Blog

  • पंजाबः हंस राज हंस के खिलाफ आप पार्टी ने चुनाव आयोग को दी शिकायत

    पंजाबः हंस राज हंस के खिलाफ आप पार्टी ने चुनाव आयोग को दी शिकायत

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक और फरीदकोट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ह शिकायत आम आदमी पार्टी के लीगल सैल में शामिल वकील एडवोकेट फैरी सोफत द्वारा दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि हंसराज हंस न केवल किसानों को धमका रहे हैं बल्कि उनके खिलाफ घृणास्पद भाषण भी दे रहे हैं। यह आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के साथ भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध भी है। उन्होंवे कहा कि हंस जानबूझकर किसानों को भड़का रहे हैं और इस  भड़काहट के कारण राज्य में जनतक शांती भंग होने का अंदेशा है। 

    फैरी सोफत ने कहा कि इस संबंध में नागरिक होने के नाते वह उन्हें बहुत चिंताजनक और अस्वीकार्य लगता है कि जनतक पद के लिए उम्मीदवार उन्हें लोगों को डराने, परेशान करने और भड़काने के लिए ऐसी चारों का सहारा ले, जिसकी उसकी प्रतिनिधता करनी चाहिए। किसान हमारे देश की रीढ़ की हड्डी हैं और उनके साथ सम्मान से पेश आना चाहिए न की गलत व्यवहार और धमकियां देनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से हंसराज हंस के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया और उन्हें उनकी कार्ऱवाई के लिए जवाबदेह होना यकीनी बनाने की अपील की। इस  तरह के व्यवहार की लोकतंत्री समाज में कोई जगह नहीं है और इसकी सख्त शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

    उन्होंने यह भी अपील की है कि जिन किसानों को हंसराज हंस द्वारा निशाना बनाया गया है, उन्हें सुरक्षा  मुहैया करवाई जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वह बदले के डर के बिना अपने वोट के अधिकारों का अपयोग करने के लिए योग्य हों। आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को शिकायत दी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि हंस राज हंस ने किसानों के खिलाफ विवादित बयान दिया है। आप ने इस मामले में उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। आप ने अपनी शिकायत में कहा है कि वायरल वीडियो में फरीदकोट से भाजपा उम्मीदवार किसानों को धमका रहे हैं। साथ ही वह नफरत भरी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उनके इस तरह के बयान से राज्य में माहौल खराब होने के आसार हैं। वह एक सार्वजनिक पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • पंजाब : पानी की समस्या से परेशान इलाका निवासियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब : पानी की समस्या से परेशान इलाका निवासियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों के पास पानी की कमी होने लगी है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहीद उधम सिंह कॉलोनी के निवासियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और अपनी गली में मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि पिछले ढाई साल से हमारे क्षेत्र में पानी नहीं आ रहा है। पानी की इतनी कमी है कि हमें हर रोज बाहर से पानी लाकर घर का गुजारा करना पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं हमारी पानी की टंकियां सूखी पड़ी है। क्योंकि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, हमारे इलाके में पानी की बहुत कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि सोचा था कि आम आदमी पार्टी आएगी और बदलावा लेकर आएगी। इलाकानिवासियों ने कहा कि कई बार नगर निगम के जेई, इलाके के विधायक, एमएलए को कई बार बुलाया। लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।

    लेकिन ढाई साल बाद भी किसी ने पानी की समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोग वोट लेने जरुर आते है। लेकिन जीतने के बाद कभी नही आते। इस बार हम भी उसी को वोट देंगे जो हमारी पानी की समस्या का समाधान करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे बिना नहाए स्कूल जाते है। इलाके के लोगों का कहना है कि हम प्रशासन से अपील करते हैं कि हमारी पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

  • जालंधरः आपां फिर मिलांगे फेम गायक सैवी कॉहलों ने मिर्ची मिस्ट्री बॉक्स के रहस्य का किया खुलासा 

    जालंधरः आपां फिर मिलांगे फेम गायक सैवी कॉहलों ने मिर्ची मिस्ट्री बॉक्स के रहस्य का किया खुलासा 

    जालंधर, ENS: मिर्ची के 2 नए रेडियो जॉकीस को सैवी कॉहलों (आपां फिर मिलांगे फेम) ने वंडरलैंड पार्क्स में लॉन्च किया, जिसके बाद मिर्ची मिस्ट्री बॉक्स की बड़ी प्रत्याशा थी। इस कार्यक्रम का नाम मिर्ची मिस्ट्री बॉक्स था, जिसे जालंधर और आसपास के शहरों में 98.3 मिर्ची और मिर्ची पंजाब के इंस्टाग्राम पर जोरदार तरीके से प्रमोट किया गया, ताकि मिस्ट्री बॉक्स की मिस्ट्री को जानने की जिज्ञासा का दीर्घकालिक प्रभाव रहे। यह मिस्ट्री बॉक्स तुरंत चर्चा का विषय बन गया और लोग जवाब जानने के लिए बहुत उत्सुक थे।

    अंतिम शो डाउन शनिवार को वंडरलैंड पार्क्स में हुआ, जहां बॉक्स को उठाया गया और मिस्ट्री का खुलासा किया गया। सैवी कॉहलों ने आरजे हंट विजेताओं (मिर्ची द्वारा जनवरी 2024 में आयोजित एक कार्यक्रम) उफ्फ उफ्फ उर्वी और मिर्ची दी हार्टबीट पर्ल को लॉन्च किया। खुलासा होने के बाद उन्होंने अपने मधुर स्वर से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। भीड़ ने अपने पसंदीदा कलाकार के लिए जयकार की और मिर्ची टीम ने उनके मनोरंजन की जिम्मेदारी संभाली।

    सैवी कॉहलों के साथ, वंडरलैंड से हरमन विर्क, मिर्ची पंजाब से अरविंद धिमान, अंश ग्रोवर और साहिल टुटेजा और उनकी पूरी टीम कार्यक्रम में मौजूद थे। पक्क पक्क दीपक, आरजे हीना और आरजे शुभम ने अपनी आकर्षक मंच उपस्थिति से इस मौके को शोभायमान किया और वंडरलैंड से दोपहर के शो का सीधा प्रसारण हुआ, जहां आरजे उर्वी और आरजे पर्ल ने वंडरलैंड दर्शकों के साथ बातचीत की। जहां “पूरी टीम के सहयोगात्मक प्रयास ने इस कार्यक्रम को बड़ी सफलता दिलाई। जालंधर के मिर्ची स्टेशन हेड अरविंद धिमान ने कहा कि वह वंडरलैंड पार्क्स और सैवी कॉहलों को दो नई मिर्ची आवाज़ों को लॉन्च करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”  कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा दोपहर की जॉक उफ्फ उफ्फ उर्वी और नाइट जॉक, मिर्ची दी हार्टबीट पर्ल को हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

  • पंजाबः बच्ची को जन्म देने के बाद दीवार पर छोड़कर मां-बाप हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः बच्ची को जन्म देने के बाद दीवार पर छोड़कर मां-बाप हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां थाना समराला के कटानी इलाके में कलयुगी मां ने बच्ची को 9 महीनों तक अपने पेट में रखा। लेकिन अब बच्ची को जन्म देने के बाद उसे कपड़े में लपेट फैक्ट्री की दीवार पर मां-बाप नेलावारिस छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। वहीं बच्ची को रोते देख पास ही रहने वाली प्रवासी महिला ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उस समय माहौल भावुक हो गया जब एक बेऔलाद स्टाफ नर्स ने बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया। मामले की जानकारी देते हुए अरुणा देवी ने बताया कि वह कटानी के पास फैक्ट्री में काम करती हैं और वह पास ही में परिवार समेत रहती हैं।

    महिला ने कहा कि सुबह उठकर उसने बेटे को दातुन लाने के लिए बोला तो उसके बेटे ने कहा कि दीवार पर कोई बच्चा पड़ा है। उसने सोचा कि किसी पंछी का बच्चा होगा। जब उसका बेटा गोद में किसी बच्चे को लेकर उसके पास आया तो वह हैरान रह गई। बच्ची को रोते देख वे तुरंत समराला के सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने बच्ची की हालत को भांपते हुए उसे चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. रमन ने कहा कि बच्ची 8 महीने की है। समय से पहले डिलीवरी हुई है।

    बच्ची का नाड़ू भी नहीं काटा हुआ था। फिलहाल कुछ दिन बच्ची को डाक्टरों की निगरानी में चिल्ड्रन वार्ड में रखा जाएगा। बिल्कुल ठीक होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की हिदायत मुताबिक कार्रवाई होगी। एक तरफ वो मां जिसने बच्ची को जन्म दिया, इसे लावारिस छोड़ गई वहीं दूसरी तरफ अस्पताल स्टाफ नर्स जिसने बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया। उसकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे। स्टाफ नर्स सरबजीत कौर ने कहा कि उनका कोई बच्चा नहीं है। करीब 20 सालों से वे बच्चे की ख्वाहिश लेकर जीवन व्यतीत कर रही है। आज भगवान ने उसे बच्चा दिया है, जिसे वे गोद लेगी और उसका पालण पोषण करेगी।

  • पंजाबः भगवंत मान की रैली में पहुंचे युवकों ने पुलिस के सामने की हुल्लड़बाजी, देखें वीडियो 

    पंजाबः भगवंत मान की रैली में पहुंचे युवकों ने पुलिस के सामने की हुल्लड़बाजी, देखें वीडियो 

    लुधियानाः पंजाब के सीएम भगवंत मान आज पराशर पप्पी के हक में प्रचार करने के लिए पहुंचे। जहां रैली में पहुंचे नौजवाना ने पुलिस की मौजूदगी में गाड़ियों के बंप्पर पर बैठकर और गाड़ियों की खिड़कियों से मुंह बाहर निकालकर जमकर हुल्लड़बाजी की। इस दौरान बाइक पर युवकों ने ट्रिपलिंग की हुई और और बाइकों पर बड़े-बड़े हॉर्न लगाए हुए है। नौजवान इस रैली में पुलिस के सामने हुल्लड़बाजी कर रहे है, लेकिन पुलिस उक्त नौजवानों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए मूकदर्शक बनी हुई दिखाई दे रही है। इस संबंध में मौके पर मौजूद एएसआई तरसेम सिंह से से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरी वीआईपी ड्यूटी अभी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जब नाका लगाया जाएंगा तो उस दौरान उक्त हुल्लड़बाजों के चालान भी काटे जाएंगे। 

  • दर्दनाक हादसाः पिकअप गाड़ी पलटने से 15 की मौ+त

    दर्दनाक हादसाः पिकअप गाड़ी पलटने से 15 की मौ+त

    कबीरधामः छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया में सोमवार की दोपहर पिकअप वाहन खाई में गिरने से करीब 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वही इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पिकअप में 30 से अधिक लोग सवार थे। यह सभी तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे और वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाक कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपी के पास यह हादसा हुआ है।

    यह सभी मजदूर सेमहारा गांव के रहने वाले हैं जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे उस दौरान यह हादसा हुआ है। जिस रोड में यह दुर्घटना हुई है वह प्रधानमंत्री सड़क में आती है। बताया जा रहा है कि यह सड़क कुई से होते हुए नेऊर और रुक्मीदादर को जोड़ता है। इस सड़क के बाद से मध्य प्रदेश की सीमा शुरू हो जाती है। बताया जा रहा है कि यह पूरा इलाका सुदूर वनांचल व पहाड़ी क्षेत्र में आता है। इस घटना की जानकारी देते हुए कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुकदूर क्षेत्र के तहत ग्राम बाहपानी के पास 30 लोगों से भरी पिकअप खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि यह सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे और जब वह वापस लौट रहे थे उस दौरान यह हादसा हुआ है।

    इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा सड़क हादसे पर दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि “कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हर संभव सहायता में जुटा है।”

  • पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : चोरों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे है। हर रोज चोरी होने की वारदात सामने आ रही है। चोर अब धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहे है। ताजा मामला आया है मोगा के मजीठिया चोक में बने शिव शक्ति मंदिर का है। जहां चोरों ने भगवान के घर में ही हाथ साफ कर डाला और मंदिर में पड़े दान पात्र से सारी नकदी और अन्य समान चोरी कर के ले गए।

    चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब दो ढाई बजे चोर ने इस घटना को अंजाम दिया और दान पात्र से सारी नकदी चोरी कर ली है। वही चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

  • जालंधरः रेड लाइट पर खड़े बाइक सवारों को घसीटकर ले गया बस चालक, 2 पुलिस कर्मी घायल

    जालंधरः रेड लाइट पर खड़े बाइक सवारों को घसीटकर ले गया बस चालक, 2 पुलिस कर्मी घायल

    जालंधर, ENS: पीएपी चौंक पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां चौंक पर रेड लाईट के चलते खड़े बाइक सवार पुलिस मुलाजिमों को सवारियों से भी पीआरटीसी बस चालक ने टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार बस चालक ने ओवरटेक  करने के चक्कर में बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि बस चालक बाइक सवारों को 10 फीट से अधिक दूरी तक पुलिस कर्मियों को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बाइक पर सवार दोनों पुलिस मुलाजिम घायल है। घायल पुलिस कर्मियों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से बस चालक को काबू कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बस चालक को थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है। 

  • पंजाब: विवादों में घिरे पूर्व SHO और मुंशी, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब: विवादों में घिरे पूर्व SHO और मुंशी, महिला ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना : विजिलेंस ने पीड़िता की शिकायत पर कुमकला थाने के SHO और मुंशी पर रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में विजिलेंस ने मुंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद कोर्ट से उसे जमानत दे दी है और SHO ने जमानत ले ली थी।

    इस मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी हरदीप सिंह और पूर्व SHO पर अब केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। दोनों पीड़ितो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त SHO और मुंशी उन्हें केस वापस लेने के लिए धमकियां दे रहे है। पीड़िता ने कहा कि वह कई बार इस मामले में शिकायत दर्ज करवा चुके है।

    लेकिन कोई भी सुनवाई नही हो रही है। क्योंकि शिकायत पुलिस अधिकारियों के खिलाफ है। इसलिए कोई कार्रवाही नही हो रही। पीड़िता ने इंसाफ की मांग की है। लेकिन दूसरी ओर वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल की ओर से किसी को कोई धमकी नहीं दी गई और न ही कोई दबाव बनाया गया।

  • जालंधरः इस मामले को लेकर इलाका निवासियों ने किया सुशील रिंकू का विरोध, वोटों का किया बॉयकाट, देखें वीडियो

    जालंधरः इस मामले को लेकर इलाका निवासियों ने किया सुशील रिंकू का विरोध, वोटों का किया बॉयकाट, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा में इलाका निवासियों ने आज भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू का विरोध किया। दरअसल, इलाका निवासी भीषण गर्मी से पानी की समस्या को लेकर काफी परेशान हो रहे है। एक और भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया, वहीं सरकार की ओर से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को स्कूल में छुट्टियां कर दी गई है। दूसरी ओर वेस्ट हल्के में इतनी भीषण गर्मी में लोगों को पीनी केे पानी नहीं मिल रहा। जिसके चलते आज लोगों ने सुशील रिंकू का विरोध किया। लोगों का कहना है कि वह गंदे पानी से उनके बच्चे बीमार हो रहे है।

    इलाका निवासियों ने कहाकि वह रोजमर्रा की जिंदगी में मुश्किल से घर का गुजारा कर रहे है, ऐसे में गंदा पानी पीने से बच्चे बीमार हो रहे है और उनका पैसा दवाई में लग रहा है। वहीं निर्मला देवी ने कहाकि इलाके में पानी की समस्या काफी समय से आ रही है। उनका आरोप है कि कभी तो इलाके में पानी नहीं आता, अगर आता है तो गंदा पानी आ रहा है। वहीं अन्य महिला ने कहाकि उसे एक साल के अधिक समय हो गया है। उसका बच्चा बीमार चल रहा है,उसे ब्लज कैंसर है। पीड़िता का कहना है उसका बच्चा पीजीआई में दाखिल है। महिला ने कहाकि वह कभी बार सुशील रिंकू से भी मिल चुकी है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

    महिला ने कहा गर्भवती होने के चलते वह सुशील रिंकू के दफ्तर में चक्कर काटती रही, लेकिन कोई हल नहीं निकला। महिला ने कहा कि वह पानी की समस्या को लेकर पिछले 8 माह से बाहर किराये पर रह रही है। लेकिन अब दोबारा वापिस आई तो इलाके में फिर से पानी की समस्या आ रही है। वहीं अन्य महिला ने कहा कि 15 दिन गटर का पानी ही घरों में आ रहा है। महिला ने कहाकि पानी की बोतलें खरीदकर पानी पीने को मजबूर है। उन्होंने कहाकि वह इतना पैसा कहां से लेकर आएं। महिला ने कहाकि अगर पानी की समस्या ना ठीक हुई तो उन्हें मजबूरन जगह को बेचकर दूसरी जगह जाना पड़ेगा। राजकुमार ने कहाकि वोटों को लेकर प्रत्येक नेता उनके पास आ जाता है। लेकिन इस गंदे के पानी को कोई सासंद, विधायक या पार्षद पानी पीकर दिखा दें। व्यक्ति ने कहा कि उसे इलाके में 20 साल हो गए रहते हुए, लेकिन वह काफी समय से गंदे पानी पीने को मजबूर हो रहे है। इस दौरान व्यक्ति ने वोटो को लेकर बायकाट का ऐलान किया है। व्यक्ति ने कहा कि उनके इलाके में कोई नेता वोट मांगने के लिए ना आए।