Blog

  • घाट के पास खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी, 8 की मौत

    घाट के पास खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी, 8 की मौत

    नंदुबारः महाराष्ट्र के नंदुबार जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां चांदशैली घाट के पास खाई में गाड़ी गिरने के बाद 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान गाड़ी में 16 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि चांदशैली घाट के पास वाहन खाई में गिर गया।

    इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 8 अन्य लोग हादसे में घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी श्रद्धालु अष्टांबा यात्रा में शामिल होने के लिए पिकअप से जा रहे थे। इस दौरान पिकअप चंदशैली घाट पर मुड़ते समय अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया। वहीं घायलों में 3 से 4 लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की पहचान और जांच की जा रही है।

     

     

  • फोक मीडिया दलों ने सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक

    फोक मीडिया दलों ने सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक

    नुक्कड़-नाटकों के जरिए भवन निर्माण संबंधी तकनीकों से करवाया अवगत ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकारण ऊना के समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत तीसरे दिन शनिवार को पूर्वी कला मंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने आईएसबीटी ऊना और मेन बाजार झलेड़ा में लोगों को भूकंप सुरिक्षत भवन निर्माण को लेकर जागरूक किया। इस दौरान पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने ग्रामीणों को भूकंप के दौरान जान-माल की क्षति के नुकसान को कम के लिए भूकंपरोधी मकान बनाने की विभिन्न तकनीकों बारे अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।ऐसे सुरक्षित भवनों का निर्माण करना बेहतद जरूरी है जोकि आपदा के दौरान सुरक्षित रहें और नुकसान को कम किया जा सके। नाटय दल ने बताया कि आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए तकनीक का इस्तेमाल बेहद आवश्यक है। भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकम्प से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। सुरक्षित भवन निर्माण में उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंर्ड, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्धघाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण, पिलर निर्माण, पायलिंग के तरीके, कंक्रीट के मानक और नींव बनाने में प्रयोग होने वाले आवश्यक तत्वों बारे जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रमों का शेडयूल इसी कड़ी में समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत 19 अक्तूबर को संतोषगढ़ और मैहतपुर तथा 20 अक्तूबर को लठियाणी और थानाकलां में पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों द्वारा लोगों को भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 21 अक्तूबर को बंगाणा और खुरवाईं, 22 अक्तूबर को चिंतपूर्णी और भंजाल, 23 अक्तूबर को अंब और नैहरियां, 24 अक्तूबर को गगरेट और शिवबाड़ी तथा 25 अक्तूबर को कुनेरन और ओईल में आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को भूकपं सुरक्षित भवन निर्माण के साथ-साथ आपदा जोखिमों और उपायों बारे जागरूक किया जाएगा।
  • Punjab News: एक्शन में प्रशासन, बिना लाइसेंस के खुली पटाखें की दुकानें करवाई बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन में प्रशासन, बिना लाइसेंस के खुली पटाखें की दुकानें करवाई बंद, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दीवाली के त्यौहार को देखते हुए सिटी में डीसी आशिका जैन की तरफ से पटाखों की बिक्री के लिए लकी ड्रॉ निकाला गया था। जिसमें 25 लाइसेंस पटाखों की बिक्री के लिए जारी किए गए थे। इनमें दशहरा ग्राउंड में 16, रोशन ग्राउंड में 4 और माहिलपुर अड्डा पर 5 दुकानों के लाइसेंस आवंटित किए गए थे। लेकिन दशहरा ग्राउंड में 16 की जगह लगभग 30 से 35 दुकानें लगी हुई थीं।

    मौके पर पुलिस पार्टी समेत नायब तहसीलदार पहुंचे और जो दुकानें बिना लाइसेंस के चल रही थीं, उन दुकानदारों से बातचीत करके दुकानें बंद करवा दी गईं। बिना लाइसेंस के चल रही दुकानदारों से बातचीत के दौरान होशियारपुर से विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा भी वहां पहुंचे। जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार ह्रिदयवीर सिंह चीमा ने बताया कि बिना लाइसेंस के खुली दुकानें उनके द्वारा बंद करवा दी गईं और किसी को भी प्रशासनिक आदेशों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि 4 दुकानें बिना लाइसेंस से खुली थी, उन्हें बंद करवा दिया गया है। हालांकि उक्त दुकानदारों ने लाइसेंस दिखाने के लिए 2 घंटे का समय मांगा है। ऐसे में अगर वह 2 घंटे तक लाइसेंस ना दिखा पाए तो उनकी दुकानों को सीज किया जाएंगा और उनके पटाखे ट्रक में लोड करवाए जाएंगे। दीवाली के त्यौहार पर लगातार उनके द्वारा जांच की जाएंगी। इस दौरान ग्रीन पटाखे ना बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

  • Weekend Ka Vaar: मालती पर फूटा Salman Khan का गुस्सा, अमाल-शहबाज की भी लगी क्लास

    Weekend Ka Vaar: मालती पर फूटा Salman Khan का गुस्सा, अमाल-शहबाज की भी लगी क्लास

    नई दिल्ली: बिग बॉस 19 फैंस को खूब पसंद आ रहा है। शो में आए दिन ड्रामा देखने को मिलता है जिसको देखकर सभी काफी एंटरटेन हो रहे हैं। पूरे हफ्ते के बाद फैंस वीकेंड के वॉर का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन सलमान खान सभी घरवालों की क्लास लगाते हैं। ऐसे में अब पूरे हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद आज घरवालों की क्लास भाईजान से लगने वाली है। इस बार सलमान खान के निशाने पर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती होगी। इसके अलावा अमाल मलिक और शहबाज को भी उनकी बदतमीजियों के लिए भाईजान से गालियां पड़ने वाली हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी दमदार होने वाले है।

    मालती की क्लास लगाते दिखे सलमान खान

    शो का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान मालती पर भड़कते हुए दिख रहे हैं। उन्हें घर में गंदी लैंग्वेज इस्तेमाल करने पर भाईजान के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। हाल के एपिसोड में नेहल के साथ हुई लड़ाई में मालती ने उनके कपड़ों पर एक भद्दा कमेंट किया था। मालती ने नेहल ये यह कहा था कि – ‘मुझसे अगली बार कपड़े पहनकर बात करना’।
    ऐसे में इस वीकेंड के वॉर पर सलमान खान मालती को इसी कमेंट को लेकर फटकारते हुए दिखेंगे। सलमान ने मालती से पूछा कि – ‘आपके कमेंट का क्या मतलब था’। सलमान के सवाल पर मालती बोले – ‘यहां पर बहुत स्ट्रान्ग एसी है तो मैं देखती हूं कि इन लोगों को ठंड नहीं लगती है’। मालती की इस बात पर बसीर गुस्से में बीच में बोलते हैं कि – ‘बकवास बात है ये’। इस पर सलमान ने फिर बसीर से कहते हुए दिखे कि- ‘वो मालती को बोलने दें क्योंकि वो भी खुद सुनना चाहते हैं कि मालती आखिर बोलने क्या वाली है’?

    शहबाज-अमाल पर भी बरसे सलमान

    सिर्फ मालती ही नहीं इस हफ्ते सलमान खान ने शहबाज और अमाल की भी क्लास लगा दी है। जोक्स की आड़ में घरवालों को बुली करने के लिए और अपनी हद को पार करने के लिए सलमान ने शहबाज को खरी खोटी सुनाई। सलमान ने शहबाज से कहा कि – ‘हर समय मजाक मजाक देखने वालों को बहुत ज्यादा बदतमीज और इरिटेटिंग लग रहे हो’।
    इसके अलावा अमाल की भी क्लास लगी है क्योंकि उन्होंने फरहाना की प्लेट छीनी थी और उनकी मां को बी ग्रेड कहा था। ऐसे में सलमान खान ने अमाल को आखिरी वॉर्निंग भी दे दी। अमाल की बढ़ती हुई बदतमीजियों और गंदी लैंग्वेज से दुखी होकर उनके पिता डब्बू मलिक ने भी बेटे को अपनी जुबान पर कंट्रोल रखने और अपनी हद में रहने की सलाह दी। पिता को देखकर अमाल फूट-फूट कर रोते हुए दिखे।
  • Parliament से सिर्फ 200 मीटर दूर सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    Parliament से सिर्फ 200 मीटर दूर सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में विशंभर दास रोड स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर सांसदों के निवास है और यह पार्लियामेंट से सिर्फ 200 मीटर दूर स्थित है। सुरक्षा के नजर से इस इलाके को बहुत ही संवेदनशील माना जाता है। आग पार्किंग में रखे कबाड़ में लगी जो देखते ही देखते 7वीं-8वीं मंजिल तक पहुंच गई।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਦਿੱਲੀ ‘ਚ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵਿੱਚ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ!

    Read in English:

    Massive Fire Erupts at Brahmaputra Apartment Housing Rajya Sabha MPs in New Delhi

    घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग के कारण काफी सामान जलकर खाक हो गए। आग इतनी तेज थी कि इसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। इलाके के लोगों का कहना है कि आरोप लगाया कि दमकल विभाग की टीम कॉल करने के काफी देर बाद पहुंची।

    लोगों का कहना है कि अगर दमकल कर्मी समय पर पहुंचते तो नुकसान को काफी हद तक टाला जा सकता था। आंशका जताई जा रही है कि बच्चों द्वारा पटाखे जलाने से आग फैली हो सकती है। एक निवासी ने बताया कि आग के दौरान घर में बेटी की शादी के गहने और कीमती सामान थे, जो जलकर नष्ट हो गए। बताया जा रहा है कि एक लड़की झुलस गई है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

  • Himachal News: हिमोत्कर्ष संस्था ने छात्राओं को बांटी मिठाई

    Himachal News: हिमोत्कर्ष संस्था ने छात्राओं को बांटी मिठाई

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष संस्था ने संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं को दिवाली त्योहार के उपलक्ष्य पर मिठाई बांटी। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर व अन्य सदस्यों ने छात्राओं को मिठाई भेंट की और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

    प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि दिवाली पर्व पर माता लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें बुरी आदतों को छोडक़र नए विचारों को ग्रहण करना चाहिए। इस मौके पर हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य नरेश सैनी, रजनीश लुंबा, वरुण नारंग (आस्ट्रेलियां), रमा कंवर, रंजू बाला, मीना ठाकुर आदि उपस्थित थे।

  • पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु संचालित किए जा रहे आउटरीच कार्यक्रम – एसके कालिया

    पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु संचालित किए जा रहे आउटरीच कार्यक्रम – एसके कालिया

    24 को हरोली और 29 को घनारी तहसील में आयोजित होंगे आउटरीच कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना द्वारा पूर्व सैनिकों, विधवाओं और आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष आउटरीच कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ऊना लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने दी।

    उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की पेंशन, स्पर्श पोर्टल, दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि आदि से जुड़ी समस्याओं का निवारण करना है। ले. कर्नल ने बताया कि हर सप्ताह एक तहसील में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी सूचना संबंधित क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से अग्रिम रूप से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस माह में सपौरी और बंगाणा तहसील में दो आउटरीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही, 24 अक्तूबर को तहसील हरोली तथा 29 अक्तूबर को तहसील घनारी में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में आकर अपनी समस्याएं साझा करें, ताकि विभाग उनका समाधान शीघ्रता से कर सके।

    लेफ्टिनेंट कर्नल  ने जानकारी दी कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र की स्थापना जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में की गई है। यह केंद्र जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऊना द्वारा स्थापित किया गया है। इस कानूनी सलाह क्लिनिक में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की कानूनी सलाह निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि यह पहल पूर्व सैनिकों को सुविधाजनक और त्वरित सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे वे अपनी कानूनी और प्रशासनिक समस्याओं का समाधान आसानी से कर सकेंगे।

  • Punjab News: पॉश इलाके में पुलिस और लुटेरे में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    Punjab News: पॉश इलाके में पुलिस और लुटेरे में हुई मुठभेड़, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के पॉश इलाके रणजीत एवेन्यू इलाके में पुलिस और लुटेरे की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान लूट का आरोपी घायल हो गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह आरोपी कुछ दिन पहले रणजीत एवेन्यू के सी‑ब्लॉक में एक घर में “एंफोर्समेंट एजेंसी के अधिकारी” बनकर 5 से 6 व्यक्तियों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। आरोपी विक्रमजीत उर्फ विक्रम से पुलिस की मुठभेड़ तब हुई जब वह अपने साथियों की जानकारी देने के लिए पुलिस पार्टी को एक स्थान पर ले गया था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਮੁਠਭੇੜ, ਲੁੱਟ ਮਾਮਲੇ ਦਾ ਮੁਲਜ਼ਮ ਜ਼ਖਮੀ

    इस दौरान विक्रम ने मौके का फायदा उठाकर गोली चलाई, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे, जिनमें हत्या के प्रयास, हथियार अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के मामले भी शामिल हैं।

    पुलिस ने विक्रम के 3 साथियों मंदीप, जतिंदर सिन्नू और अन्य की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि पंजाब पुलिस ऑर्गनाइज्ड क्राइम के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और कोई भी अपराधी चाहे किसी अन्य राज्य में ही क्यों न छिपा हो, उसे कानून के घेरे में लाया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन हथियार बरामद किए हैं और अन्य लूट मामलों की जांच जारी है।

  • Himachal News: छेत्रां दंगल मेले में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत

    Himachal News: छेत्रां दंगल मेले में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत

    उपमुख्यमंत्री बोले…खेल गतिविधियां शारीरिक और मानसिक विकास में निभाती है अहम भूमिका

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छेत्रां में आयोजित तीन दिवसीय विशाल कुश्ती दंगल के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देर सायं बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।  यह आयोजन ग्राम पंचायत छेत्रां दंगल कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और कुश्तियों का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत छेत्रां दंगल कमेटी को एक लाख रुपये दिए तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

    पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुकेश अग्निहोत्री

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुश्ती हमारा पारंपरिक खेल है, जो न केवल शारीरिक बल को बढ़ाता है बल्कि मानसिक सुदृढ़ता और अुनशासन का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास में खेल गतिविधियां अहम भूमिका अदा करती हैं, क्योंकि खेलों से शरीर मजबूत बनता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।

    उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में युवा पीढ़ी पारंपरिक खेलों से दूर होती जा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे और ड्रग्स जैसी बुराइयों से दूर रहें और अपने जीवन को खेलों से जोड़ें, ताकि वे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बन सकें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक खेलों के संरक्षण व संवर्धन में युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे हमारी सांस्कृतिक पहचान भी सुदृढ़ होती है।

    इस अवसर पर एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, ग्राम पंचायत छेत्रां के प्रधान विकास राणा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, दंगल कमेटी के सदस्य मेहर सिंह, मुकेश धीमान, अशोक कुमार, मोनी ठाकुर, सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Punjab News: ब्रिज पर बोरियों से भरा ट्रक ऑटो पर लुढ़का

    Punjab News: ब्रिज पर बोरियों से भरा ट्रक ऑटो पर लुढ़का

    अमृतसरः जिले के नए भंडारी ब्रिज पर बोरियों से भरा ट्रक पीछे की ओर लुढ़क कर ऑटो पर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ऑटो चालक को मामूली चोटें आई हैं। मामले की जानकारी देते हुए ऑटो चालक कुलदीप सिंह ने बताया कि वह देर रात घर जा रहा था। इस दौरान पुल पर जब उसने ऑटो चढ़ाया तो उसके आगे बोरियों से भरा एक ट्रक चल रहा था।

    वहीं ट्रक के आगे चल रही एक गाड़ी अचानक खराब हो गई, जिससे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाई, जिसके कारण बोरियों से लद्दा ट्रक पीछे की ओर लुढ़कने लगा। इस दौरान ट्रक सीधे उनके ऑटो पर चढ़ गया, जिससे वह ऑटो के अंदर फंस गए। लोगों की मदद से उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। कुलदीप सिंह को हल्की चोटें आई हैं, जबकि उनका ऑटो पूरी तरह से टूट गया है।

    ट्रैफिक एसएचओ विक्रांत शर्मा ने बताया कि यह घटना रात करीब 2:30 बजे हुई, जब बोरियों से भरा ट्रक एक ऑटो से टकरा गया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर सड़क को जल्द से जल्द साफ कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यातायात सुचारु हो सके और लोगों को परेशानी न हो। दोनों पक्षों को मामले को सुलझाने के लिए थाने भेजा गया है।