Blog

  • Punjab News: भारी मात्रा में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, देखें वीडियो

    लुधियानाः नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। दरअसल, पुलिस कमिश्नर ने नशे पर लगाम लगाने के लिए एक अभियान चलाया, जिसके तहत चौकी आतम पार्क के प्रभारी द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 8 पेटी अवैध शराब की बरामद की गई। मीडिया से बात करते हुए प्रभारी ने बताया कि नौजवान गाड़ी सवार होकर अवैध शराब लेकर जा रहा था।

    जिसके बाद उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नौजवान को काबू किया और अवैध शराब गाड़ी से बरामद की। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच में पता लगाया जाएगा कि आरोपी किस जगह से अवैध शराब लेकर आया था और कहां-कहां सप्लाई करने के लिए जा रहा था। दूसरी ओर, पुलिस ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी तरह का नशा बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जल्द ही सभी तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

     

  • Punjab News: चाइना डोर की बड़ी खेप सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab News: चाइना डोर की बड़ी खेप सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें Video

    बठिंडाः सरकार द्वारा जानलेवा चाइना डोर को पूर्ण रूप से बैन किया गया है लेकिन फिर भी कई लोग इस डोर को बेचने से बाज नहीं आते हैं। इन शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस चैकिंग अभियान चलाती ही रहती है। हाल ही में पुलिस और सीआईए स्टाफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एक युवक को बड़ी मात्रा में चाइना डोर के साथ गिरफ्तार किया है।

    बठिंडा सीआईए स्टाफ टू के इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चाइना डोर के खिलाफ अभियान में हमें बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सूचना के आधार पर बठिंडा निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है और उससे 400 गट्टू चाइना डोर बरामद की है।

    आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि आरोपी इतनी मात्रा में चाइना डोर कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करना था। वहीं उन्होंने लोगों से इस डोर का बायकॉट करने की अपील की।

  • Punjab News: Central Jail में की तलाशी, 23 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Central Jail में की तलाशी, 23 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस द्वारा जेल में व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार विभिन्न प्रयास करता रहता है। पुलिस लगातार विभिन्न अभियान चलाकर शरारती तत्वों पर कार्रवाई करती है। वहीं कई बार पुलिस कुछ एक्टिविटिस भी करवाती रहती है जिससे कैदी कुछ नया सीख सकें और बाहर जाने के बाद अपनी जिंदगी में अपना सकें।

    वहीं कई शरारती तत्व जेल के रुल्स तोड़ने से बाज नहीं आते हैं जिन पर लगाम लगाने के लिए जेल प्रशासन चेकिंग अभियान चलाता रहता है। हाल ही में केंद्रीय जेल में जेल प्रशासन द्वारा चलाए चेकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग दौरान 23 मोबाइल फोन, एक डाटा, चार बैटरी बरामद की हैं। इस मामले में 15 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज भी कर लिया गया है।

    सिटी थाने के एसएचओ ने बताया कि सेंट्रल जेल के अंदर से सिटी थाने को एक आवेदन मिला था, जिसमें सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने अपने साथी कर्मचारियों के साथ जेल के अंदर तलाशी ली। तलाशी के दौरान नामजद बंदियों के पास से 23 मोबाइल फोन, एक डाटा केबल और चार मोबाइल फोन की बैटरियां लावारिस हालत में बरामद की गईं, जिन पर केस दर्ज कर सिटी पुलिस स्टेशन में 15 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • पिता ने बेटी के प्रेमी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, शव को जलाकर नहर में फेंका

    पिता ने बेटी के प्रेमी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, शव को जलाकर नहर में फेंका

    बिहारः यहां के लखीसराय के हलसी इलाके में एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां, नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग के कारण युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। लड़की के पिता धर्मराज राम और अन्य परिजनों ने युवक को लड़की से मिलते हुए देख लिया था जिससे गुस्साए परिजनों ने उसको मौत के घाट उतार दिया। अपराध को छिपाने के लिए शव को पुआल से जलाकर गांव के बाहर नाले में फेंक दिया।

    जानकारी मुताबिक, संदीप कुमार पुत्र अरविंद कुमार चौरसिया अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था। इस दौरान जब वह दोनों मिल रहे थे तभी उन्हें लड़की के पिता व घर के अन्य सदस्यों ने देख लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवक की पहले जमकर पिटाई की और उसके बाद लड़की के पिता ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए उन्होंने शव को पुआल से जलाकर गांव के बाहर नाले में फेंक दिया। घटना का खुलासा उसी रात हुआ जब लड़की ने फोन पर संदीप के परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

    सूचना मिलते ही परिजनों ने हलसी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता धर्मराज राम को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर शव को बरामद किया। एसपी अजय कुमार के अनुसार, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

  • Jalandhar का पड़ोसी जिले में आज बंद का ऐलान, 200 से अधिक पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    Jalandhar का पड़ोसी जिले में आज बंद का ऐलान, 200 से अधिक पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    कपूरथलाः 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन अमृतसर में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने की घटना के रोष में दलित समाज के नेताओं द्वारा बंद के आह्वान के दौरान आज कपूरथला शांतिपूर्ण पूर्ण बंद देखने को मिल रहा है। इस के चलते सुबह से ही सभी बाजारों में दुकाने बंद है और बस स्टैंड पर भी शांति का माहौल है हालांकि कुछ स्कूल खुले है।

    दरअसल, दलित समाज के नेताओ ने कल ही बाजार बंद की कॉल दे दी थी। इसी क्रम में कपूरथला में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की। दलित नेताओं तथा उनके सहयोगियों द्वारा दोपहर को वि​भिन्न बाजारों से होते हुए एक रोष मार्च भी निकला जाएगा। जिसको लेकर मोहल्ला सहरिया में श्री शिखंडी मंदिर में नेता और दलित समाज के लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर की जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। इसकी जानकारी देते हुए एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि 200 से अधिक पुलिस कर्मचारी सुरक्षा में तैनात किए हैं।

    हालाँकि इस बंद के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इमरजेंसी सेवाओं को निरंतर जारी रखने की राहत है। जिसमें मेडिकल स्टोर भी खुले हुए हैं। दलित नेता चरणजीत सिंह हंस के अनुसार देर रात तक जिला प्रशासन उनके नेताओं से संपर्क कर बंद को स्थगित करने के लिए प्रभाव डाल रहे थे। लेकिन प्रदेश के बड़े दलित नेताओं के निर्देश पर कपूरथला में बंद को निरंतर जारी रखने का फैसला किया गया।

    इस संदर्भ में जानकारी देते हुए प्रमुख दलित नेता रोशन सभ्रवाल, जिया लाल नाहर व चरणजीत हंस ने बताया कि शहर के धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद ही कपूरथला को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस मौके वाल्मीकि धर्म युद्ध मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान जिया लाल नाहर, ​शिअद नेता परमजीत सिंह, वाल्मीकि संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान रोशन लाल सब्बरवाल, कमलेश्वर वाल्मीकि एजुकेशनल ट्रस्ट के जिला प्रधान चरणजीत हंस, वाल्मीकि नौजवान सभा से कोमल सहोता, भीम युवा फोर्स के पंजाब प्रधान अमनदीप सहोता, जिला प्रचारक आधस साबी लंकेश व अरुण सब्बरवाल व महिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

  • Punjab News: 2 साल पहले Italy गए युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 साल पहले Italy गए युवक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः यहां एक दुखद खबर सामने आई है। अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए इटली गए 31 वर्षीय निर्मल सिंह की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। वहीं परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण वह शव मंगवाने में भी असमर्थ हैं जिस कारण उन्होंने सरकार से शव लाने में मदद करने की मांग की है।

    जानकारी के अनुसार निर्मल सिंह निवासी बाबा बकाला साहिब थाना ब्यास जिला अमृतसर नजदीक गांव छपिया वाली 2 वर्ष पहले इटली गया था। पिछले सप्ताह एक दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि उसका रिश्तेदार इटली में रहता है। उसने फोन करके इस बारे में सारी जानकारी दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि निर्मल सिंह के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब थी, जिसके चलते निर्मल सिंह रोजी रोटी कमाने के लिए इटली गया हुआ था और ये घटना हो गई। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इस अवसर पर निर्मल सिंह के परिवार ने रोते हुए कहा कि उनके पास शव लाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। उन्होंने भारत सरकार और पंजाब सरकार से अपील की है कि मेरे पति का शव लाकर हमें सौंप दिया जाए। मृतक के परिवार में उसकी बुजुर्ग मां, पत्नी और 5 वर्षीय बेटा अरमानवीर सिंह हैं। परिवार के भरण-पोषण के लिए आय का कोई स्रोत नहीं है।

  • Satyam Balaji Rice Mill Group सहित 22 ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश

    Satyam Balaji Rice Mill Group सहित 22 ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीम ने 22 ठिकानों पर दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने सुबह रायपुर, गोंदिया, काकीनाडा समेत 22 ठिकानों पर दबिश दी है। इन ठिकानों पर आयकर विभाग के 200 से ज्यादा अधिकारियों की मौजूदगी में जांच की जा रही है। आयकर विभाग की टीम अलग-अलग राज्यों से पहुंची है। इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया है। वहीं, आयकर विभाग ने मामले में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है।

    आयकर विभाग की टीम ने सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप और इससे जुड़े कई कमीशन एजेंट के ठिकानों पर बुधवार की सुबह छापा मारा है। इसमें रायपुर, गोंदिया, काकीनाडा समेत कुल 22 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। जिसमें रायपुर के राजीव नगर स्थित घर, जवाहर मार्केट स्थित ऑफिस, राठौर चौक स्थित गोदाम, कमीशन एजेंट के ऑफिस और रिंग रोड स्थित जगवार शोरूम समेत भानपुरा के राइस मिल पर आयकर विभाग की जांच जारी है।जानकारी के मुताबिक इस पूरी जांच में आयकर विभाग के करीब 200 से ज्यादा अधिकारी शामिल है।

    जिसमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा समेत तेलंगाना के आयकर विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनके द्वारा ज्यादातर काम नगदी में किया जा रहा था। जिसमें बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आईटी के अधिकारी दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्य को जुटाने पर जुटे हुए हैं। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि इसमें करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है।

  • Petrol Pump पर लूट की वारदात को अंजाम देता Punjabi व्यक्ति गिरफ्तार

    Petrol Pump पर लूट की वारदात को अंजाम देता Punjabi व्यक्ति गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पुलिस ने ब्रैम्पटन में हूरोंटारियो स्ट्रीट और बोवेड ड्राइव पर एक गैस स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर हुई लूट के मामले में गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलि स ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था। जिसमें एक पंजाबी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय जगतार सिंह के रूप में हुई है।

    पील पुलिस के अनुसार दूसरे 30 वर्षीय आरोपी तरनजोत सिंह की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट हासिल कर लिए गए है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि दोनों गैस स्टेशन गए और आरोपियों ने कर्मचारियों को असलहा दिखाकर उनसे नगदी व कुछ अन्य कीमती सामान छीन लिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि तरणजोत सिंह की तलाश जारी है, जल्द ही तरणजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: चोरों ने घर और दुकान को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात उड़ाए, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने घर और दुकान को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात उड़ाए, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रतिदिन कोई न कोई मामला सामने आता ही रहता है। ताजा मामला जिले के दीप नगर से सामने आया है जहां, चोर एक मकान में बनी दुकान से नकदी और घर में रखे सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना का पता लगने पर पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची मौजूदा थाना पुलिस और फिंगरप्रिंट टीम मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि हम दीप सिंह नगर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि हम घर में सो रहे थे। हमें पता नहीं चला कि कब अलमारी में रखे सोने के गहने और घर में बनी राशन की दुकान से अज्ञात चोर कैसे सामान चुराकर ले गए। उन्होंने कहा कि चोरों ने बैग में रखी नकदी भी चोरी की है। हमें शक है कि चोर इसी इलाके में रहता है, जिसकी सूचना हमने पुलिस को भी दी है, लेकिन पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

    वहीं, थाना प्रभारी बठिंडा वर्धमान ने बताया कि हमें दीप सिंह नगर के एक में चोरी की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों ने मोहल्ले के किसी व्यक्ति द्वारा चोरी करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: PRTC Bus की चपेट में आया 11 वर्षीय बच्चा, देखें वीडियो

    Punjab News: PRTC Bus की चपेट में आया 11 वर्षीय बच्चा, देखें वीडियो

    पीड़ित की दादी ने कडंक्टर पर धक्का देने के लगाए आरोप

    मोगाः जिले में जोगिंदर सिंह चौक के पास बस की चपेट 11 वर्षी बच्चा का गया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान 11 वर्षीय साहेब दीप के रूप में हुई है। जिसे ऑटो चालक की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने साहेब दीप की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए बच्चे की दादी ने बताया कि वह बस में सवार होकर लुधियाना से मोगा आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने कंडक्टर को कहा कि हमें उतार दें। महिला का आरोप है कि कंडक्टर ने समय कम होने के कहकर बच्चे को धक्का दे दिया। इस घटना में बच्चे की टांग से बस गुजर गई। वहीं साहेब दीप ने कहा कि मुझे पीछे से कंडक्टर अकंल ने धक्का दे दिया, जिसके चलते मैं बस से नीचे गिर गया और मेरी टांग से बस गुजर गई। घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना मुखी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि साहेब दीप सिंह अपनी दादी के साथ पंजाब रोडवेज बस से जोगिंद्र सिंह चौंक के पास उतर रहा था। इस दौरान बस के टायर के नीचे आने से साहेब दीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए फरीदकोट अस्पताल में रैफर कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।