Blog

  • बंगाणा पुलिस ने 159 पेटी अवैध शराब सहित पिकअप पकड़ी

    बंगाणा पुलिस ने 159 पेटी अवैध शराब सहित पिकअप पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के अंतर्गत आते गांव डुमखर में पुलिस ने 159 पेटी अवैध देसी शराब सहित पिकअप गाड़ी पकड़ी है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल सुबह करीब 4 बजे हैड कांस्टेबल दीपक कुमार अधिकारी पुलिस थाना बंगाणा पर आधारित पुलिस टीम ने गांव डुमखर में नाकाबंदी कर रखी थी कि गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी अवैध शराब ले कर आ रही है।

    सूचना के अनुसार पिकअप गाड़ी संख्या (एचपी 67-6426) जो बड़सर की तरफ से ऊना की तरफ आ रही थी, को जांच के लिए रोका गया तो चैकिंग के दौरान 159 गत्ता पेटियां शराब देसी मार्का वीआरवी सन्तरा (1908 बोतलें) बरामद हुईं। इस संबंध में पुलिस ने गाड़ी चालक अशवनी कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव बग्ग डा0 मराना तह0 घुमारवीं जिला बिलासपुर हि0 प्र0 के खिलाफ आवकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक बच्ची सहित दो घायल

    कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक बच्ची सहित दो घायल

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना चिंतपूर्णी के अंतर्गत आते गांव धर्मशाला महंता में कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक बच्ची सहित दो घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में दिनेश कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी धर्मशाला महन्ता त0 अम्व ने बताया कि यह स्कूटी संख्या (पीवी 10 एफ जी -5165) पर सवार होकर अपने मामा की लडकी अगंद जोत कौर को DAV प्राईवेट स्कूल कालू दी वड से लेकर आ रहा था तो धर्मशाला महन्ता में एक गाडी संख्या (एचपी 01 वी-1727 ) सड़क के बीचों बीच आ रही थी।

    जिस के चालक ने गाडी को लापरवाही से चलाते हुए इसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे इसे व इसकी बहन को चोटें आई हैं। हादसे के उपरान्त इसके मामा इसे व इसकी वहन को चिन्तपुर्णी अस्पताल फिर उपचार के लिए होशियारपुर ले गये। वहीं इस संबंध में पुलिस ने कार के नामालूम चालक के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना चिन्तपुर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • वंगाणा:दो भाईयों के साथ कार सवारों ने मारपीट कर घायल किया, मामला दर्ज

    वंगाणा:दो भाईयों के साथ कार सवारों ने मारपीट कर घायल किया, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के बाजार में दो भाईयों के साथ मारपीट करने के आरोप पर कार सवारों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में अजय कुमार पुत्र निक्का राम निवासी गाव कैहलवी डा0 तनोह तहसील बंगाणा ने बताया कि बीते रोज दिन के समय यह व इसका भाई अंकुश कुमार बंगाणा बजार से अस्पताल की तरफ मोटरसाईकिल लेने बाईक पर आ रहे थे,एवं यह संजीवनी अस्पताल के नजदीक पहुंचे तो एक कार संख्या (एचपी 78 ए 4113) आई जिसके चालक दीपु निवासी दनोह व अन्य दो व्यक्तियों ने इनका रास्ता रोककर इनके साथ गाली-गलौच की तथा कार चालक ने जातिसूचक शब्दों से सम्बोधित करते हुए कहा कि रात को बच गये थे? पर अब नहीं छोडेंगे।

    इसके उपरान्त आरोपी ने गाडी में रखी हॉकी निकाली तथा इसके व इसके भाई के साथ मारपीट की। जब ये वहां से जाने लगे तो एक काले रंग की अल्टो कार आई जिससे दो व्यक्ति निकले जिन्होंने इसके भाई अंकुश के सिर में कड़े से वार किया तथा मौके से भाग गए। वहीं इस संबंध में पुलिस ने वीएनएस व एससी एसटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसका अन्वेषण जारी है।

  • माध्यमिक पाठशाला धुंदला में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता और गौसेवा अभियान

    माध्यमिक पाठशाला धुंदला में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता और गौसेवा अभियान

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने ग्राम पंचायत थाना खास स्थित गौशाला में स्वच्छता और गौसेवा अभियान चलाया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने गौशाला परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने गौमाता की सेवा करते हुए गोवंश के प्रति अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की।

    गौशाला के अध्यक्ष रमेश शास्त्री और आचार्य शिव शास्त्री ने स्वयंसेवकों को भारतीय धार्मिक संस्कृति और गौसेवा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं और उनकी सेवा से समाज में नैतिकता व करुणा की भावना जागृत होती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे जीवन में सेवा और संस्कार को प्राथमिकता दें, क्योंकि यही समाज निर्माण की मूलभूत नींव है।

    एनएसएस प्रभारी राम कुमार और रीता देवी ने स्वयंसेवकों को समाजसेवा की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को केवल सामाजिक जागरूकता ही नहीं देते, बल्कि उन्हें व्यवहारिक जीवन के मूल्य भी सिखाते हैं।

    कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभी ने गौसेवा के पश्चात सामूहिक प्रार्थना की और स्वच्छता व सेवा की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों, ग्रामीणों और गौशाला समिति के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेने का संकल्प लिया।

  • Punjab News: बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

    Punjab News: बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

    तरनतारनः अमरकोट में वलटोहा के पुल के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 47 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र हजूरा सिंह निवासी जोधसिंह वाला, जजबीर सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी घरियाला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना बहादर नगर रोड वलटोह के पुल के नजदीक हुआ है। दरअसल, राइस मील के ट्रैक्टर के साथ बाइक की टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भयानक था कि हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • टीचर ने स्कूल में बच्चे को नंगा करके पीटा, सस्पेंड के आदेश जारी, देखें वीडियो

    टीचर ने स्कूल में बच्चे को नंगा करके पीटा, सस्पेंड के आदेश जारी, देखें वीडियो

    चंबाः हिमाचल प्रदेश में जिला चंबा के भरमौर में सरकारी स्कूल की टीचर द्वारा बच्चे को नंगा करके पीटने का मामला सामने आया है। जहां रोहड़ू उपमंडल में एक स्कूली बच्चे को टीचर ने बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, यह मामला रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय गावाना (केंद्र कुटारा) का है। जहां की मुख्य अध्यापिका रीना राठौर पर एक छात्र को झाड़ी (कांटेदार झाड़ी) से मारने का आरोप लगा है।

    वीडियो सामने आने के बाद उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा शिमला ने मामले को गंभीर मानते हुए इसे बालकों के नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 17 का उल्लंघन बताया है, जिसमें बच्चों को शारीरिक दंड देने पर सख्त रोक है। आदेश में कहा गया है कि यह कृत्य सरकारी सेवक के लिए गंभीर कदाचार है और केंद्रीय सिविल सेवा आचरण नियम, 1964 के नियम 3(1) के तहत अनुशासनहीनता मानी गई है। इसी आधार पर रीना राठौर, मुख्य अध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, सराहन (जिला शिमला) का कार्यालय रहेगा। इस दौरान वे बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी। दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षिका बच्चे की कमीज उतारकर कांटेदार झाड़ी से पिटाई कर रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुर्सी पर अन्य शिक्षक भी बैठे हैं, जो सिर नीचे करके बैठे हुए हैं, लेकिन कोई इस घटना का विरोध नहीं कर रहा है।

  • पॉश सोसाइटी में घर में घुसकर भाई-बहन से की मारपीट, वीडियो वायरल

    पॉश सोसाइटी में घर में घुसकर भाई-बहन से की मारपीट, वीडियो वायरल

    लखनऊः उत्तर प्रदेश की एक पॉश सोसाइटी में घर में घुसकर भाई-बहन से मारपीट की घटना सामने आई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता हैकि जैसे ही व्यक्ति ने दरवाजा खोला तो भारी संख्या में व्यक्ति घर में घुस आए और आते ही उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दरौान कुछ लोगों ने युवती और उसके भाई को बेहरमी से पीटा। वायरल हो रही वीडियो ने सोसाइटी की सुरक्षा और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    CLICK HERE TO WATCH VIDEO

    दरअसल, वायरल वीडियो आईआईएम तिराहे के पास स्थित एल्डिको सिटी सोसाइटी का है। वहीं पीड़ित युवती का आरोप है कि सोसाइटी के अध्यक्ष और उनके साथ मौजूद कुछ लोगों ने बीते दिनों उनके और उनके भाई के साथ यह मारपीट की। युवती का यह भी आरोप है कि घटना के बाद वह लगातार 4 दिनों से थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सोशल मीडिया पर युवती का एक रोते हुए बयान भी वायरल है, जिसमें वह कह रही है कि एल्डिको सिटी सोसाइटी के अध्यक्ष ने कमरे में घुसकर उसके और भाई के साथ मारपीट की, और पुलिस उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रही है। इस पूरे मामले पर एसएचओ मड़ियांव ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मामला आईआईएम तिराहे पर स्थित एल्डिको सिटी सोसाइटी का है। पीड़ित भाई और बहन दोनों साथ रहते हैं। एसएचओ ने बताया कि विवाद स्कूटी पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था। गार्ड ने स्कूटी हटाने को कहा, जिसके बाद पीड़ित पक्ष और गार्ड की बहस हुई। गार्ड ने मामले की सूचना और संबंधित वीडियो सोसाइटी के अध्यक्ष को दिया। इसके बाद कुछ लोग उनके कमरे में घुस गए और मारपीट की, जिसका वीडियो वायरल है। एसएचओ ने बताया कि 2 महीने पहले भी पीड़ित पक्ष का समिति के लोगों से विवाद हुआ था। जिसमें पीड़ित पक्ष ने कथित तौर पर सीसीटीवी फुटेज को तोड़ दिया था। तब आपसी सहमति से मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। युवती के लगातार शिकायत करने और वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस हरकत में आई है। एसएचओ ने बताया है कि उन्होंने आज पीड़ित पक्ष को थाने पर आवेदन (एप्लिकेशन) लेकर बुलाया है।
  • Punjab News: पूर्व मंत्री व विधायक को कोर्ट से लगा झटका

    Punjab News: पूर्व मंत्री व विधायक को कोर्ट से लगा झटका

    चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री और खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को राहत देने से इनकार कर दिया है। ‘आप’ के नेता ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर निचली अदालत द्वारा सुनाई गई 4 साल की सजा से राहत की मांग की थी। अदालत ने लालपुरा के मामले में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

    अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, “चूंकि उनकी विधायिका सदस्यता रद्द करने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। इसीलिए उन्हें इस चरण पर तुरंत हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं प्रतीत होती।” लालपुरा के वकील ने तर्क दिया कि यदि सजा पर रोक नहीं लगाई जाती है, तो उनकी विधायिका सदस्यता अपने आप रद्द हो सकती है, जिससे चुनाव प्रक्रिया का पुन: आयोजन आवश्यक हो जाएगा।

    अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए पूछा, कि जब सदस्यता रद्द करने जैसे कदम नहीं उठाए गए हैं, तो इतनी जल्दी की क्या जरूरत है। उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई अगले महीने तक टाल दी है। अदालत को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अगली तारीख को पूरा मामला रिकॉर्ड के साथ अदालत में प्रस्तुत करे।

  • Air India की SATS बस में लगी भीषण आग, देखें Live

    Air India की SATS बस में लगी भीषण आग, देखें Live

    नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल 3 पर आज दोपहर को एयर इंडिया की SATS बस में भीषण आग लग गई। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, यह घटना टर्मिनल 3 पर बे संख्या 32 के पास हुई, जब बस एक विमान के निकट टैक्सीवे क्षेत्र में थी। गनीमत यह रही कि बस में उस समय कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

    सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। यह बस एआई एसएटीएस (AI SATS) द्वारा संचालित थी, जो एयर इंडिया के लिए ग्राउंड-हैंडलिंग सेवाएं प्रदान करती है। बताया जा रहा है कि बस में आग लगने की सूचना मिलते ही हवाई अड्डे पर तुरंत अलर्ट जारी कर दिया गया और दमकल की गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

    वहीं दूसरी ओर दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। दिल्ली एयरपोर्ट ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आग बुझा ली गई है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने या पास के किसी विमान को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। सभी उड़ानें संचालन सामान्य हैं।

  • छठ पूजा के लिए जा रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, सास-बहू और पोते की मौत

    छठ पूजा के लिए जा रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, सास-बहू और पोते की मौत

    चंदौलीः शहर में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है जिसमें, सास-बहू और पोते की मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिवार छठ पूजा के लिए घाट पर पैदल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। भागने के चक्कर में ट्रक ने एक पेड़ में भी टक्कर मार दी। इसके बाद एक बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सास-बहू और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

    सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे तो मामा भांजे का शव गोद में लेकर फूट-फूटकर रोने लगा। कुछ देर में ग्रामीण जुट गए और सड़क पर हंगामा कर जाम लगा दिया। हंगामे की जानकारी पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कराया। घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

    जानकारी मुताबिक, हादसा अलीनगर थाना क्षेत्र के पंचफेड़वा गांव के पास नेशनल हाईवे-19 पर हुआ। मृतकों की पहचान रेवसा-पंचफेड़वा निवासी कुमारी देवी (45), चांदनी देवी (30) और सौरभ कुमार (7) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि ‘ सुबह 5 बजे उनकी पत्नी कुमारी देवी, बहू चांदनी देवी और पोता सौरभ घाट के लिए पैदल निकले थे। पंचफेड़वा गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

    इसके बाद हम लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों की मौत हो चुकी थी। चांदनी की शादी बेटे रंजीत कुमार से आठ साल पहले हुई थी। अब परिवार में मैं, मेरा बेटा और 5 साल की पोती रूही ही बचे हैं। एक झटके में परिवार बिखर गया। ​​​​​​​सीओ ने ट्रक चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम को निर्देश दे दिए है। मामले की आगामी जांच जारी है।