Blog

  • Punjab : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी Car, देखें वीडियो

    Punjab : अनियंत्रित होकर नहर में गिरी Car, देखें वीडियो

    लुधियाना – बीती रात एक कार नहर में गिरने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक आवारा कुत्तों से टकराने के बाद कार नहर में गिरी। जिसके बाद कार चालक किसी तरह से नहर से सुरक्षित बाहर निकला, लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। काफी घटों की मशक्कत के बाद कार को नहर से बाहर निकाला गया।

    हरप्रीत सिंह ने बताया कि बीती रात 11 बजे वह अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर रेस्टोरेंट में डिनर करने जा रहा था कि रास्ते में उसकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद नहर में जा गिरी। हरप्रीत सिंह ने बताया कि कार के आगे तीन-चार अवारा कुत्ते आ गए। आवारा कुत्तों को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गई और सामने अंधेरा होने के कारण कार नहर में जा गिरी।

    हरप्रीत ने बताया कि घटना बुढेवाल आयली रोड पर हुई। जहां रास्ता भी तंग होने के कारण वहां रिफ्लेक्टर नहीं थे, अगर रिफ्लेक्टर लगे होते तो सामने मोड़ आने पर वह किसी तरह काबू पा लेता, लेकिन कार का संतुलन खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराने के बाद नहर में गिरगई।

  • डाक्टरों ने देशव्यापी हड़ताल का किया ऐलान

    डाक्टरों ने देशव्यापी हड़ताल का किया ऐलान

    नई दिल्ली – कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़फोड़ के बाद डॉक्टरों ने शनिवार को देश व्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। वह नाइट ड्यूटी पर थी। अस्पताल के अंदर हत्या होने पर बवाल मचा हुआ है। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार शनिवार को सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक सिर्फ अपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। इस बीच कुछ अराजक तत्वों ने रात के समय अस्पताल पहुंचकर तोड़फोड़ भी की। ऐसे में डॉक्टरों का गुस्सा भड़क गया। डॉक्टरों के संगठन हड़ताल पर हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

    कोलकाता पुलिस के बाद सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई में डॉक्टरों के लगभग सभी बड़े संगठन की तरफ से दोपहर 1 बजे आजाद मैदान में आंदोलन किया जाएगा। शाम 6 बजे बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल में कैंडल मार्च भी निकाला जायेगा

    पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और सीबीआई के डायरेक्टर को पत्र लिखकर कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सीएपीएफ जवान तैनात करने की मांग की है।

  • आज का राशिफल, 16 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 16 अगस्त 2024

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र  नक्षत्र लग जाएगा।

    मेष राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आएगा। आपकी मेहनत और लग्न देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट कर सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए लाभ के योग बन रहें हैं। अपने बजट का ध्यान रखें। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ कुछ कलह की स्थिति बन सकती है। दूसरों की ईगो और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें। और शांतचित्त बने रहे। कुछ समय एकांत में रहने या आत्ममनन करने से मानसिक शांति मिलेगी।

    वृष राशि: आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। पिछले कई दिनों से चल रही व्यस्तता आज कुछ कम होगी। आज कुछ समय खुद के लिए भी निकालेंगे।  दृढ़ निश्चय और मेहनत से अपने कार्यों में भरपूर समय देंगे। लंबे समय से सोचे हुए काम को आज आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस राशि की महिलाएं निवेश के लिए सोच सकतीं हैं, आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आप किसी भी अच्छे कार्य की शुरुआत कर सकती है। आत्ममनन करने से आपको कई समस्याओं का समाधान मिलेगा, साथ ही मानसिक शांति भी रहेगी। आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने वाली है।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पारिवारिक माहौल और कार्य क्षेत्र दोनों में आपको तालमेल बना कर चलना चाहिए, आपको प्रसन्नता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलेगी।आज आप बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमी नहीआने देगे। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े तो शर्मिंदगी ना महसूस करें।

    कर्क राशि: आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी , पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिल सकता है।  अपने महत्वपूर्ण और मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है जिसकी वजह से परेशान रहेंगे। इसके साथ ही समाज में भी लोगों के बीच आपकी अच्छी बातचीत बनेगी। जो युवक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं। आज आपको ध्यान रखना होगा भावुकता में आकर आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले लेंगे, इसलिए दिल की बजाय दिमाग से काम लें।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ व सकारात्मक रहेगा।  दूसरों की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास करेंगे तो काम करने में आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में अपने प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें। जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। आज कार्यस्थल पर मेहनत के परिणाम मन मुताबिक न मिलने से कुछ उदासी रहेगी। अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखेंगे।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है या कोई रुका हुआ आय का स्रोत भी फिर से शुरू हो सकता है। आपको रोजगार के उचित अवसर मिल सकते हैं। आज पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला भी हल होगा। पारिवारिक सहयोग आपको प्रत्येक क्षेत्र में मिलेगा। आपके मनपसंद कार्य में परिवार के सदस्यों की हरसंभव मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर और समाज में आपकी तारीफ होगी।

    तुला राशि:  आज संबंधों में मधुरता लाने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है और आपसी वार्तालाप से गिले-शिकवे दूर करेंगे। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आज स्थगित ठीक कर दें। उमंग के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। आज निवेश करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय बीतेगा।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर आपने कारोबार में नए काम की शुरुआत की है तो आज उसमें अच्छा मुनाफा रहेगा। आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी।  मीडिया, प्रिंटिंग जैसे कार्यों में कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरीकर रहे लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई कार्यभार मिल सकता है। आज आप दूर-दराज की व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें। उनके द्वारा आपको महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल हो सकते हैं।

    धनु राशि: आज आपका दिन नई उमंग लेकर आएगा। आज आजीविका के लिए प्रयास करेंगे, नौकरी से जुड़े लोगों एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभ के संकेत हैं। आमदनी बढ़ सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने जाएंगे। इससे ताजगी का अनुभव करेंगे। छात्रों और युवाओं के लिए दिन अनुकूल है। करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। आज जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपको हर परिस्थिति में खुश रहने का तरीका बताएगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजना बनेगी।  आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी तरफ आकर्षित रखेगा।

    मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके लिए यात्रा के योग बन रहें हैं। आज परेशानियों से निपटने के लिए नए शिरे से शुरुआत करेंगे। आज व्यवस्थित कार्य प्रणाली रखने से आपके कार्य आसान हो जाएंगे।  लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जाने का प्लान करेंगे। यदि आप नया मकान खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो अपने बड़ों की सलाह लेते समय मन को शांत रखें। आज मन में सुकून रहेगा। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा और कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी हासिल होगी। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

    कुंभ राशि: आज आपका बढ़िया रहेगा। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लेखन से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा है, विद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, पुरस्कार भी मिल सकता है। कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी योजना में सफल होंगे। आज बातचीत के माध्यम से कई मसलों का हल व समाधान मिलेगा। मानसिक सुकून पाने के लिए अपने खास मित्रों से मेल मुलाकात करना सुखद रहेगा।  अगर पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कोई काम रुका हुआ है, तो आज उसको हल करने का उचित समय है।

    मीन राशि: आज आपके दिन शुरुवात अच्छी रहने वाली है। आज आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय व्यक्तिगत संबंधी निर्णय लेने जा रहे हैं तो देर ना करें। आज का दिन उन छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है ऐसा करना आपके लिए सुखदाई रहेगा। परिवार से संबंधित कोई दायित्व पूरा करने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। आज बेटे की जॉब लगने से आपको ख़ुशी मिलेगी।

  • कोलकाता जैसा मामला इस राज्य से आया सामने, नर्स के साथ हुई दरिंदगी, फिर…

    कोलकाता जैसा मामला इस राज्य से आया सामने, नर्स के साथ हुई दरिंदगी, फिर…

    रुद्रपुरः कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना के बाद अब उत्तराखंड से भी ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर नर्स के साथ रेप और मर्डर के मामले ने फिर से पूरे देश को हैरान कर दिया है। उत्तराखंड के रुद्रपुर की नर्स के साथ आरोपी ने रेप किया और फिर उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले नर्स के साथ लूटपाट भी की थी।

    उत्तराखंड के रुद्रपुर में 33 वर्षीय नर्स के साथ रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पीड़िता उधम सिंह नगर जिले रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर कॉलोनी में रहती थी। वह 30 जुलाई को लापता हो गई थी। जिसके बाद उसकी बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    एक हफ्ते बाद, उसका शव उत्तर प्रदेश के डिबडिबा क्षेत्र में एक खाली प्लॉट से मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली का एक मजदूर है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी धर्मेंद्र नर्स को झाड़ियों में ले गया, जहां उसने पहले बलात्कार किया। फिर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके गहने लूटकर फरार हो गया।

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमें पीड़िता को रुद्रपुर के इंद्रा चौक से एक टेम्पो में जाते हुए देखा गया था। पुलिस ने पीड़िता के चोरी हुए मोबाइल फोन का पता लगाया जिससे उन्हें धर्मेंद्र तक पहुंचने का रास्ता मिला।

    पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने काशीपुर रोड पर बसुंधरा अपार्टमेंट के अंदर जाते समय नर्स पर लूटपाट के इरादे से हमला किया था। इसके बाद वह उसे एक खाली प्लॉट में ले गया। जाहां पर उसके साथ बलात्कार किया और उसका गला घोंट दिया। उसे मारने के बाद, आरोपी उसके पर्स में रखे पैसे और गहने लेकर फरार हो गया।

  • Punjab : करंट लगने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : करंट लगने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, जालंधर बाइपास नजदीक एक निर्माणधीन फैक्ट्री में लेबर का काम कर रहे थे। इसी दौरान तीन लोगों को करंट लग गया। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गये। जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिनमें मरने वाली की पहचान रामनरेश व घायलों सुखरतिया और प्रेम कुमार के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी ने कहा कि पिछले 15 साल से उसका पति लुधियाना में लेबर का काम करता है। आज सुबह रोजाना की तरह ठेकेदार उसके पति को गाड़ी में लेने आया था। जालंधर बाइपास नजदीक एक फैक्ट्री में वो काम कर रहा था कि उसे और 2 अन्य लोगों को करंट लग गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसके पति की मौत हो गई। रीना ने कहा कि उसका 6 साल का बेटा है। परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है।

    घायल सुखरतिया ने कहा कि वह ग्राउंड फ्लोर पर तीन लोग काम कर रहे थे। जिस जगह वह काम कर रहे थे उस जगह पानी भरा हुआ था। जैसे ही वह सरिया उठाने लगे तो पानी में करंट आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि रामनरेश की मौत हो गई। उसका साथी प्रेम कुमार भी घायल हो गया।

  • स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 बाइक व 4 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 बाइक व 4 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 13 स्नैचिंग बैग, 3 मोटरसाईकिल, 4 मोबाइल बरामद किये हैं। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र साहिब सिंह उम्र 25 साल तथा आशु पुत्र मदन लाल वासी मौली जांगरा चण्डीगढ के रूप में हुई।

    यह कार्रवाई पंचकूला पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में इन्सपेक्टर योगविन्द्र सिंह क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 व पुलिस चौकी सेक्टर 10 इन्चार्ज मनदीप सिंह व उनकी टीमों नें दबिश देते का है। इंसपेक्टर योगविन्द्र सिंह क्राइम ब्रांच सेक्टर 19 ने बताया कि 13.08.2024 को सेक्टर 09 पंचकूला में स्नैचिंग की 3 वारदातें हुई थी। जिनमें से दो वारदातों में बैग तथा एक वारदात में गले से सोने की चेन छीनने की वारदात घटित हुई थी।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की दोनों टीमों ने दबिश देते हुए करीब 1 घटें में दोनो मोटरसाईकिल सवार युवकों को काबू कर लिया। जिन युवकों ने 3 वारदातों का खुलासा किया गया। जिन आरोपियों को 14.08.2024 अदालत में पेश करके 1 दिन का रिमांड प्राप्त किया गया। जिन आरोपियों से मोटरसाईकिल, स्नैच किए हुए 13 बैग, 4 मोबाइल बरामद किए गये।

  • कृषि मंत्री ने थानाखास में गोकुल ग्राम और गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण

    कृषि मंत्री ने थानाखास में गोकुल ग्राम और गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण

    बंगाणा/ सुशील पंडित : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज (गुरुवार) कुटलैहड़ विधानसभा के तहत थानाखास में निर्माणाधीन गोकुल ग्राम और गौ अभ्यारण्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौ अभ्यारण्य में पशुओं के रखरखाव की विस्तृत समीक्षा की। इस मौके कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा उनके साथ रहे।

    कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार की गौ अभ्यारण्यों के सुदृढ़ीकरण की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने गौ अभ्यारण्य में पशुओं की उचित देखभाल और संरक्षण की बेहतर व्यवस्था पर बल दिया, ताकि उनकी स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को गौ माता के चारे तथा उपयुक्त देखभाल और मृत गोवंश के शव की तत्काल समुचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बता दें, कृषि मंत्री जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने ऊना पधारे थे। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने विधायक विवेक शर्मा के साथ कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया तथा क्षेत्र में कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों को बढ़ावा देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर बल दिया।

    कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हिम गंगा योजना के माध्यम से दूध आधारित कारोबार की व्यवस्था को विकसित करने का काम कर रही है। इसके जरिए दूध खरीद, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग की व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार किया जा रहा है। दूध खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला हिमाचल देश का एकमात्र राज्य है। सरकार ने गाय के दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को 32 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध को 47 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर किया है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार लोगों को प्राकृतिक खेती को स्वरोजगार का माध्यम बनाने को लेकर प्रोत्साहन दे रही है। सरकार ने तय किया है कि प्राकृतिक तरीके से उगाए गए गेहूं को 40 और मक्की को 30 रुपये प्रति किलोग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। यह न्यूनतम समर्थन मूल्य देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक है।

    इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने प्रदेश में खेती बाड़ी और पशुपालन के ढांचे में व्यापक बदलाव तथा आधुनिकीकरण के लिए मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे कुटलैहड़ क्षेत्र में कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को प्रोत्साहन देकर ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए प्रयासरत हैं जिससे किसानों की आर्थिकी मजबूत बने और युवाओं को स्वरोजगार के साधन बनें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा क्षेत्र में गोकुल ग्राम और गौ अभ्यारण्य के माध्यम ये गोवंश की समुचित देखभाल की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है।

    इस अवसर पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. विनय शर्मा, उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल, नायब तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर और वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश जंगा भी उपस्थित रहे।

  • CAS के फैसले के बाद Vinesh Phogat का पहला रिएक्शन आया सामने

    CAS के फैसले के बाद Vinesh Phogat का पहला रिएक्शन आया सामने

    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला कुश्ती 50 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में विनेश फोगाट को तय मानक से ज्यादा वजन होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद इस फैसले के खिलाफ उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिटेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील की थी। CAS ने उनकी अपील को 14 अगस्त को खारिज कर दिया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat)

    CAS के फैसले के बाद विनेश फोगाट ने पहली बार उनका रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें देखा जा रहा कि वो रो रही हैं। साथ ही उन्होंने एक पंजाबी सांग भी लगाया है। अपनी फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कोई भी कैप्शन नहीं लिखा है। डिस्क्वालीफाई होने के बाद विनेश ने किया था रिटायरमेंट का ऐलान फाइनल से डिस्क्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने संन्यास लेने का फैसला किया था। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मां मेरी से कुश्ती जीत गई। मुझे माफ करना, मैं हार गई। आपका सपना और मेरी हिम्मत दोनों टूट चुके हैं। अब मेरे में और ताकत नहीं है। अलविदा कुश्ती 2001-2024।
  • सरकार का बड़ा ऐलान, 50 लाख की Interest Free Loan योजना होगी शुरु!

    सरकार का बड़ा ऐलान, 50 लाख की Interest Free Loan योजना होगी शुरु!

    नई दिल्लीः देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। इस बीच आजादी के पर्व पर मिजोरम सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार योग्य लोगों को फाइनेंशल ग्रोथ और जीवन यापन में सुधार के मद्देनजर 50 लाख रुपए तक का इंटरेस्ट फ्री लोन मुहैया कराने के लिए योजना शुरू करेगी।

    जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है और इसकी क्रम में एक बड़ा कदम उठाते हुए लोन स्कीम भी शुरू करने जा रही है। इस स्कीम के जरिए सरकार आर्थिक विकास के लिए कदम आगे बढ़ाने वाले योग्य लोगों की मदद करने के लिए गारंटर के रूप में काम करेगी। सीएम ने बताया कि मिजोरम सरकार गारंटी अधिनियम, 2011 में संशोधन का प्रस्ताव है, जिससे कि पात्रों को 50 लाख रुपए तक का लोन मिल सके और इसमें सरकार गारंटी देने के साथ ही ब्याज भी भरेगी।

    78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मौजूद लोगों को संबंधोति करते हुए मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि हमारी सरकार समावेशी शासन के अलावा राज्य की ग्रोथ, सरकारी प्रक्रियाओं में ज्यादा से ज्यादा जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ ही आम सेवाओं को बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए के अपने लक्ष्य पर दृढ़ है। बीते साल दिसंबर 2023 में सत्ता की कुर्सी पर काबिज होने के बाद जोरम पीपुल्स मूवमेंट सरकार ने कई बदलावों पर अपने कदम आगे बढ़ाए हैं।

    स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिना ब्याज के लोन स्कीम की शुरुआत किए जाने के संबंध में जानकारी देने के साथ ही अन्य कई बड़े ऐलान भी किए। इसके तहत उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही यूनिवर्सल हेल्थ केयर स्कीम की शुरुआत को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि नई और व्यापक हेल्थ सर्विस स्कीम में आम जनता के साथ ही सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स भी शामिल होंगे।

    लालदुहोमा ने राज्य की ग्रोथ के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के भीतर और बाहर से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए फरवरी में मिजोरम Investment Policy 2024 शुरू की है। उनकी सरकार कृषि या बागवानी प्रोडक्ट्स की खरीद, फूड प्रोसेसिंग, एग्रीकल्चर और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • किसानों की आय बढ़ाना प्राथमिकता : कृषि मंत्री

    किसानों की आय बढ़ाना प्राथमिकता : कृषि मंत्री

    ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहे कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ऊना स्कूल मैदान में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जिलावासियों को दी बधाई ऊना/ सुशील पंडित : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर ऊना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना के प्रांगण में ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर विकासात्मक योजनाओं पर झांकियां निकाली गईं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। प्रो. चंद्र कुमार ने अपने संबोधन में ऊना जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों की पुण्य स्मृतियों को नमन किया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता की हिफाजत के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भी स्मरण किया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश की लगभग 69 प्रतिशत आबादी परोक्ष या अपरोक्ष रूप से कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। इसके दृष्टिगत सरकार ने कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए निर्णायक कदम उठाए गए हैं। प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन को हिम उन्नति में 150 करोड़ प्राकृतिक रूप से उगाई गेहूं को 40 और मक्की को 30 रुपये प्रति किलोग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार कृषि मंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हिम उन्नति योजना लागू की है। इसमें 150 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है। इसके अंतर्गत लगभग 50 हजार किसानों को शामिल करने के लिए 2600 कृषि समूहों को स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने तय किया है कि प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं को 40 और मक्की को 30 रुपये प्रति किलोग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। यह न्यूनतम समर्थन मूल्य देश के सभी राज्यों में सबसे अधिक है। इसके माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए आय सृजन के नए स्रोत बनेंगे। दूध खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वाला देश का एकमात्र राज्य है हिमाचल प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि दूध खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला हिमाचल देश का एकमात्र राज्य है। सरकार ने गाय के दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य को 32 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध को 47 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर किया है। प्रदेश में दूध आधारित कारोबार की व्यवस्था को विकसित करने के लिए हिम गंगा योजना के माध्यम से दूध खरीद, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग की व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार किया जा रहा है। खेती बाड़ी-पशुपालन के ढांचे में लाएंगे बदलाव कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में खेती बाड़ी और पशुपालन के ढांचे में बदलाव के लिए काम कर रही है। इस प्रकार की कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रयास हैं जिससे किसानों की आर्थिकी मजबूत बने। हमारी कोशिश है कि फसलों में रयासनों के प्रयोग को कम करके प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि जाइका परियोजना के दूसरे चरण में वित्त वर्ष 2024-25 में 50 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सब्जी उत्पादन के अंतर्गत लाने का लक्ष्य है। ऊना में बेहतर सिंचाई सुविधा मुहैया कराने को खर्चे जा रहे 241 करोड़ प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि अच्छी खेती, सिंचाई की अच्छी व्यवस्था पर निर्भर करती है। इसलिए प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के लिए काम कर रही है। इसके लिए ऊना जिले में 120 करोड़ रुपये की दो प्रमुख सिंचाई योजनाएं बीत क्षेत्र और कुटलैहड़ चरण-दो केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजी जा रही हैं। इसके अलावा जिले में नाबार्ड के तहत 16 योजनाओं पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इन सभी योजनाओं का काम तेज गति से चल रहा है।
    सरकार ने निभाया वादा कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में लोगों को 10 गारंटियां दी थीं, उनमें से अधिकतर को पूरा कर लिया गया है। पुरानी पेंशन बहाली समेत अनेक बड़े एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। वहीं सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना आरंभ करके पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद देने का वादा भी पूरा कर दिया है। इस योजना में ऊना जिले में 7280 महिलाओं को तीन माह की राशि एक मुश्त जारी करते हुए 3 करोड़ 27 लाख 60 हज़ार रुपये उनके बैंक खातों में डाले जा चुके हैं।
    6,000 निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा
    प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सुखाश्रय विधेयक पारित होने के बाद राज्य के 6,000 निराश्रित बच्चों को अब चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा मिला है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की संवेदनशीलता के चलते हिमाचल प्रदेश इस तरह का कानून बनाने वाला पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि सरकार 27 वर्ष की आयु तक के निराश्रित बच्चों के माता-पिता की भूमिका में रहकर उनकी पढ़ाई का सारा खर्च उठाएगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के बाद मकान बनाने के लिए 3 बिस्वा जमीन भी उपलब्ध करवाएगी। कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के अनेक हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। ऊना में भी बाढ़ से जान माल की भारी क्षति हुई है। इस आपदा में अनेक बहुमूल्य जानेें चली गईं। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी भयंकर आपदा से प्रदेश को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। लेकिन प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के बावजूद प्रभावितों के लिए मुआवजे में बढ़ोतरी की। उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्परता से काम किया। इस दुखदाई घड़ी में प्रदेश सरकार सभी प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार सभी प्रभावितों के पुर्नवास के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
    ये हुए सम्मानित
    इस मौके कृषि मंत्री ने समाज जीवन में  उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देने और शिक्षा और कौशल का संबल देने के लिए देहलां स्थित आश्रय संस्थान और प्रेम आश्रम ऊना को सम्मानित किया गया। दोनों संस्थानों को प्रशस्ति पत्र के साथ 21-21 हजार रुपये सम्मान राशि भी प्रदान की गई।
    नगर परिषद ऊना के सफाई कर्मचारियों को बेहतर कार्य एवं सेवाभाव के लिए 51 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। ऊना के जरनैल सिंह को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अंडर-19 लड़कों के लिए कोच नियुक्त होने की बड़ी उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। वहीं, रामपुर के जतिन्द्र कुमार को सांप पकड़ने के कौशल से लोगों के बहुमूल्य जीवनों की रक्षा में सहायक होने तथा ऊना के कुलबीर सिंह को चाइल्ड हेल्पलाइन ऊना में अपने दायित्वों का पूरी कर्त्तव्य निष्ठा से निर्वहन करने और बहडाला के कुलबंत सिंह को बहडाला स्कूल के पास नदी में डूब रही एक महिला को बचाने के लिए 5100-5100 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    इसके अलावा रक्कड़ कालोनी के 65 वर्षीय अजीत सिंह को सिंगापुर में 5 हज़ार, 15 सौ व 800 मीटर दौड़ में तीन रजत पदक जीतने की उपलब्धि के लिए तथा वंशिका ठाकुर को कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय (एसएससी-सीजीएल) परीक्षा में 385 रैंक हासिल करने तथा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्ब के प्रधानाचार्य विनोद कुमार को स्कूल को खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में आदर्श स्कूल बनाने के लिए सम्मानित किया गया। भटोली के राम कुमार को चित्रों पर सूक्ष्म लेखन शैली की उत्कृष्ट कलाकारी के लिए, ऊना के कार्टूनिस्ट सुनील कुमार को चित्रकला क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
    इस मौके कृषि मंत्री ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्कूली परीक्षाओं में जिले में अव्वल रहे बच्चों को भी सम्मानित किया। उन्होंने डी.ए.वी वरष्ठि माध्यमिक स्कूल ऊना की अर्शिता को 12वीं में कला संकाय में 490 अंक हासिल कर जिले में प्रथम रहने तथा इसी स्कूल की ईशा ठाकुर को 12वीं कक्षा में वाणिज्य संकाय में 487 अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल आने पर सम्मानित किया। बरनोह के ईशान शर्मा को जेईई मेन्स 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण कर एनआईटी हमीरपुर में दाखिले पर सम्मानित किया गया। इन सभी को प्रशस्ति पत्र तथा 1100-1100 रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    उन्होंने सेंट डी.आर. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट की अर्पिता राणा को 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में 490 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त करने तथा गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह अंब के शौर्य भारद्वाज को 10वीं कक्षा में 694 अंक प्राप्त जिले में प्रथम आने पर जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक अमित ठाकुर, हेड कांस्टेबल मोहिंद्र सिंह, ऑनरेरी हेड कांस्टेबल बलविंदर सिंह, कांस्टेबल बलजीत सिंह, महिला कांस्टेबल अनुराधा, राम कुमारी व रीना कुमारी को अपनी डयूटी को पूरी लगन और कर्त्तव्य निष्ठा के साथ करने के लिए सम्मानित किया गया।
    उन्होंने कार्यक्रम में मार्च पास्ट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया। समारोह में सामाजिक संदेश और विकास योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली गईं। इनमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, कैच द रेन, तथा कृषि-बागवानी, सामर्थ्य कार्यक्रम और जिला आपदा प्राधिकरण से संबंधित झांकियां शामिल रहीं। इससे पहले, कृषि मंत्री ने एमसी मार्च ऊना में स्थित शहीद स्मारक में माल्यार्पण कर अमर बलिदानियों को नमन किया।
    यह रहे उपस्थित कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व गणेश दत्त भरवाल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर तथा देशराज गौतम, कांग्रेस के जिला ओबीसी सेल के चेयरमैन प्रमोद कुमार, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान सहित अन्य अधिकारी, स्कूलों के बच्चे, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ऊना शहरीवासी उपस्थित रहे।
    इसके अलावा जिले में सभी उपमंडल मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। वहां संबंधित एसडीएम ने कार्यक्रमों की अध्यक्षता की।