Blog
-

सेहत के लिए वरदान है शहद, गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से होंगे ये फायदे
हेल्थः पुराने समय से ही शहद को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। आयुर्वेद के मुताबिक अगर गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर खाया जाए तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर शहद का सेवन करके बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है।
अगर आप ब्लड प्रेशर पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपके लिए गुनगुने पानी और शहद का मिक्सचर काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। शहद वाले इस पानी का सेवन करने से दिल की सेहत को भी काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है यानी दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को पीना शुरू कर सकते हैं।
गुनगुने पानी और शहद के मिक्सचर की मदद से आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है, तो आपको हर रोज सुबह-सुबह शहद के इस पानी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। शहद और गुनगुना पानी कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है।
सर्दियों में अक्सर लोगों को गले से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं या फिर इन समस्याओं के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो एक गिलास गुनगुने पानी में एक स्पून शहद मिलाएं और पी जाएं। महज एक महीने तक आपको इस ड्रिंक को पीना है और आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
-

Punjab News: MLA गोल्डी की कार का हुआ एक्सीडेंट
फाजिल्काः जिले के बलुआना विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी की कार का एक्सीडेंट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विधायक अपनी गाड़ी से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी गलत साइड से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि विधायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विधायक गोल्डी और उनके साथ बैठे यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान विधायक के साथ उनके चाचा भी मौजूद थे।

विधायक ने इस मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उनका कहना है कि दूसरी कार में सवार युवक उम्र में काफी छोटे थे और कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। विधायक ने उन्हें आगे से हमेशा सावधानी और धीमी गति से ड्राइव करने की सलाह दी है। विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी ने बताया कि घटना परसों रात की है। वह अपने चाचा के साथ चंडीगढ़ से लांडरां की तरफ जा रहे थे। रात करीब 10 बजे वे लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। जब वे चौक पर पहुंचे तो वहां येलो लाइट जल रही थी।
इसी दौरान वरना कार सवार युवक रॉन्ग साइड से आए। उनकी कार बेकाबू होकर सीधे विधायक की इनोवा कार के अगले हिस्से से टकरा गई। टक्कर से इनोवा का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, दोनों कार में सवार किसी को भी किसी तरह की चोट नहीं आई। विधायक ने बताया कि चूंकि सामने वाली वरना कार में सवार युवकों की उम्र कम थी और छात्र थे, इसलिए किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। केवल आगे से हमेशा सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाने की चेतावनी देकर जाने दिया।
-

Punjabi युवक की Canada में मौत, ट्रक अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, इलाके में शोक
मोगाः पंजाब के मोगा के युवक की कनाडा के कैलगरी में सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। वह ट्रक ड्राइवर था। गांव के लोगों ने सरकार से युवक के शव को भारत लाने की मांग की है, जिससे परिवार गांव में उसका अंतिम संस्कार कर सके।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਕੈਨੇਡਾ ਵਿੱਚ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ‘ਚ ਮੋਗਾ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ, ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਪਿੰਡ ‘ਚ ਮਾਤਮ!
जानकारी के अनुसार, मृतक मनदीप सिंह मोगा के निहाल सिंहवाला इलाके के गांव घोलिया खुर्द का निवासी था। वह ट्रक ड्राइवर था। काम के दौरान उसका ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने सरकार से मांग की है कि मृतक का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से मनदीप सिंह का शव भारत लाने जाने में मदद करने की मांग की है।
-

Jalandhar News: पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर लोगों को किए वापिस, देखें वीडियो
जालंधर: देहाती पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। हरविंदर सिंह वीरक सीनियर पुलिस कप्तान जलंधर देहाती के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी सर्वजीत राय कप्तान (इनवेस्टिगेशन) की अगुवाई में बनाई विशेष टीम में रशपाल सिंह (पीपीएस), डीएसपी साइबर क्राइम, टेक्नीकल यूनिट और सांझ केंद्र के अधिकारियों ने 110 गुम हुए मोबाइल बरामद करके उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 25.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
ये सभी फोन पिछले कुछ महीनों के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे नकौदर, शाहकोट, आदमपुर, फिल्लौर और लोहियां से गुम हुए थे। पुलिस टीमों ने इन्हें तकनीकी सहायता जैसे IMEI नंबर ट्रैकिंग, नेटवर्क लोकेशन की मदद से बरामद किए है।
जब पुलिस ने मालिकों को उनके मोबाइल लौटाए तो उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। एक व्यक्ति ने कहा कि दिवाली से पहले पुलिस की ओर से यह तोहफा मिलना बहुत बड़ी खुशी की बात है। हरविंदर सिंह विरक सीनियर पुलिस कप्तान ने कहा कि जनता का विश्वास हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है। हमारा कर्तव्य है कि हम हर नागरिक की चिंता को अपना समझें। साइबर क्राइम और मोबाइल ट्रैकिंग टीम ने इस मुहिम को चलाकर सफलता हासिल कर आज 110 गुम मोबाइल बरामद कर परिवारों के लौटाए है।
सरबजीत राय पुलिस कप्तान (जांच) ने बताया कि इस अभियान के दौरान पुलिस ने ऑनलाइन डेटा विश्लेषण, IMEI डिटेक्शन सिस्टम और डिजिटल नेटवर्क ट्रेसिंग जैसे आधुनिक तरीकों का उपयोग किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी खोए हुए मोबाइल या चोरी की घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। दिवाली पर पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान एक रोशनी की लहर की तरह है।
-

Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, एक घायल
अमृतसरः पुलिस की ओर से लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज देहात इलाके कंबो में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12:30 बजे हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर जसबीर सिंह लल्ला के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने गैंगस्टर को काबू करके उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी वडाला भिट्टेवढ़ गांव में घर में छिपा हुआ था। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की गई, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जसबीर सिंह लल्ला को गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में तरनतारन के गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, लल्ला तरनतारन में फायरिंग के बाद फरार हो गया था और उसके खिलाफ पहले से ही 4 मामले दर्ज थे।
-

पूर्व DGP मुस्तफा के इकलौते बेटे की मौत को लेकर ओवरडोज की आशंका, देखें वीडियो
पंचकूलाः पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व राज्य मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे की मौत हो गई। 33 वर्ष की आयु में आकिल अख्तर का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हुआ। मिली जानकारी के अनुसार आकिल अख्तर पंचकूला के एमडीसी क्षेत्र में रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि दवाई की ओवरडोज़ से उनकी मौत हुई है। शव का सेक्टर-6 अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:ਪੰਚਕੂਲਾ ਵਿੱਚ ਸਾਬਕਾ ਡੀਜੀਪੀ ਮੁਹੰਮਦ ਮੁਸਤਫਾ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਅਕੀਲ ਦੀ ਦਵਾਈ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਨਾਲ ਮੌਤ
आकिल का अंतिम संस्कार आज (17 अक्टूबर, 2025) को हरदा खेड़ी (सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) स्थित पैतृक गांव में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जब तक अकिल अख्तर को अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दूसरी ओर सिविल अस्पताल पंचकूला की ओर से साझी की गई जानकारी में पता चला है कि आकिल अख्तर को 16 अक्टूबर की रात करीब 9:28 बजे अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की एमएलसी रिपोर्ट के मुताबिक, आकिल अख्तर का शव मॉर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया था। घटना की सूचना पुलिस थाना मांसा देवी कॉम्प्लेक्स, पंचकूला को दी गई है। बताया जा रहा है कि आकिल अख्तर एमडीसी सेक्टर-4, पंचकूला में रहते थे। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। हालांकि प्रारंभिक जानकारी में दवाई की ओवरडोज़ को कारण बताया जा रहा है।पूर्व DGP मुस्तफा के इकलौते बेटे की मौ/त को लेकर ओवरडोज की आशंका#PunjabNews #FormerDGPMustafa #OverdoseSuspect #PoliceInvestigation #BreakingNews #TragicDeath pic.twitter.com/dFIiBd2J0x
— Encounter India (@Encounter_India) October 17, 2025 -

बच्चों की मालिश के लिए यह तेल होगा फायदेमंद, Doctor की सलाह भी जरूरी
हेल्थः बच्चों को तंदुरुस्त बनाने के लिए मां अलग-अलग तरह के नुस्खे अपनाती हैं। ऐसे में मां बच्चों की दिन में तो से तीन बार मालिश करती हैं। बच्चों की मालिश करने से उनकी हड्डियां मजबूत होती है। बच्चों को मजबूत बनाने के लिए सदियों से तेल मालिश करने की परंपरा चली आ रही है। कुछ मां अपने बच्चों की सरसों के तेल से मालिश करती है तो कुछ नारियल तेल तो कुछ ऑलिव ऑयल से। लेकिन सवाल ये है कि कौन सा तेल बच्चों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
नारियल का तेलः यह अक्सर बच्चों की मालिश के लिए सबसे पसंदीदा तेलों में से एक माना गया है। यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है और कोमल रखता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ड्राईनेस और रैशेज को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह जल्दी अवशोषित हो जाता है और हल्का होता है। यह गर्मी के मौसम के लिए विशेष रूप से बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
सरसों का तेलः सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह बच्चों को गर्म रखने में मदद कर सकता है, खासकर सर्दियों के मौसम में। इसमें कैल्शियम और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। इसे अक्सर गुनगुना करके और लहसुन, अजवाइन जैसी चीज़ें मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान रखें कि शुद्ध सरसों का तेल शिशु की नाजुक त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है, इसलिए इसे किसी अन्य हल्के तेल के साथ मिलाकर या बहुत सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
ऑलिव ऑयलः ऑलिव ऑयल भी बच्चे की त्वचा के लिए हेल्दी माना जाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इस तेल से ठंड के मौसम में मालिश करने की सलाह दी जाती है।
एक्सपर्ट डॉक्टरों के अनुसार किसी भी नए तेल का इस्तेमाल करने से पहले, बच्चे की त्वचा के एक छोटे से हिस्से पर लगाकर पैच टेस्ट ज़रूर करें, ताकि यह पता चल सके कि बच्चे को वह तेल सूट करता है या नहीं। यदि बच्चे को कोई एलर्जी या त्वचा की समस्या होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। फिर किसी तेल का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: यह टिप्स केवल आम जानकारी हैं। किसी भी तरह का नुस्खा अजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
-

Hit And Run केस में थार चालक गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज
चंडीगढ़ः सेक्टर-46 में मंगलवार को थार हिट एंड रन केस में फरार चल रहे थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, थार चालक ने 2 सगी बहनों को टक्कर मारी थी। इस घटना में एक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरी बहन का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी की पहचान नेरोशप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में लाल रंग की थार पहले ही जब्त कर ली थी।
वहीं इस मामले में सैक्टर 45 बुड़ैल पुलिस चौंकी के इंचार्ज पर भी गाज गिरी है। मिली जानकारी के अनुसार चौंकी इंचार्ज को मामले लापरवाही करने के दोष में हटा दिया गया है। ऐसे में अब उसकी जगह सब इंस्पेक्टर नवीन को नियुक्त किया गया है। दरअसल, हादसे के बाद परिवार मैंबरों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान परिवार वालों ने आरोप लगाए थे कि पुलिस थार चालक को बचाने की कोशिश कर रही है। परिवार का कहना है कि हादसे के वक्त थार किसने चलाई, यह शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों से पता लगाया जा सकता है।
परिजनों ने वीरवार को बुड़ैल चौकी में जमकर हंगामा किया था। मृतक के पिता सावेद ने बताया कि मृल रूप से वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मृतक सजोफ सेक्टर-45 देव सामाज कॉलेज में बीए में पढ़ती थी। दोनों बहनें सेक्टर 46 में ब्यूटी पार्लर का काम सीख रही थी। सेक्टर-46 में बुधवार दोपहर को सड़क पार करने के लिए सड़क किनारे खड़ी दो सगी बहनें सोजेफ और ईशा को तेज रफ्तार थार ने जोरदार टक्कर मारी थी। हादसे में सोजेफ की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि ईशा को गंभीर हालत में सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
-

Punjab News: रिश्ते तार-तार; पिता ने नाबालिग बेटी से किया Rape, पीड़ित ने मकान मालिक को बताई आपबीती
लुधियानाः शहर के बाजड़ा कॉलोनी में नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर डरा-धमकाकर जबरन रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मकान मालकिन को आपबीती बताई, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 अक्टूबर को जब वह अपने घर पर मौजूद थी, तब उनकी किरायेदार बेटी आई और रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। मकान मालकिन के मुताबिक, लड़की ने बताया कि उसके पिता ने लगभग डेढ़ महीने पहले पहली बार रात में अपने किराए के कमरे में उसे धमकाकर उसकी सहमति के बिना उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 14 अक्टूबर की रात को फिर से पिता ने सहमति के बिना यौन संबंध बनाने की कोशिश की। लड़की इस समय निजी अस्पताल में भर्ती है।
वहीं थाना मेहरबान पुलिस ने आरोपी पिता पर 64(1), 351(2) और पॉक्सो अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
