Blog

  • पंजाब : ट्रक और गाड़ी की हुई भीषण टक्कर,  एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    पंजाब : ट्रक और गाड़ी की हुई भीषण टक्कर, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    होशियारपुर: बीती रात सदर चौक होशियारपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, जसविंदर कुमार पुत्र चन सिंह निवासी छोटा बजवाड़ा ने बताया कि वह अपने बेटे आसू और उसकी पत्नी प्रिया के साथ अस्पताल जा रहा था।

    जब वे सैड चौक पर पहुंचे तो उनकी नोवा गाड़ी को दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ये सड़क हादसा इतना भयानक था कि इन लोगों को गाड़ी से निकालने में डेढ़ से 2 घंटे लग गए,जिसके बाद लोगों ने इन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • पंजाबः जंगलों में लगी भीषण आग, कई जानवर जलकर हुए राख

    पंजाबः जंगलों में लगी भीषण आग, कई जानवर जलकर हुए राख

    लुधियानाः मत्तेवाड़ा में देर रात जंगलों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस आग का मुख्य कारण किसी किसान द्वारा खेत में खड़े होकर आग लगाना बताया जा रहा है। जिसके बारे में वन विभाग द्वारा आगे की जांच भी शुरू कर दी गई है। लेकिन इस आग ने लुधियाना के मत्तेवाड़ा के अंतर्गत मंड चौंता के आसपास के जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके कारण इस आग के कारण इस क्षेत्र की कुछ झुग्गियों सहित जंगलों में रहने वाले जंगली जानवर जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे वन विभाग के वन अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि इलाके के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि मंड चौदां के जंगल में आग लग गई है, जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

    जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की. लेकिन आग फैलने से जंगल के कई हरे पौधे और जंगली जानवर आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गये थे। इसके साथ ही इलाके में बनी झुग्गियां भी जलकर राख हो गईं, लेकिन गनीमत यह रही कि ज्यादा इंसानों की जान नहीं गई। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने इस घटना की गहन जांच शुरू कर दी है और इस घटना के पीछे आग लगने के मुख्य कारणों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगर आग लगने का मुख्य कारण खेतों में पड़ा डंठल है तो जमीन मालिक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी और वन फॉरेस्ट सेव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
     

  • मरीजों के लिए जरुरी खबर, PGI में OPD का बदला समय

    हरियाणा :  मरीजों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। रोहतक पीजीआई में ओपीडी का समय दोपहर 9 से 3 बजे की बजाय अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ज्वाइंट एक्शन कमेटी की ओर से पिछले काफी समय से ओपीडी के समय में बदलाव की मांग को सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

    सोमवार को डीएमईआर के हरियाणा के आदेश के बाद निदेशक कार्यालय ने पत्र जारी करते हुए 20 मई से 30 जून तक ओपीडी का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक का कर दिया गया है।

  • कांग्रेस नेता विवादित बयानः सीता का हरण करने दौरान रावण ने भी पहना था भगवा

    नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई। अब सिर्फ दो चरण के लिए मतदान बाकी है, जिसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीताजी का हरण करने रावण भी भगवा पहनकर आया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने कुछ दिन पहले ही श्रीराम मंदिर के शुद्धिकरण को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया।

    उन्होंने कहा कि जब सीताजी का हरण करने के लिए रावण आया था, तब वह भी भगवा कपड़ा पहना हुआ था। नाना पटोले ने नागपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल से चीन से प्लास्टिक का चावल लाकर दे रहे हैं, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ इस मुद्दे पर क्यों कुछ नहीं बोलते हैं? भगवाधारी हैं, खुद वो संत समझते हैं। चीन ने देश की सीमा पर अतिक्रमण कर लिया, उस पर योगी कुछ क्यों नहीं बोलते?

    उन्होंने आगे कहा कि भारत मां पर दुश्मन देश कब्जा कर रहा है, लेकिन इसके बारे में योगी आदित्यनाथ क्यों नहीं बात करते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सीएम योगी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सीता हरण करने के लिए रावण जब आया था, तब भी भगवा कपड़ा पहन के आया था। उन्होंने कहा कि भगवा पहन कर गलत नीतियों का समर्थन करना ठीक नहीं है।

  • पंजाबः चुनावों में लोगों को मनाते मनाते गुरु को मनाने गुरुघर पहुंचे अकली दल के उम्मीदवार, देखें वीडियो

    पंजाबः चुनावों में लोगों को मनाते मनाते गुरु को मनाने गुरुघर पहुंचे अकली दल के उम्मीदवार, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों में प्रचार तेज हो गया है। वहीं जहां सभी उम्मीदवारों द्वारा वोटों को लेकर लोगों को मनाने की होड़ लगी हुई है। वहीं अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों लोगों को मनाते मनाते आज गुरु घर में गुरु को मनाने के लिए पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सब गुरु की रहमत है और गुरु की कृपा के बिना पत्ता भी नहीं हिल सकता है। इसलिए आज वह चुनाव लड़ने जा रहे है तो यह गुरु की कृपा है। उन्होंने कहाकि उनके घर का बैकग्राउंड देख लो जिसमें कोई लीडर नहीं है और ना ही कोई ज्यादा पैसे वाला है।

    इसके बाद भी आज वह लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे है यह गुरु की कृपा ही है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते वह आज गुरु घर में अरदास करने के लिए आए है और जोड़ों की सेवा कर रहे है। वहीं अकाली उम्मीदवार ने कहा कि रावण से बड़ा ज्ञानी कोई नहीं हो सकता, जिसे चार वेदों का ज्ञान है। लेकिन उसे अंहकार ने मार लिया। जिसके बाद रावण का हाल क्या हुआ यह सभी लोग जानते है। अकाली उम्मीदवार ने कहा कि इसलिए विन्रमता, प्यार और भाईचारा यह प्रत्येक व्यक्ति का सबसे बड़ा गहना है।

    वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उम्मीदवारों में निम्रता ही नहीं है। ढिल्लों ने कहाकि 100-100 गाड़ियां लेकर जा रहे है, गालियां निकाली जा रही है, एक-दूसरे पर तंज कसे जा रहे है, गुंडागर्दी सरेआम हो रही है। वहीं ढिल्लों ने कहा कि बीते दिन राजा वडि़ंग से मीडिया ने ग्रेवाल के बारे में बात की तो वह कहने लगे की कौन ग्रेवाल वह उसे जानते ही नहीं है। अकाली उम्मीदवार ढिल्लों ने कहा कि इतना अंहकार ठीक नहीं है।

  • पंजाबः महिलाओं को एक हजार रुपए देने को लेकर सीएम मान का आया बड़ा बयान

    पंजाबः महिलाओं को एक हजार रुपए देने को लेकर सीएम मान का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान ने टिब्बा रोड पर लोकसभा उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के पक्ष में पूर्वी हलके के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल द्वारा आयोजित रोड शो के दौरान घोषणा की कि राज्य की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये जल्दी मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए सरकार ने बजट से करीब 5200 करोड़ रुपये की बचत की है, जिससे महिलाओं को दी जाने वाली पहली गारंटी अगले 5 से 7 महीने में पूरी हो जाएगी।

    मान ने कहा कि यह योजना एक बार शुरू होने के बाद कभी बंद नहीं होगी। रोड शो दौरान मान ने लुधियाना को पंजाब का दिल बताया और कहा कि पंजाब की सेहत के लिए लुधियाना के दिल को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है और आम आदमी पार्टी इस दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का मैनचेस्टर कहे जाने वाले लुधियाना को व्यापार की दृष्टि से इतना मजबूत बनाया जाएगा कि दूसरे राज्यों के व्यापारी अपने दोस्तों को यहां आकर व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

    दरअल, कल टिब्बा रोड पर लोगों की एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए मान ने स्कूलों में बच्चों को दी जा रही छुट्टियों का जिक्र किया और अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को बताएं कि वे बाहर खेलकर ज्यादा गर्म ना हो, बल्कि घर पर बैठकर ही पढ़ाई करें। उन्होंने लोगों से आप के पक्ष में वोट करने की अपील की और कहा कि वे पोलिंग बूथ पर जाएं और मशीन पर झाड़ू का निशान दबाएं। मान ने बीजेपी प्रत्याशी रवनीत बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि बिट्टू अभी भी बीजेपी को अपने अंदर पूरी तरह से डाउनलोड नहीं कर पाए हैं। यही कारण है कि वह आज भी खुद को कांग्रेसी कहते हैं।

  • पंजाबः सीमा पार से ड्रग्स और हथियार मंगवा रहे तस्करों पर पुलिस की बड़ी कारवाई, देखें वीडियो

    पंजाबः सीमा पार से ड्रग्स और हथियार मंगवा रहे तस्करों पर पुलिस की बड़ी कारवाई, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए नशा विरोधी अभियान के तहत डीजीपी गौरव यादव के निर्देशानुसार जिला तरनतारन के एसएसपी अश्विनी कपूर द्वारा शरारती अनसरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत थाना खालड़ा की पुलिस ने सीमा पार से ड्रग्स और हथियार खरीदने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी प्रीत इंदर सिंह भिखीविंड ने बताया कि बीते दिन बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 9 एमएम की दो पिस्तौलें बरामद की थीं, जिसका मामला थाना खालरा में दर्ज किया गया था। इस मामले में जोबनजीत सिंह राजोके को नामजद किया गया था, जिस पर इस कार्रवाई के कारण विदेश भागने की फिराक में होने का संदेह था, जिसे अमृतसर हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। इस व्यक्ति से पूछताछ के दोरान तीन और व्यक्तियों का नाम आमने आया है,  लवप्रीत सिंह, विशालजीत सिंह निवासी राजोके और शिवराज सिंह मधरा भागी, जिनके पास से 1 किलो 840 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। 

    डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने कहा कि यह सब बीएसएफ और पंजाब पुलिस की संयुक्त गतिविधियों का नतीजा है, जहां हम भारी मात्रा में ड्रोन और सरप्राइज बरामद कर रहे हैं। वहीं इन गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बरामदगी में अन्य फाइनेंसर भी शामिल हैं जिनकी गिरफ्तारी होनी बाकी है।  जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • 2 दिन इंटरनेट रहेगा बंद

    2 दिन इंटरनेट रहेगा बंद

    नई दिल्ली : बिहार की सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को हुए पांचवें चरण के मतदान के बाद हिंसा की खबर है। इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से रोहिणी आचार्य उम्मीदवार हैं। वह सोमवार शाम को मतदान खत्म होने के बाद छपरा शहर के जिस बूथ पर पहुंची थी, वहां जमकर हंगामा हुआ।

    दो दिनों के लिए सारण में इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है। घटना के बाद छपरा के भिखारी ठाकुर चौक के पास बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। मौके पर एसपी और डीएम भी मौजूद है। बता दें कि सोमवार शाम को आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य इसी इलाके के बूथ संख्या 118 पर पहुंची थी। इस घटना के एक चश्मदीद स्थानीय नागरिक ने बताया कि दोनों तरफ से बहुत लोग थे, बहुत भीड़ थी।

  • चुनाव के बाद हुई हिंसाः दो पक्षों में चली गोलियां, एक की मौ+त 

    चुनाव के बाद हुई हिंसाः दो पक्षों में चली गोलियां, एक की मौ+त 

    नई दिल्लीः बिहार में पांचवें चरण में पांच सीटों पर वोटिंग हुई थी। पांचवें चरण के मतदान के बाद बिहार की सारण लोकसभा सीट पर जमकर हिंसा हुई है। बीजेपी और आरजेडी के समर्थक आपस में भिड़ गए। वहीं मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुई। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है। एक व्यक्ति की गोली लगने के कारण मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सोमवार को सारण के बूथ संख्या 318 पर रोहिणी आचार्य पहुंची थीं और यही से विवाद की शुरुआत भी हुई थी। वहीं आज फायरिंग का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। इस घटना में चंदन राय की मौत हुई है।

  • पंजाब : गैंगस्टर हैप्पीजट के 3 गुर्गे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : गैंगस्टर हैप्पीजट के 3 गुर्गे गिरफ्तार, देखें वीडियो

    3 पिस्टल, 4 मैगजीन और 35 जिंदा कारतूस बरामद

    अमृतसर :  काउंटर इंटेलिजेंस ने अमेरिका में बैठकर गैंग चलाने वाले हैप्पी जट के तीन गुर्गों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल, 4 मैगजीन और 35 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। जल्द पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर अगली कार्रवाई करेगी। मिली जानकारी के अनुसार, ऐसीपी इन्वेस्टिगेशन कुलदीप सिंह के निर्देशन में सीआईए स्टाफ – 2 गुरु की वडाली इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने सूचना के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी अमृतसर के पॉश एरिया बसंत एवेन्यू स्थित श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के करीब से गिरफ्तार किए गए।

    पुलिस की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान गांग गुरुवाली तरनतारन रोड निवासी सागर सिंह, शरणजीत सिंह और पावर कॉलोनी मजीठा रोड निवासी मनप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आरोपियों को अमेरिका बैठे गैंगस्टर हैप्पी जट ने हथियार दे रखे थे। आरोपियों से 45 बोर के दो पिस्टल, 33 जिंदा राउंड व 4 मैगजीन के अलावा एक 32 बोर पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपियों को हिरासत में लेकर हथियारों की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी हासिल की जा रही हैं। थानों में मामले दर्ज हैं।

    मनप्रीत सिंह के खिलाफ एक धारा 307 के तहत मामला कपूरथला में दर्ज है। वहीं, एक अन्य मामला धारा 451 व 380 की धाराओं के अंतर्गत थाना सदर अमृतसर में दर्ज है। शरणजीत सिंह के विरुद्ध जालंधर में थाना न्यू बरादरी में 177, 419 व 420 आदि धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज है।डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर कहा  अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेशी गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी जट्ट गैंग के 3 साथियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को तीन पिस्तौल, 4 मैगजीन और 35 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।