Blog

  • Pranit More से भिड़ी फरहाना भट्ट, मालती के साथ रिश्ते पर किए सवाल, जमकर हुआ बवाल

    Pranit More से भिड़ी फरहाना भट्ट, मालती के साथ रिश्ते पर किए सवाल, जमकर हुआ बवाल

    मनोरंजन: टीवी के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों ड्रामा हाई-पीक पर चल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स आए दिन किसी न किसी के साथ लड़ते हुए दिख रहे हैं। फरहाना भट्ट शो में ऐसी कंटेस्टेंट्स हैं जिनकी घर में सभी के साथ लड़ाई हो चुकी है। अब आने वाले एपिसोड्स में वह प्रणित मोरे के साथ लड़ती हुई नजर आएंगी। कभी फरहाना का प्रणित के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड था लेकिन कई दिनों से उनके बीच में लड़ाई देखने को मिल रही है।

    मालती के चलते हुई लड़ाई

    फरहाना ने प्रणित की मालती के साथ दोस्ती को लव एंगल का नाम दे दिया है। इन दिनों प्रणित और मालती के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई दिख रही हैं। दोनों साथ में समय बिताते हैं। प्रणित के दोस्त भी मालती के साथ उनका नाम जोड़कर टीज करते हैं। इसी मुद्दे को फरहाना ने उठाया है। वीडियो में मालती आकर प्रणित को हग करती है। ये देखकर मालती कहने लगती है कि मुझे गेम में रहने के लिए लव एंगल खेलने की जरुरत नहीं है। तू दल बदलू है तेरा लॉजिक गिर रहा है तेरी किस्मत घटिया है। वहीं प्रणित ने कहा कि फरहाना नॉमिनेटेड है इसलिए इतना भड़क रही है।

    फरहाना के कारण रोए थे मृदुल

    इससे पहले बिग बॉस के घर में बीते दिन वाले एपिसोड में फरहाना की मृदुल तिवारी के साथ लड़ाई हुई थी। वो एक्ट्रेस से इतना तंग हो गए थे कि रोने लग गए थे। फरहाना ने मृदुल से नाराज होकर उनकी कैप्टेंसी में काम करने से ही मना कर दिया था। मृदुल ने काफी बार फरहाना से काम करने के लिए कहा। उनके हाथ तक जोड़े लेकिन फरहाना अपने स्टैंड पर कायम रही। उन्होंने मृदुल को लड़ाई के दौरान भला बुरा कहा था। इस लड़ाई में घरवालों ने मृदुल का साथ दिया और फरहाना का बायकॉट किया।

    मृदुल की तारीफ कर रहे फैंस

    जिस तरह से फरहाना के साथ झगड़े में मृदुल ने अपना स्टैंड रखा। उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। यूजर्स का यह कहना है कि गेम के इस पड़ाव पर आकर यूट्यूबर का गेम अच्छा हो रहा है। वो अब शो में दिखने लगे हैं। अपना स्टैंड सबके सामने रखते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल घर में नए कैप्टन को चुनने के लिए टास्क चल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रणित मोरे घर के नए कैप्टन बन चुके हैं।  
  • Punjab News: IAS अजोय कुमार को मिला पर्सोनल डिपार्टमेंट, कृषि-बिजली और स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव किए नियुक्त

    Punjab News: IAS अजोय कुमार को मिला पर्सोनल डिपार्टमेंट, कृषि-बिजली और स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव किए नियुक्त

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण, बिजली विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रभारी के तौर पर विशेष आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं दूसरी ओर आईएएस अजोय कुमार सिन्हा को पर्सोनल डिपार्टमेंट दिया गया। बताया जा रहा हैकि अजोय कुमार को पर्सोनल विभाग में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
    आईएएस बसंत गर्ग को बिजली विभाग का प्रबंधीय सचिव लगाया गया है। इसके अलावा आईएएस संयम अग्रवाल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव लगाया गया है। जबकि सुपरिटेंडेंट कैलाश गौतम के हस्ताक्षर के अधीन जारी आदेश में अर्शदीप सिंह थिंद को कृषि और किसान कल्याण विभाग का प्रबंधकीय सचिव लगाया गया है। इसके अलावा उन्हें बागवानी एवं मिट्‌टी एवं जल संभाल विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।

     

  • DSP जगजीत सिंह और सुखबीर का हुआ तबादला

    DSP जगजीत सिंह और सुखबीर का हुआ तबादला

    तरनतारन: जिले में चल रहे उपचुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। आयोग के द्वारा जारी किए गए आदेशों के अंतगर्त डीएसपी जगजीत सिंह और डीएसपी सुखबीर के तबादले के आदेश दिए गए हैं।

    सूत्रों के अनुसार, ये तबादले चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए हैं। चुनाव आयोग का यह मानना है कि उपचुनाव के दौरान किसी भी तरह की पक्षतापूर्ण स्थिति से बचने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह कदम जरुरी है।

    आदेशों की मानें तो दोनों अधिकारियों को उनके नए स्थानों पर जल्द ही कार्यभार संभालने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित जिलों के पुलिस प्रशासन को चुनाव आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन करने के लिए भी कहा गया है।

  • Punjab News: पार्षद ने सब्जी के बढ़ते दामों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: पार्षद ने सब्जी के बढ़ते दामों को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में पार्षद विजय कुमार द्वारा सब्जी के बढ़ते दामों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्षद ने गले में सब्जी का हार पहना हुआ है और कानों में भिंडी के झूमके बनाकर डाले हुए है। वहीं शगुन की थाली में सब्जी रखी हुई है और सब्जी की रेहड़ी भी लगाई हुई है। पार्षद का कहना है कि सब्जी के दाम बढ़ने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सब्जी मंडी का घेराव करके धरना लगाया जाएगा।

    पार्षद ने कहा कि जिले में दिन प्रति दिन सब्जी के बढ़ रहे दामों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में अगर सब्जी के दामों की कीमतें कम हो सकती है तो अब भी डिप्टी कमिश्नर के आदेशों पर सब्जी के रेट तय किए जा सकते है। उन्होंने कहा कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग सब्जी के रेट है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

  • Punjab News: प्रॉपर्टी कारोबारी चेतन जैन के घर इनकम टैक्स विभाग की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रॉपर्टी कारोबारी चेतन जैन के घर इनकम टैक्स विभाग की Raid, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में कैलाश नगर सिविल लाइंस स्थित घर में प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर इनकम टैक्स विभाग ने दबिश दी। इस दौरान थाना 8 की पुलिस भी मौजूद रही। मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की टीम द्वारा की गई रेड दोपहर 12 बजे से चल रही है। जहां कारोबारी चेतन जैन के घर अफसरों की गाड़ियां खड़ी हैं। गौर हो कि 2 सिंतबर को भी चेतन जैन के ठिकानों पर रेड हुई थी।

    बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को जानकारी मिली थी कि चेतन जैन प्रॉपर्टी कारोबार के साथ-साथ पैसे ब्याज पर देने का काम भी करता है। कहा जा रहा है कि वह होजरी कारोबारियों के पैसे बड़े स्तर पर ब्याज पर देता है। 2 सितंबर को इनकम टैक्स ने जब रेड की थी तब उनके घर से कुछ कच्ची पर्चियां मिली थी।

    लेकिन आज इनकम टैक्स की टीम द्वारा दोपहर से अब तक चेतन जैन के घर पर रेड चल रही है। इनकम टैक्स की रेड के बाद अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स ने पिछली रेड में मिले दस्तावेजों की जांच के बाद दोबारा रेड की है। हालांकि इस मामल में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आईटी विभाग की टीम द्वारा चेतन के घर दस्तावेजों को काफी समय से खंगाला जा रहा है।

     

     

     

     

  • शिवसेना के नेता डॉ. अभिषेक शर्मा ने पंजाब चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    शिवसेना के नेता डॉ. अभिषेक शर्मा ने पंजाब चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जीरकपुर: रामकृष्ण इंटरनेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी और शिवसेना-एनडीए एलांयस के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक शर्मा ने एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में 20 से 25 सीटों पर लड़ने का मौका दिया जाएगा तो शिवसेना सहयोगी दल बनाकर एनडीए की सरकार बनाने में पूरी ताकत से जुट जाएगी।

    उन्होंने कहा कि पंजाब आज कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। इसमें नशा, बेरोजगारी और प्रशासनिक विफलता प्रमुख तौर पर शामिल हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी को पंजाब के लिए बड़ा फेलियर भी बताया है और कहा कि राज्य अब 20 से 25 साल पीछे चला गया है। पंजाब को मजबूत सरकार चाहिए और पीएम मोदी के नेतृत्व में पंजाब में भी एनडीए की सरकार बननी चाहिए।

    हम हिंदुओं की रक्षा करने और धर्म की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि धर्म की रक्षा और सिखों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से कांग्रेस से दूरी बना ली है। यह जागृति मिशन है। सनातन संस्कृति की पद्दति, परंपरा और अंधविश्वास से मुक्ति दिलवाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि हिंदू और सिख धर्मों को जोड़ने का कार्य यह अभियान करेगा जैसे कि महाराष्ट्र में भी शिवसेना कर रही है।

    राजनीतिक गंठबंधनों पर उनसे जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अकाली दल बड़ा भाई है और शिवसेना छोटा भाई। एनडीए के साथ चुनाव लड़ने का फैसला दिल्ली हेडक्वार्टर में होगा। महाराष्ट्र में एकजुट होकर चुनाव लड़े गए थे और वहीं सरकार बनी। हम बीजेपी के छोटे भाई हैं और हमें पूरा विश्वास है कि हमें पंजाब में चुनाव लड़ने की लिए सीटें मिलेंगी।

    आगे उन्होंने कहा कि अकाली दल का एजेंडा अलग है जबकि हमारा और बीजेपी का एजेंडा समान है। कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सड़क छाप भाषा बोलते हैं। यही कारण है कि जनता कांग्रेस से दूर होती जा रही है।

    वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर भी डॉ. शर्मा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से देश को बड़ा फायदा होगा। हर साल चुनाव कराने में जो खर्च होता है वह काफी हद तक कम होगा। रिपब्लिक नेशन की शुरुआत भी वन नेशन वन इलेक्शन की अवधारणा से ही शुरु हुई थी।

  • Ra Studio में 20 बच्चों को बनाया बंधक, एक्शन में आई पुलिस, आरोपी रोहित आर्या गिरफ्तार, देखें Live

    Ra Studio में 20 बच्चों को बनाया बंधक, एक्शन में आई पुलिस, आरोपी रोहित आर्या गिरफ्तार, देखें Live

    मुंबईः पवई इलाके में स्थित रा स्टूडियों में 15-20 बच्चों को आरोपी द्वारा बंधक बना लिया गया। घटना को रोहित आर्य नामक शख्स ने अंजाम दिया। रा स्टूडियो में जहां एक्टिंग क्लासेस चलती हैं, वहीं की पहली मंजिल पर कई बच्चों को बंधक बनाया गया। इस दौरान शीशे के पार से बच्चे बाहर झांकते दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित रिहा करवाया। वहीं पुलिस ने रोहित आर्य को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया कि रोहित इसी स्टूडियो में काम करता है और एक YouTube चैनल भी चलाता है। पिछले 4-5 दिनों से वह यहां ऑडिशन करवा रहा था। आज सुबह भी 100 बच्चे आए थे, लेकिन सुबह करीब 80 बच्चों को वापस भेज दिया गया और बारी बच्चों को कमरे में बंद कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को रिहा कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा, “रोहित आर्या नाम के एक युवक ने मुंबई के पवई इलाके में कुछ बच्चों को बंधक बना लिया। उसने एक वीडियो जारी कर कथित तौर पर कहा है कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और अगर उसे ऐसा करने नहीं दिया गया, तो वह सब कुछ आग लगा देगा और खुद को और बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा है और पुलिस मामले को संभालने की कोशिश कर रही है।” पुलिस का कहना है, “सभी बच्चों को घटनास्थल से सुरक्षित बचा लिया गया है। रोहित आर्या नाम के व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस उससे बात कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह वास्तव में मानसिक रूप से अस्थिर है।” आर्या ने अपनी गिरफ्तारी से पहले जारी एक वीडियो में कहा, “मैं रोहित आर्या हूं। आत्महत्या करने के बजाय, मैंने एक योजना बनाई है और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाकर रखा है। मेरी ज्यादा मांगें नहीं हैं, मेरी बहुत ही साधारण मांगें हैं, नैतिक मांगें हैं, और कुछ सवाल हैं। मैं कुछ लोगों से बात करना चाहता हूं, उनसे सवाल पूछना चाहता हूं, और अगर उनके जवाबों के जवाब में मेरे पास कोई सवाल है, तो मैं उनसे भी पूछना चाहता हूं। लेकिन मुझे ये जवाब चाहिए। मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मैं आतंकवादी नहीं हूं, न ही मैं बहुत ज्यादा पैसे की मांग करता हूं, और मैं निश्चित रूप से कुछ भी अनैतिक नहीं चाहता।”  
  • भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना द्वारा “Run for Unity” का आयोजन – राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर

    भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना द्वारा “Run for Unity” का आयोजन – राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर

    शाम मिन्हास जिला अध्यक्ष भाजपा ऊना

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर 2025 को “Run for Unity” (एकता दौड़) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दीपकमल भाजपा कार्यालय, ऊना से आरंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

    भाजपा जिला ऊना अध्यक्ष शाम मिन्हास ने कहा कि सभी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, युवामोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित भाजपा के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता इस दौड़ में भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और शक्ति के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है।

    इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के महत्व पर विचार रखे जाएंगे। दौड़ में जिले के युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों को भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी के योगदान और उनके दृढ़ नेतृत्व ने भारत को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया था, और आज उसी भावना को आगे बढ़ाने का यह प्रयास है। सभी कार्यकर्ताओं, नागरिकों और युवाओं से आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस दौड़ में शामिल होकर देश की एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

  • स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ने ली जिला स्तरीय बैठक

    स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग कार्यक्रम के तहत उपायुक्त ने ली जिला स्तरीय बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आज उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में उनके कक्ष में आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस अवसर पर एसएचवीआर के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं तथा नागरिक दायित्वों को प्रोत्साहित करना है, ताकि विद्यार्थियों को एक स्वस्थ, सुरक्षित और स्वच्छ शिक्षण वातावरण प्राप्त हो सके।

    बैठक में उप निदेशक स्कूल शिक्षा (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा नीलम कुमारी ने बताया कि स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 के अंतर्गत ऊना जिले के सभी विद्यालयों का पंजीकरण और स्व-मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले यह पहल “स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार” के रूप में आरंभ की गई थी, जिसे अब उन्नत करते हुए “स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग” के रूप में लागू किया गया है, ताकि विद्यालयों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

    उन्होंने बताया कि ऊना जिले के सभी सरकारी और कुछ निजी विद्यालयों को एसएचवीआर पोर्टल एवं “स्वच्छ एवं हरित विद्यालय” मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकृत किया गया है। विद्यालयों ने स्वच्छता, जल उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरणीय पहल और स्वच्छ व्यवहार जैसे विभिन्न मानकों पर स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट के साथ आवश्यक फोटोग्राफ अपलोड किए हैं। प्राप्त अंकों के आधार पर विद्यालयों ने 3 से 5 स्टार तक की स्व-मूल्यांकन रेटिंग दी है। जिला स्तरीय समिति द्वारा इन पात्र विद्यालयों का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित विद्यालयों को चार श्रेणियों ग्रामीण श्रेणी-एक बाल वाटिका से कक्षा 8 तक, ग्रामीण श्रेणी-दो कक्षा 9 से 12 तक,  शहरी श्रेणी-एक बाल वाटिका से कक्षा 8 तक, शहरी श्रेणी-दो कक्षा 9 से 12 तक में विभाजित किया गया है।

    इनमें से 6 ग्रामीण विद्यालय (प्रत्येक श्रेणी से 3) तथा 2 शहरी विद्यालय (प्रत्येक श्रेणी से 1) को 15 नवम्बर तक राज्य स्तरीय प्रक्रिया के लिए नामांकित किया जाएगा। मूल्यांकन के उपरांत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 के अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा।

    इस अवसर पर नीलम कुमारी, उप निदेशक स्कूल शिक्षा (गुणवत्ता) सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा, प्रधानाचार्य डाइट देहलां राकेश अरोड़ा, डॉ. पी.एस. राणा सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

  • राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका खेल प्रतियोगिता का उपायुक्त ऊना ने किया शुभारंभ

    राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका खेल प्रतियोगिता का उपायुक्त ऊना ने किया शुभारंभ

    बोले…शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी से होता है सर्वांगीण विकास 

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (वीरवार) को राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ वन विहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सलोह में किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के दस जिलों से आई लगभग 440 बालिकाएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी, बास्केटबॉल और हैंडबॉल की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

    उद्घाटन समारोह में उपायुक्त ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट परेड की सलामी ली तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। उन्होंने आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की और सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

    उपायुक्त जनित लाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।
    उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि व्यक्ति या तो जीतता है या सीखता है। असफलता को हार न मानते हुए उसे सीखने का अवसर समझना चाहिए। निरंतर प्रयास और दृढ़ निश्चय से ही सफलता प्राप्त होती है।

    इसके साथ ही, उपायुक्त ने युवाओं से नशे की बुराई के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे, ताकि युवा पीढ़ी को इसके प्रभाव से बचाया जा सके।

    इस अवसर पर शिक्षा उप निदेशक (प्रारंभिक) ऊना सोमलाल धीमान, प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर, एडीपीओ ऊना रविंद्र भुल्लर, विभिन्न जिलों से आई टीमों के प्रतिनिधि सहित राजेश कौशल, राकेश कुमार, अजय शर्मा और शीश राम भी उपस्थित रहे।