Blog

  • Farhana-Ashnoor में जमकर हुई बहस, Nominate होने के बाद भड़का पूरा घर

    Farhana-Ashnoor में जमकर हुई बहस, Nominate होने के बाद भड़का पूरा घर

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 के घर में ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन कंटेस्टेंट्स आपस में एक-दूसरे के साथ भिड़ते हुए दिख रहे हैं। अब इसी कड़ी में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के कारण बिग बॉस घर में हल्ला मच गया है। दोनों की एक गलती के कारण पूरा घर नॉमिनेट हो गया है। ऐसे में अशनूर और अभिषेक पर घरवालों का गुस्सा निकल रहा है। फरहाना भट्ट ने भी अशनूर को खूब खरी-खोटी सुनाई है। वहीं नॉमिनेट होने के बाद अब कुनिका का अंदाज भी बदल गया है।

    अशनूर-अभिषेक ने तोड़ा घर का नियम

    अशनूर और अभिषेक दोनों ही माइक उतारकर बात करते हुए दिखे। बिग बॉस के बार-बार वॉर्निंग देने के बाद भी दोनों बिना माइक के बात करते रहे। ऐसे में बिग बॉस दोनों पर भड़क गए। बिग बॉस से घरवालों से यह तक कहा कि अशनूर और अभिषेक को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देना चाहिए। ये फैसला लेने का हक घर के कैप्टन मृदुल ने कहा कि अभिषेक और अशनूर को एक मौका दिया जाना चाहिए। मृदुल के फैसले से गुस्सा हुए बिग बॉस ने मृदुल, अभिषेक और अशनूर को छोड़कर बाकी सभी घरवालों को घर से बेघर होने के नॉमिनेट कर दिया है।

    ‘तुम तो रहने ही दो’

    बिना किसी गलती के नॉमिनेशन में आने पर सभी लोग भड़क गए। फरहाना भट्ट ने अशनूर कौर को जमकर लताड़ लगा दी। फरहाना चिल्लाते हुए अशनूर से बोली – ‘तुम तो बात ही न करो तो बेहतर रहेगा। तुम दफा हो जाओ यहां से तुम्हारा हक ही नहीं है कुछ बकवास करने का। तुम 10 साल के बच्चे से भी ज्यादा बद्तर हो घटिया लड़की’। फरहाना भट्ट की बातों का जवाब देते हुए अशनूर ने कहा कि – ‘मुझे कोई वैम्प नहीं कहता है। दोनों के बीच फिर जमकर लड़ाई-झगड़ा हुआ है’।

    घर में थाली पिटती नजर आई कुनिका

    वहीं दूसरी ओर अभिषेक और अशनूर की गलती की वजह से नॉमिनेट होने पर कुनिका ने इस बार अलग ही अंदाज में अपना गुस्सा निकाला। इस बार वो घर वालों पर चिल्लाई नहीं और न ही किसी के साथ झगड़ा किया उन्होंने थाली को चम्मच के साथ बजाना शुरु कर दिया। थाली पीटते हुए कुनिका ने कहा कि – ‘सुनो सुनो ऐलान है यहां 9 बेगुनाहों को सजा दी गई है दो गुनाहगारों की वजह से और एक कमजोर लीडर के कारण से’।

    तान्या, नीलम और कुनिका ने काम करने से किया मना

    इसके अलावा कैप्टन मृदुल के फैसले से नाराज होने पर कुनिका, तान्या और नीलम ने घर का काम करने से भी मना कर दिया। ऐसे में पूरे घर में जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। अब देखना यह है कि मृदुल, अभिषेक और अशनूर की इस हरकत पर सलमान खान कैसे रिएक्ट करते हैं।
  • Punjab News: America में गुरु घर की बेअदबी मामले में श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपा पत्र, देखें वीडियो

    Punjab News: America में गुरु घर की बेअदबी मामले में श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपा पत्र, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमेरिका में एक गुरुद्वारे में गुरु घर की बेअदबी और हुड़दंग करने के मामले को लेकर सत्कार समिति ने श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय के समक्ष मांग पत्र सौंपा। भाई बलबीर सिंह मुच्छल ने बताया कि अमेरिका के गुरुद्वारा सिंह सभा में हुई घटना की पूरी जांच की मांग की है। गुरु घर के ग्रंथी भाई कश्मीर सिंह, जो पिछले चार वर्षों से सेवा कर रहे हैं, उनके साथ वहां कुछ अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। उन पर दबाव डाला गया कि वे गुरु घर छोड़ दें, नहीं तो उन्हें और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

    सत्कार समिति ने कहा कि यह व्यवहार पूरी तरह सिख मर्यादा के खिलाफ है। समिति ने आरोप लगाया कि वहां कुछ शरारती तत्वों ने गुरु के निशानों की बेअदबी की और गुरु घर के अंदर ही हुड़दंग करते माहौल बिगाड़ा। इसके अलावा एक अन्य घटना में उनके पारिवारिक सदस्यों की वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें हरिमंदिर साहिब के मॉडल के सामने भांगड़ा किया जा रहा है। समिति के अनुसार यह काम सिख समुदाय की भावनाओं के साथ खेलना है। भाई बलबीर सिंह ने कहा कि अकाल तख्त साहिब द्वारा पहले ही अमेरिका में एक 7 सदस्यीय समिति बनाई गई है जो इस मामले की जांच करेगी।

    समिति ने मांग की कि यह जांच जल्द पूरी की जाए और जिन व्यक्तियों को दोषी पाया जाए, उन्हें सिख रहित मर्यादा के अनुसार सजा दी जाए। उन्होंने पंजाब सरकार और अमेरिका के प्रधानमंत्री से अपील की कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जाए ताकि गुरु घरों में आगे बेअदबी या लड़ाई-झगड़े जैसी घटनाएं न हों।

  • Punjab News: ग्रेनेड बरामद मामले में आरोपियों को मेडिकल के लिए लाई पुलिस, कर सकती है बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: ग्रेनेड बरामद मामले में आरोपियों को मेडिकल के लिए लाई पुलिस, कर सकती है बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में शिवपुरी रोड इलाके में पीसीआर दस्ते ने बाइक सवार 2 युवकों को शक पड़ने पर चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान एक युवक पुलिस को चकमा देकर बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने दबोच लिया। उस शख्स की जब तलाशी ली गई तो उससे पुलिस को उससे एक हेंड ग्रेनेड बरामद हुआ। ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया है। पकड़े गए शख्स की पहचान मुक्तसर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।

    जिसके बाद पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीनों आरोपियों को पुलिस मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर आई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के तार आईएसआई से जुड़े हुए है। इस मामले में जल्द पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार को लेकर बड़े खुलासे कर सकती है। पता चला कि ये ग्रेनेड वो मुक्तसर के बार्डर एरिया से लेकर आए थे। इसके जेल में बंद एक कैदी से इसके तार जुड़े है।

    ये ग्रेनेड वो जेल में बंद एक कैदी के कहने पर लेकर आए थे। उन दोनों को टारगेट दिया गया था कि ग्रेनेड लेकर वो लुधियाना तक जाएं और फिर उस ग्रेनेड को लाडोवाल से लेकर चिड़िया घर के बीच में हाईवे पर छिपाना था। पुलिस मुक्तसर जेल में भी जांच करेंगी। उस ग्रेनेड को बाद में किसी ने उठाना था या फिर इन्हीं ने आगे कहीं पहुंचाना था इस बारे अभी अधिकारी जांच कर रहे है। पुलिस अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी कैमरे भी चैक कर रही है। कई मुख्य चौक से पुलिस को फूटेज भी मिले है जिनकी वह पड़ताल में जुट गई है।

     

  • Punjab News: 5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 5 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    फिरोजपुरः काउंटर इंटेलिजेंस ने खुफिया इनपुटों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह सूफ़ी ‘गोरा’ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो हेरोइन बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नशा पाकिस्तान बैठे सप्लायरों द्वारा ड्रोन या अन्य माध्यमों से भेजा गया था।

    खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण में की गई जांच में सामने आया है कि हेरोइन की यह खेप सीधे सरहद पार भेजी गई थी। इसमें कई अन्य साथियों के शामिल होने की संभावना है। नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकिंग की जांच अभी तेज की गई है।

    इस संबंधी राज स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) फ़ाज़िलका में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि जल्द ही मामले में और खुलासे व बड़ी गिरफ्तारियां होनी संभव हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि सरहदी तस्करी ने कई नौजवानों की जिंदगी तबाह कर दी है। इन नेटवर्क्स को पूरी तरह से तोड़ना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। नशा-रोकथाम मुहिम के तहत यह कार्रवाई एक और बड़ी सफलता के रूप में दर्ज हुई है।

  • अमेरिका-रुस की लड़ाई में इस तेल कंपनी को हुआ बड़ा नुकसान, ब्रिटेन ने भी किया Ban

    अमेरिका-रुस की लड़ाई में इस तेल कंपनी को हुआ बड़ा नुकसान, ब्रिटेन ने भी किया Ban

    नई दिल्ली: अमेरिका और रुस के बीच इन दिनों मतभेद चल रहा है। अब इसका असर बाकी देशों पर भी दिखने लगा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के झगड़े का नुकसान तेल कंपनियों को हो रहा है। रुस की सबसे बड़ी तेल कंपनी लुकोइल ने कहा है कि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय संपत्तियों को बेचेगी। लुकोइल ने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, लुकोइल ने कहा कि परिसंत्तियों को OFAC विंड डाउन लाइसेंस के अंतर्गत बेचा जा रहा है। यदि जरुरत पड़ती है तो कंपनी अपनी अंतरराष्ट्रीय परिसंपत्तियों को बिना किसी रुकावट के संचालित करने के लिए लाइसेंस के आवेदन के विस्तार पर विचार कर सकती है।

    रुस ने दोनों कंपनियां कर दी थी बैन

    लुकोइल रुस की दूसरी सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी है। फरवरी 2022 से शुरु हुए यूक्रेन-रुस के युद्ध के बाद अमेरिका ने रुस पर कई प्रतिबंध लगा दिए। इसके कारण तेल कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है। इसी वजह से लुकोइल ने यह कदम उठाया है। ट्रंप ने लुकोइल और रोसनेफ्ट दोनों को बैन कर दिया था। ये दोनों कंपनियां रुस के 50% कच्चे तेल का उत्पादन करती है।

    ब्रिटेन ने भी लिया एक्शन

    अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी लुकोइल और रोसनेफ्ट के खिलाफ एक्शन ले लिया है। ब्रिटेन ने 15 अक्टूबर को 44 शैड टैंकरों को बैन कर दिया था। ये ऐसे टैंकर थे जिनके मालिकाना हक के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं थी। ब्रिटेन ने कहा कि कच्चे तेल से रुस को हो रही कमाई को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अमेरिका ने भी लुकोइल पर बैन लगाते समय यही बात कही थी। यदि लुकोइल की विदेशी संपत्ति की बात की जाए तो उसके पास इराक में तेल का कुआं है। यह दुनिया का सबसे बड़े तेल क्षेत्रों में से एक है।
  • Haryana News: CM Nayab Saini ने किया पवेलियन का उद्घाटन, इस दिन आएंगे PM Modi, देखें Live

    Haryana News: CM Nayab Saini ने किया पवेलियन का उद्घाटन, इस दिन आएंगे PM Modi, देखें Live

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी ज्योतिसर में निर्माणाधीन महाभारत अनुभव केंद्र में पहुंचे। जहां उन्होंने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शेष निर्माण कार्य को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। कहा जा रहा हैकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नंवबर को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान इस केंद्र का भी लोकार्पण कर सकते हैं। इसके दो भागों का वे आनलाइन पहले ही लोकार्पण कर चुके हैं लेकिन ये भी आज तक आमजन के लिए नहीं खोले गए हैं। करीब 2 माह के दौरान मुख्यमंत्री महाभारत अनुभव केंद्र में दूसरी बार पहुंचे।

    इससे पहले भी उन्होंने काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद काम करीब 98 फीसदी पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 20 दिन तक ही यह कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। आजादी के अमृत काल में हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रत्नावली महोत्सव का भव्य आगाज हो गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और महोत्सव के उद्घाटन समारोह में हरियाणा पवेलियन का औपचारिक उद्घाटन किया।

    महोत्सव का शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में हुआ, जहां सीएम नायब सैनी ने युवा कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रत्नावली महोत्सव महाराजा हर्षवर्धन के नाटक ‘रत्नावली’ से प्रेरित है, जो हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। आजादी के अमृत काल में यह उत्सव न केवल हरियाणा की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला रहा है, बल्कि युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी कर रहा है। उन्होंने पवेलियन का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पवेलियन राज्य की लोककला, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रदर्शन होगा, जो पर्यटकों और सांस्कृतिक प्रेमियों को आकर्षित करेगा।

  • Punjab शिक्षा विभाग ने लॉन्च किया “द इंग्लिश एज” App, मंत्री बैंस बोले – छात्रों के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते, देखें वीडियो

    Punjab शिक्षा विभाग ने लॉन्च किया “द इंग्लिश एज” App, मंत्री बैंस बोले – छात्रों के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने “द इंग्लिश एज — लर्न स्मार्ट, स्पीक शार्प” नाम का एक ऐप लॉन्च किया है, जिसे कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों के अंग्रेजी पढ़ने, सुनने और प्रस्तुति कौशल को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर सेमिनार में पहुंचे शिक्षकों ने मीडिया को बताया कि यह ऐप छात्रों के लिए बेहद उपयोगी और उपयोगकर्ता-अनुकूल है। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों सिस्टम पर चलता है और छात्र अपनी आईडी से इस एप पर एक्सेस कर सकेंगे।

    उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी सुविधानुसार 2 , 4 या 6 घंटे बिताकर इस ऐप के जरिए अपनी अंग्रेजी बोलने और समझने की क्षमता को मजबूत कर सकते हैं। प्रिंसिपल गिल ने कहा कि जहां एक शिक्षक 40 मिनट की अवधि में सीमित समय में पढ़ा सकता है, वहीं यह ऐप बच्चों को पूर्ण पहुुंच और निरंतर सीखने का अवसर प्रदान करता है। यह ऐप छात्रों के आत्म-सुधार के लिए एक बेहतरीन साधन साबित होगा।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार चाहती है कि बच्चे अपनी मातृभाषा पंजाबी में पारंगत होने के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में भी निपुण बनें। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी एक वैश्विक भाषा है और इसे सीखने से छात्रों के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम राज्य के 500 स्कूलों में शुरू किया गया है जिसके तहत लगभग 2000 अंग्रेजी शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

    यह कार्यक्रम “हेल्प इंग्लिश हेल्पर” के सहयोग से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के शैक्षिक संदेशों से प्रेरित यह प्रयास पंजाब के बच्चों को आस्था और संवाद में मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

  • CAQM ने जारी किया नोटिस, 1 तारीख से इन वाहनों की नहीं होगी एंट्री

    CAQM ने जारी किया नोटिस, 1 तारीख से इन वाहनों की नहीं होगी एंट्री

    नई दिल्लीः दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में प्रदूषण पर नियंत्रण के मकसद से अब 1 नवंबर से कमर्शियल वाहन में केवल BS-VI मानक वाले वाहनों को ही दिल्ली की सीमाओं में प्रवेश की इजाजत होगी। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में लगातार हो रही गिरावट और पॉल्यूशन की गंभीर चिंताओं के बीच, 1 नवंबर से सभी वाहनों को राष्ट्रीय राजधानी में मुफ्त प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 1 नवंबर 2025 से दिल्ली में केवल BS-VI, CNG, LNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को ही आने की अनुमति होगी।

    वहीं, BS-IV या उससे पुराने डीज़ल इंजन वाले ट्रक, टेम्पो और अन्य मालवाहक गाड़ियां अब दिल्ली की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। यह आदेश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम, 2021 की धारा 12(1) के तहत जारी किया गया है, जिसका उद्देश्य दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक भारी मालवाहक वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को नियंत्रित करना है। परिवहन विभाग द्वारा जारी नोटिस में 2 महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं।

    जिसमें 1 नवंबर, 2025 से बीएस-VI मानदंडों का पालन न करने वाले व्यावसायिक वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा और बीएस-IV व्यावसायिक मालवाहक वाहनों को केवल 31 अक्टूबर, 2026 तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। CAQM का यह निर्णय 17 अक्तूबर को हुई एक अहम बैठक में लिया गया, जिसमें आयोग ने दिल्ली की सर्दियों में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए यह व्यापक रोक लगाने का फैसला किया। सर्दियों में तापमान गिरने और हवा की गति धीमी होने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में फंस जाते हैं, जिससे वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच जाती है। इस दौरान पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से प्रदूषण और भी बढ़ जाता है।

  • हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से Sleeper Bus में लगी आग, 3 की मौत, कई झुलसे, देखें वीडियो

    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से Sleeper Bus में लगी आग, 3 की मौत, कई झुलसे, देखें वीडियो

    जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर से करीब 62 किलोमीटर दूर मनोहरपुर के टोडी में बड़ा हादसा हो गया। जहां आज सुबह 8 बजे बस टोडी स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरों को ले जा रही थी। इस दौरान बस हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गई। इस घटना में बस को आग लग गई। आग की लपटों में फंसे सिलेंडरों के फटने से धमाके हुए, जिसके चलते 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

    यह देश में पिछले 15 दिनों में बस से जुड़ा 5वां बड़ा हादसा है। बस हादसे में झुलसकर घायल हुए 6 लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें नाजमा पत्नी नसीम, सितारा पत्नी नूर मोहम्मद, अजहर पुत्र नसीम, अल्ताफ पुत्र नूर मोहम्मद और नहीम पत्नी नवाब हुसैन शामिल हैं। वहीं, सीएचसी शाहपुरा में चंदा पत्नी जब्बर हुसैन भर्ती हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना में कई यात्री झुलस गए। दरअसल, बस यूपी नंबर की स्लीपर कोच थी, जिसमें 50 से 60 मजदूर सवार थे।

    सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले थे, जो राजस्थान में ईंट भट्टों पर काम करने के लिए आए थे। बस की छत पर आधा दर्जन से ज्यादा गैस सिलेंडर, 4-5 मोटरसाइकिल और अन्य घरेलू सामान लदा हुआ था। इसी दौरान बस के ऊपरी हिस्से ने 1100 केवी की हाईटेंशन लाइन को छू लिया। स्पार्किंग शुरू होते ही सामान में आग लग गई और करंट पूरी बस में फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्पार्किंग के तुरंत बाद बस की छत पर रखे सामान ने आग पकड़ ली। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान लगातार 3 जोरदार धमाकों की आवाज आई, जो फटते सिलेंडरों की थी।

    आस-पास के लोग दौड़कर इकट्ठा हुए, लेकिन मजदूरों की चीखें सुनकर समझ गए कि बस में गैस सिलेंडर हैं। लोग दूर हट गए, ताकि आगे धमाकों से बच सकें। आग की लपटें तेजी से फैलीं और बस में फंसे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ साहसी मजदूरों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन कई करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो की मौत करंट लगने से हुई, जबकि एक की जलने से हुई है।

    हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। जयपुर से सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। जिला पुलिस की विशेष टीम भी रवाना हुई। सभी घायलों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रारंभिक उपचार के लिए 5 घायलों को नजदीकी शाहपुरा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 6 गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया।

    एसएमएस अस्पताल में हादसे की खबर मिलते ही पूरी मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया। बर्न यूनिट और इमरजेंसी वार्ड में विशेष इंतजाम किए गए, ताकि घायलों को तुरंत इलाज मिल सके। इधर, बस ड्राइवर और मालिक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

  • Delhi में अब 1 नवंबर से नहीं चलेंगी ऐसी गाड़ियां, सरकार ने इस वजह से लगाई रोक

    Delhi में अब 1 नवंबर से नहीं चलेंगी ऐसी गाड़ियां, सरकार ने इस वजह से लगाई रोक

    नई दिल्ली: सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने यह घोषणा कर दी है कि BS-VI उत्सर्जन मानकों का अनुपालन न करने वाले दिल्ली के बाहर रजिस्टर सभी कर्मशियल गुड्स व्हीकल 1 नवंबर से अब दिल्ली में एंट्री नहीं कर पाएंगे। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश के बाद अब दिल्ली परिवहन विभाग ने यह निर्देश जारी किए हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआं, पराली जलाने और मौसम की स्थिति के चलते अक्टूबर से जनवरी के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर गिर जाता है। ऐसे में सरकार उन सभी वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा देती है जो ज्यादा प्रदूषण करते हैं।

    जारी हुआ नोटिस

    बीएस-6 अनुपालक वाहन सख्त उत्सर्जन मानकों को पूरा करते हैं। ऐसे में प्रदूषण में कमी आ सकती है। परिवहन विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। इसमें यह कहा गया है कि बीएस-4 वाणिज्यिक माल वाहनों को एक संक्रमणकालीन उपाय के तौर पर सिर्फ सीमित अवधि के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी हालांकि इस सार्वजनिक नोटिस में यह साफ किया गया है कि दिल्ली में रजिस्टर वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों बीएस-6 अनुकूल डीजल वाहनों, 31 अक्टूबर 2026 तक बीएस-4 अनुपालक डीजल वाहनों या सीएनजी, एलएनजी या इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रवेश पर कोई भी प्रतिबंध नहीं होगा।

    नोटिस में लगाया गया प्रतिबंध

    वाहनों पर लगे प्रतिबंध संबंधी जो नोटिस जारी हुआ है। उसमें यह कहा गया है कि वाणिज्यिक मालवाहक वाहनों पर क्रमिक प्रतिक्रिया कार्ययोजना के अलग-अलग चरणों के अंतर्गत प्रतिबंध उस अवधि के दौरान लागू रहेगा जब तक कि कोई विशेष चरण लागू रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है ऐसे में 17 अक्टूबर को सीएक्यूम की बैठक हुई। इस बैठक में 1 नवंबर से दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर व्यापक प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।