Home Punjab>Rupnagar पंजाब: नशा तस्करों की निशानदेही पर दो पिस्तौल और ड्रग मनी बरामद, देखे वीडियो

पंजाब: नशा तस्करों की निशानदेही पर दो पिस्तौल और ड्रग मनी बरामद, देखे वीडियो

0

बटाला: जिला गुरदासपुर की कलानौर थाना पुलिस द्वारा 115 ग्राम हेरोइन सहित दो कार सवार नशा तस्करों को गिरफतार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्तौल और ड्रग मनी बरामद की है। इस संबंध में थाना कलानौर के SHO दिलप्रीत सिंह आईपीएस ने बताया कि कुछ दिन पहले उक्त आरोपियों को मुखबिरकी सूचना पर गिरफतार किया गया था।  

पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश कर रिमांड हासिल किया था। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर दो 32 बोर पिस्तौल, चार मैगजीन, 23 राउंड और 92 हजार ड्रग मनी भी बरामद की गई। आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के लवप्रीत सिंह और चतर सिंह के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here