Home Punjab>Ludhiana लुधियाना:  पटवारी ने विजिलेंस को 34.70 लाख की रिश्वत मामले मे किया सरेंडर, देखे वीडियो

लुधियाना:  पटवारी ने विजिलेंस को 34.70 लाख की रिश्वत मामले मे किया सरेंडर, देखे वीडियो

0

लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को लुधियाना के पूर्वी पीरू बंदा में तैनात पटवारी गुरविंदर सिंह को 34 लाख 70 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हाईकोर्ट द्वारा पटवारी की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पटवारी ने लुधियाना में विजिलेंस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 

एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि भ्रष्टाचार के इस मामले में उक्त पटवारी के भाई और पिता सहित उसके एजेंट निक्कू पर भी रिश्वत लेने की साजिश रचने का मामला दर्ज है। विजिलेंस ने मामला बठिंडा जिले के रामपुरा फूल के बब्बू तनवर द्वारा दर्ज कराई शिकायत के आधार पर उक्त पटवारी और उसके निजी एजेंट के खिलाफ दर्ज किया था। आरोपी पटवारी ने बस स्टैंड लुधियाना के पास स्थित बब्बू के पिता की संपत्ति के इंतक़ाल को मंजूरी देने के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत ली थी।

पटवारी और उसके एजेंट निक्कू ने दो ‘आई-फोन’, स्मार्ट घडिय़ों के साथ-साथ 3 लाख रुपए के पाकिस्तानी जूते खरीदने के लिए पैसे लिए थे। शिकायतकर्ता ने उक्त पटवारी के एजेंट निक्कू की जन्मदिन पार्टी पर 80,000 रुपए की राशि खर्च की थी।जांच के दौरान यह पाया गया कि उपरोक्त पटवारी, उसके साथी निक्कू, पटवारी का पिता परमजीत सिंह और भाई बलविंदर सिंह ने एक-दूसरे के साथ मिलीभगत करके इंतक़ाल कराने के बदले में साढ़े 27 लाख रुपए की रिश्वत ली थी।

पटवारी ने न तो संबंधित संपत्ति का इंतकाल किया और न ही इस कार्य के लिए शिकायतकर्ता से ली गई राशि लौटाई। जिससे साबित हुआ कि आरोपियों ने रिश्वत लेने के बाद भी उसके साथ धोखाधड़ी की। इस केस में पटवारी के पिता और भाई को पहले ही कोर्ट से जमानत मिल चुकी है लेकिन हाईकोर्ट ने पटवारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। विजिलेंस की टीम गुरविंदर सिंह पटवारी और उसके साथी निक्कू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here