Blog

  • Punjab: लंगर की बाल्टी में मांस डालने पर SGPC सदस्यों ने लिया कड़ा संज्ञान, देखें वीडियो

    Punjab: लंगर की बाल्टी में मांस डालने पर SGPC सदस्यों ने लिया कड़ा संज्ञान, देखें वीडियो

    लुधियानाः गुरुद्वारा आलमगीर साहिब में बेअदबी मामले में SGPC सदस्यों ने कड़ा संज्ञान लेते गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को साथ लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान प्रबंधक राजिंद्र सिंह टोहरा ने कहा कि 23 तारीख को रात करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति लंगर हॉल में आता है और कहता है कि वह एक मरीज के लिए लंगर लेने आया है। जैसे ही सेवादार उसके पास लंगर की बाल्टी लेकर आया तो उक्त व्यक्ति ने सब्जियों की बाल्टी में मांस डाल दिया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति मौके पर पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी तरफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

    एसजीपीसी सदस्य जगबीर सिंह सोखी और गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर चरण सिंह सहित ने कहा कि यह बेहद निंदनीय घटना है। कहा कि इसके पीछे शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है। वहीं सदस्यों ने सरकार से इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेशक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन प्रबंधन समिति इस मामले को लेकर गंभीर है।

  • Punjab: लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    8 मोटरसाइकिल, 2 एक्टिवा और 6 मोबाइल बरामद 

    मोहाली – पुलिस ने चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। डीएसपी सिटी 1 मोहित अग्रवाल ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रही वाहन और मोबाइल चोरी की वारदातों को ध्यान में रखते हुए, सूचना के आधार पर फेज 1 थाना पुलिस ने विशेष मुहिम चला आरोपियों को पकड़ा। पुलिस इस गिरोह की काफी देर से तलाश कर रही थी। पुलिस ने गिरोह के 5 सदरस्यों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान रिंकू, सतपाल, मनिंदर सिंह, सतीश कुमार और संजय के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है। इनके कब्जे से 8 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल और 2 एक्टिवा बरामद की है।  पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों मे से 2 आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज हैं।

     पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों ने इन सबके अलावा और कितनी वारदातों अंजाम दिया है। पुलिस वाहनों के रजिस्ट्रेशन के जरिए उनके मालिकों के पता लगा रही है। ताकि उनके वाहन वापिस किए जा सकें और मोबाइल के मालिकों का भी पता लगाया जा रहा है।

  • Punjab News: Pearl Group के मालिक का हुआ निधन, करोड़ों की ठगी के चलते था जेल में बंद

    Punjab News: Pearl Group के मालिक का हुआ निधन, करोड़ों की ठगी के चलते था जेल में बंद

    अमृतसरः पर्ल्स ग्रुप के मालिक निर्मिल सिंह भंगू का दिल्ली में निधन हो गया। दरअसल, ठगी के मामले में निर्मिल सिंह तिहाड़ जेल में बंद था। निर्मिल सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उसे दीन दयाल अस्पातल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि भंगू पर 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को ठगने का आरोप है। लोगों को ठगकर उसने अरबों का साम्राज्य खड़ा कर दिया था।

    महाठग निर्मल सिंह भंगू पर आरोप है कि उसने चिटफंड कंपनी पीएसीएल यानी पर्ल्स ग्रुप से देश के 5 करोड़ से अधिक लोगों को 50 हजार करोड़ का चूना लगाया था। सीबीआई ने ठगी मामले में 8 जनवरी 2016 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि निर्मल सिंह भंगू पंजाब के बरनाला जिला के रहने वाला था। उसका शुरुआती जीवन बहुत अच्छा नहीं था, वह दूध बेचने का काम करता था। लेकिन नौकरी की तलाश में वह पंजाब से कोलकाता चला गया। इसके बाद वह चिटफंड कंपनी पियरलेस से जुड़ गया।

    कुछ दिनों तक वहां काम किया। उसके बाद गोल्डन फॉरेस्ट इंडिया लिमिटेड से जुड़ गया। कुछ सालों बाद यह कंपनी बंद हो गई। कई दिनों तक भंगू बेरोजगार रहा। लेकिन दोनों कंपनी में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों को ठगने का पूरा हुनर सीख लिया था। इसके बाद अपनी कंपनी खड़ी कर लोगों को ठगना शुरू किया। उन्होंने पीएसीएल कंपनी बनाकर लोगों को मोटा मुनाफा का लालच देकर अरबों का साम्राज्य खड़ा कर दिया।

     

     

  • अंसार बल के सदस्यों और छात्रों के बीच हिंसक झड़प में 40 घायल

    अंसार बल के सदस्यों और छात्रों के बीच हिंसक झड़प में 40 घायल

    ढाका: बांग्लादेश में शेख हसीना ने भले ही पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और शेख हसीना ने देश भी छोड़ दिया। लेकिन शेख हसीना के जाने के बाद अभी भी शांति नहीं आई है। दरअसल, बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा देखी गई। ढाका में सचिवालय के पास अंसार बल के सदस्यों और छात्रों के बीच झड़प हुई जिसमें कम से कम 40 लोग घायल हो गए। ढाका मेडिक कॉलेज अस्पताल पुलिस शिविर प्रभारी एमडी बच्चू मिया ने कहा कि घायलों को रात करीब साढ़े 9 बजे अस्पताल पहुंचाना शुरू किया गया।

    दरअसल दर्जनों अंसार सदस्य सचिवालय के मेन गेट पर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तनाव तब बढ़ा जब हजारों की संख्या में छात्र लाठी-डंडों के साथ सचिवालय की ओर मार्च करने लगे। छात्रों ने अंसार सदस्यों को ‘निरंकुश शासन का एजेंट’ बताया। बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो के ढाका यूनिवर्सिटी रिपोर्टर आसिफ हवलदार झड़प के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों के मार्च को देखते हुए अंसार सदस्य 9:20 बजे पर पीछे हटने लगे।

    लेकिन कुछ देर बाद ही उन्होंने लाठियों से छात्रों को खदेड़ दिया। उन्होंने छात्रों को निशाना बनाकर ईंट फेंकी शुरू कर दी, जिससे दोनों समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई। यह झड़प 10 बजे तक होती रही। दे डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक चैतन्य हुसैन नाम के एक छात्र ने बताया कि झड़प के दौरान दोनों पक्षों से लोग घायल हुए। छात्र मुराद मंडल ने कहा कि वह यूनिवर्सिटी में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत इकट्ठा करने और उसे बांटने में व्यस्त थे। कथित तौर पर उन्हें पता चला कि कुछ अधिकारियों और सलाहकारों को अंसार सदस्यों ने सचिवालय से बाहर नहीं निकलने दिया, जिसके बाद वह सचिवालय की ओर बढ़ने लगे। उसने कहा, ‘हमें अपने देश में किसी भी अंसार की जरूरत नहीं है।’ अंसार सदस्यों की ओर से पिछले दो दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा था। अंसार सदस्यों की मांग थी कि उनकी नौकरियों का राष्ट्रीयकरण किया जाए।

    अंसार रेगुलेशन के मुताबिक एक सदस्य अगर लगातार तीन वर्षों तक सेवा में रहता है तो उसे छह महीने की छुट्टी पर भेज दिया जाता है। इस अवधि का पैसा उन्हें नहीं मिलता है। अंतरिम सरकार ने अंसार सदस्यों की मांग मानने का आश्वासन दिया। लेकिन इसके बावजूद कई सदस्यों ने प्रदर्शन खत्म करने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक अंसार की तीन शाखाएं हैं- जनरल अंसार, बटालियन अंसार और ग्राम रक्षा पार्टी। अधिकारियों के मुताबिक 70 हजार सामान्य अंसार सदस्यों को कोई वेतन नहीं दिया जाता। अगर उसे सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है तब उसे 540 टका प्रति दिन मिलता है।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर Truck और Car में हुई भीषण टक्कर में एक घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर Truck और Car में हुई भीषण टक्कर में एक घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सविधान चौक (बीएमसी चौक) के पास ट्रक और कार में देर रात भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार चार दोस्तों में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसजीएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पंजाब के जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में इकोनिक मॉल के पास नाम बिना नंबर प्लेट वाले एक ट्रक ने कार सवार चार दोस्तों को टक्कर मार दी।

    घटना में तीन दोस्तों को मामूली चोट आई है। वहीं, एक युवक को देर रात इलाज के लिए एसजीएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए कार सवार सुखमन दीप सिंह ने बताया कि पीपीआर मॉल की ओर से बीएमसी चौक की ओर आ रहा था। इस दौरान लाइट ग्रीन होने पर जैसे वह निकलने लगा, तभी बस स्टैंड की ओर रांग साइड और रेड लाइट जंप करता हुआ ट्रक चालक उसकी कार से टकराया।

    हादसे में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हादसे में टांग टूट गई। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि ट्रक कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस कार में सवार दो युवक बता रही थी, जबकि कार चालक गाड़ी में सवार 4 दोस्तों के बारे में बता रहा है। कार चालक ने कहा कि घटना में पीछे बैठा एक दोस्त ही घायल हुआ है, जिसका एसजीएल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

     

  • Punjab News: JMD Mall के बाहर युवक का चाकू मारकर कत्ल

    Punjab News: JMD Mall के बाहर युवक का चाकू मारकर कत्ल

    लुधियानाः जेएमडी मॉल के बाहर दो पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। जहां युवक का दूसरे युवकों के साथ किसी बाद को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के युवकों ने नौजवान पर ताबड़तोड़ चाकूओं से हमला कर दिया।

    बताया जा रहा हैकि खून से लथपथ युवक सड़क पर चिल्लाता रहा, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पीसीआर टीम को दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुहंची पीसीआर टीम ने राहगीरों की सहायता से घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है।

    अस्पताल प्रशासन ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा थाना कोतवाली की पुलिस को मामले की सूचना दी। मौजूद लोगों ने बताया कि संदीप पिछले काफी समय से रेलवे स्टेशन के बाहर कूड़ा बीनने व भीख मांगने का काम करता था। रविवार की देर रात उसका दो युवको के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उक्त युवकों ने उसपर चाकूओं से हमला कर दिया। हमले के दौरान संदीप के पेट व पीठ पर कई बार चाकू घोंपे गए। खून अधिक बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

     

  • आज का राशिफल, 26 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 26 अगस्त 2024

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट से कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत और कालाष्टमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। आज व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आग बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है।आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज कारोबार में कुछ नया और अच्छा करने का मन करेगा।इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, आपको ऐसा कर के अच्छा लगेगा। आज किसी बचपन के मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है,आप पुरानी बातों पर चर्चा करेंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों का रास्ता आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आज आपको परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनकी सेहत और परिवार का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। बच्चो के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। बाहर के ऑयली खाने से परहेज करेंगे।

    कर्क राशि:आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आप बचेंगे।आज दोपहर बाद थोड़ा समय आराम करने और कलात्मक कामों में बीतेगा। आज अपनी काबिलियत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ेगे तो भविष्य में आपकी सफलता के अवसर बढ़ जायेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने में सहजता रहेगी।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा।पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा।आज के दिन आपके लिए कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का है। ऐसा करने से आप उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से फायदेमंद मुलाकात रहेगी। आज अपने निजी मामलों में किसी की दखलअंदाजी न होने दें। मीडिया और लोगों से जुड़े रहने से आपको फायदा होगा।

    कन्या राशि: आपका सकारात्मक रवैया और पक्का आत्मविश्वास आपको आर्थिक सफलता की और ले जायेगा।आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आज यात्रा से आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आज आपकी परिस्थितियों में बदलाव होगा। थोड़ा समय परिवार वालों के साथ बीताने और बातचीत करने से किसी खास मुद्दे का समाधान निकलेगा। भाइयों और रिश्तेदारों के बीच चल रहे विवाद किसी से निपट सकते हैं। आज का दिन आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। समझ पूर्ण व्यवहार से आप परिवार की एकता को बरकार रखने में कामयाब होंगे।

    तुला राशि:आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें।आपका रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए बदलाव भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़ा काम सुलझ सकता है। आज आपके घर में मांगलिक कामों की योजनाएं बनेंगी। संबंधों में मजबूती आएगी।

    वृश्चिक राशि:आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है।आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे।माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आज परिवार के कुछ जरूरी काम होंगे। आज किसी से फोन पर लम्बी बात हो सकती है। इससे रिश्ते और मजबूत होंगे। रूटीन में सुधार करने की जरूरत है। व्यवस्थित रहेंगे तो आज काम समय पर पूरे हो जाएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा।

    धनु राशि:आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे।

    मकर राशि:आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं, ऐसे ही आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे।जमीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा। आज जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जायेंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे।बिजनेस में अच्छे से काम को करने पर आपको फायदा होगा। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट तरीके अपनाने से बचें। निश्चित ही काम थोड़े विलम्ब से ही लेकिन पूरे हो जाएंगे। इस राशि के बिजनेसमैन के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। माताएं बच्चो को मोरल स्टोरी सुनाएंगी। काम को पूरा करने में मन लगायेंगे और कुछ क्रिएटिव work करने का प्रयास करेंगे। आपके लिए आज का दिन अच्छा है। आपके पुत्र के करियर से रिलेटेड कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

    मीन राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा।आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।साथ ही कोई कलीग आपके काम में हेल्प करेंगे। आज किसी के बहकावे में न आये और अपने काम के प्रति सतर्क रहें। आपके परिवार में कोई नन्हा मेहमान आने के योग बन रहे हैं। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।

  • भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजन

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी द्वारा पहले सितंबर से शुरू किया जा रहे हैं सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय दीपक कमल में रूपरेखा तैयार करने को लेकर विशेष बैठक आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
    इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 17 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई कार्यशाला के सभी दिशा निर्देश प्रदेश स्तर पर साझा किए गए। और अब जिला स्तर पर इस बैठक को आयोजित करते हुए सदस्यता अभियान की जमीनी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
    उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुट जाएंगे। पहले सितंबर से इस अभियान को नई गति प्रदान करते हुए भाजपा को एक बार फिर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में सुशोभित किया जाएगा। इस मौके पर सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, जिला महामंत्री श्याम मिन्हास, राजकुमार पठानिया वा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पांचो मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  • जितेंद्र कंवर हिमोत्कर्ष परिषद के चार वर्ष के लिए सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष चयनित

    जितेंद्र कंवर हिमोत्कर्ष परिषद के चार वर्ष के लिए सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष चयनित

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद की प्रदेश स्तरीय सामान्य सभा की बैठक रविवार को ऊना के माया होटल में संपन्न हुई। बैठक में हिमोत्कर्ष परिषद के वर्ष 2024 से 2028 चार वर्ष की अवधि के लिए प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। जिसमें जितेंद्र कंवर को लगातार दूसरी बार अलगे चार वर्ष के लिए प्रदेशाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।
    परिषद की साधारण सभा ने नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष को राज्य कार्यकारिणी गठित करने के लिए भी अधिकृत किया। साधारण सभा ने चुनाव अधिकारी प्रो. बीके शर्मा व सहायक चुनाव अधिकारी रविंद्र डोगरा ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई। इससे पूर्व परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने चार वर्ष के दौरान परिषद की विभिन्न शाखाओं द्वारा चलाई गई गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरी सिंह की प्रेरणा से हिमोत्कर्ष परिषद प्रदेश में 8 शाखाओं के माध्यम सेे सामाजिक गतिविधियों का संचालन कर रही है।
    हिमोत्कर्ष परिषद शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण सरंक्षण, सामाजिक जन जागरूकता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद द्वारा विधवा राशन वितरण कार्यक्रम नियमित रूप से चलाया जा रहा है। वहीं, मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व शिक्षा में सहयोग किया जा रहा है। स्वास्थ्य जांच शिविरों, रक्तदान शिविरों व स्वास्थ्य प्रेरक जनजागरूकता कार्यक्रमों को भी परिषद चलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि परिषद के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में प्रदेशभर से दानवीर सहयोगी लगातार सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने परिषद की गतिविधियों में सहयोग के लिए  सबका आभार व्यक्त किया।
    बैठक में डॉ. रविंद्र सूद, ठाकुर यशपाल सिंह, नरेश सैनी,कर्नल डीपी वशिष्ट, डीडी वशिष्ट,जय गोपाल शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, दीप शिखा कौशल, पूजा कपिला, अशोक ऐरी, योगेश कौशल, विजय साहनी, बलदेव डोगरा, सरदार ज्ञान सिंह, एडवोकेट अनूप शारदा, रजनीश लुंबा, रमा कंवर, शेष पाल ठाकुर, बलेदव चंद, ओकांर चंद शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, राम कुमार जोशी, इशान ऐरी, अश्वनी सैनी, एमएम गर्ग, प्रदीप, बंटी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
  • भारत विकास परिषद ने मनाया परिवार मिलन समारोह

    भारत विकास परिषद ने मनाया परिवार मिलन समारोह

    समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
     
    विजेताओ को बांटे आकर्षक पुरस्कार
     
    बद्दी/सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा ने अपना परिवार मिलन समारोह मनाया। समारोह में बच्चों,  महिलाओं व दंपत्तियों के लिए विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक ईनाम बांटे गए। ईएसआईसी से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। भारत विकास परिषद के सचिव देवव्रत यादव ने दमदार मंच संचालन किया इस मौके पर परिषद ने अपने सदस्यों को सदस्य प्रमाण पत्र भी बांटे।
    किशनपुरा के एक ली मैरिट रिजोर्ट में आयोजित समारोह में म्यूजिकल चेयर के महिला वर्ग में कविता कौशल व बच्चो में मेहुल गुप्ता अव्वल रही। मटका दौड़ में महिला वर्ग में मोनिका पटियाल व रजनी शर्मा ने बाजी मारी। नीबूं दौड़ में शुभम शर्मा, अरिंदम कौशल, अधर्व व भानू प्रताप सिंह, ईशिका चौहान, हर्षिता चंदेल, अनाईसा व दृष्टि ने ईनाम जीते। कपल गेंद पकड़ योजना में रमन कौशल व कविता  कौशल तथा संजय पटियाल व मोनिका अव्वल रहे। कपल कमर मिलाप गेम में पायल कंबोज, दीना ठाकुर, नीतू शर्मा, ज्योत्सना मिश्रा, मोनिका गुप्ता  ने बाजी मारी। वहीं कविता गायन में वामन कंबोज, अध्ययन गुप्ता अव्वल रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एविका, अभिनव, ईशिका चौहान, मेहूल गुप्ता, अधर्व व शुभम शर्मा विजेता रहे।
    संस्था के अध्यक्ष रमन कौशल व महासचिव देवव्रत यादव की देखरेख में यह प्रतियोगिताएं कराई गई और विष्णु शर्मा, परमवीर चौहान व अनुपम शर्मा निर्णायक दल में शामिल रहे।
    कुलदीप कंबोज व जगतार सिंह ने बांधा समां समारोह में कुलदीप कंबोज व जगतार सिंह ने विभिन्न प्रकार की आवाजे निकाल कर उपिस्थत लोगों की तालियां बटौरी। जगतार सिंह ने रेल, हवाई जहाज, हेलीकाफ्टर, ट्रैक्टर की आवाजे निकाल कर समा बांधा तो उनके गुरू कुलदीप कंबोज ने पायल के घुंघरू की आवाज निकाल कर सभी का मन मोह लिया।
     
    राम गोपाल अग्रवाल को बनाया मुख्य संरक्षक रामगोपाल अग्रवाल को भाविप का मुख्य संरक्षक व एमएम ग्रोवर को सह संरक्षक चुना गया।  भाविप के प्रदेश इकाई का सदस्य नीरज गुप्ता ने बताया कि भाविप एक गैर राजनीति संगठन है जो समाज में सेवा करने के लिए अग्रणी रहता है। बद्दी में रक्त जांच के लिए कम दाम में लैब खोली है। वहीं अस्पताल परिसर में रोगियो व उनके तामीरदारों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है। अब लोग अपने बच्चो को जन्म दिन व सालगिरह मनाने की बजाए संस्था के माध्यम से लंगर व अन्य कामों में खर्च करते है। देवव्रत यादव ने कहा कि भाविप की बद्दी शाखा ने अग्निकांड में प्रभावितो को राशन किट बांटे वही स्कूली बच्चों को भी समय समय पर पठन पाठन सामग्री वितरित की जाती है।
    इस मौके पर प्रीत पाल, भारवी, मेहलू, नीरज गुप्ता, रमन कौशल, राधा गोबिंद मंत्री, मनोज सिंह चहौन कमलेश चौहान, रिंकू  चौधरी, कृष्ण कौशल, अंजली कौशल, परमवीर चौहान, राम गोपाल अग्रवाल, एमएम ग्रोवर समेत भाविप के  परिवार के सदस्य मौजूद रहे।