किया था। इसमें कहा गया था कि ‘महिला सम्मान योजना’ के नाम पर महिलाओं के निजी विवरण इकट्ठा करने वाले लोगों के खिलाफ जांच की जाएगी। इस पत्र में यह भी कहा गया कि यह मामला मुख्य निर्वाचन आयोग के संज्ञान में लाया जा सकता है, क्योंकि यह प्रचार विधानसभा चुनाव से पहले किया जा रहा है।

  • बड़ा हादसाः हाईटेंशन लाइन का टावर गिरा, 8 मजदूर घायल

    बड़ा हादसाः हाईटेंशन लाइन का टावर गिरा, 8 मजदूर घायल

    प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, बताया जा रहा है कि एक 100 फीट ऊंचा हाईटेंशन लाइन का टावर गिर गया। जिससे एक मजदूर का पैर कट कर दूर गिरा। जबकि दो मजदूर टावर के नीचे दब गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 8 मजदूर गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    बता दें कि गंगापार के सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों इलाके में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बदली जा रही है। इस दौरान ब्रिज टॉवर का तार खींचा जा रहा था। तभी तार टूट गया और ब्रिज मजदूरों के ऊपर जा गिरा. जिससे एक मजदूर का पैर कटकर 2 हिस्सों में बंट गया। वहीं घटना में कुल 8 मजदूर घायल हुए।

  • बरोटीवाला पंचायत के लोगों ने पंचायत को नगर निगम से बाहर करने की रखी मांग

    बरोटीवाला पंचायत के लोगों ने पंचायत को नगर निगम से बाहर करने की रखी मांग

    पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक के साथ बैठक कर सुनाया अपना पक्ष

    बरोटीवालासचिन बैंसल: बरोटीवाला पंचायत के लोगों ने दून के विधायक  राम कुमार  के साथ एक बैठक की। जिसमे उन्होने अपनी पंचायत को नगर निगम से बाहर करने की मांग की है।  विधायक ने लोगों को इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    बटेड़ के सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में बरोटीवाला पंचायत के प्रधान हंसराज कैंथ, उपप्रधान हितेंद्र सोनू,  पूर्व उपप्रधान गुरबख्श खन्ना, बीडीसी सदस्य रामरतन चौधरी, पूर्व बीडीसी अनिल ने  विधायक को बताया कि बरोटीवाला पंचायत एक कृषि प्रधाना पंचायत है यहां पर छोटे छोटे किसान अपनी खेती करके गुजारा करते है। पंचायत अधीन बरोटीवाला क्षेत्र फलफुल रहा है। वह इस पंचायत के शहरीकरण करना नहीं चाहते है। पंचायत के तहत गांव में सभी विकास के कार्य हो रहे है। वह नहीं चाहते है कि पंचायत को नगर निगम में डाल कर यहां के लोगों को बिना वजह करो के बोझ से लादा जाए। नगर निगम बनने पर लोगों को कई प्रकार की बंदिशें लग जाएंगी। सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पंचायत को नगर निगम से बाहर रखने की मांग की है।

    विधायक राम कुमार चौधरी ने लोगों का आश्वासन दिया कि नगर निगम ने रखने व निकालने का फैसला नए साल में जनगनणा व जनता के संवाद के बाद लिया जाएगा। बैठक में हुसन चंद, अनुराग मुन्नू, गोपाल, राजेंद्र कैंथ, मोनू शर्मा, रवि बरोटीवाला ने भाग लिया।

  • पुलिस ने काटे 316 वाहनों के चालान

    पुलिस ने काटे 316 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 316  वाहनों के चालान काटे व जुर्माने के रूप में 33100/- रूपये वसूल किए।

    वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 20 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 2600/- रूपये वसूल किए।

  • नाबालिग लड़की लापता

    नाबालिग लड़की लापता

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना वंगाणा के अंतर्गत आते एक गांव की नाबालिग लड़की लापता हो गई, महिला की शिकायत पुलिस थाना वंगाणा में मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी 27 दिसंबर 24 को अपनी ताई के घर पर गई थी लेकिन वापिस घर नहीं आई है। महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

    वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 137(2)) भा0 न0 स0 के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • हिमाचली हर भारतीय का करते हैं सम्मान और स्वागत, नहीं पुछते जाति और धर्म : अरुण कौशल

    हिमाचली हर भारतीय का करते हैं सम्मान और स्वागत, नहीं पुछते जाति और धर्म : अरुण कौशल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने ट्विटर के माध्यम से जम्मू एडं कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती से कई तीखे सवाल पूछे हैं।सबसे पहले अरूण ने कहा हिमाचल प्रदेश के दरवाज़े हर भारतीय के लिए सदैव खुले हैं और हिमाचल वासी हर अतिथि का बिना किसी भेदभाव के सबका सम्मान और स्वागत करते हैं चाहे वो कश्मीरी हो या चाहें किसी अन्य राज्य का नागरिक हों परंतु जब आप वहाँ की मुख्यमंत्री थी तब कैसे और क्यों हज़ारों लोगों की हत्याएं होतीं रहीं जिस में कई  हिंदू धर्म के लोग भी मारे गए ? वहीं धारा 370 हटने से पहले विदेशी और देश के पर्यटक कश्मीर जाने से डरते थे तथा  हर रोज़ हमारी भारतीय सेना पर पथराव होता था ? आप ने मुख्यमंत्री पद पर रहते क्या कदम उठाए ?

    अरूण कौशल ने आगे कहा कि आपकी बेटी “हिंदुत्व” को बीमारी कहतीं हैं। आप समाज में ज़हर घोलने का काम कर रहे हैं इसे बंद कीजिए।

    गत दिनों हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में कश्मीरी व्यापारियों के साथ हुई घटना के बाद जम्मू एंड कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री रही महबूबा मुफ़्ती ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू और जम्मू एंड कश्मीर के मुख्यमंत्री अमर अब्दुला दोनों से इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई थी। जिस पर अब युवा नेता अरुण कौशल ने तीखे तेवर दिखाते हुए उल्टा उनको घेर लिया है।