Blog

  • महिला ने सड़क के बीच खुद को लगाई आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    महिला ने सड़क के बीच खुद को लगाई आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    उदयपुरः यहां से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के बीच चौराहे पर एक महिला ने अपने आपको आग लगा ली। महिला को लपटों से घिरा देख लोग भी हैरान हो गए और अफरा-तफरी मच गई।

    घटना शहर के सूरजपोल चौराहे पर रात करीब 9:30 बजे की है। महिला को गंभीर हालत में महाराणा भूपाल सिंह हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सूरजपोल थाना अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि महिला सूरजपोल क्षेत्र में रहती है। उसकी पहचान भावना यादव के तौर पर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला ने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। आग की लपटों से घिरी महिला बीच सड़क पर करीब 3 मिनट इधर-उधर भागती रही। इस हादसे में महिला 50 प्रतिशत तक झुलस गई और उसकी हालत गंभीर है।

    पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद की वजह से महिला ने सुसाइड की कोशिश की है। हालांकि अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आए है। राजकुमार तंबोली ने बताया कि आग लगाने से पहले महिला का किसी व्यक्ति से झगड़ा हो रहा था। दोनों आपस में कौन थे ये नहीं पता चल पाया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पास की दुकान से ही माचिस मांगी और खुद को आग लगा ली।

    कुछ देर बार युवती आग की लपटों में घिरी दिखी और इधर उधर भागती दिखाई दी। इस दौरान काफी चींख पुकार मच गई और लोगों में भी अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को घटना की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच कर रही है।

  • Medicine के Side Effect से युवक की मौत, Unnatural Death का केस दर्ज

    Medicine के Side Effect से युवक की मौत, Unnatural Death का केस दर्ज

    कर्नाटकः क्लिनिकल ट्रायल में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि नागेश वीरन्ना (33 साल) एक रिसर्च एंड डेवलपनमेंट कंपनी के क्लिनिकल ट्रायल में शामिल था। ट्रायल के दौरान दी दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की भाई की शिकायत पर अननेचुरल डेथ की रिपोर्ट दर्ज की है। रिसर्च कंपनी ने जांच में सहयोग करने की बात कही है। मृतक की भाई रेवन सिद्दप्पा ने बताया कि दिसंबर 2024 में हेल्थ इश्यूज के बाद नागेश को एक प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया था। इसके बाद सिंजेन इंटरनेशनल नाम की रिसर्च कंपनी ने अपने क्लिनिकल ट्रायल का हिस्सा बनने के लिए उनसे संपर्क किया था।

    कंपनी ने उन्हें कुछ टैबलेट और इंजेक्शन दिए थे। रेवन ने बताया कि उनके भाई टैबलेट और इंजेक्शन लेने के बाद पेट में दर्द की शिकायत करते थे। हालांकि, बाद में यह समस्या ठीक हो गई। वे हेल्थ चेकअप के लिए नियमित रूप से कंपनी जाते थे।

    21 जनवरी को भी वे चेकअप के लिए गए। लौटने बाद रात में खाना खाया और सो गए। सुबह जब वे उठे नहीं तो हमने कंपनी के डॉक्टर से संपर्क किया। उन्होंने नागेश को उसी अस्पताल में ले जाने को कहा, जहां उनका पहले इलाज हुआ था। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने नागेश को मृत घोषित कर दिया।

  • Punjab News : सरेराह लुटेरे ने युवती से छीना मोबाइल, देखें CCTV

    Punjab News : सरेराह लुटेरे ने युवती से छीना मोबाइल, देखें CCTV

    बठिंडा : पंजाब में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है। चोर और लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। लुटेरे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां स्नैचिंग की घटना सामने आई है। घटना गत दिवस सुबह 11 बजे अजीत रोड पर हुई।


    जानकारी के अनुसार 3 छात्राएं अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए एक लुटेरे ने उनको निशाना बनाया। लुटेरे ने तीन छात्राओं में से एक का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। घटना की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • पूर्व राष्ट्रपति का बेटा गिरफ्तार, हवाला के पैसे से संपत्ति बनाने के आरोप

    पूर्व राष्ट्रपति का बेटा गिरफ्तार, हवाला के पैसे से संपत्ति बनाने के आरोप

    कोलंबोः श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योशिता राजपक्षे को पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक योशिता पर आरोप है कि जब उनके पिता राष्ट्रपति थे, तब उन्होंने अवैध तरीके से संपत्ति खरीदी। महिंदा राजपक्षे 2005 से 2015 तक राष्ट्रपति पद पर रहे थे।

    योशिता महिंदा राजपक्षे के तीन बेटों में दूसरे नंबर पर हैं। पुलिस प्रवक्ता SSP बुद्धिका मनथुंगा ने कहा कि राजपक्षे को उनके होम टाउन बेलिएट्टा से गिरफ्तार किया गया। अटॉर्नी जनरल ने CID को योशिता की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। यह पूरा मामला डेजी फॉरेस्ट से जुड़ा है। योशिता पर आरोप है कि उन्होंने अपनी दादी के नाम पर माउंट लाविनिया में एक जमीन खरीदी थी। पुलिस उस जमीन को खरीदने में इस्तेमाल हुए पैसे की जांच कर रही है। मामले की जांच मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की जा रही है।

  • Punjab News : बेकाबू ट्राले ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News : बेकाबू ट्राले ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    फरीदकोट : बेकाबू ट्राले का कहर देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार ट्राले ने सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ियों का काफी नुकसान हो गया। हादसा कोटकपूरा शहर में मोगा रोड पर गत देर शाम को हुआ। घटना की यह वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर जांच का काम शुरू कर दिया है। यह ट्राला शहर से मोगा रोड की तरफ आ रहा था और जब वह नए बस स्टैंड के पास पहुंचा तो उसके ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और उसने एक कार को टक्कर मार दी।

    टक्कर के बाद यह कार आगे खड़ी 2 अन्य गाड़ियों से टकरा गई। इस हादसे के चलते तीनों गाड़ियों के आगे और पीछे के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में सूचना के बाद थाना सिटी की पुलिस ने  ट्राले को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

  • पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, घर में चालाकी से लगाई आग

    पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, घर में चालाकी से लगाई आग

    रायपुरः यहां पति पत्नी के रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जिले में एक पत्नी ने अपने पति की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है। महिला ने पति के सोने के बाद चलाकी से घर में आग लगा दी। इस आग की चपेट में आकर व्यक्ति बुरी तरह जल गया जिसके बाद उसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह पूरा कांड व्यक्ति की दूसरी पत्नी ने किया है।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि मुजगहन इलाके में एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति जली हुई हालत में भर्ती हुआ है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट जानने के साथ ही पीड़ित शिव कुमार बंजारे (48) निवासी अछोली हीरानगर का मैजिस्ट्रेट के सामने बयान लिया। शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी दो पत्नियां है, पहली पत्नी रुक्मणी बंजारे और दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी है। दोनों पत्नियां अलग-अलग घर पर रहती है।

    शिव कुमार के मुताबिक, उसकी दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी उस पर प्रॉपर्टी अपने नाम करने की लिए दबाव डालती थी। जब वह मना कर देता था तो वह विवाद करने लग जाती थी। सूरज बाई चाहती थी कि शिव उसकी सभी प्रॉपर्टी उसे ही दे। वह उसे पहली पत्नी से मिलने को लेकर भी टोका करती थी जिससे दोनों के बीच विवाद भी होता था।

    14 जनवरी को शिव अपनी पहली पत्नी रुक्मणी से मिलकर दूसरी पत्नी के घर पहुंचा। तब सूरज बाई उससे पैसों की मांग करने लगी। इसके अलावा दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर फिर विवाद हुआ। शिवकुमार विवाद के बाद खाना खाकर वहीं सो गया। रात करीब साढ़े 11 बजे सूरज बाई घर के सिलेंडर का वॉल्व खोल दिया जिससे गैस पूरी तरह घर पर भर गई। फिर उसने बाहर से माचिस मार कर घर पर आग लगा दी।

    आग भड़कते ही शिवकुमार चपेट में आ गया जिससे उसके शरीर का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह जल गया। शोर गुल की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फिर शिव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने बयान और सबूत के आधार पर आरोपी पत्नी सूरज बाई को जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • भारतीयों को झटकाः Trump ने DEI भर्तियों पर लगाई रोक

    भारतीयों को झटकाः Trump ने DEI भर्तियों पर लगाई रोक

    वॉशिंगटनः अमेरिका सरकार ने एक बार फिर भारतीयों को झटका दिया। ट्रंप ने डीईआई (विविधता, समानता और समावेश) प्रोग्राम पर रोक लगा दी है। इसकी वजह से एक लाख भारतीयों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। डोनाल्ड ट्रम्प ने डीईआई भर्तियों पर रोक लगाकर सभी डीईआई कर्मचारियों को 31 जनवरी तक पेड लीव पर भेज दिया है।

    राज्यों में डीईआई के दफ्तरों को भी बंद करने के आदेश दिए हैं। एक फरवरी को डीईआई कर्मचारियों के भविष्य के बारे में फैसला किया जाएगा। सभी फेडरल दफ्तरों से डीईआई को लेकर रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि अमेरिका में कुल 32 लाख फेडरल कर्मचारी हैं। इनमें से 8 लाख कर्मचारी डीईआई प्रोग्राम के तहत काम करते हैं। इनमें से लगभग एक लाख भारतीय हैं। इसमें अमेरिकी नागरिकता प्राप्त और वर्क वीजा जैसे एच-1 बी वीसा पर काम करने वाले शामिल हैं।

  • मां ने 9 महीने के मासूम को छत से फेंका, मौत

    मां ने 9 महीने के मासूम को छत से फेंका, मौत

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के बलिया से दर्दनाक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मां ने गुस्से में अपने नौ महीने के मासूम बच्चे को छत से फेंक दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मामला कृष्णा नगर इलाके का है। यहां पर 27 वर्षीय अंजू देवी अपनी बहन मनीषा के साथ अपने मायके में रह रही थी। दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

    दोनों के बीच काफी झगड़ा होने लगा और गुस्से में आकर अंजू ने अपने नौ महीने के बेटे को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची अंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया।

    महिला से पूछताछ की जा रही है। मृतक बच्चे की दादी शोभा देवी की शिकायत पर अंजू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि अंजू देवी ने प्रेम विवाह किया था।  पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही थी।

  • Jalandhar News: दिनदहाड़े लुटेरे 4 लाख रुपए और Mobile छीनकर फरार

    Jalandhar News: दिनदहाड़े लुटेरे 4 लाख रुपए और Mobile छीनकर फरार

    जालंधरः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों से लूट के दो मामले सामने आए है। जिसमेें एक मामला नेशनल हाइवे से ढिलवां को जाने वाली लिंक सड़क पर हुई, जबकि दूसरी वारदात गौतम नगर की है। पहले मामले में अनाज मंडी में लुटेरे दिनदहाड़े कार सवार से 4 लाख लूटकर फरार हो गए।

    लूटेरों ने मुख्य अनाज मंडी के नजदीक वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिन्होंने कार व्यक्ति से युवक 4 लाख लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित कार चालक गुरमीत सिंह निवासी रईयां ने बताया कि वह शनिवार की सुबह जालंधर में रहने वाले रिश्तेदार पाली से 4 लाख रुपए लेकर वापस रईयां आ रहा था कि रास्ते में लूट हो गई।

    दूसरे मामले में लुटेरे 27 साल के बलजीत सिंह का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। यह घटना बस्ती बावा खेल के गौतम नगर एरिया में हुई है। जिसके बाद बलजीत ने पुलिस को सूचित किया। मौक पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रावई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • राष्ट्रपति ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, Helicopter से फूल बरसाए, देखें वीडियो

    राष्ट्रपति ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, Helicopter से फूल बरसाए, देखें वीडियो

    सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का किया प्रदर्शन

    नई दिल्लीः देशभर में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। 21 तोपों की सलामी दी गई। जिसके बाद परेड शुरू हुई। द्रौपदी मुर्मू इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बग्घी में बैठकर कर्तव्य पथ पहुंची। उनसे पहले पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर आए। पीएम ने वहां मौजूद गेस्ट से मुलाकात की। वहीं राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर इस बार भी अपनी सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे। परेड में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की 15 झांकियां प्रदर्शित की गई।