बताया जा रहा है कि घायल जसपाल सिंह तलवंडी साबो में हुए एक मर्डर के केस में आरोपी था व कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। माना जा रहा है कि हमला करने वाले लोग उक्त केस में मृतक व्यक्ति के जानकार व परिजन थे जिन्होंने पुरानी रंजिश में बदला लेने के लिए युवक पर जानलेवा हमला किया। इस घटना की वायरल हो रही वीडियो में दो युवक जसपाल सिंह पर ताबड़तोड़ हथियारों से बीच सड़क में हमला कर रहे हैं। हमलावरों ने जसपाल की टांगों व बाजू पर वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ही घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। इस मामले में एसएसपी दीपक पारिक ने कहा कि आरोपियों पर मामला दर्ज करके गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।Punjab: Armed youths carried out a deadly attack on a young man, watch video#PunjabNews #Armed #youths #carried #out #deadly #attack #on #young #man #watch #video #Animal #Dhruv_Rathee #BoycottJio pic.twitter.com/0Kz6cJHkJy
— Encounter News (@Encounter_India) July 8, 2024
Blog
-

Punjab: हथियारों से लैस युवकों ने एक नौजवान पर किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो
बठिंडाः मौड़ मंडी में रविवार ट्रक यूनियन के पास एक नौजवान पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस दौरान आसपास सैकड़ों लोग पास खड़े रहे लेकिन कोई भी युवक को बचाने के लिए आगे नहीं आया। हमलावरों के फरार होने के बाद घायल युवक को कुछ लोगों ने स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान जसपाल सिंह चनवी वासी मौड़ के तौर पर हुई है। -

Punjab : पानी को लेकर हुआ विवाद, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 की मौत, देखें वीडियो
गुरदासपुर : श्री हरगोबिंदपुर के लाइट चौक पर गत रात्रि ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यह विवाद सरकारी पानी की खाल लेकर हुआ है। दोनों गुट आमने- सामने हो गए और एक-दूसरे पर अंधाधुन गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान 60 राउंड फायरिंग हुई।
इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हुए है। जिनमें से 2 की हालत नाजुक है। मृतकों की पहचान शमशेर सिंह और बलजीत सिंह निवासी गांव विठवां, निर्मल सिंह गांव मूड़ और बलराज सिंह निवासी विठवां के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स मौके पर और अस्पताल में पहुंची। पुलिस के मुताबिक गांव विठवां के 2 गुटों में सरकारी पानी को लेकर रंजिश चल रही थी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
-

Jalandhar: दलजीत सिंह भाना की पैरोल रद्द करने के निर्देश जारी, जाने मामला
जालंधर , ENS: भारत निर्वाचन आयोग ने जालंधर पश्चिम उपचुनाव के मद्देनजर दलजीत सिंह भाना की पैरोल चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक रद्द करने का निर्देश दिया है। भाना की पैरोल रद्द करने के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने भी आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत करवा दिया है। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए और प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर जालंधर पश्चिम की उपचुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक दलजीत सिंह भाना की पैरोल रद्द कर दी जाए।
-

Jalandhar: शाम 5 बजे के बाद थम जाएगा चुनाव प्रचार, ठेके भी रहेंगे बंद
जालंधरः महानगर में आज यानी सोमवार शाम करीब पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। जालंधर वेस्ट हलके में उपचुनाव को लेकर हर पार्टी का वरिष्ठ नेता जालंधर में बैठा है और प्रचार कर रहा है। ऐसे में आज से सभी पार्टियों का प्रचार बंद हो जाएगा। शाम 5 बजे से जालंधल वेस्ट हलके में रोड शो, जनसभा, जुलूस सभी कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लग गई है।
वहीं आज शाम पांच बजे के बाद शराब ठेके बंद हो जाएंगे। जिसके बाद 10 जुलाई शाम करीब 7 बजे उक्त शराब ठेके खुलेंगे। उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बतादें कि वोटिंग से 48 घंटे पहले तक के समय को साइलेंस पीरियड में गिना जाता है। इस दौरान चुनाव आयोग की तरफ से राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को प्रचार-प्रसार की अनुमति नहीं होती। शहर में सुरक्षा प्रबंध पूरा किए जा रहे है।
-

Punjab: पुरानी रंजिश के चलते हुई फायरिंग, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
अमृतसरः हलका खेमकरण के गांव भाई लाधू में पुरानी रंजिश के चलते घर पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कुछ दिन पहले गांव की सरपंच को धमकी दी थी और कल रात हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के साथ कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमारे घर पर गोलियां चलाईं और तेजधार हथियारों से हमें मारने की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।
इस संबंध में चोंकी घरियाला में एक दरखास्त भी दी गई है लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि हमारे ऊपर लगे सभी आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं। हरजीत सिंह और निर्मल सिंह ने हमारे घर आकर गोलीबारी की और इस दौरान हमारे साथ काम करने वाले व्यक्ति को भी गोली मार दी गई जिनके खिलाफ अभी तक कोई कारवाई नहीं की गई। वे हम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं झूठे आरोप लगा रहे हैं। -

Jalandhar : Counter Intelligence ने खालिस्तानी आतंकी किया गिरफ्तार
जालंधर,ENS : काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का एक सदस्य गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ बबलू के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी बब्बर खालसा के आतंकी रहे रतनदीप सिंह की हत्या में शामिल था।
खुफिया जानकारी के आधार पर जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने मुख्य हमलावर सिमरनजीत बबलू को गिरफ्तार किया है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने आरोपी से एक रिवाल्वर, जिंदा कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल 2024 को हुई हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इस मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा और USA बैठे आतंकी गोपी नवांशहरिया द्वारा चलाया जा रहा है। जल्द इसे लेकर मीडिया से जानकारी सांझा की जाएगी।
-

Triple Murder से दहशत, माता-पिता सहित बेटे की गला रेत कर हत्या
गाजीपुर: जिले में ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां 3 लोगों की हत्या के बाद लोगों में भय का माहौल है। मृतकों की पहचान राम आशीष बिंद (45), उनकी पत्नी देवंती बिंद (40) और उनके बेटे आशीष बिंद (20) हैं। नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला गांव की है। यहां देर रात एक साथ मां-बाप और बेटे की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना का बाद मौके पर एसपी ओमवीर सिंह सहित कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।
वहीं पुलिस इस कात्याकांड की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला गांव का है। यहां पर तीन लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। तीनों लोगों की हत्या देर रात में की गई। घटना के दौरान तीन लोग ही घर पर मौजूद थे। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के समय छोटा बेटा घर से बाहर गया था। जब वह घर पहुंचा तो शवों को देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही खुद एसपी ओमवीर सिंह भी मौके पहुंच गए। इसके अलावा अन्य पुलिस दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी ली। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि रात 2 बजे बजे छोटे बेटे ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर दी है। तीनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है
-

Train से सफर करने वाले यह खबर जरुर पढ़ें
मुंबई: महाराष्ट्र में कल्याण और कसारा स्टेशन के बीच भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया। इस वजह से लंबी दूरी की कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि वासिंद-खरदी खंड पर सुबह तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच भारी बारिश और बाढ़ के कारण रेल पटरी के तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए।
इसके अलावा कुछ ट्रेन के समय में बदलाव और कुछ ट्रेन के यात्रा मार्ग को छोटा कर दिया गया है।मध्य रेलवे (CR) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि कल्याण और कसारा स्टेशन के बीच व्यवधान के बाद यातायात सीमित गति के साथ बहाल कर दिया गया। इसमें एक ‘ओवरहेड उपकरण’ (ओएचई) का खंभा झुक गया और एक पेड़ उखड़ गया, जिससे मध्य रेलवे की सेवाएं बाधित हो गईं। उन्होंने कहा कि कल्याण-कसारा के बीच यातायात सीमित गति के साथ बहाल कर दिया गया है।
-

ट्रेलर और Bus में भीषण टक्कर, दंपती सहित बेटे की मौ’त, 11 की हालत गंभीर
शाहपुरा : जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। शाहपुरा में अलवर कट के पास पुलिया पर रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ही परिवार के 3 लोगों (पति-पत्नी, बेटा) की मौत हो गई। जबकि 20 अन्य घायल हो गए। इनमें से 11 की हालत गंभीर है।

शाहपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल सुभाष ने बताया कि रोडवेज बस सीमेंट से भरे ट्रेलर में पीछे से घुसी थी।हालात देख हम हक्के-बक्के रह गए। सभी सवारियों को बस से बाहर निकाल शाहपुरा हॉस्पिटल पहुंचाया।
बस दिल्ली से जयपुर जा रही थी। मेरी नौकरी के दौरान मैंने पहली बार ऐसा भीषण हादसा देखा। एक यात्री प्रीतम अग्रवाल का पैर कटकर अलग हो गया। ट्रेलर की सीमेंट के कट्टे उछलकर बस में गिरे। कट्टे के नीचे दबा पैर मिला। दो मोबाइल भी मिले हैं। शिनाख्त की कोशिश कर रहे हैं।
हादसे के वक्त अधिकतर यात्री नींद में थे। बस से लोगों को निकालने के लिए शाहपुरा से क्रेन मंगवानी पड़ी। क्रेन ड्राइवर कैलाश ने बताया- बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा आगे से पीछे तक क्षतिग्रस्त हो गया। क्रेन से बस को हटाया और फिर लोगों को निकाला। लोग बेहोश पड़े थे। हालात ऐसे थे कि देखा नहीं गया। लगता है ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है।
-

Earthquake के झटकों से हिली धरती
देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं रहने के चलते कई लोगों को इसका अहसास भी नहीं सका। बता दें कि चमोली में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं।
भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच स्थित चटवापीपल के पास हुई थी। दोनों दोपहिया वाहन पर सवार होकर बद्रीनाथ से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।