Blog

  • Tuition Teacher ने किया 7 वर्षीय बच्ची का यौन शोषण

    Tuition Teacher ने किया 7 वर्षीय बच्ची का यौन शोषण

    रामपु। जिले के गंज थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने सात वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसका यौन शोषण किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) विद्यासागर मिश्र ने बताया कि इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर शुक्रवार देर रात संबंधित कानूनों की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी सैयद वासिक अली को गिरफ्तार कर लिया गया जो रामपुर कोतवाली के कुंडा का निवासी है।

    उन्होंने कहा कि बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे अली बच्ची को ट्यूशन पढ़ाने आया था और जब उसे निर्वस्त्र कर यौन शोषण कर रहा था, तभी बच्ची के शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य कमरे में पहुंच गये और बच्ची ने रोते हुए बताया कि अली इस तरह की हरकत अक्सर करता है और उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। एसपी ने कहा कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

  • घर से परीक्षा देने निकले युवक का शव प्रेमिका के साथ रेलवे ट्रैक पर मिला

    घर से परीक्षा देने निकले युवक का शव प्रेमिका के साथ रेलवे ट्रैक पर मिला

    प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा देने प्रेमी का शव प्रेमिका के साथ रेलवे ट्रैक पर पाया गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर से सिपाही भर्ती परीक्षा देने के नाम पर निकल ला थे। दोनों के बीच पूर्व से प्रेम संबंध था, संभवत: प्रेम संबंध में परिजनों के रोडा बनने की वजह से दोनों ने ऐसा कदम उठाया। मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूद कर एक प्रेमी युगल ने जान दे दी।

    घटना का कारण अभी संदिग्घ बताया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्षत-विक्षत शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक राजेंद्र सरोज अमेठी संग्रामगढ़ का बताया जा रहा है। युवती सांगीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है युवक सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए कहकर घर से निकला था। इसके बाद प्रेमिका के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंच कर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

  • AAP ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट

    AAP ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें लिस्ट

    J&K Assembly Elections 2024 : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में आम आदमी पार्टी ने 7 उम्मीदवारों की घोषणा की है। नीचे दी गई सूची में निम्न है।

    News18

  • Punjab: हैरोइन व ड्रग मनी सहित सास और दामाद गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: हैरोइन व ड्रग मनी सहित सास और दामाद गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा। पंजाब पुलिस द्वारा लगातार नशे से जुड़े लोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत बठिंडा पुलिस के सीआईए स्टाफ दो की टीम ने गश्त के दौरान सास दामाद को 50 ग्राम हेरोइन और 8 हजार रुपए की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। सीआईए स्टाफ टू के प्रभारी इंस्पेक्टर करणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस धोबियाना बस्ती में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक महिला और एक शख्स की तलाशी ली गई। तो उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन और 8 हजार बरामद हुए।

    ड्रग तस्करों की पहचान मनजीत कौर निवासी धोबियाना बस्ती और गुरदयाल राम निवासी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई। मनजीत कौर के ऊपर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के सात मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मनजीत कौर और उसके दामाद गुरदयाल दास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों का मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसके बाद अदालत से रिमांड लेने के बाद पूछताछ की जाएगी।

  • क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, विश्व कप के लिए फातिमा सना को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, विश्व कप के लिए फातिमा सना को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    कराची। आगामी महिला टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 22 वर्षीय फातिमा सना को तीन से 20 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए निदा डार की जगह कप्तान नियुक्त किया है। निदा (37 वर्ष) अभी खराब फॉर्म से गुजर रही हैं। उनकी अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड में टी20 और वनडे श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा था और पिछले महीने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी टीम बाहर हो गई थी।

    चयनकर्ताओं ने हालांकि निदा को टीम में बरकरार रखा है जिसमें कम से कम 10 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले विश्व कप में खेल चुके हैं। गेंदबाजी आलराउंडर फातिमा पहले भी पाकिस्तान की उभरती और घरेलू टीमों की अगुआई कर चुकी हैं। उन्होंने 41 वनडे और 40 टी20 मैच खेले हैं। वह दिसंबर 2023 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ उस वनडे में भी टीम कप्तान थीं जिसने सुपर ओवर में जीत दर्ज की थी।

    पाकिस्तान को ग्रुप ए में आस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है। चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर-बल्लेबाज नजीहा अल्वी की जगह दायें हाथ की बल्लेबाज सदफ शमास को भी वापसी कराई है जो दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 का भी हिस्सा थीं और वह रिजर्व खिलाड़ी के रूप में यात्रा करेंगी।

    टीम इस प्रकार है :
    फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, निदा डार, ओमाइमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिट होने पर), सिदरा अमीन, सईदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन रिजर्व: नजीहा अल्वी (विकेटकीपर)।

  • चिराग पासवान फिर पांच साल के लिए LJP(R) के अध्यक्ष निर्वाचित, कई राज्यों में पांव जमाने की कर रहे हैं तैयारी

    चिराग पासवान फिर पांच साल के लिए LJP(R) के अध्यक्ष निर्वाचित, कई राज्यों में पांव जमाने की कर रहे हैं तैयारी

    रांची। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) की यहां आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को पांच वर्ष के लिए पुन: पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया। पासवान ने बताया कि बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यहां अपनी बैठक में मुझे अगले पांच साल के लिए पुन: चुना है।’’

    खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बैठक में हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गयी। बैठक में हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गई। आगे कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी राष्ट्रीय गठबंधन की अपनी साझेदार भारतीय जनता पार्टी के साथ या अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है।

  • Jalandhar : कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लकेर पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा छात्र, देखें वीडियो

    Jalandhar : कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लकेर पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा छात्र, देखें वीडियो

    जालंधर। पूरे देश में कलकत्ता में हुई डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या को लेकर रोष पाया जा रहा है। इस घटना से हर कोई गुस्से में है। जगह-जगह इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैँ। वहीं, जालंधर में एक बच्चे ने इस घटना के बाद लोगों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग के सहारे लोगों को जागरूक कर रहा है।

    जालंधर के रहने वाले आठवीं कक्षा के छात्र भव्य बत्रा ने एक पेंटिंग तैयार की है जिसमें उसने लोगों को यह संदेश दिया है कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। भव्य बत्रा का कहना है कि आज इस घटना को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। लोग आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

    उसके अनुसार वह अपनी पेंटिंग के जरिए लोगों को यह कहना चाहता है कि ऐसे मामलों में लोगों को जागरूक होना चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं बिल्कुल ना हो। उसके मुताबिक अगर लोग जागरूक होंगे और इस तरह की घटनाएं हमारे समाज में नहीं होगी तो शायद कानून की जरूरत ही ना पड़े।

    अपनी इस पेंटिंग के बारे में उसने बताया कि जब उसने यह घटना टीवी पर सुनी तो उसे बहुत दुख हुआ और इस घटना को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए उसने यह पेंटिंग तैयार की है।

  • Punjab : सिविल अस्पताल के डाक्टरों पर मरीज का इलाज न कर पैसे मांगने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : सिविल अस्पताल के डाक्टरों पर मरीज का इलाज न कर पैसे मांगने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर। सरकारी अस्पताल गुरु नानक देव अस्पताल आए दिन विवादों के कारण सुर्खियों का हिस्सा बना रहता है। जहां एक तरफ गुरु नानक देव में जगह-जगह फैली गंदगी को लेकर अस्पताल आए दिन सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ गुरु नानक देव अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ मरीजों के परिजनों ने घायल मरीजों को साथ लेकर गुरु नानक देव अस्पताल के बाहर मजीठा रोड पर धरना लगा दिया और डॉक्टरों पर बातचीत के दौरान पैसे मांगने का भी आरोप लगाया।

    इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान मरीजों के परिजनों ने बताया कि बीती रात गुरु नानक देव अस्पताल आये थे और उनके मरीजों को काफी चोटें आई थी। लेकिन गुरु नानक देव अस्पताल के डॉक्टर उनके मरीजों के इलाज के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव अस्पताल एक सरकारी अस्पताल है, लेकिन फिर भी यहां के डॉक्टर पैसे की मांग कर रहे है। जिसको लेकर वे अपने मरीजों को सड़क पर बैठाकर धरना प्रदर्शन कर रहे है और न्याय की मांग कर रहे है।

  • Jalandhar : CP Swapan Sharma ने अंतर्राजीय चेक धोखाधड़ी सिंडिकेट के किए खुलासे, देखे वीडियो

    Jalandhar : CP Swapan Sharma ने अंतर्राजीय चेक धोखाधड़ी सिंडिकेट के किए खुलासे, देखे वीडियो

    जालंधर (ens) : कमिश्नरेट पुलिस ने सीपी स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, यूपी, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में लोगों को धोखा देने में सक्रिय एक बहु-राज्य बैंक चेक धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि अशोक सोबती ने पुलिस शिकायत दी थी कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा में दो चेक जमा किए थे, लेकिन अज्ञात लोगों ने बैंक से चेक चुरा लिए और इन चेकों के साथ छेड़छाड़ कर चेक का आदान-प्रदान बैंक ऑफ बड़ौदा में उनके खाते में किया गया।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए 01-05-2024 को पुलिस स्टेशन न्यू बारादरी में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 420,465,468,471 आईपीसी, 380,367,120बी आईपीसी दर्ज किया गया था। पुलिस ने सक्रिय रूप से मामले की जांच की और तकनीकी सहायता, वैज्ञानिक साक्ष्य और मानव खुफिया जानकारी की मदद से चार संदिग्धों दीपक, अरुण, मोहित और हनी को काबू कर लिया।

    जांच के दौरान पुलिस ने एक अन्य संदिग्ध गुरदित्ता सिंह को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि फर्जी आईडी बनाकर अलग-अलग बैंकों में कई बैंक खाते खोले थे। इन खातों में कुल 61 लेनदेन किए गए और जांच के दौरान पुलिस ने इनमें से 19 फर्जी खातों को बंद कर दिया। थाना डिवीजन नंबर 3 और रामा मंडी में दर्ज तीन अन्य मामले भी इन आरोपियों से जुड़े हुए हैं।

    पुलिस को पता चला कि दीपक ठाकुर इस गिरोह का सरगना है। जो पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में चेक से छेड़छाड़ कर विक्रम बजाज और मोनू सैनी के नाम से लोगों के बैंक खातों में पैसे जमा कराने में सक्रिय है। पुलिस ने आरोपियों से विभिन्न बैंकों के 19 पासबुक, 17 चेकबुक, छेड़छाड़ के लिए इस्तेमाल किए गए चेक, पेन और 44 एटीएम कार्ड व फ्लूइड के इलावा निसान मैग्नाइट कार नंबर जेके02-डीएफ-8437 से छेड़छाड़ के लिए इस्तेमाल किए है।

    आरोपी दीपक और मोहित के खिलाफ पहले से ही दो मामले लंबित हैं जबकि अरुण के खिलाफ एक मामला दर्ज है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
  • Kapurthala : 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ Rape, आरोपी गिरफ्तार

    Kapurthala : 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ Rape, आरोपी गिरफ्तार

    कपूरथला: जिले से इंसानियत को शर्मनाक करने की खबर सामने आई है। जहा एक युवक द्वारा 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया गया। पुलिस के मुताबिक शहर के बाहरी क्षेत्र में पैलेस के नजदीक रहने वाली एक महिला ने शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का काम करती है और उसके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी 8 वर्ष की है, जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।

    23 अगस्त की दोपहर करीब1 बजे उसकी बच्ची पड़ोसियों की बकरियों को साइड करने गई थी। जहां कॉलोनी में रहने वाले युवक सुखजिंदर सिंह निवासी धक्का कालोनी बच्ची को 10 रुपए का लालच देकर अपने घर ले गया। कुछ देर बाद जब वह घर आई तो रोने लगी। जिसके बाद बच्ची ने मां को पूरी बात बताई। परिवार वाले बच्ची को साथ लेकर आरोपी के घर गए और उसकी पहचान करवाई।

    पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सुखजिंदर के खिलाफ BNS की धारा 65 (2) 06 पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।