Blog
-

उपायुक्त ने नेस्ले और लोविन केयर काॅस्मैटिक कम्पनियों का किया निरीक्षण
कम्पनियों को सुरक्षा की दृष्टि से दिए आवश्यक दिशा-निर्देशऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने वीरवार को नेस्ले इंडिया लिमिटेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नेस्ले कम्पनी में सुरक्षा मानकों की जांच की और जांच में सभी सुरक्षा उपकरण मानकों के अनुसार सही पाए गए। इसके उपरांत उन्होंने लोविन केयर काॅस्मैटिक प्राईवेट लिमिटेड बाथू का भी दौरा किया और फायर नियंत्रण संबंधि उपकरणों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि इस कम्पनी का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कम्पनी में एलपीजी और अल्कोहल जैसी ज्वलनशील पदार्थों को प्रयोग किया जाता। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से फायर नियंत्रण उपकरण बेहद जरूरी है जिसके लिए कम्पनी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि कम्पनी का सुरक्षा की दृष्टि से दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। -
उप मुख्यमंत्री ने पंजावर में किया मियां हीरा सिंह सहकारी प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास
मियां हीरा सिंह ने जलाई सहकारिता आंदोलन की अलख – मुकेश अग्निहोत्री
ऊना में सहकारी क्षेत्र से संचालित स्वां वूमेन फेडरेशन से जुडी हैं 14 हज़ार महिलाएं
उप मुख्यमंत्री ने लगभग 21 करोड़ रूपये के किए शिलान्यास व लोकार्पण
ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसे प्रोजेक्ट की शुरूआत की जा रही है जिसकी अलख पंजावर गांव से जली और उसका प्रकाश पूरे देश में फैला। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात वीरवार को पंजावर में सहकारिता के जन्मदाता मियां हीरां सिंह सहकारी प्रशिक्षण संस्थान व सामुदायिक केंद्र की आधारशिला रखने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि 132 वर्षों के उपरांत सहकारिता आंदोलन के जन्मदाता मियां हीरा सिंह जी को याद कर रहे है जिन्होंने पूरे देश सहकारिता की नीव रखी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गुजरात व महाराष्ट्र राज्यों में सहकारी सोसाइटियां बडे़ स्तर पर कार्य कर रही हैं। इन राज्यों में सहकारिता को नम्बर एक विभाग माना जाता है। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन पंजावर से आरंभ हुआ और पूरे में फैला। लेकिन 1904 में तमिलनाडू में पहली सहकारी सोसाइटी पंजीकृत हुई थी और वहां के लोगों का मानना है सहाकारिता की शुरूआत यहां से ही हुई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सही अर्थों में सहकारिता की शुरूआत हरोली के पंजावर गांव से हुई है। उन्होंने कहा कि पंजावर में मियां हीरा सिंह सहकारी प्रशिक्षण संस्थान व सामुदायिक केंद्र की आज बुनियाद रखी गई है जोकि आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस सहकारी संस्थान को भूमिदान देने के लिए लोगों का धन्यावाद किया। उन्होंने पंजावर के लोगों को आश्वसत किया कि इस सहकारी सम्पत्ति को अपनी सुविधा अनुसार प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा बाबा बाल पुरी मंदिर और आम लोग इसे अपनी सुविधा अनुसार इस्तेमाल कर सकेंगे।
प्रदेश में सहकारिता को गति प्रदान की जाएगीउप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में सहाकारिता से जुडे़ लोगों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था लेकिन धीरे-धीरे समय के साथ लोग सहकारिता से दूर होते गए। लेकिन अब प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सहकारी सोसाइटियां लोगों की विश्वसनीयता का प्रतीक है और सहकारी क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है तथा काफी लोगो को सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार भी प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी सोसाईटियों से खिलावड करने वालों को बख्शा नही जाएगी। उन्होंने कहा कि सहकारी सोसाईटियों का आडिट भी सही तरीके से करवाया जाएगा। प्रदेश की कुछ सहकारी सोसाईटियों ने देश में नाम कमाया है जिसमें कुल्लू की भुट्टी वीवर सेासाइटी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कुल्लु की भुट्टी वीवर सोसाईटी की शाॅल व टाॅपी पूरे देश में विख्यात है। इसके साथ ही कांगड़ा, शिमला व जोगिंद्रा बैंक सहकारी क्षेत्र से संचालित किए जा रहे और बेहतर कार्य कर रहे हैं।

सहकारिता क्षेत्र से संचालित किया जा रहा बढे़ड़ा का हिमकैप्स काॅलेजउन्होंने कहा कि जिला ऊना के बढे़ड़ा में हिम्पकैप्स काॅलेज सहकारिता के क्षेत्र से ही संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला के 106 सहकारी सेासाइटियों ने मिलकर इस संस्थान को स्थापित किया जोकि वर्तमान में काफी बड़ा आकार लेकर उभरा है। इस संस्थान से पढ़ाई करके निकल रहे बच्चें देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों व न्यायालयों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सहकारिता क्षेत्र से ही जिला में स्वां वूमैन फेडरेशन बनाई गई है जिसमें वर्तमान में 14 हज़ार महिलाएं इस सोसाईटी से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना सहकारिता के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

स्वां तटयीकरण पर खर्च किए गए 13 सौ करोड़ रूपये
पिछले दो दशकों में हरोली हल्के में आया क्रांतिकारी बदलावउप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वां तटीयकरण के लिए 13 सौ करोड़ रूपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वां नदी की सुरक्षा करना सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में पिछले दो-ढाई दशकों में क्रांतिकारी बदलाव आया है। यह सब हरोली विस क्षेत्र के लोगों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरोली देश का नम्बर एक विधानसभा क्षेत्र बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सड़क, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य इत्यादि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में विभिन्न विकासात्मक कार्य किए गए हैं जिनमें ट्रिपल आईटी, तीन डिग्री काॅलेज, दो आईटीआई, सेंटर स्कूल व औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। पालकवाह में चंडीगढ़ की तर्ज पर आधुनिक सुविधा से लैस भव्य आॅडिटोरियम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में पार्क, तालाब, रेन शेल्टर व ओपन ऐयर जिम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे लम्बा हरोली-रामपुर पुल को भव्य बनाया गया है यहां पानी पीने के लिए प्याऊ, सौलर लाईटें व सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे भी लगाए गए हैं। भगवान राम सबके अराध्य, मंदिरों में अटूट आस्था
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान राम हमारे अराध्य है। ईसपुर में एक करोड़ रूपये की लागत से शीतला माता का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त माता श्री चिंतपूर्णी जी का भी भव्य मंदिर बनाया जाएगा जिसकी आधारशिला शीघ्र रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुबारिकपुर से चिंतूपर्णी तक एलइडी स्क्रिनें स्थापित की गई हैं। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी की स्कीम और सीवरेज़ की स्कीम भी बनाकर तैयार कर दी गई है। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 75 करोड़ रूपये की लागत से रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आॅनलाइन जागरण, हवन व यज्ञ करवाने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि मंदिरों में उनकी अटूट आस्था है। बाबा बाल जी महाराज आश्रम के लिए 25 लाख रूपये, भदसाली में गुरू रविदास मंदिर के लिए 50 लाख व बनौडे महादेव के लिए 25 लाख रूपये प्रदान किए गए है ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधा मिल सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला में पानी की योजनाओं पर एक हज़ार करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं ताकि हर घर को पानी तथा हर खेत को सिंचाई की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात की बेहतर सुविधाएं प्रदान करवाने के लिए पंडोगा-पंजावर सड़क निर्माण पर 14 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं।
दर्शन सेवा के तहत विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी बसें
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दर्शन सेवा प्रणाली के लिए प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के धार्मिक स्थालों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के लिए 50, अयोध्या के लिए 6 बसें दर्शन सेवा प्रणाली के तहत चलाई जा रही हैं। चिंतपूर्णी से खाटू श्याम, हमीरपुर से वृंदावन बसें चलाई गई है। इसके अतिरिक्त व्यास, गोल्डन टेम्पल व बाघा बाॅर्डर के लिए भी बसें चलाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में नशे के खिलाफ और अवैध खनन के खिलाफ निपटने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि नशे में संलिप्त व्यक्तियों और अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
लगभग 21 करोड़ रूपये के किए लोकार्पण व शिलान्यास
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 21 करोड़ रुपये के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण किए। उप मुख्यमंत्री ने लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से लोअर पंडोगा के वार्ड नं 7 में मोहल्ला टालियां के लिए बनने वाली घरेलू जल निकासी प्रणाली, 6.16 करोड़ रुपये की लागत से खड्ड गांव में हरिजन बस्ती की सुरक्षा के लिए बाढ़ नियंत्रण कार्य, 60 लाख रुपये से खड्ड के मोहल्ला चक्क के लिए बनने वाले सिंचाई टयूबवैल, लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से पंजावर में बाबा बाल पुरी मंदिर के समीप बनने वाले मियां हीरा सिंह स्टेट कॉपरेटिव टेªनिंग सेंटर व सामुदायिक केंद्र, ग्राम पंचायत हीरां के थड़ा में 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सिंचाई टयूबवैल बलियाल, 3.50 करोड़ रुपये की लागत लालूवाल से गोंदपुर जयचंद रोड़ के अपग्रडेशन कार्य व 3.50 करोड़ रुपये की लागत से टाहलीवाल से बाथड़ी रोड़ के अपग्रडेशन कार्य का भूमिपूजन तथा 25 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत दुलैहड़ में नव निर्मित राजीव सेवा केंद्र का लोकार्पण किया।
निदेशक राज्य सहाकारी बैंक केशव नायक ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया और सहकारिकता की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।इस मौके पर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र विधायक सुदर्शन बबलू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, चेयरमेन हिमकैप्स विक्रमजीत व अध्यक्ष राज्य युनियन सचिव विजय ने भी सहकारिता पर अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान हिमकैप्स काॅलेज की छात्राओं द्वारा भागड़ा, गिद्दा तथा सहकारिता पर आधारित लघु नाटक भी प्रस्तुत किया।
ये रहे मौजूदइस अवसर पर निदेशक हिमको फेड दौलतराम, रघुबीर सिंह पठानिया, संतोष शर्मा, मेंबर सचिव गौरब जरियाल, डिप्टी रजिस्ट्रार गौरव चैहान, प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, ओबीसी सेल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, लीगल सेल के अध्यख वीरेंद्र मनकोटिया, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू, ब्लाॅक एससी सेल के अध्यक्ष जसपाल जस्सा, राम प्रसाद, ब्लाॅक कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया, प्रधान मेहताब ठाकुर, मुक्ता देवी, चैधरी धर्म सिंह, सहायक पंजीकय राकेश कुमार, मियां हीरा सिंह के प्रपोत्र विशाल ठाकुर उपस्थित रहे।
-
पंजाब : 24 भगौड़ों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोगाः जिला मोगा की पुलिस को भारी सफलता मिली है। पुलिस ने साल 2013 की FIR नं 11 में नामजद 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर माणयोग अदालत में पेश कर फरीदकोट जेल में भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए डी.एस.पी सिटी वरिंदर सिंह ने बताया की 3 जनवरी 2013 को डरौली भाई में कुछ परिवारों को पांच-पांच मरले के प्लाट दिए गए थे। लेकिन इन लोगों को जगह की बजाय गांव की किसी और जगह पर कब्जा कर लिया।
उस समय के बी.डी.पी.ओ की जांच करने पर उनकी रिपोर्ट पर मामला थाना सदर में धारा 420/447 अधीन 13 पंजाब रेगुलेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। वही पुलिस ने 6 लोगो कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस बाकी के मामले में दर्ज आरोपियों पर दवाब डाल रही थी और इनमें 24 लोगो ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है वही अदालत ने उनको आज जेल भेज दिया है।
-
श्रीमद्भगवत कथा संसार के सभी ग्रंथों का सार: ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री
राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी के सानिध्य में आश्रम कोटला कलां में चल रही भागवत कथा
ऊना/सुशील पंडित : देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित उत्तरी भारत की सुप्रसिद्ध नगरी श्री राधा कृष्ण मंदिर एवं राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां के सानिध्य में चल रहे धार्मिक महासम्मेलन के श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री जी महाराज ने अपने मुखारविंद से प्रवचनों की बौछार करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवत कथा संसार के सभी ग्रंथों का सार व योगशास्त्र है। क्योंकि प्राचीन काल से ही योग का अस्तित्व देखा जा सकता है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण श्रीमद्भागवत कथा ही है, जो सभी ग्रंथों में सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रचित इसमें व्यक्ति के जीवन का मूल सार है और इस ग्रंथ में महाभारत काल से लेकर द्वापर तक श्री कृष्ण की सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है। कथा व्यास ने बताया कि भगवत कथा में पहली बार योग शब्द श्रीकृष्ण (जिनको योगेश्वर श्रीकृष्ण भी कहते हैं) ने अर्जुन को अपने जीवन में असमर्थता पर काबू पाने के लिए प्रदान किया था और गीता में वर्णित 18 अध्याय हमको श्रीकृष्ण द्वारा उल्लेखित योग के बारे में बताते हैं। इन अठारह अध्यायों में से प्रत्येक को अलग-अलग नामों में नामित किया गया है वहीं भगवान द्वारा रचित प्रत्येक अध्याय हमारे शरीर और दिमाग को प्रशिक्षित करता है।
उन्होंने कहा कि गीता के पहले अध्याय में अर्जुन विशाद योग है। चितकों को लगा कि कहीं विशाद भी योग बन सकता है। विशाद को आज की भाषा में डिप्रेशन कहते हैं। उन्होंने कहा कि गीता गोविंद की वाणी है। ऐसे में गीता को हमें अपने जीवन में धारण कर उसे व्यवहार व दिनचर्या में लाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि धर्म केवल प्रदर्शन की वस्तु नहीं है। हमारे वेदों में कहा गया है कि सत्य बोलो, धर्म को आचरण में लाओ, जब हम अपनी कुंठा को त्याग कर इन बातों पर ध्यान देंगे तो हमें अपने आप गीता का ज्ञान मिलना शुरू हो जाएगा। इस दौरान उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। -
ਪੰਜਾਬ: ਕੁੜੀ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਲਗਾਏ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਬਠਿੰਡਾ: ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਲੜਕੀ ਨੇ ਲਾਏ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਆਰੋਪ ਲਾਏ। ਲੜਕੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰਾ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਲੁਟੇਰੇ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਗਏ ਸੀ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੇਰੀ ਕੋਈ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਲੜਕੀ ਨੇ ਬੋਲਿਆ ਮੈਂ ਖੁਦ ਹੀ ਆਪਣਾ ਫੋਨ ਲਭਿਆ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਮੁੰਡੇ ਬਾਰੇ ਵੀ ਦੱਸ ਦਿੱਤਾ ਜਿੰਨੇ ਮੇਰਾ ਫੋਨ ਸਨੈਚਿੰਗ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੜਕੀ ਹੋਣ ਦੇ ਨਾਤੇ ਮੇਰੀ ਕੋਈ ਵੀ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ।
ਲੜਕੀ ਦਾ ਨਾਂ ਨੀਤੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾ ਹੈ, ਜੋ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਹੈ, ਲੜਕੀ 4 ਤਾਰੀਕ ਨੂੰ ਬਠਿੰਡਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਵਲ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਤੇ ਮੇਰੇ ਪਾਪਾ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਪੇਮੈਂਟ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਆਪਣਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਕੱਢ ਕੇ ਪੇਮੈਂਟ ਚੈੱਕ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ। ਉਸ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਮੁੰਡਾ ਆਇਆ ਤੇ ਮੇਰਾ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਗਿਆ। ਮੈਂ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ ਪਰ ਮੇਰੇ ਆਸੇ ਪਾਸੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਨਹੀਂ ਮਦਦ ਕੀਤੀ। ਖੁਦ ਹੀ ਆਪਣਾ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਅਤੇ ਮੁੰਡੇ ਦੇ ਘਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਗਈ, ਕਿਉਂਕਿ ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਫੋਨ ਤੇ ਜੀਪੀਐਸ ਲਾ ਰੱਖਿਆ ਸੀ, ਅਤੇ ਮੈਨੂੰ ਮੁੰਡੇ ਦਾ ਪਤਾ ਚੱਲ ਗਿਆ ਕਿ ਮੇਰਾ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਕਿੱਥੇ ਚੱਲ ਹੈ, ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਹ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਮੈਂ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਪਰ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੇਰੀ ਕੋਈ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਈ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹਲੇ ਤੱਕ ਮੁੰਡੇ ਨਾ ਹੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ, ਨਾ ਹੀ ਉਸ ਤੇ ਕੋਈ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ। ਮੁੰਡਾ ਨਸ਼ਾ ਕਰਨ ਦਾ ਆਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੀ ਰਾਹ ਜਾਂਦੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਉਹ ਮੋਬਾਇਲ ਸਨੈਚਿੰਗ ਕਰਦਾ ਹੈ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੋਬਾਇਲ ਵੈਚ ਕੇ ਉਹ ਨਸ਼ਾ ਕਰ ਲੈਂਦਾ ਹੈ।
-
पंजाबः IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है, वहीं आज जारी हुए आदेशों के मुताबिक 7 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं, जिनकी सूची इस प्रकार हैः-

-
इको कल्ब ने बद्दी स्कूल में लगाई कार्यशाला
बच्चों को पोष्टिक आहार, उर्जा संरक्षण व ई वेस्ट मेनेजमेंट की दी जानकारी
बद्दी/ सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी के इको क्लब की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पोष्टिक आहार, जड़ी बुटियां, ऊर्जा संरक्षण और ई वेस्ट मेनेजमेंट की विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी गई। इस मौके पर इको क्लब के छात्रों ने स्कूल के वर्कशाप के मुख्य अतिथि व अन्य अतिथि गण को पौधे भेंट किए।
स्कूल परिसर में स्कूल के प्रधानाचार्य राम लाल ने बतौत मुख्य अतिथि शिविर में भाग लिया। कार्याशाला में पीजीआई की रिसर्च एसोसिएट रंजना रानी व इक्फाई विवि के विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. आरके भारद्वाज ने छात्रों को जानकारी प्रदान की। रंजना रानी ने पोष्टिक आहार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मोटा आनाज का इस्तेमाल करना चाहिए। इसे अपना आहार में शामिल करने से शुगर, बीपी व कलेस्ट्राल आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है। पाचन तंत्र ठीक रहता है। यही नहीं हमें अपने आसपास में लगे पेड़ पौधों का ज्ञान होना चाहिे। तभी हम इसे दवाईयो में इस्तेमाल कर सकते है।
डॉ. आरके भारद्वाज ने ऊर्जा संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बदलते समय में ऊर्जा के प्रयोग व संरक्षण बदलता रहता है। पहले हम सौ वाट का वल्ब जलाते थे लेकिन अब एलईडी का इस्तेमाल करते है। पहले इलेक्ट्रानिक समान के रिटिंग के बारे में जानकारी दी। अब लोग सामान देख कर उसका इस्तेमाल करते है। पहले एक मोबाइल के अलग अलग चार्जर होते थे लेकिन अब अब एक ही चार्जर से सभी मोबाइल चल सकते है। इलेक्ट्रानिक सामान की वेस्टेज कम हुई है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामलाल, इको क्लब की प्रबारी अंजू देवी, सोमदत्त, संगीता, ममता ठाकुर, सरिता, परणिता, रजत ठाकुर, रूपलाल, सरोज, दिनेश, शिव कुमार कौशल, कर्मचंद समेत स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। -

ऊनाः ट्रैफिक चालान की गति हुई तेज
एक हफ्ते में आंकड़ा एक हजार के पार
ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस युद्ध स्तर पर ट्रैफिक चालान कर रही है। पहले रोजाना 100 से अधिक चालान किए जा रहे थे लेकिन अब गिनती 200 के आसपास पहुंच गई है। पिछले एक हफ्ते में ऊना पुलिस 1000 से अधिक चालान कर चुकी है। बुधवार को जिला पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने वाले 191 वाहनों के चालान किए हैं। कोर्ट कचहरी से बचने के चलते 50 ने तो मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस को बुधवार को सड़क पर ही जुर्माने के रूप में 36000 रूपए वसूल किए हैं। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 7 लोगों से भी 500 रूपए वसूले हैं। इसके अलावा रेत बजरी से भरे एक ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया है जो अवैध खनन में लिप्त पाया गया था।
उससे पुलिस ने जुर्माने के रूप में 5000 रूपए वसूले हैं। रोजाना ट्रैफिक चालानों के चलते अब कोर्ट में भी भीड़ बढ़ती जा रही है। लोग अपने चालान की राशि कम करवाने के यत्न भी करते दिख रहे हैं। हिमाचल पुलिस ने ट्रैफिक नियमों पर सख्ती इसी वजह से की है कि सड़क हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है। यातायात के नियम तोड़ने वाले लोग ही 90 प्रतिशत सड़क हादसों के लिए जिम्मेदार होते हैं। अर्थात मात्र 10 प्रतिशत मामले ही ऐसे हैं जो मानव के नियंत्रण से बाहर हैं। लगभग सारे सड़क हादसे मानवीय भूल के कारण होते हैं। -
फर्जी फर्म बनाकर लाखों की ठगी मारने वाले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूला: साइबर क्राइम पुलिस द्वारा फर्जी फर्म बनाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गैंग हरियाणा, राजस्थान और मुंबई में सक्रिय था। अम्बाला निवासी को फर्म में इन्वेस्ट करने की एवज में 19 लाख 40 हजार सायबर ठग्गी की थी। साइबर पुलिस के एसपी अमित दहिया ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से 10 मोबाइल फोन बरामद किए है। यह लोग आम व्यक्ति के दस्तावेज लगाकर फर्जी फार्म रजिस्ट्रेशन करते थे। जांच के दौरान इनके मोबाइल से कई लोगों के फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए है। यह आरोपी हरियाणा के अंबाला सहित राजस्थान और मुंबई में कई लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं। साइबर क्राइम पुलिस ने इन 3 आरोपियों का 6 दिन का रिमांड लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से हैं कई और खुलासे हो सकते है।
-

भड़ोलियांः दीवार तोड़ने से रोका तो पीटा
ऊना/सुशील पंडित : भड़ोलियां के एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भड़ोलियां खुर्द गांव के रहने वाले निखैर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने पुलिस को दी एक शिकायत में कहा है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह घर पर भोजन कर रहा था। तभी उसने बाहर से कुछ टूटने की आवाज सुनी। उसने घर से बाहर आकर देखा तो उसका पड़ोसी जनक राज पुत्र सीता राम कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके आंगन की दीवार तोड़ रहा है। निखैर ने दावा किया है कि जब उसने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसपर हमला हो गया। उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जान से मार डालने की धमकियां भी दीं। ऊना सदर थाने में उक्त आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 427, 504, 506 और 34 के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।