Blog

  • Punjab News: पुल पर पलटा Bone Bread Company का Truck, बैरियर और लाइट पोल टूटा, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल पर पलटा Bone Bread Company का Truck, बैरियर और लाइट पोल टूटा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के फिरोजपुर रोड पर बने एलीवेटेड पुल पर बोन ब्रेड कंपनी का ट्रक पलट गया। पता चला है कि ये ट्रक मुल्लांपुर की तरफ से आ रहा था जिसने कोहाड़ा जाना था। ट्रक की स्पीड काफी ज्यादा थी जिसके कारण करीब 13 से 14 क्रश बैरियर और एक लाइट पोल टूट गया है। पता चला है कि ट्रक की ब्रेक अचानक फेल हो गई जिस कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया।

    लोगों की मदद से ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला गया और बेसुध होने के कारण उसे किसी प्राइवेट अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर एसआई सुनीता कौर पहुंची। जिन्होंने ट्रैफिक को सुचारु करवाया। जानकारी देते हुए एसआई सुनीता ने कहा कि अभी ड्राइवर की पहचान नहीं हुई है।

    इतना पता चला है कि ट्रक फिरोजपुर की तरफ से आ रहा था जिसने कोहाड़ा जाना था। ब्रेक फेल हो जाने के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल ड्राइवर की पहचान करने में टीम लगी हुई है। वह किस अस्पताल में है इस बारे पता किया जा रहा है। पुल पर पोल टूटा है और क्रश बैरियर टूटे है। फिलहाल किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालात सामान्य है। ट्रक का जरूर नुकसान हो गया है। अभी क्रेन की मदद से ट्रक को बीच सड़क से हटाया जा रहा है।

  • Punjab News: सब्जी खरीदने आई बुजुर्ग महिला की लुटेरे बालियां छीनकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी खरीदने आई बुजुर्ग महिला की लुटेरे बालियां छीनकर फरार, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है, आए दिन चोर लोगों को अपना शिकार बना रहे है। शहर में अब एक ताजा मामला सामने आया है। जहां लुटेरे सब्जी मंडी गांधी चौक के सामने एक बुजुर्ग महिला की सोनी बालियां छीनकर फरार हो गए।

    बता दें कि बुजुर्ग महिला और उसका पति गांधी चौक पर सत्संग सुनने के बाद सब्जी खरीदने गए थे, तभी दो मोटरसाइकिल सवार युवक वहां आए और एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला पर झपटा मार लिया और बालियां छीनकर वहां से फरार हो गए।

    जब इस संबंध में पीड़िता से बात की तो उसने बताया कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। उनमें से एक ने कानों से बालियां खींच लीं और भाग गया। जिसके बाद शोर मचाया, जब तक लोग इक्ट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। दंपति ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

  • Jalandhar News: देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मैराथन का आयोजन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मैराथन का आयोजन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जालंधर में रन फॉर यूनिटी के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जालंधर के कंपनी बाग चौक से की गई। इसमें भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू सहित जालंधर की भाजपा की लीडरशिप मौजूद रही।

    पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाता है। इस दिन ने देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाती है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के विभाजन के दौरान 350 स्टेटस को भारत में विलय किया था। जिससे पता लगता है कि वह एकता के प्रतीक है।

    उन्होंने कहा किसी को लेकर 31 अक्टूबर को पूरे देश भर में वन फॉर यूनिटी रखा जाता है। जिसका संदेश है कि हम सब एक हैं, हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब आपस में भाई-भाई हैं। उन्होंने बताया कि एकता का प्रत्येक देते हुए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है और इसमें सभी लोग हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में इस दौड़ का आयोजन करके सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

  • Punjab News: फिल्मी स्टाइल में युवक पर फायरिंग करके कार सवार हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: फिल्मी स्टाइल में युवक पर फायरिंग करके कार सवार हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के माछीवाड़ा में देर रात कार सवार युवकों द्वारा फायरिंग की गई। बदमाश फिल्मी स्टाइल में युवक के पास आए और कार की स्पीड कम कर उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों के इक्ट्ठा होने पर बदमाश फरार हो गए। युवक घायल अवस्था में ही घर के अंदर भागने लगा। परिजन इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। घायल युवक की पहचान रोशन के रूप में हुई है। दरअसल, सफेद रंग की कार में सवार होकर कुछ बदमाश पहुंचे। माछीवाड़ा में एक तिराहे के पास से रोशन गुजरा।

    उसके पास से ही एक अन्य युवक भी तिराहे की ओर मुड़ा। इसके जाते ही पीड़ित युवक कुछ बढ़ा। वह रास्ते पर सीधा जा रहा था। तभी कार सवार बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बदमाशों ने युवक को पैर में गोली मारी। गोली लगते ही युवक पैर झटकते हुए भागने लगा।

    कार सवार भी मौके से फरार हो गए। युवक लंगड़ाते हुए तिराहे पर वापस आकर घर की दौड़ने लगा। अब फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। घायल युवक रोशन माछीवाड़ा में ही एक सैलून चलाता है। उसका कहना है कि वह अपने घर घूम रहा था। रास्ते पर वहां एक कार आई। उसे देखते ही बदमाश गालियां देने लगे। इसके बाद उन्होंने तुरंत फायरिंग कर दी। मैंने पास के ही एक घर में भागकर जान बचाई।

    युवक का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। कार में दो लोग सवार थे। उन्होंने मुंह पर कपड़ा ढक रखा था। सूचना मिलने के बाद थाना माछीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी करमजीत सिंह ग्रेवाल का कहना है कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल दाखिल किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। गाड़ी के नंबर का भी पता किया जा रहा है।

     

  • Punjab News: महिला पुलिस कर्मी ने Traffic नियमों की उड़ाई धज्जियां, काटा चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला पुलिस कर्मी ने Traffic नियमों की उड़ाई धज्जियां, काटा चालान, देखें वीडियो

    लुधियानाः ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने के मामले में लुधियाना पुलिस ने एक महिला कर्मी का चालान काट दिया। महिला कर्मी अपनी एक्टिवा पर बिना हेलमेट पहने न केवल सड़क पर चल रही थी बल्कि फोन पर बातचीत भी कर रही थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। यह पूरा मामला कचहरी से भाई वाला चौक के रास्ते का बताया जा रहा है।

    वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला सोशल मीडिया पर इतना उछला कि ट्रैफिक पुलिस को तुरंत एक्शन लेना पड़ा। वीडियो की पुष्टि होते ही महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ चालान काटा गया। यह कदम ट्रैफिक पुलिस की सख्ती और निष्पक्षता को दर्शाता है।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून सबके लिए एक समान है चाहे कोई वर्दी में हो या आम नागरिक। लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि अगर पुलिस खुद नियमों का पालन करेगी तो जनता के लिए एक बेहतर उदाहरण पेश होगा।

  • Punjab News: RS Hotel में पुलिस की Raid, 6 लड़कियों सहित 13 लड़के काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: RS Hotel में पुलिस की Raid, 6 लड़कियों सहित 13 लड़के काबू, देखें वीडियो

    काबू की लड़कियों को ऑटो में ले गई पुलिस

    अमृतसरः जिले के थाना बी डिवीजन के अधीन आने वाले एक इलाके में पुलिस ने रात के समय एक होटल में रेड की। इस दौरान पुलिस ने होटल में देह व्यापार के कारोबार को उजागर किया है। पुलिस ने 6 लड़कियों और 13 लड़कों को पकड़कर हिरासत में लिया। ये सभी युवक-युवतियां अमृतसर-तरन तारन रोड पर स्थित आरएस होटल से गिरफ्तार किए गए थे। एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी होटल के कमरों में देह व्यापार का काम कर रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। एक विशेष टीम बनाकर होटल में घुसी पुलिस ने कई जोड़ों को शर्मनाक हालत में पाया। इस मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पुलिस ने देर रात माननीय अदालत में पेश किया। दिलचस्प बात यह रही कि पुलिस ने गिरफ्तार लड़कियों को अदालत तक पहुंचाने के लिए एक ऑटो का उपयोग किया। जिससे सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ गये, क्योंकि ऑटो के ज़रिये ले जाते समय किसी के भाग जाने का भी जोखिम मौजूद था। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के पीछे कौन बड़े संरक्षक हैं। यह भी जानकारी मिली है कि होटल मालिक से भी पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता चल सके कि क्या उसे इस गलत गतिविधि की जानकारी थी या नहीं।
  • Jalandhar News: 2 बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, दपंति सहित 6 घायल

    Jalandhar News: 2 बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, दपंति सहित 6 घायल

    जालंधर, ENS: जालंधर-भोगपुर हाईवे पर 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में दंपती समेत 6 लोग घायल हो गए, वहीं 3 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। इंचार्ज रणधीर सिंह, कांस्टेबल रविंदर और लेडी कांस्टेबल किरनजोत शर्मा ने प्राइवेट एंबुलेंस से गंभीर घायलों को तुंरत अस्पताल भिजवाया और बाकी तीनों को सरकारी गाड़ी में सिविल अस्पताल ले गए। हादसा सदा चक्क के पास हुआ था।

    जिसके बाद मौके पर पहुंची एसएसएफ की टीम ने भोगपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। एसएसएफ के एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि टांडा से जालंधर की तरफ जा रहे पति-पत्नी की पहचान अकील और हबीबा निवासी राणा माजरा, पानीपत के रूप में हुई है। उनकी बाइक एकदम हाईवे पर गलत दिशा से आई बाइक से टकरा गई। बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और महिला भी जख्मी हो गई।

    दूसरी बाइक पर सवार चारों युवकों की पहचान खुरासी राम अंसारी पुत्र राज माया, शरीफ पुत्र फरीद, सबीर पुत्र जुमरी, बुद्धन अंसारी के रूप में हुई है। चारों भोगपुर शुगर मिल में काम करते हैं और शाम को वापस घर लौट रहे थे। लोगों ने बताया कि शूगर मिल में काम करने वाले चारों युवकों की गलती से ही हादसा हुआ है। हाईवे पर तेज रफ्तार चढ़े थे। बाइक संभल नहीं पाई और टक्कर हो गई। गनीमत रही कि दोनों हाईवे पर किसी तरह से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था।

  • Jalandhar News: Vijay Jewellers लूट मामले में रंगदारी कनेक्शन आया सामने, जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

    Jalandhar News: Vijay Jewellers लूट मामले में रंगदारी कनेक्शन आया सामने, जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप के मेन बाजार में बीते दिन विजय ज्वैलर्स की दुकान पर गन प्वाइंट से लूट की घटना सामने आई थी। जिसमें 3 लुटेरे दुकान से 850 ग्राम सोने के गहने व 2.25 लाख रुपए कैश लूटकर फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली। आरोपियों की पहचान कुशल, करण और गगन के रूप में हुई है। आरोपी थाना भार्गव के अंतगर्त आते इलाके के ही है। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार लुटेरों द्वारा दी गई घटना को अंजाम में रंगदारी का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त दुकानदार से रंगदारी भी लुटेरों द्वारा वसूली जाती थी।

    सूत्र बताते हैं कि रंगदारी ना देने के कारण इस बार लुटेरों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और घटना को अंजाम दिया। सूत्रों का कहना है कि इसी कारण इलाका निवासियों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। इलाका निवासियों ने भी आरोपियों को पहचान लिया था। जिसके चलते पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों पर छापेमारी करने भी गई थी। लूट कांड को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड कुशल थाना भार्गव कैंप के पास ही रहता है। उसके दो साथी गगन व कर्ण चप्पली चौक, भार्गव कैंप के रहने वाले हैं। कर्ण का क्रिमिनल रिकॉर्ड है।

    उसे इरादा ए-कत्ल के केस में 10 साल की कैद हुई थी और वह 4 साल की कैद काट कर बेल पर आया है। गगन शराब तस्करी में जेल जा चुका है। कुशल कुछ महीने पहले सत्ता पार्टी के एक युवा नेता संग अकसर देखा जाता रहा है।शॉप मालिक अजय ने कहा कि लुटेरे सोने के 8 सेट, सोने की 12 चेन, एक कड़ा, 2 लेडीज कड़े, अंगूठियां व सोने के टॉप्स ले गए। भार्गव कैंप में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    दरअसल, लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद उनकी एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। जिसे एनकाउंटर न्यूज ने कल ही प्रकाशित किया था। वीडियो में आरोपी कपड़े बदलने के बाद पैदल घूमते देखे गए थे। सीसीटीवी फुटेज ने देखा जा सकता है कि लूट के 15 मिनट बाद ही कुशल, गगन व कर्ण पैदल ही कपड़े बदल के निकले है। बैग बदला हुआ है। जांच में क्लियर हुआ कि लुटेरे पैदल आए थे। कैंप से बाहर निकलने के बाद तीनों कहां गए, पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

  • Share Market: सपाट खुला भारतीय बाजार, Auto, Banking और रियल्टी शेयरों में खरीदारी

    Share Market: सपाट खुला भारतीय बाजार, Auto, Banking और रियल्टी शेयरों में खरीदारी

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी में खरीदारी तो फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और मीडिया सेक्टर्स में बिकवाली दिख रही थी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी है। मारुति, TCS और भेल के शेयर्स ऊपर हैं। NTPC, टाटा स्टील और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी है। NSE के ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स में तेजी है। वहीं, मीडिया, मेटल और फार्मा में गिरावट है।

    सुबह करीब 9 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 153.83 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,558.29 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 33.95 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,911.80 स्तर पर बना हुआ था।

    बाजार जानकारों का कहना है कि ट्रंप-शी समिट से यूएस-चीन ट्रेड वॉर में केवल साल भर की शांति मिली है, यह कोई बड़ी ट्रेड डील नहीं है। इसे लेकर कुछ हद तक मार्केट पार्टिसिपेंट्स में निराशा रही। हालांकि, व्यापार से जुड़ी चिंताओं के कम होने और आगे की प्रक्रिया के लिए संभावना से कुछ राहत जरूर मिली है।

    इस बीच सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, टाइटन, बीईएल, टीसीएस और आईटीसी टॉप गेनर्स की लिस्ट में थे। वहीं, एनटीपीसी, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल और सनफार्मा टॉप लूजर्स थे। एशियाई बाजारों में अधिकांश बाजार जैसे बैंकॉक, हांग कांग, जकार्ता और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं, केवल सोल हरे निशान में कारोबार कर रहा था।

  • Jalandhar News: 4 घंटे तक 2 महिलाओं को बनाया बंधक, की पीटाई

    Jalandhar News: 4 घंटे तक 2 महिलाओं को बनाया बंधक, की पीटाई

    जालंधर, ENS:  भोगपुर के गांव मानकराए में मुसलमान गुज्जर बिरादरी से संबंधित महिलाओं को बंधक बनाकर पीटने की घटना सामने आई है। दरअसल, गत रात एक घोड़ी और बछेड़ी खुलकर कहीं चली गई। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष जानवरों को ढूंढने के लिए निकला और वह खेतों में दूसरे के डेरे पर पहुंचे। जहां तीनों महिलाओं ने उक्त डेरे के मालिक से घोड़ी और बछेड़ी से संबंधित पूछा। यह सुनते ही डेरे में मौजूद 4 लोगों ने इन तीनों महिलाओं के साथ बेरहमी से पीटाई की।

    जिसके बाद महिलाएं भाग आई, लेकिन 4 लोगों ने पीछा करते हुए 2 महिलाओं नीरां और माल्कू को घेर कर फिर अपने डेरे में ले गए और फिर बंधक बना लिया। तीसरी महिला ने गांव वालों को घटना की सूचना दी और फिर थाने भोगपुर को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं को छुड़वाया और फिर अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों महिलाओं को बंधकों के चुंगल से छुड़वाया है। इस संबंध में काला बकरा अस्पताल में सफी पुत्र मुसूम अली वासी गांव लुहारां ने बताया कि उनके डेरे लुहारां के स्कूल के सामने है और गत रात उनकी एक घोड़ी अचानक खुलकर कहीं चली गई थी।

    उनके डेरे के साथ उनकी बुआ का भी डेरे है और बुआ की भी एक बछेड़ी रात को खुलकर कहीं चली गई थी। सुबह डेरे के पुरुष पराली इकट्ठे करने चले गए और डेरे में 2 महिलाएं नीरां पत्नी याकूब अली और मलकू पत्नी बाड हुसैन तथा उनके साथ वाले डेरे में रहने वाली उनकी बुआ सेती अपनी घोड़ी और बछेड़ी को खोजने के लिए खेतों में दूसरे के डेरे पर पहुंचीं, जहां उन्हें बंधक बनाकर पीटा गया। इस मामले में पुलिस चौकी लहदड़ा के सब इंस्पेक्टर अंजू ने काला बकरा अस्पताल पहुंच कर पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं।