Blog

  • Jalandhar News: इस मामले में जगतार तारा को कोर्ट से मिली राहत

    Jalandhar News: इस मामले में जगतार तारा को कोर्ट से मिली राहत

    जालंधर, ENS: कोर्ट से जगतार सिंह तारा को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, गैरकानूनी गतिविधियों को रोकू कानून 17, 18, 20 और असलहा एक्ट के तहत साल 2009 में थाना भगतपुर में दर्ज किए गए एक केस में जगतार सिंह तारा को आज अतिरिक्त जिलाधिकारी और सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार बेरी की अदालत ने आरोप साबित न होने पर बरी करने का आदेश दिया है।

    जगतार तारा को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुरैल जेल से पेश किया गया। इस दौरान उनकी तरफ से वकील एसकेएस हुंदल पेश हुए। कोर्ट में सुनवाई समाप्त होने के बाद उन्होंने जगतार तारा के बरी होने के बारे में जानकारी दी।

  • गालियां देने पर गुस्साए 3 दोस्तों ने एक साथी की हत्या की, पुल से नीचे फेंककर पत्थर से कुचला

    गालियां देने पर गुस्साए 3 दोस्तों ने एक साथी की हत्या की, पुल से नीचे फेंककर पत्थर से कुचला

    धमतरीः जिले में दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां, 3 दोस्तों द्वारा अपने ही एक साथी की हत्या कर दी। दरअसल, मां-बहन की गालियां देने पर गुस्साए दोस्तों ने मिलकर अपने एक साथी का पहले गला घोंटकर पुल के नीचे फेंका, लेकिन जब देखा कि वह अभी जिंदा है तो उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

    जानकारी अनुसार, मृतक मनीष कुमार मिथलेश (26) छतीसगढ़ के धमतरी में करगा गांव का रहने वाला था। 21 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे मुख्य आरोपी होमेश कुमार साहू अपने दोस्त चाहत यादव के साथ मनीष को शराब पिलाने के लिए चटौद-करगा नाला पुल के पास ले गए। शराब पीने के दौरान मनीष ने किसी बात को लेकर होमेश से गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी होमेश साहू ने अपने गमछे से मनीष के गले को बांधकर दबाया। इसके बाद सिर पर कई बार वार किया, फिर मरा समझकर मनीष को गमछे से बांधकर पुल के नीचे फेंक दिया, लेकिन मनीष जिंदा था। इसके कुछ देर बाद दोस्तों ने देखा कि वह जिंदा है तो फिर पत्थर से सिर पर इतना मारा की उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद मनीष का मोबाइल और बाइक वहीं फेंककर सभी आरोपी भाग गए। पुलिस को 22 अक्टूबर को करगा-चटौद पुल के नीचे मनीष की लाश लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

    पुलिस ने प्रथम दृष्टया मर्डर केस फाइल कर जांच शुरू की। पूछताछ और मोबाइल के माध्यम से पता चला कि मृतक का नाम मनीष कुमार मिथलेश (26) है। इसके बाद पुलिस ने मनीष कुमार के परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की। इस दौरान आखिरी बार होमेश साहू के साथ देखे जाने की सूचना मिली। पुलिस ने होमेश साहू को हिरासत में लिया। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म कबूल कर लिया।

    एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि जांच में पता चला है कि मनीष कुमार मिथलेश और होमेश कुमार साहू का पहले झगड़ा हुआ था। मनीष ने रायपुर से गांव लौटने पर होमेश से गाली-गलौज की थी। इसी वजह से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इसी को लेकर होमेश ने मनीष को मारने की साजिश रची। होमेश कुमार साहू ने शराब पिलाने के बहाने ले जाकर मनीष की हत्या कर दी। इस दौरान होमेश (19) ने मनीष के सिर को पत्थर से कुचला। चाहत यादव (19) ने गमछे से गला दबाया और मनीष कुमार साहू (21) ने गला दबाने में साथ दिया।

    धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि वारदात के दूसरे दिन मनीष कुमार साहू को खून लगे गमछे और मोबाइल को जलाने के लिए कहा था। इसके बाद मनीष कुमार साहू ने खून लगे कपड़े और गमछे को छिपाया था। साथ ही मृतक के मोबाइल को झाड़ियों में फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि साइबर और एफएसएल टीम की संयुक्त जांच से हत्याकांड की गुत्थी सुलझी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है।

  • Jalandhar News: बेअदबी मामले में वाल्मीकि समाज ने किया चौक जाम, देखें live

    Jalandhar News: बेअदबी मामले में वाल्मीकि समाज ने किया चौक जाम, देखें live

    जालंधर न्यूजः भगवान वाल्मीकि महाराज जी की प्रतिमा से बेअदबी करने का मामला सामने आया है। जिसके विरोध में वाल्मीकि समाज ने फुटबाल चौक जाम कर दिया। लोग चौक के बीच दरियां बिछाकर बैठ गए है। चारों तरफ से ट्रैफिक जाम हो चुका है। किसी भी वाहन को गुजरने नहीं दिया जा रहा है।


    चंदन खौसला ने बताया कि बस्ती शेख में हर साल वह लंगर लगाते है, इस बार भी लंगर का प्रोग्राम चल रहा था, जहां पर टैंट लगाकर महाराज जी का स्वरूप रखा गया था। जहां कुछ लोगों की ओर से स्वरूप से छेड़छाड़ की गई। जिसके विरोध में हमने 12 अक्तूबर को शिकायत दी थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसके चलते आज धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने थाना-5 के एसएचओ साहिल चौधरी पर आरोप लगाते कहा कि शिकायत देने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने बेअदबी की है वह उन्हें फोन पर धमकियां दे रहे है और समाज के बारे गलत बोला जा रहा है। इस संबंधी एसएचओ से 3 से 4 बार मिल चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है। उल्टा हमारे ऊपर ही एससी एक्ट लगाने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों पर पर्चा दर्ज नहीं करती वह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला के जिले फगवाड़ा में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात अज्ञात हमलावारों द्वारा गोली मारकर ऑटो चालक को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह निवासी सुखचैन नगर, फगवाड़ा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि देर रात अज्ञात हमलावार कुलदीप को गोली मारकर फरार हो गए।

    घटना में घायल कुलदीप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सैंटर अस्पताल में रैफर कर दिया। अस्पताल में पहुंचने पर कुलदीप ने दम तोड़ दिया, जहां डॉक्टरों द्वारा कुलदीप को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फगवाड़ा अस्पताल में गोली लगने से घायल कुलदीप को भर्ती किया गया था, जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों द्वारा जालंधर अस्पताल में रैफर कर दिया गया। ईलाज के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Psycho Boyfriend ने गर्लफ्रेंड का जलाकर किया Murder, लड़कियों के कपड़े पहनने का था शौकीन, गिरफ्तार

    Psycho Boyfriend ने गर्लफ्रेंड का जलाकर किया Murder, लड़कियों के कपड़े पहनने का था शौकीन, गिरफ्तार

    बलौदाबाजारः जिले में एक साइको किस्म के लड़के ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को जलाकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों के बीच 5 महीने से अफेयर था, जब लड़की को पता चला कि उसका बॉयफ्रेंड साइको किस्म का है, तो उसने उससे दूरी बना ली जिससे नाराज युवक ने लड़की का मर्डर कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक मानसिक रोगी है। उसने इंस्टाग्राम पर 19 फर्जी अकाउंट बना रखे थे, जिन पर महिलाओं के कपड़े पहनकर तस्वीरें पोस्ट करता था। वह इंटरनेट पर अक्सर मर्डर-2 मूवी भी देखा करता था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

    गिरफ्तार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
    गिरफ्तार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

    जानकारी मुताबिक, ग्राम चरोटी की रहने वाली तेजस्विनी पटेल (26) और इसी गांव का सालिक राम पैकरा (25) बलौदाबाजार में साथ में रेजा-कुली का काम करते थे। दोनों के बीच 5 महीने से अफेयर चल रहा था। सालिक को लड़कियों के कपड़े पहनने का शौक ​था। वो लड़कियों के कपड़े पहनकर इंस्टाग्राम में अलग-अलग प्रोफाइल से आईडी बनाकर अपनी फोटो उसमें अपलोड करता था। वह अक्सर मोबाइल पर मर्डर 2 मूवी देखा करता था। जब ये बात तेजस्विनी को पता चली तो उसने सालिक से दूरी बना ली। उससे मिलना-जुलना और बातचीत करना कम कर दिया। सालिक राम को यह बात अच्छी नहीं लगी।

    24 अक्टूबर की रात करीब डेढ़ बजे तेजस्विनी को गुड़ी चौक पर बुलाया और उस पर रिश्ता फिर से शुरू करने का दबाव बनाया। जब युवती ने इनकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर पहले तो चाकू और लकड़ी से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद, उसने शव को पास के पैरावट में ले जाकर जला दिया। अगले दिन सुबह लगभग 7:30 बजे, ग्रामीणों को ब्यारे में रखे पैरावट में जला हुआ शव दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने जानकारी दी कि शव के हाथ बंधे होने और जलने के निशान स्पष्ट रूप से हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम ने गांव में एक कैंप लगाकर जांच शुरू की। शव के पोस्टमॉर्टम में धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान मिले। पुलिस की आसपास के लोगों से पूछताछ और मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड के साथ चैट में मिले सबूत के आधार पर सालिक राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    पूछताछ में पता चला कि सालिक राम ने ही तेजस्विनी को मारा है। वारदात के बाद आरोपी अपने मामा घर चला गया था। वहां से वह पुणे भागने की फिराक में था, उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके घर से महिलाओं के कपड़े और तस्वीरें भी बरामद की हैं। आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट से लड़कियों से चैटिंग करता था। पुलिस अन्य महिलाओं से संपर्क की भी जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी साइकोपैथ और क्रूर प्रवृति वाला है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: कैबिनेट बैठक में CM Mann ने लिए अहम फैसले, देखें Live

    Punjab News: कैबिनेट बैठक में CM Mann ने लिए अहम फैसले, देखें Live

    21 मीटर ऊंची इमारत के लिए स्व-प्रमाणीकरन के माध्यम से होगा नक्शा पास, बनेंगा 100 बिस्तरों वाला ESI अस्पताल

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि पंजाब यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स को मंजूरी दे दी गई है, जिससे स्थानीय अधिकारियों द्वारा इमारतों की मंजूरी लेने और लागू करने में आने वाली परेशानियां आसान होंगी। इमारत की ऊँचाई सीमा 15 मीटर से बढ़ाकर 21 मीटर कर दी गई है, और स्वयं-प्रमाणीकरण की आवश्यकता होगी। लोगों को अपने निर्माण कार्यों की मंजूरी दिलाने के लिए पहले संघर्ष करना पड़ता था, जिसमें अक्सर भ्रष्टाचार शामिल रहता था, जिसे अब कम किया जाएगा। जमीन कवरेज सीमा 100 मीटर तक बढ़ा दी गई है, और पार्किंग पर पाबंदियों में ढील दी गई है। लुधियाना में एक उप-तहसील बनाने की मंजूरी दी गई है, जिसमें लुधियाना उत्तर, चार पटवारी सेक्टर, एक कानूनी सेक्टर और लगभग आठ गाँव शामिल होंगे। वहां एक उप-तहसीलदार नियुक्त किया जाएगा। बर्नाला नगर काउंसिल को नगर निगम में अपग्रेड किया गया है। इस क्षेत्र में बड़ी आबादी, उच्च GST संग्रह और एक बड़ा औद्योगिक आधार है, और स्थानीय आबादी की तरफ से इसकी काफी माँग थी। पंजाब स्पोर्ट्स काउंसिल के लिए 14A और 80C समूह की पदस्थापना की गई है, जिनमें कुल 100 खेल संबंधी पद शामिल हैं, जिनमें डॉक्टर और अन्य स्टाफ़ शामिल होंगे, जिन्हें 3 साल की अवधि के ठेकों पर रखा जाएगा। खेलों के लिए मुख्यतः पटियाला, फरीਦकोट, जालंधर, अंमृतसर और हुशियारपुर जैसे जिले शामिल होंगे, जहाँ खेल स्टाफ उपलब्ध है। डेरेबसी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआई अस्पताल खोलने की मंजूरी दी गई है। केंद्र सरकार इसे बनाएगी, पर राज्य को इसके लिए 4 एकड़ जमीन प्रदान करनी होगी। सीएम मान ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों के नियमों पर काम किया गया है, जिसमें मरीजों की संख्या 5 तक सीमित की जाएगी, बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा और दवाइयों की भी जांच होगी। यह खरड़ लैब से संचालित किया जाएगा। निजी लोगों द्वारा चलाए जा रहे सभी 140 पुनर्वास केंद्रों को, इन केंद्रों को मजबूत करके, ओटी क्लीनिकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा क्योंकि हिंसा की कई शिकायतें भी मिली थीं; सभी रिपोर्टें प्राप्त करने के बाद नियम बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग जगत ने मांग की थी कि बैंकिंग में कैम्पिंग 5 लाख रुपये में होती है, जबकि रजिस्ट्रेशन 1 हजार रुपये में होता है। इन सभी निर्णयों के लिए मंत्रियों की एक उप-समिति बनाई गई थी, जिसमें सभी निर्णय लेने के बाद आज कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।
  • Punjab News: दुकान पर Petrol Bomb फेंकने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान पर Petrol Bomb फेंकने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पेट्रोल बम फैंकने के मामले में मोगा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल लगी हैॆ। इस मामेल में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी (आई) बाल कृष्ण सिंगला, डीएसपी (डी) सुखअमृत सिंह और उप कप्तान पुलिस बाघापुराना दलबीर सिंह की देखरेख में सीआईए स्टाफ मोगा और थाना बाघापुराना पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर गांव माड़ी मुस्तफा में पेट्रोल बम फेंकने की घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 25 अक्टूबर की शाम करीब 5:15 बजे तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर डिंपल बांसल निवासी माड़ी मुस्तफा की साइकिल रिपेयर की दुकान पर पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए थे। जिसके बाद दुकान में आग लग गई थी।

    इस घटना के बाद थाना बाघापुराना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ गोरा, वंसप्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह उर्फ गोरा, सभी निवासी जिउणवाला को नामजद कर गिरफ्तार किया। पुछताछ में सामने आया कि इन तीनों ने यह वारदात विदेश में बैठे संदिप सिंह उर्फ सनी (निवासी माड़ी मुस्तफा) और धर्मप्रीत सिंह उर्फ धर्मा (निवासी जिउणवाला) के कहने पर अंजाम दी थी।दोनों मुख्य साजिशकर्ता संदिप सिंह और धर्मप्रीत सिंह फिलहाल विदेश में हैं और उन्हें भी मामले में नामजद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि उनसे और भी महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए जा सकें। एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि मोगा पुलिस किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी।

     

  • Jalandhar News: लोगों को राहत, सरकार ने 19वां Toll Plaza किया बंद

    Jalandhar News: लोगों को राहत, सरकार ने 19वां Toll Plaza किया बंद

    जालंधर, ENS: पंजाब में मान सरकार ने लोगों को एक और बड़ी राहत दी है। दरअसल राज्य सरकार ने जगराओं नकोदर रोड स्थित टोल प्लाजा को बंद करने का निर्णय लिया है। इस टोल प्लाजा के बंद होने पर अधिकारी द्वारा कहा गया है कि आप पार्टी ने सत्ता में आने के बाद साढ़े 3 वर्षों में 18 टोल प्लाजा पहले ही बंद किए है। जगराओं नकोदर टोल इस शृंखला में 19वां टोल प्लाजा बन गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार पहले यह टोल प्लाजा 15 मई 2027 तक संचालित होना तय था, लेकिन अब इसे पहले ही समाप्त कर दिया गया है। सरकार की ओर से औपचारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इसके बाद इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को कोई टोल शुल्क नहीं देना पड़ेगा। बताया जा रहा हैकि यह फैसला निर्धारित समय सीमा से करीब डेढ़ साल पहले लागू किया जा रहा है।

    सरकार का कहना है कि यह फैसला लोगों की सुविधा, सुगम यातायात और राज्य में विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। इस कदम से न केवल लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी, बल्कि परिवहन लागत में भी कमी आएगी। राज्य सरकार के अनुसार पहले ये टोल प्लाजा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर चलाए जा रहे थे। अब इन सड़कों की देखरेख और रखरखाव सरकार के अधीन रहेगा। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पहले 18 टोल प्लाजा से सरकार को हर साल लगभग 222 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होता था।

  • Jalandhar News: छठ पूजा में नहर पर बिखरा भक्ति का रंग, 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म, देखें वीडियो

    Jalandhar News: छठ पूजा में नहर पर बिखरा भक्ति का रंग, 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: छठ महापर्व पर आज उगते सूरज के पूजन के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया। यह पर्व श्री देवी तालाब मंदिर, गद्दईपुर सहित 27 घाट पर मनाया गया। दरअसल, आज यानी मंगलवार को छठ पर्व का आखिरी दिन है। 4 दिन का ये महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू हुआ था। आज उगते सूरज को ‘ऊषा अर्घ्य’ दिया गया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया।

    इस दौरान नहरों पर भक्ति का रंग बिखरा हुआ दिखाई दिया। वहीं गद्दईपुर की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें भक्ति का ये आलौकिक नजारा देखा जा सकता है। हाजारों की तादाद में लोग नहर पर उगते सूरज को ‘ऊषा अर्घ्य’ देने के लिए पहुंचे हुए है। गद्दईपुर, श्री देवी तालाब मंदिर सहित कई कृत्रिम घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। ठंड बढ़ने के बावजूद महिलाएं पानी में खड़ी नजर आई। मंगलवार सुबह से भक्त लेक व सरोवरों पर पहुंच गए थे, जहां पर सामूहिक अर्घ्य दिया गया।

    वहीं बिहार के रहने वाले पंडित एके मिश्रा ने बताया कि वह 1994 से पंजाब आकर बस गए। उस दौरान छठ पर्व मनाने वालों की संख्या इतनी ज्यादा नहीं थी। उस समय श्रद्धालु छठ पर्व मनाने के लिए अपने-अपने घरों में ही जाते थे। लेकिन इस पर्व को अब भारी संख्या में लोग पंजाब में मना रहे है। पंजाब में अब श्रद्धालु भारी संख्या में पर्व मना रहे है, यही कारण है कि छठ पर्व के दौरान जालंधर के घाटों पर भी पैर रखने की जगह नहीं मिलती।

    छठ पर्व पर भक्तों ने श्री देवी तालाब मंदिर, श्री बेअंत सिंह पार्क फोकल पॉइंट, गदईपुर नहर, संजय गांधी नगर की नहर, लम्मा पिंड सैलानी माता मंदिर, डीएवी नगर कबीर नगर, बस्ती बावा खेल, बस्ती बावा खेल नहर वाली पुली, ग्रोवर कॉलोनी नहर किनारे, शिवपुरी धाम घास मंडी बस्ती शेख, श्री राम सरोवर मंदिर मॉडल हाउस, बशीरपुरा पानी की टंकी ग्रांउड, बगीची मंदिर अजीत नगर, नूरपुर कॉलोनी पानी की टंकी के पास, शिव मंदिर नूरपुर कॉलोनी, रंधावा मसंदा नहर लोहे वाली पुली, न्यू उपकार नगर डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल के सामने वाली सड़क व अन्य कई जगहों पर बने घाटो पर पूजा की।

  • तेज रफ्तार Car अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, 2 महिलाओं की मौत

    तेज रफ्तार Car अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, 2 महिलाओं की मौत

    भीलवाड़ाः नेशनल हाईवे-148 पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे खेत में पलटी खा गई। हादसे में कार सवार 3 महिलाओं सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां 2 महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंदा देवी (75) पत्नी नेमीचंद जैन निवासी करेरा एमपी, मंजू देवी (55) पत्नी अनिल जैन निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है। वहीं घायलों में शिवकुमार गोयल (61) पिता प्रेमचंद गोयल कोटा, सीमा गोयल (52) पत्नी शिवकुमार गोयल शामिल हैं। लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को गुलाबपुरा अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि कार सवार चारों लोग कोटा से जोधपुर जा रहे थे। इस दौरान लक्ष्मीपुर के निकट इनकी कार बेकाबू हो गई और पास ही में खेत में पलटी खा गई।

    फिलहाल पुलिस ने मृतक महिलाओं के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और उनके परिजनों को सूचित किया है, उनके आने के बाद इनका पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। इधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कार को क्रेन की मदद से खेत से बाहर निकाल कर थाने भिजवाया। आगे की जांच जारी है।