Blog

  • पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्थगित किया एग्जाम, आदेश जारी

    पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्थगित किया एग्जाम, आदेश जारी

    मोहालीः पंजाब में किसान पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर शांतिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे है। वहीं आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल को आज 33 वां दिन शुरू हो गया है। दूसरी ओर मांगे ना माने जाने को लेकर किसानों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का ऐलान किया हुआ है।

    जिसके चलते अब किसानों द्वारा दी गई बंद की कॉल को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी ने परीक्षा को स्थगित कर दी है। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा जारी एक बयानों में कहा गया है कि पंजाब बंद के कारण 30 दिसंबर को होने वाली परीक्षा अब 31 दिसंबर दिन मंगलवार को ली जाएगी। बता दें कि सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी और उनसे एफिलेटिड कई कॉलेजों में परीक्षाएं रखी गई थी।

    मगर अब उक्त परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि बीते दिनों हुई किसानों की बैठक के बाद आंदोलन कर रहे किसान संगठन किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से 30 दिसंबर दिन सोमवार को पंजाब बंद की कॉल दी गई थी। इस दौरान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक बस और ट्रेनें बंद कराई जाएंगी। इस दौरान सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थान भी बंद कराए जाएंगे।

    बैठक के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा था कि मीटिंग में सर्वसम्मति से तय हुआ है कि इस दौरान सड़क और रेल यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। बैठक में शिक्षण, परिवहन, बिजली कर्मचारी, आशा वर्कर, पूर्व सैनिक, प्रोफेसर, पत्रकार संघ, व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया था और सभी ने समर्थन दिया है।

  • एक्ट्रेस उर्मिला की कार का भयंकर एक्सीडेंट, एक की मौत; दूसरा घायल

    एक्ट्रेस उर्मिला की कार का भयंकर एक्सीडेंट, एक की मौत; दूसरा घायल

    Urmila Kothare Car Accident: मुंबई के कांदिवली इलाके में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मराठी एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार की टक्कर से मेट्रो निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उर्मिला कोठारे और उनका ड्राइवर भी घायल हो गए।

    पुलिस के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब उर्मिला एक फिल्म की शूटिंग खत्म करके घर लौट रही थीं। गाड़ी के एयरबैग खुलने की वजह से उर्मिला और उनके ड्राइवर को ज्यादा चोट नहीं आई।

    मजदूरों पर चढ़ी कार
    हादसा कांदिवली पूर्व में पोइसर मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। दो मजदूर वहां मेट्रो रेल का काम कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया और दोनों मजदूरों को टक्कर मार दी। इनमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर घायल हो गया।

    तेज रफ्तार कार बनी हादसे का कारण
    जानकारी के मुताबिक, गाड़ी तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच चल रही है।

    एयरबैग ने बचाई जान
    कार का एयरबैग सही समय पर खुलने की वजह से उर्मिला और उनके ड्राइवर को गंभीर चोट नहीं लगी। दोनों को मामूली चोटें आई हैं, और उनका प्राथमिक इलाज किया गया।

    पुलिस कर रही है जांच
    समता नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस हादसे की हर पहलू से पड़ताल कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    उर्मिला कोठारे का फिल्मी सफर
    उर्मिला कोठारे मराठी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘दुनियादारी’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘थैंक गॉड’, और ‘ति साढ्या के करते’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी शादी मराठी फिल्म निर्माता और अभिनेता महेश कोठारे के बेटे आदिनाथ कोठारे से हुई है।

     

  • Punjab News: मेयर पद को लेकर फंसा पेच, कांग्रेस प्रधान की पोस्ट से राजनीतिक गलियारे में हलचल हुई तेज

    Punjab News: मेयर पद को लेकर फंसा पेच, कांग्रेस प्रधान की पोस्ट से राजनीतिक गलियारे में हलचल हुई तेज

    लुधियानाः पंजाब के 5 नगर निगम चुनावों के नतीजे भले ही जारी हो चुके है, लेकिन जारी नतीजो के बाद से मेयर पद को लेकर सीटों पर पेच अभी तक फंसे हुए है। दरअसल, 5 जिलों में हुए नगर निगम चुनावों में भले ही जालंधर में आप पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन यहां पर भी मेयर पद को लेकर कई दावेदार सामने आ रहे है। दूसरी ओर अमृतसर, लुधियाना में आप पार्टी के लिए मेयर पद को लेकर दुविधा बनी हुई है।

    हालांकि आप पार्टी इन जिलों में मेयर बनाने के दावे कर रही है, लेकिन दूसरी ओर लुधियाना के जिला प्रधान संजय तलवाड़ ने सोशल मीडिया पर आप पार्टी के मेयर बनाने के दावे को लेकर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिखते हुए कहा कि ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है, पिक्चर अभी बाकी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैकि एक बार फिर से कांग्रेस और भाजपा में गठबंधन को लेकर सहमती बनती हुई दिखाई दे रही है। लुधियाना में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन को लेकर भले ही कैबिनेट मंत्री रवनीत बिट्टू ने मना कर दिया था, लेकिन बिट्टू के बयान के बाद अब कांग्रेस जिला प्रधान के सोशल मीडिया पोस्ट से एक बार फिर से राजनीति गलियारे में हलचल शुरू हो गई है।

    वहीं अमृतसर की बात करें तो वहां भी मेयर की गद्दी के लिए परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं। कांग्रेस के सामने न सिर्फ बहुमत पाने की चुनौती है, बल्कि आम आदमी पार्टी (आप) का बढ़ता प्रभाव भी बड़ी चिंता का विषय है। 85 वार्डों वाले इस नगर निगम में बहुमत के लिए 46 पार्षदों की जरूरत होगी, लेकिन मौजूदा संख्या और संभावित गठबंधन ने इस चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

    कांग्रेस नेता लगातार यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं कि मेयर का नाम हाईकमान तय करेगा। लेकिन बहुमत का आंकड़ा कैसे पहुंचेगा, इस पर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के पास मौजूदा 24 पार्षदों के साथ 5 विधायकों का समर्थन है। वहीं कांग्रेस जिन 8 विधायकों को अपने पक्ष में करने की बात कर रही है, उनमें से ज्यादातर मौजूदा आप सरकार के खिलाफ नहीं जाना चाहते। जिसके चलते कांग्रेस का आंकड़ा 40 से आगे जाना मुश्किल हो रहा है।

     

  • भारी बर्फबारी के चलते लगा जाम, फिर भी पर्यटक कर रहे मस्ती, देखें वीडियो

    भारी बर्फबारी के चलते लगा जाम, फिर भी पर्यटक कर रहे मस्ती, देखें वीडियो

    कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच कल सोलंग घाटी से अटल सुरंग तक वाहनों का आवागमन बंद होने से कई वाहन अभी भी फंसे हुए हैं और बर्फबारी अभी भी जारी है। वहीं जाम में फंसे होने के चलते जहां कुछ लोग परेशान हो रहे है, वहीं कुछ लोग भारी जाम में भी बर्फबारी का आनंद ले रहे है और भांगड़ा डालकर मस्ती कर रहे है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ियों का काफी लंबा जाम लगा हुआ है, लेकिन लोग फिर भी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे है।

    बता दें कि बीते कल से ही बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरु होते ही बड़ी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख किया। जिसके चलते बड़ी तादाद में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक मनाली पहुंचे हुए थे, लेकिन बर्फ का मजा कई पर्यटकों के लिए सजा बन गया। कई पर्यटक भूखे-प्यासे बर्फबारी के बीच फंसे रहे।

    दरअसल कई पर्यटक बर्फबारी के बीच सोलंगनाला से पलचान के रास्ते में बीते कल दोपहर 2 बजे से फंसे हुए हैं। भारी जाम के चलते पर्यटक और उनकी गाड़ियां रात भर फंसी रही। मजबूरन सैकड़ों की संख्या में वाहन चालकों को कड़कड़ाती ठंड के बीच गाड़ियों में ही रात बितानी पड़ी। बीते कल दोपहर बाद से अभी तक टूरिस्ट व्हीकल भारी जाम के चलते नहीं निकल पाए हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया में भी पर्यटकों के फंसे होने के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं।

    जिसमें गाड़ियों में पर्यटक और ड्राइवर बीते कल से यहां फंसे होने की बात कह रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन भी रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन में डटा रहा, लेकिन भारी मात्रा में बर्फबारी होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी भी पर्यटकों की गाड़ियों को निकालने का सिलसिला जारी है। ये पर्यटक भूखे-प्यासे यहां फंसे हैं और अपनी गाड़ियों में बंद हैं, क्योंकि बर्फबारी लगातार जारी है। जिससे सड़कें पर पूरी तरह से बर्फ जमा हो चुकी है।

     

  • कैबिनेट मीटिंग में CET में संशोधन सहित इन एजेंडों को मिली मंजूरी, नए सिरे से होगा एग्जाम

    कैबिनेट मीटिंग में CET में संशोधन सहित इन एजेंडों को मिली मंजूरी, नए सिरे से होगा एग्जाम

    अंबालाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज मुख्य सचिवालय में कैबिनेट मीटिंग रखी गई। जहां मीटिंग की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया गया। जिसके बाद इस बैठक में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) संशोधन सहित अन्य एजेंडो पर चर्चा की गई। काफी देर तक चली बैठक के बाद CET में संशोधन को कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद अब नए सिरे से CET होगा। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 10 गुना ज्यादा शॉर्ट लिस्ट कैंडिडेट बुलाए जाएंगे।

    साथ ही सामाजिक और आर्थिक आधार पर भी अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा, सेना और CRPF के शहीदों के परिवारों की अनुग्रह राशि को 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। हिंदी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों के लिए मासिक पेंशन को 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार करने को मंजूरी दी गई है। बैठक में हरियाणा मंत्रिमंडल ने शहीद सब इंस्पेक्टर जय भगवान की पत्नी कमलेश शर्मा को शामलात देह भूमि से 200 वर्ग गज का भूखंड आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

    फरीदाबाद के बल्लभगढ़ ब्लॉक के हीरापुर गांव के रहने वाले जय भगवान 12 दिसंबर, 1995 को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हो गए थे। मंत्रिमंडल ने बाह्य विकास शुल्क (EDC) की गणना के लिए इंडेक्सेशन मैकेनिज्म के संशोधन को मंजूरी दी है। EDC दरों में हर साल 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। वहीं ओलावृष्टि और बारिश में खराब हुई फसलों को लेकर सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

     

  • Punjabi Singer Diljit Dosanjh के फैंस को लग सकता है बड़ा झटका, जानें मामला

    Punjabi Singer Diljit Dosanjh के फैंस को लग सकता है बड़ा झटका, जानें मामला

    मोहाली: मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दिलजीत के फैंस को ‘दिल लुमिनाटी’ टूर के समाप्ती को लेकर बड़ा झटका लग सकता है। इस समय 31 दिसंबर को लुधियाना में होने वाले लाइव शो को लेकर दिलजीत दोसांझ खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि इस शो को लेकर प्रशासन ने भी गायक को मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के चलते दिलजीत का शो रद्द हो सकता है।

    2 बार प्रधानमंत्री रह चुके डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के चलते पंजाब में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। दिलजीत दोसांझ का ‘दिल लुमिनाटी’ टूर शो 29 दिसंबर को गुवाहाटी में होने वाला है, जिसके बाद 31 दिंसबर को आखिरी शो लुधियाना में होने जा रहा है। बता दें कि सरकार की ओर से जारी एक पत्र इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है, ”भारी मन से आपको सूचित किया जाता है कि डॉ. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26.12.2024 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया।

    इस संबंध में गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर दिनांक 26.12.2024 से 1.1.2025 (7 दिन) तक राजकीय शोक रखने एवं राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रखने का आदेश दिया गया है।” गृह मंत्रालय के आदेशों पर पंजाब सरकार ने भी 26.12.2024 से दिनांक 1.1.2025 तक दिवंगत व्यक्तित्व के सम्मान को ध्यान में रखते हुए पंजाब राज्य में (7 दिन) शोक घोषित किया गया है। इन दिनों में सरकारी दफ्तरों में कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा, हालांकि, दिलजीत या उनकी टीम की ओर से अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सांझा नहीं की गई है।

  • Punjab News: 5.10 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 5.10 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कंवरपाल सिंह उर्फ मिंटू पुत्र अजीत सिंह निवासी अशोक नगर, सलेम टाबरी, लुधियाना के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि CIA-1 की टीम ने एक नशा तस्कर को चैकिंग दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में नशा तस्करी का काम करता है।

    CIA-1 के इंस्पेक्टर सोहन लाल ने चैकिंग दौरान आरोपी कंवरपाल को रोका तो आरोपी से 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस को नशा तस्कर से 10 हजार 400 रुपए ड्रग मनी भी मिली है। आरोपी के खिलाफ थाना सलेम टाबरी की पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस नशा तस्कर से पूछताछ में जुटी है कि उसने इतनी भारी मात्रा में हेरोइन कहां से मंगवाई है और आगे किन-किन लोगों को उसने सप्लाई करना था। पुलिस जांच में आरोपी कंवरपाल के पाकिस्तान के ड्रग तस्करों से लिंक सामने आए है।

    नाकाबंदी दौरान आरोपी से पहले 255 ग्राम हेरोइन पकड़ी थी। पूछताछ के बाद आरोपी के घर से हेरोइन की खेप मिली। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से कुल 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की कीमत 35 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपी का एक साथी सैम अभी फरार है। सैम अटारी बॉर्डर से 2 किलोमीटर पीछे एक जगह से हेरोइन की खेप लाता था। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस को आरोपी कंवरपाल का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।

  • Punjab News: चोरी की बाइक और फोन सहित 5 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी की बाइक और फोन सहित 5 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 5 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फोन और बाइक्स बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अनवर अली ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी से आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान गुरमुख सिंह, हरमंदिर सिंह, कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह और कमल प्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह बनाकर रास्ते में लोगों से मोबाइल और बाइक छीनकर और चोरी कर करके फरार हो जाते थे। इस दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अगर इनकी जांच की जाए आरोपियों के कब्जे से चोरी के मोबाइल और मोटरसाइकल बरामद हो सकते है।

    जिसके बाद थाना बधनी की पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोटरसाइकल, 4 मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपियों से पूछताछ में पता कि आरोपियों ने जगरांवां के पास से मोबाइल भी छीने थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पूछताछ में ओर खुलासे हो सके।

  • Punjab News: 2 दिन हो सकती है तेज बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Punjab News: 2 दिन हो सकती है तेज बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मोहालीः पंजाब में बीते दिन बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं अब मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। हालांकि यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है, लेकिन ओलावृष्टि से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर को भी बारिश की संभावना जताई है।

    इसके साथ ही घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजधानी दिल्ली में बेमौसम बारिश से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात झमाझम बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे। पंजाब के जालंधर, लुधियाना सहित ज्यादातर शहरों में कल सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी और दोपहर में राजधानी चंडीगढ़, मोहाली, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और कई अन्य इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

    इसके अलावा देर रात तक पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होती रही। यह सिलसिला कई जिलों में आज सुबह भी जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

  • Punjab News: पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने डॉक्टर जस्सी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने डॉक्टर जस्सी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः गिल चौक नजदीक पानी की टंकी पर चढ़कर महिला द्वारा भारी हंगामा किया गया। दरअसल, महिला ने डॉक्टर जस्सी पर उसके साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला को इंसाफ दिलाने का आश्वासन देकर टंकी से नीचे उतारा। पानी की टंकी से नीचे उतरने के बाद पूजा ने कहा कि जस्सी नामक डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।


    जिसको लेकर उसने पुलिस को शिकायत दी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने आरोप लगाए कि डॉक्टर जस्सी सहित कुलवंत सिद्धू और बिट्टा उसकी सुनवाई नहीं होने नहीं होने देते। महिला का आरोप है कि जस्सी ने धमकी दी है कि जो भी इस मामले में उसके साथ आएगा वह उस पर कार्रवाई करेंगा। वहीं महिला ने डॉक्टर जस्सी पर बेटे को जान से मरने की धमकी के आरोप लगाए। महिला का कहना है कि इस कारण वह परेशान होकर पानी की टंकी पर जान देने के लिए चढ़ गई।

    पूजा ने कहा कि करीब 3 दिन पहले इलाके के एक डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसे डॉक्टर का इलाके के लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन थाना शिमलापुरी की पुलिस ने उल्टा उसके ऊपर और उसके परिजनों पर मामला दर्ज किया। वहीं पूजा की सहेली रजनी बाला ने कहा कि लगातार वह थाने के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही जिस कारण उनकी सहेली को आज मजबूर उसकी सहेली पूजा को टंकी पर चढ़ना पड़ा।

    लेकिन अब मामला गरमाने के बाद पुलिस ने महिला को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। महिला ने कहा कि पुलिस उसके खिलाफ पर्चा दर्ज करके कार्रवाई करें। पीड़िता ने कहा कि वह आज बेटे को बताए बिना मजबूर होकर मरने के लिए आई थी। वहीं काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस महिला के बयान दर्ज करने के लिए थाने ले गई।